भारत में शेयर सर्टिफिकेट में नाम कैसे चेंज करें | Share Certificate Me Name Change Kaise Kare

भारत में शेयर सर्टिफिकेट में नाम कैसे चेंज करें | Share Certificate Me Name Change Kaise Kare

By Vipin

भारत में शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलना (भारत में शेयर सर्टिफिकेट में नाम कैसे चेंज करें) थोड़ा जटिल लग सकता है, लेकिन सही प्रक्रिया अपनाने से यह आसान हो जाता है। शेयर सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में संपत्ति स्वामित्व से जुड़ी जानकारी को दर्शाता है। चाहे शादी, तलाक या किसी अन्य कानूनी कारण से नाम बदलना हो, इसके लिए सही दस्तावेज़ और प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। भारत में शेयर सर्टिफिकेट पर नाम बदलने की प्रक्रिया को समझकर, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके संपत्ति से जुड़े कागजात सही और अपडेटेड रहें।

Indian Share Certificate Name Change – भारत में शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना आसान नहीं है। इस पूरी प्रक्रिया में आपको चार अलग-अलग चरण से गुजरना होता है जो किसी भी साधारण व्यक्ति को कंफ्यूज कर सकता है। अगर आप Share Certificate Me Name Change Kaise Kare के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे है तो,  Yourdoorstep आपको घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट पर नाम चेंज करने की सुविधा देता है।

हालांकि आपको शेयर सर्टिफिकेट पर नाम चेंज करने की प्रक्रिया के बारे में मालूम होना चाहिए। ताकि अगर आप किसी की मदद नहीं लेना चाहते तो आप खुद भी Share Certificate Name Change करवा सके। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Share Certificate Me Name Change Kaise Kare और भारत में शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज और कौन-कौन सी प्रक्रियाओं से गुजरना होता है।

शेयर सर्टिफिकेट क्या होता है?

Share certificate एक ऐसा दस्तावेज होता है जिसे कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के कोऑपरेटिव मेंबर द्वारा जारी किया जाता है। इस कागज पर सरकारी मुहर होता है जो प्रमाणित करता है कि आप निर्धारित सोसाइटी के किसी फ्लैट के निवासी है। यह सर्टिफिकेट आपको उस सोसाइटी का हिस्सा बनाता है और उस सोसाइटी में आपकी हिस्सेदारी दर्शाता है।

किसी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में अगर किसी व्यक्ति का फ्लाइट है तो शेयर सर्टिफिकेट उसका नाम और उसके शेयर की वैल्यू साथ ही उसने कितने में और कब इस सोसायटी के शेयर को खरीदा था इसकी पूरी जानकारी दर्शाता है। किसी भी सोसाइटी में स्वयं की हिस्सेदारी दर्शाने के लिए शेयर सर्टिफिकेट बहुत ही आवश्यक होता है।

भारत में शेयर सर्टिफिकेट का नाम कैसे चेंज करें? | Share Certificate Me Name Change Kaise Kare 

भारत में कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी का शेयर सर्टिफिकेट सोसाइटी के कोऑपरेटिव मेंबर द्वारा जारी किया जाता है। अगर आपको शेयर सर्टिफिकेट से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आपको अपने सोसायटी के सेक्रेटरी से संपर्क करना होता है। नया शेयर सर्टिफिकेट बनवाने या शेयर सर्टिफिकेट के मिस्प्लेस हो जाने पर डुप्लीकेट सर्टिफिकेट बनवाने की जिम्मेदारी सेक्रेटरी ले सकता है। पर अगर आप अपने शेयर सर्टिफिकेट पर नाम बदलवाना चाहते हैं तो इसकी जिम्मेदारी आपको खुद लेनी होगी।

आम तौर पर शादी के बाद, डिवोर्स के बाद या किसी भी स्थिति में नाम में परिवर्तन होने के बाद लोग अपने Share Certificate Name Change करवाते है। शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने के बाद आपका नया नाम आपके सोसायटी में फ्लैट के साथ जुड़ जाएगा। इस वजह से नाम परिवर्तन के बाद सोसाइटी के घर को अपने नाम पर करना आवश्यक है, जिसके लिए आपको अपने हाउसिंग शेयर सर्टिफिकेट पर नाम चेंज करवाना होगा।

भारत में शेयर सर्टिफिकेट का नाम कैसे चेंज करें गजट से | गजट क्या होता है?

Gajat Patrika

किसी भी सरकारी सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने की प्रक्रिया तब समाप्त होती है जब आपका नया नाम केन्द्र सरकार द्वारा प्रकाशित गजट पत्रिका में प्रकाशित होता है। गजट एक सरकारी पत्रिका है जिसमें सरकार आवेदन करने पर धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन करवाने वाले व्यक्तियों का नया नाम प्रकाशित करती है।

गजट एक सरकारी पत्रिका है जो सरकार के अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी प्रकाशित करती है। इसे केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित किया जाता है और देश भर में ऐसे व्यक्ति जो अपना नाम परिवर्तन करवा रहे हैं उनकी जानकारी इस पत्रिका में प्रकाशित की जाती है। अगर आप किसी भी आवश्यक दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको अपना नाम सरकार के गजट पत्रिका में प्रकाशित करना होगा।

शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के कारण

अगर आप अपने शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो कौन कौन सी ऐसी परिस्थिति है जब आपको अपना नाम परिवर्तन करवाना चाहिए, इसकी कुछ जानकारी दी गई है – 

  • शादी के बाद सरनेम चेंज होने पर।
  • तलाक हो जाने पर
  • तलाक के बाद किसी दूसरे धर्म या सरनेम वाले के साथ शादी होने पर
  • नाम में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर
  • ज्योतिष के कारण नाम में कोई खास परिवर्तन करवाने पर
  • किसी बच्चे को गोद लेने पर
शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के कारण

Note – इसके अलावा लोगों की अलग-अलग परिस्थिति के अनुसार नाम परिवर्तन करवाना पड़ सकता है। 

शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents for Share Certificate Name Change

अगर आप शेयर सर्टिफिकेट पर नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको बताए गए कुछ आवश्यक दस्तावेजों को इकट्ठा करना है – 

शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • पहचान पत्र
  • नाम परिवर्तन की एफिडेविट
  • अंग्रेजी अखबार और किसी स्थानीय भाषा के अखबार में इश्तहार
  • गजट पत्रिका में आवेदन
  • जिस कारण से नाम परिवर्तन करवा रहे हैं उस कारण की प्रति (उदाहरण के तौर पर – अगर शादी के बाद नाम परिवर्तन करवा रहे हैं तो विवाह प्रमाण पत्र)
  • मूल शेयर सर्टिफिकेट की प्रती
  • पैन कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी
  • आपका मूल निवास प्रमाण पत्र

शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करें भारत में | Bharat Me Share Certificate Me Name Change Kaise Kare

अगर आप शेयर सर्टिफिकेट में अपना नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कुछ आवश्यक निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा –:

भारत में शेयर सर्टिफिकेट पर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया

Step 1 – नाम परिवर्तन के लिए शपथ पत्र तैयार करें

शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपना शपथ पत्र तैयार करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले आपको स्थानीय नोटरी में जाकर एक हलफनामा तैयार करवाना होगा। उस हलफनामा या शपथ पत्र में आपको अपना नाम, पति या पत्नी का नाम, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

नाम परिवर्तन के लिए शपथ पत्र तैयार करें

नाम परिवर्तन के शपथ पत्र में क्या लिखना है – 

  • आपको जो हलफनामा तैयार करेंगे वह नोटरी के निर्देश पर तैयार करेंगे।
  • इसमें आपको सबसे पहले अपना पुराना नाम और नया नाम लिखना है।
  • इसके बाद आपको नाम बदलने का कारण विस्तार से बताना है।
  • इसके बाद जिस नोटरी से आप अपना हलफनामा तैयार करवा रहे हैं उसका हस्ताक्षर और फिर इसे  किसी अधिकारी से अटेस्टेड करवाना होगा। 

Step 2 – समाचार पत्र में वज्ञापन प्रकाशन करवाएं

अपने बारे में जानकारी बताने पर स्थानीय नोटरी में एक हलफनामा या शपथ पत्र तैयार कर दिया जाएगा। इस शपथ पत्र के साथ आपको स्थानीय न्यूज़पेपर में यह विज्ञापन प्रकाशित करवाना होगा कि आप अपना नया नाम इस्तेमाल कर रहे हैं।

सबसे पहले आपको स्थानीय भाषा के अखबार में अपने नए नाम का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा। इसके बाद आपको अंग्रेजी अखबार में अपने नए नाम का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा।

समाचार पत्र के विज्ञापन में क्या प्रकाशित करवाएं?

  • आपको अपना पुराना नाम और नया नाम प्रकाशित करवाना है।
  • इसके बाद जिस नोटरी से आपने अपना हलफनामा तैयार करवाया है उसका नाम प्रकाशित करना है।
  • आपको अपना पता प्रकाशित करवाना होगा।
  • आपने किस तारीख को अपना नाम परिवर्तन करवाया है इसे प्रकाशित करवाना है।
  • नाम परिवर्तन के आवेदक के पिता या पति का नाम भी प्रकाशित करवाना है।
समाचार पत्र में वज्ञापन प्रकाशन करवाएं

Step 3 – गजट पत्रिका के लिए आवेदन करें

जैसा कि हमने आपको बताया शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको सरकार द्वारा संचालित गजट पत्रिका में नाम परिवर्तन करवाना होगा। अब आपको शुल्क की DD को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र लिखकर भारत राजपत्र कार्यालय भेजना है।

  • नाम परिवर्तन के लिए सरकार के राजपत्र को कितना शुल्क भेजना है यह डीडी बनवाने के दौरान आपको पता चल जाएगा। अलग अलग राज्य में यह शुल्क अलग अलग हो सकता है।
  • आपको सेल्फ अटेस्टेड किया हुआ पहचान पत्र का जेरोक्स भेजना है।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदक द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ मूल निवास प्रमाण पत्र भेजना है।
  • इन सब के साथ अपना हलफनामा और दोनों अखबार में जारी किए गए नाम परिवर्तन विज्ञापन को भी भेजना है।

Note – किसी भी जानकारी को फाइनल करने से पहले अपनी तरफ से उसे पूरे तरीके से चेक कर ले। अगर विज्ञापन प्रकाशित करने या गजट पत्रिका के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो आपका पूरा प्रक्रिया बर्बाद हो जाएगा।

गजट पत्रिका के लिए आवेदन करें

नाम परिवर्तन करवाने के लिए Yourdoorstep को क्यों चुने

हमने इस लेख में आपको नाम परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी बताई है। ऊपर बताए गए सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना कितना जटिल कार्य है। आपको अपने अलग-अलग दस्तावेजों के साथ नौकरी और अन्य कार्यालय का चक्कर काटना पड़ सकता है।

हालांकि आज के जमाने में यह प्रक्रिया सरकार की तरफ से ऑनलाइन कर दी गई है मगर इसके बावजूद डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए आपको बैंक जाना पड़ेगा। अलग-अलग दस्तावेजों का फोटो लेना होगा और हलफनामा और पत्र लिखना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में अगर पत्र लिखने का हलफनामा तैयार करवाने में छोटी सी भी गलती होती है तो आपकी पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।

  • ऐसे में Yourdoorstep आपको घर बैठे किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाने की सुविधा देता है।
  • हमारी इस वेब पेज पर दिए गए व्हाट्सएप के आइकन पर क्लिक करके आप हम से सीधा व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकते है।
  • आप हमारी मदद से किसी भी दस्तावेज में आसानी से नाम परिवर्तन करवा सकते है।
  • हम आपको ऐसी सुविधा देते हैं जिसमें आप घर बैठे केवल अपने मोबाइल से व्हाट्सएप या कॉल के जरिए हमें कुछ निर्देश देकर अपने घर के दरवाजे तक दस्तावेज मंगवा सकते हैं।
  • अगर आप नौकरी करते हैं और इस तरह के कार्य के लिए खुद को परेशान नहीं करना चाहते तो केवल एक क्लिक में हम आपके दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवा कर घर तक डिलीवरी करेंगे।
Yourdoorstep से नाम परिवर्तन की सरल और प्रभावी प्रक्रिया

FAQ

शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें?

शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने के लिए आपको सबसे पहले एक हलफनामा तैयार करना है और इसके बाद स्थानीय अखबार या अंग्रेजी अखबार में अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इसके बाद सरकार के गजट पत्रिका के लिए आवेदन करना है।

शेयर सर्टिफिकेट क्या होता है?

कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में किसी फ्लैट पर किस व्यक्ति का मालिकाना हक है और उस सोसाइटी में उसका कितना शेयर है इसकी जानकारी शेयर सर्टिफिकेट से दी जाती है।

शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कब करवाना चाहिए?

अगर आप ने शादी की है, तलाक, बच्चे को गोद लिया है, या किसी भी कारणवश अपने नाम में किसी भी प्रकार का बदलाव करवाया है तो आपको शेयर सर्टिफिकेट में तुरंत नाम चेंज करवाना चाहिए।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि Share Certificate Me Name Change Kaise Kare इसके अलावा हमने शेयर सर्टिफिकेट से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों के बारे में भी सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया है। अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप ही और Yourdoorstep की मदद से नाम परिवर्तन करवा पाए हैं तो इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call