
शादी के बाद पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें
लगभग पुराने समय से ही महिलाएं शादी के बाद अपना सरनेम बदलती हैं और बदलकर अपने जीवनसाथी का सरनेम लगाती हैं। अक्सर महिलाएं शादी से पहले ही अपना पासपोर्ट बनवा लेती हैं ताकि बाद में उन्हें दिक्कत ना हो। और शादी के बाद उन्हें पासपोर्ट में अपना सरनेम बदलने की जरूरत पड़ती है। इसलिए महिलाओं का यह प्रश्न होता है कि शादी के बाद पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें – Staff, Your Door Step
महिलाओं की इस परेशानी को देखते हुए आज के इस लेख में हम बताएंगे कि शादी के बाद पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें? यदि आप भी पासपोर्ट में नाम बदलना चाहते हैं और प्रक्रियाओं को समझना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन क्या है? (What is Central Gazette Notification)
सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन को भारत का राजपत्र कहते हैं। यह राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन नाम बदलने की प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है। जो भी व्यक्ति किसी भी दस्तावेज में अपना नाम बदलना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन की आवश्यकता पड़ती है।
पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए दस्तावेज (Documents required for name change in Passport)
- गजट नोटिफिकेशन
- पुराना पासपोर्ट के पहले 2 पेजों और आखरी दो पेजों की फोटो कॉपी
- अपने जीवनसाथी के पासपोर्ट की फोटोकॉपी
- मैरिज सर्टिफिकेट
- फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आई डी कार्ड)
पासपोर्ट में नाम कौन-कौन बदलवा सकता है? (Who can apply for name Change)
- शादी के बाद महिलाएं जो अपने जीवनसाथी के उपनाम को लगाना शुरु कर देती हैं।
- तलाकशुदा महिलाएं
- कोई व्यक्ति जिसका पासपोर्ट पर नाम गलत छपा होता है।
- व्यक्ति जिसके माता- पिता का नाम पासपोर्ट पर गलत लिखा गया हो।
शादी के बाद पासपोर्ट पर नाम कैसे बदलें? (How to apply for Name Change in Passport after Marriage)
यदि आपके पास नाम बदलने से संबन्धित सभी दस्तावेज हैं तो आप आसानी से पासपोर्ट पर नाम बदलवा सकती हैं।
- सबसे पहले भारत के पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें और “पासपोर्ट को पुनः जारी करने के लिए आवेदन करें” का विकल्प चुने।
- विकल्प चुनने के बाद पासपोर्ट पर नाम सही करने से संबंधित सभी तरह की जानकारियां भरे और मांगे गए दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें।
- सभी जानकारियां एवं दस्तावेजों को सबमिट करने के बाद पासपोर्ट ऑफिस का अपॉइंटमेंट लेने के लिए पेमेंट करें।
- पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रिसिप्ट मिलेगी। उसी रिसिप्ट एवं अन्य दस्तावेजों के साथ आप पासपोर्ट ऑफिस जाएं। और नाम बदलने की सभी प्रक्रिया पूरी करवाए।
- इस प्रकार कुछ ही दिनों में आपके पासपोर्ट पर नाम बदलकर आपका नया पासपोर्ट आ जाएगा।
गजट नोटिफिकेशन कैसे बनवाएं? (How to make Gazette Notification)
शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए गजट नोटिफिकेशन कि दस्तावेज होना बहुत ही आवश्यक है। और इसे बनवाने की प्रक्रिया भी काफी आसान है।
नीचे दिए गए प्रक्रियाओं का अनुपालन करके आप आसानी से गजट नोटिफिकेशन निकलवा सकते हैं।
- गजट नोटिफिकेशन निकलवाने के लिए सबसे पहले आपको एफिडेविट बनवाना होगा। जिस पर आपके नाम बदलने से संबंधित सामग्री लिखी हुई होगी। जैसे- मेरा “पुराना नाम” है और शादी के बाद मैं अपने जीवनसाथी का उपनाम लगा रही हूं इसलिए मेरा “नया नाम” है। और भविष्य में मुझे इसी नाम से जाना जाएगा। आप किसी भी वकील से एफिडेविट बनवा सकती हैं।
- एफिडेविट बनवाने के बाद आपको दो समाचार पत्रों में आपके नाम बदलने से संबंधित विज्ञापन देना है। पहला समाचार पत्र आपके राज्य का लोकल समाचार पत्र होना चाहिए। और दूसरा इंग्लिश समाचार पत्र होना चाहिए जो कि राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो। समाचार पत्र के विज्ञापन में भी आपको नाम बदलने से संबंधित वही सामग्री लिखनी है जो आपने एफिडेविट में लिखी है।
- इसके बाद आपको एक सीडी बनवाना होगा जिसमें आपके पुराने और नए नाम की पुष्टि हो। सीडी बनवाने के लिए आप किसी भी cyber cafe में जा सकती हैं और सीडी बनवा सकती है। सीडी में भी नाम परिवर्तित करने से संबंधित वही सामग्री होनी चाहिए जो एफिडेविट और समाचार पत्रों में दी गई है।
- अब आपको यह तीनों दस्तावेज और एक डिमांड ड्राफ्ट एक फाइल में लगाकर दिल्ली के सेंट्रल गजट ऑफिस में देना होगा।
- सेंट्रल गजट ऑफिस में सभी दस्तावेज जमा करने के बाद आप 30 से 40 दिनों तक इंतजार करें। 30 से 40 दिनों के भीतर ही आपका गजट नोटिफिकेशन यानी भारत का राजपत्र आ जाएगा।
- भारत का राजपत्र आप गजट के अधिकारी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि शादी के बाद Passport में नाम कैसे बदलें? उम्मीद है कि इस लेख में दी गई प्रक्रियाओं को अपनाकर आप आसानी से पासपोर्ट में नाम बदलवा पाएंगे। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज हैं?
उत्तर – शादी के बाद पासवर्ड में नाम बदलवाने के लिए सबसे आवश्यक दस्तावेज गजट नोटिफिकेशन है। इसके अलावा भी कुछ दस्तावेज आवश्यक है जो इस लेख में दिए गए हैं।
प्रश्न – क्या मैं ऑनलाइन अपने पासपोर्ट में नाम बदलवा सकता हूं?
उत्तर – जी, आप पासपोर्ट सेवा के अधिकारी वेबसाइट पर जाकर पासपोर्ट में नाम बदलवाने का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परंतु आपको पासपोर्ट ऑफिस भी जाना आवश्यक होगा।
प्रश्न – क्या पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए एफिडेविट की भी आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर – जी हां, पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए एफिडेविट कभी होना आवश्यक है।
प्रश्न – पासपोर्ट में नाम बदलवाने में कितना समय लगता है?
उत्तर – पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए लगभग 1 महीने का समय लग सकता है।
प्रश्न – पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए कितनी लागत लगती है?
उत्तर – पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए लगभग 1500- 2000 तक की लागत लगती है।
प्रश्न – पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए एफिडेविट में नया नाम कैसे लिखें?
उत्तर – एफिडेविट में नए नाम से संबंधित सामग्री लिखने का फॉर्मेट –
प्रश्न – पासपोर्ट में सरनेम चेंज के लिए क्या करें?
उत्तर – इस लेख में दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप पासपोर्ट में आसानी से सरनेम चेंज कर सकते हैं।
प्रश्न – क्या मैरिज सर्टिफिकेट के बिना भी पासपोर्ट में नाम बदल सकता है?
उत्तर – नहीं शादी के बाद यदि आप पासपोर्ट में नाम बदलना चाहते हैं तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आपकी शादी नहीं हुई है तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न – पासपोर्ट में एड्रेस कैसे चेंज करें?
उत्तर – गजट नोटिफिकेशन का उपयोग करके आप पासपोर्ट में एड्रेस भी आसानी से बदलवा सकते हैं।
प्रश्न – पासपोर्ट में मिडिल नेम एड करने के लिए क्या करें?
उत्तर – पासपोर्ट में मेडिक्लेम ऐड करने के लिए आप इस लेख में दी गई प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
