
Rajasthan Board Marksheet में नाम सुधार कैसे करें? जानिए 2025 की लेटेस्ट प्रक्रिया, दस्तावेज और फीस
Rajasthan Board Marksheet Name Change – अगर आपके मार्कशीट में नाम की स्पेलिंग गलत है एक अक्षर छूट गया है या पूरा नाम गलत है तो उसे जल्दी से सुधारना जरूरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों को नाम सुधार की सुविधा दे रही है लेकिन इसके लिए एक निश्चित प्रक्रिया और कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन से भीम का पालन करते हुए आप आसानी से अपने राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
Rajasthan Board Marksheet Name Change – Overview
| विषय | जानकारी (2025 के अनुसार) |
|---|---|
| आवेदन करने की स्थिति | केवल स्पेलिंग/अक्षर संबंधी गलतियों के लिए |
| प्रक्रिया का प्रकार | ऑफलाइन (डाक या हाथ से जमा करना) |
| समय सीमा | परीक्षा परिणाम के 1 वर्ष के अंदर सबसे बेहतर |
| जरूरी दस्तावेज़ | आधार, जन्म प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, स्कूल प्रमाण |
| अनुमानित समय | 30–60 दिन |
| फ़ीस | ₹300–₹700 (प्रक्रिया व प्रमाणपत्र के अनुसार) |
Also Read
- गोवा में शेयर सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलवाएं – पूरी प्रोसेस हिंदी में
- उत्तराखंड गजट ऑफिस से नाम परिवर्तन और प्रकाशन कैसे कराएं? आसान तरीका
राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज क्यों जरूरी है?
राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करना कुछ कारण से जरूरी हो जाता है जिसे नीचे बताया गया है –
- पासपोर्ट आधार कार्ड स्कॉलरशिप ऐडमिशन जैसी प्रक्रियाओं में नाम मिसमैच होने पर मार्कशीट में नाम चेंज करना पड़ता है।
- आधार कार्ड वोटर आईडी या बोर्ड सर्टिफिकेट में स्पेलिंग मिस्टेक होने के कारण नाम परिवर्तन करना पड़ता है।
- मार्कशीट के नाम में कोई छोटी-मोटी गलती हो जाती है लेकिन लंबे समय बाद इसे सुधार करना काफी महंगा पड़ता है क्योंकि कोर्ट से करना पड़ता है।
- शादी के बाद या तलाक के बाद मार्कशीट में नाम चेंज करना पड़ता है।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की स्थिति में भी राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना पड़ता है।
किन स्थितियों में नाम परिवर्तन किया जा सकता है
कौन-कौन सी ऐसी स्थिति है जब राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज किया जा सकता है उसे नीचे सूचित किया गया है –
- स्पेलिंग मिस्टेक होने पर नाम चेंज किया जा सकता है।
- अक्षर छूट जाने के बाद मार्कशीट में नाम चेंज किया जा सकता है।
- सरनेम जोड़ने या सरनेम हटाने की जरूरत पड़ती है तो वह भी गजट पत्रिका से किया जा सकता है।
- अन्य दस्तावेज और बोर्ड दस्तावेज में अगर किसी प्रकार का अंतर है तो उसके लिए भी नाम चेंज किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट में नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचित किया गया है –
- नाम परिवर्तन के लिए राजस्थान बोर्ड को आवेदन पत्र
- पुराने मार्कशीट की कॉपी
- आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र वोटर आईडी पासपोर्ट जैसे कोई एक दस्तावेज
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
- शुल्क चालान जो बोर्ड के द्वारा कटेगा
इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत हो सकती है
- आपके पास राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- एड्रेस प्रूफ करने के लिए और अपनी उम्र प्रूफ करने के लिए एक दस्तावेज होने चाहिए
- शादी के बाद या तलाक के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो मैरिज सर्टिफिकेट या डाइवोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- बच्चों के जन्म के बाद उसके नाम में कोई चेंज कर रहे हैं तो जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- अगर बच्चे को गोद लेकर उसके नाम में कोई परिवर्तन कर रहे हैं तो एडॉप्शन डीड होना चाहिए।
एड्रेस प्रूफ के रूप में कौन-कौन सा दस्तावेज काम आएगा
मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए एड्रेस प्रूफ के रूप में कुछ दस्तावेज का इस्तेमाल किया जा सकता है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली बिल
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- रेंट एग्रीमेंट
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में छोटी गलती कैसे सुधारे
अगर आपके राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में कोई बहुत छोटी समस्या है। जैसे नाम में एक अक्षर बदलने या फिर कोई ऐसी समस्या जिसके लिए सही नाम आपके किसी अन्य दस्तावेज में लिखा है तो इसे बदलने के लिए आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले आपको सारे डॉक्यूमेंट को इकट्ठा करना है।
- इसके बाद आपको राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नाम सुधार का एक आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है या फिर यह आप अपने स्कूल या कॉलेज से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- इस फॉर्म को सही तरीके से भरकर अपना वह दस्तावेज इसके साथ संगठित करें जिसमें आपका सही नाम लिखा हुआ है।
- इसके बाद इसे राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा कर दें या फिर अपने स्कूल में जमा कर दें और वहां एक छोटे से फीस का भुगतान करें।
- उसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है और आपका नया मार्कशीट आपके स्कूल में आ जाएगा जिसे आप प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज कैसे करें – गजट प्रक्रिया
राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में परमानेंट नाम चेंज करने के लिए गजट पत्रिका की जरूरत होती है। इसके लिए आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा
सबसे पहले एफिडेविट या शपथ पत्र बनवाए
सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन के लिए किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवाना होगा। इस एफिडेविट में आपको नाम परिवर्तन का कारण बताना है और आसानी से एक दिन के अंदर एफिडेविट तैयार हो जाएगा जिसे आप कोर्ट या पब्लिक नोटरी से प्राप्त कर सकते हैं।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना है जो किसी स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताना है। इसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है और आसानी से आपका विज्ञापन जारी हो जाएगा। आपको अपना विज्ञापन गजट ऑफिस में जमा कर देना है।
एक आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज को गजट ऑफिस में जमा करें
इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज गजट ऑफिस में जमा करना है, इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो एक सीडी में इकट्ठा करके गजट ऑफिस में जमा करें। इसके बाद एक आवेदन पत्र लिखें जिसमें आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करें और अपनी सीडी और आवेदन पत्र गजट ऑफिस में जमा करें।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना है और उसे राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के आधार पर राजस्थान बोर्ड ऑफिस में नाम चेंज किया जाएगा और आपके नए मार्कशीट को आपके स्कूल और कॉलेज में भेज दिया जाएगा जहां से आप अपना मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज करने में फीस कितनी लगती है
आपको राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करने में कितना फीस लगेगी इसे एक टेबल के रूप में बताया गया है –
| प्रकार | अनुमानित फीस |
|---|---|
| नाम सुधार आवेदन | ₹300–₹500 |
| नई मार्कशीट/प्रमाणपत्र | ₹250–₹400 |
| लेट आवेदन पर अतिरिक्त शुल्क | ₹200 (समय सीमा पार करने पर) |
कुछ जरूरी सुझाव राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज करने के दौरान
अगर आपको मार्कशीट में नाम चेंज करना है तो इस दौरान आपको कुछ जरूरी निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है –
- सभी दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेड करें।
- समय सीमा के भीतर ही आवेदन करें आमतौर पर मार्कशीट में नाम गलत है तो 1 से 3 साल के अंदर आवेदन करके उसे सही कर लेना चाहिए।
- आवेदन की एक प्रति अपने पास जरूर रखें।
- स्कूल से प्रमाण पत्र या फिर अपने आवेदन पर मोहर और प्रिंसिपल का हस्ताक्षर जरूर प्राप्त करें।
नाम चेंज के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
- कभी भी नाम चेंज का अधूरा फॉर्म जमा न करें।
- Fake दस्तावेज कभी जमा ना करें।
- सभी सही दस्तावेज को अटैच करें किसी भी तरह का गलत दस्तावेज या अधूरा दस्तावेज अटैच ना करें
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board Marksheet Name Change) में नाम सुधार एक तकनीकी लेकिन उलझा हुआ प्रक्रिया है आप उसे सही तरीके और समय पर कर सकते हैं। नाम में गलती को हल्के में लेने की कोशिश ना करें यह एक गंभीर परेशानी हो सकती है इस वजह से आपको सही समय पर ऊपर बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपने दस्तावेज के लिए आवेदन करना चाहिए।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
