Punjab Birth Certificate Name Change – पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट नाम बदले

Punjab Birth Certificate Name Change – पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट नाम बदले

By Vipin

Punjab Birth Certificate Name Change 2022 – अगर आप पंजाब राज्य के नागरिक हैं और अपने बर्थ सर्टिफिकेट में अपना नाम चेंज करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट नाम बदले में आवेदन करना होगा। आज बर्थ सर्टिफिकेट सबसे आवश्यक दस्तावेजों में से एक है। किसी भी बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट पहला दस्तावेज होता है जिसकी सहायता से अन्य दस्तावेज बनाए जाते है। अगर आप पंजाब राज्य के नागरिक हैं और अपने Punjab Birth Certificate Name Change करवाना चाहते है, तो इसके लिए आपको कुछ सरल निर्देशों का पालन करना होगा जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

Punjab Birth Certificate

जन्म प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में यह एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। जन्म प्रमाण पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आपको एक हलफनामे के साथ गजट पत्रिका कार्यालय में आवेदन कर सकते है। गजट पत्रिका के जरिए अपने बर्थ सर्टिफिकेट की त्रुटि को सुधारना एक थकाऊ प्रक्रिया है मगर आपके पास सही जानकारी होनी चाहिए। 

Punjab Birth Certificate Name Change

वर्तमान समय में बर्थ सर्टिफिकेट बहुत हि आवश्यक दस्तावेज है, जिसकी सहायता से अलग-अलग दस्तावेज को बनवाने का कार्य किया जाता है। भारत में अक्सर ऐसा होता है कि बच्चे के जन्म के कुछ साल बाद लोगों को उसके नाम में परिवर्तन करने का ख्याल आता है। अगर आप किसी परेशानी के कारण अपने बच्चे के पुराने नाम को बदलकर कोई नया नाम देना चाहते हैं तो इसके लिए पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट नाम बदले के बारे मे यह लेख लिखा गया है।

पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट नाम बदले के लिए एक हलफनामा तैयार करना होगा, नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा और आपको गजट पत्रिका के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप इन सभी प्रक्रियाओं के बारे में नहीं जानते तो आपको नीचे दी गई जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

गजट पत्रिका क्या है?

आपने यह समझा कि बर्थ सर्टिफिकेट जैसे आवश्यक दस्तावेज में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सही करने के लिए गजट पत्रिका में आवेदन करना होता है। भारत के हर नागरिक को गजट पत्रिका के बारे में मालूम होना चाहिए। सरकार की तरफ से जारी की जाने वाली यह एक साप्ताहिक पत्रिका होती है। पत्रिका में धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन की जानकारी प्रकाशित की जाती है इसके अलावा सरकार अपने नियम कानून और किसी ने योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रकाशित करती है।

गजट पत्रिका के कागज में आपके नाम परिवर्तन की जानकारी प्रकाशित होने के बाद आप उस गजट पत्रिका का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते है। अगर आपके जन्म प्रमाण पत्र की त्रुटि गजट पत्रिका में सही प्रकाशित कर दी गई तो इसका मतलब है कि भारत के सभी दस्तावेज में आपका नाम परिवर्तित कर दिया गया है।

Punjab Birth Certificate में name change के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप पंजाब राज्य के नागरिक हैं और अपने बर्थ सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिनकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है –

  • पुराना बर्थ सर्टिफिकेट जिसमें नाम परिवर्तन करवाना है। 
  • एक हलफनामा जिसमें नाम परिवर्तन करवाने का कारण और उद्देश्य बताए।
  • नाम परिवर्तन का दो विज्ञापन।
  • नाम परिवर्तन के लिए एक आवेदन पत्र।
  • इसके बाद गजट पत्रिका के कार्यालय में भेजवाना है।

Punjab Birth Certificate Name Change 2022

अगर आप पंजाब राज्य के नागरिक हैं और अपने पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट नाम बदले करवाना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा –

Step 1 – सबसे पहले हलफनामा तैयार करवाए

नाम परिवर्तन क्यों करवाना चाहते हैं और नया नाम कौन सा होगा इन सभी आवश्यक जानकारियों को एक हलफनामा या एफिडेविट में दर्ज करवाएं जिसके लिए आप स्थानीय नोटरी या किसी कोर्ट में जा सकते हैं।  

एफिडेविट बनवाने के लिए आपको नोटरी या अपने स्थानीय कोर्ट में जाना है और एफिडेविट का कागज मांगना है और उस कागज में अपनी पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से मोहर मरवा लेनी है इस बारे में आप वहां के किसी वकील से बात कर सकते है।   

Step 2 – विज्ञापन प्रकाशित करवाएं

आपका नाम परिवर्तन होने वाला है इस बात की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए और इसके लिए आप अपने स्थानीय न्यूज़पेपर और अंग्रेजी अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करवाना है। सबसे पहले आपको अपने स्थानीय भाषा के अखबार में अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करवाना है और उसके बाद अंग्रेजी अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करवाना है और उन विज्ञापनों की फोटो कॉपी और ओरिजिनल को अपने पास रख लेना है।

Step 3 – एक आवेदन पत्र लिखें

जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाने हेतु एक आवेदन पत्र लिखे जिसमे स्पष्ट रूप से बताएं कि आप जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन क्यों करवाना चाहते हैं और नया नाम क्या रखना चाहते है।

Step 4 – गजट पत्रिका कार्यालय में अपने दस्तावेज भेजवाए

जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको अपने सभी दस्तावेज और पत्र को गजट पत्रिका भेजवाना होगा, इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस का सहारा ले सकते है। अपने सभी दस्तावेजों को लेकर पोस्ट ऑफिस जाएं और वहां इन सभी दस्तावेजों को गजट कार्यालय भिजवाने को कहे पोस्ट ऑफिस से डाक के जरिए आपके सभी दस्तावेज गजट कार्यालय चले जाएंगे।

Note – आपको अपना सभी दस्तावेज गजट कार्यालय भेजने के बाद 7 से 15 दिन इंतजार करना है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको एक टेबल से दूसरे टेबल दौड़ने की परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है।

हम पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट पर नाम चेंज कैसे करें

पंजाब राज्य के सभी नागरिकों करवाने में हमारी वेबसाइट Yourdoorstep आपकी मदद कर सकती है। हम अपनी इस वेबसाइट के जरिए आपके किसी भी प्रकार के दस्तावेज में नाम परिवर्तन किया उसकी त्रुटि को तुरंत सुधार सकते है।

  • गजट पत्रिका के जरिए अपने नाम परिवर्तन को सुधारने के लिए इस वेबसाइट की दाहिनी तरफ दिए गए व्हाट्सएप बटन पर क्लिक करें।
  • उस पर क्लिक करते ही आप हमसे सीधा संपर्क में आ जाएंगे और आपको अपनी परेशानी बतानी है।
  • नाम परिवर्तन के लिए जरूरी सभी आवश्यक दस्तावेजों को व्हाट्सएप पर हमें भेज दें और कुछ दिनों के अंदर आपका नया बर्थ सर्टिफिकेट आपके पास आ जाएगा। 

आपको अपने बर्थ सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए अलग-अलग जगहों पर दौड़ने की आवश्यकता नहीं है आप बस अपने पुराने बर्थ सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी हमें भेज दे और हम उस में नाम परिवर्तन करवा कर आपको भेज देंगे आप हमसे इसके लिए सीधा संपर्क कर सकते है। 

बर्थ सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन की आवश्यकता

जैसा कि हमने बताया बर्थ सर्टिफिकेट बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है आज के समय में इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि आपको आगे चलकर परेशानी दे सकती है। इस दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाने पर आपको किस तरह की सुविधा मिलेगी इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता स्कूल में एडमिशन लेते वक्त पड़ती है।
  • नौकरी के वक्त आयु प्रमाण पत्र के रूप में बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
  • Birth certificate आपको एक नागरिकता का प्रमाण देता है।
  • बर्थ सर्टिफिकेट की मदद से आप अन्य दस्तावेजों को बनवा सकते है।

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कितने दिन में हो जाता है?

जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन 7 दिन से 15 दिन के अंदर हो जाता है।

Q. जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करवाने का कितना शुल्क लगता है?

जन्म प्रमाण पत्र में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है।

Q. जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहां पड़ती है?

जन्म प्रमाण पत्र सबसे आवश्यक दस्तावेज है क्योंकि इसकी आवश्यकता बचपन में स्कूल में एडमिशन से लेकर नौकरी और अन्य दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया में भी पड़ती है।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट नाम बदले के बारे मे बताया गया है और पंजाब बर्थ सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने की क्या प्रक्रिया क्या होती है। आपको समझ में आया होगा कि किस प्रकार हमारी वेबसाइट इस पूरी प्रक्रिया में आपकी सहायता कर सकती है अगर आप हमारी सहायता नहीं चाहते तो आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा उसके बारे में भी हमने सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया है।

अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद बर्थ सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने की प्रक्रिया पूरी तरह से समझ आ गई है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही इस पूरी प्रक्रिया के बारे में आपके क्या विचार है उसे कमेंट में बताना ना भूले।

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call