
ओड़ीशा गजट ऑफिस – नाम बदलने की पूरी गाइड
ओड़ीशा गजट ऑफिस – आज के समय मे अलग अलग कारण की वजह से लोग गजट ऑफिस मे जाकर नाम बदलवा रहे है और इसके लिए आपको कुछ खास प्रक्रियाओं के बारे मे मालूम होना चाहिए। गजट ऑफिस के जरिये किसी भी दस्तावेज़ मे नाम, धर्म, या लिंग को अपडेट किया जा सकता है, लेकिन इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया है जिसके बारे मे आपको मालूम होना चाहिए। अगर आप ओड़ीशा के नागरिक है और अपने किसी दस्तावेज़ मे नाम बदलने के लिए परेशान है तो गजट ऑफिस आपकी कैसे मदद कर सकता है और आपको कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे मे पूरी जानकारी दी गई है।
- Address – Madhupatna, Cuttack-753010, Odisha
- Contact Details – egazette.odisha@gov.in
Must Read
- Birth Certificate Agent Near Me – Birth Certificate Consultants In New Delhi
- उड़ीसा शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें
ओड़ीशा मे गजट ऑफिस क्या है?
ओड़ीशा मे राज्य सरकार द्वारा हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित होती है, और इसमे सरकार की योजना, नीति, और अन्य आवश्यक जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। इसके अलावा किसी भी दस्तावेज़ मे नाम परिवर्तन, धर्म परिवर्तन, और लिंग परिवर्तन की जानकारी को भी गजट मे प्रकाशित किया जाता है। इस वजह से गजट ऑफिस एक जरूरी सरकारी संस्थ है, जिसके काम करने के पूरे तरीके के बारे मे पता होना चाहिए।
ओड़ीशा के गजट ऑफिस का काम
ओड़ीशा के गजट ऑफिस के तरफ से कुछ जरूरी कार्य होते है जिनके बारे मे आपको जानकारी होनी चाहिए –
- ओड़ीशा गजट ऑफिस मे नाम चेंज की पत्रिका को प्रकाशित किया जाता है
- गजट पत्रिका मे सरकार की योजना, नीति, और अन्य नोटिस को प्रकाशित किया जाता है
- गजट ऑफिस मे हर हफ्ट गजट प्रकाशित होता है और उसमे अलग अलग प्रकार की जानकारी को भी प्रकाशित किया जाता है
नाम चेंज के लिए गजट ऑफिस क्यूँ जाना पड़ता है?
अगर आप ओड़ीशा के नागरिक है तो आपको अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करने के लिए गजट ऑफिस जाना होगा, यहाँ आपके नए नाम का गजट प्रकाशित होगा जिसके बाद आप इस गजट को अपने किसी भी दस्तावेज के कार्यालय मे जमा करके नाम चेंज कर सकते है।
- गजट एक सरकारी पेरमिसन की तरह होता है, जो नाम चेंज करने की अनुमति देता है।
- गजट मे नाम प्रकाशित करने के बाद आपके नए नाम को सरकारी और गैर सरकारी सस्ता के तरफ से मान्यता मिल जाती है।
- गजट का इस्तेमाल करके किसी भी दस्तावेज को अपडेट किया जा सकता है।
- यह एक पहचान पत्र के रूप मे भी काम आता है, और आपके दस्तावेज को आसानी से अपडेट कर सकता है।
ओड़ीशा गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की पात्रता
अगर आपको अपने दस्तावेज मे नाम चेंज करना है तो आपको कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- नागरिक – आपको भारत देश का नागरिक होना होगा और इसके साथ आपके पास ओड़ीशा का मूल निवाश प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- केस नहीं होना चाहिए – आपके ऊपर किसी भी तरफ का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए, आप कोई भी क्राइम करके नाम नहीं बादल सकते है।
- उम्र – आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और अगर आपकी उम्र कम है तो आपके माता पिता को गजट ऑफिस मे एक पत्र देना होगा।
- दस्तावेज – आपके पास सारे दस्तावेज होने चाहिए जिनकी सूची नीचे दी गई है और निर्धारित प्रक्रिया का सही से पालन करना होगा।
ओड़ीशा गजट ऑफिस मे नाम चेंज के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज़ होना चाहिए जिसकी एक सूची नीचे दी गई है –
- आपका पुराना दस्तावेज़, जिसमे नाम गलत है
- नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर
ओड़ीशा गजट ऑफिस मे नाम चेंज के लिए आफ़िडेविट की जरूरत
ओड़ीशा के सभी नागरिकों को अगर अपने दस्तावेज़ मे नाम चेंज करवाना है तो उन्हे गजट ऑफिस मे आफ़िडेविट जमा करना होगा। यह एक जरूरी दस्तावेज़ है जो आपके नाम बदलने की प्रक्रिया के लिए अनुमति देती है। किसी भी कोर्ट या नोटरी से आप आफ़िडेविट तयार करवा सकते है, इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी और इसमे अधिकतम एक दिन का वक़्त लगेगा। यह दस्तावेज कोर्ट की तरफ से जारी होता है और सरकार इसमे नाम बदलने की अनुमति देती है, आपको अपने आफ़िडेविट के लिए किसी वकील को कुछ पैसे देने पद सकते है जो अलग अलग जगह पर अलग अलग होता है।
नाम चेंज के लिए विज्ञापन जारी करना होगा
ओड़ीशा के गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है, जिसमे आपको सबसे किसी स्थानीय भाषा के अखबार को चुनना होता है और उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार को चुनना होता है। इसके बाद चुने हुये अखबार के प्रकाशन कार्यालय मे जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित कर सकते है। इस विज्ञपन मे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता प्रकाशित करना होता है। इसके जरिये आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास करेंगे और इसके बारे मे कुछ विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है।
नाम चेंज के लिए गजट ऑफिस मे कुछ आवश्यक दस्तावेज़ की जरूरत
अगर आपको नाम चेंज करना है तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ की जरूरत होती है जिसके बारे मे नीचे जानकारी दी गई है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- रासन कार्ड
- बैंक पासबूक
- रेंट एग्रीमंट
दस्तावेजों को डिजिटल रूप मे जमा करना है
अगर आपको अपने दस्तावेजों को जमा करना है तो इसके लिए आपको गजट ऑफिस मे इसका डिजिटल कॉपी जमा करना होगा। इसके लिए एक सीडी या पेंडरिव लेना होगा और सारे दस्तावेज की फोटो कॉपी को उसमे डाल कर ओड़ीशा के गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। आज के समय मे सारी चीजें ऑनलाइन हो रही है इसी वजह से गजट के लिए भी सभी दस्तावेज़ को डिजिटल रूप से सीडी के जरिये जमा करने को कहा गया है।
ओड़ीशा गजट ऑफिस मे कुछ अन्य दस्तावेज़ की जरूरत हो सकती है
आपको कुछ अन्य दस्तावेज़ की जरूरत पड़ सकती है जिसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ की सूची नीचे दी गई है –
- Marriage certificate – अगर शादी के बाद नाम चेंज करना है तो माइरेज सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
- Divorce certificate – अगर तलाक के बाद नाम चेंज करना है तो तलाक सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
- Adoption certificate – अगर किसी बच्चे को गोद लेते है और उसके नाम मे चेंज करते है तो अडोपसन डीड की जरूरत होती है।
- Birth certificate – अगर किसी बच्चे के जन्म लेने के बाद उसके नाम मे कोई चेंज करना है तो उसके बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
ओड़ीशा गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आप ओड़ीशा के गजट ऑफिस मे जाकर नाम चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी प्रक्रिया के बारे मे अच्छे से मालूम होना चाहिए –
आफ़िडेविट तयार करें
नाम चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले एक आफ़िडेविट तयार करना होगा जिसके लिए आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी मे जाना होगा और उसके बाद नाम परिवर्तन का कारण बताते हुये अपने जानकारी को स्त्यपित करने हेतु एक हस्ताक्षर करना होगा, और उसके बाद आप आसानी से एक आफ़िडेविट तयार कर सकते है और यह आपको अधिकतम 1 दिन अंदर कोर्ट से मिल जाएगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मे नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा, जिसमे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होगा। इसके आधार पर आपका विज्ञापन अखबार मे जारी किया जाएगा जिसके बाद आप इसे गजट ऑफिस मे देकर नाम चेंज कर सकते है।
गजट ऑफिस मे आवेदन पत्र दें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय मे जाना है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है, आपको यह विज्ञापन किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक विज्ञापन किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार मे जारी करने है। इसके लिए आपको अपने चुने हुये अखबार के प्रकाशन कार्यालय मे जाना है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी हो जाएगा। इसे आपको गजट ऑफिस मे जमा करना है।
गजट कार्यालय को सारे दस्तावेज़ और आवेदन पत्र दें
इसके बाद आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ सीडी मे करके और एक आवेदन पत्र जिसमे आने वाली गजट पत्रिका मे अपने नए नाम को प्रकाशित करने का अनुरोध करना है, और इसे ओड़ीशा के गजट ऑफिस मे जमा करना है जिसके बाद आपको कुछ डीनो का इंतज़ार करना है। आपको सारे दस्तावेज़ डिजिटल रूप मे जमा करना है जिसका तरीका ऊपर बताया गया है, और इसके आधार पर आपका गजट प्रकाशित किया जाएगा।
गजट डौन्लोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको अपना गजट आधिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड करना है और उसके बाद आपको अपने गजट को लेकर उस कार्यालय मे जमा करना है जिसका नाम चेंज आप करना चाहते है। आपके दिये हुये गजट के आधार पर आपके किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको एक नया डॉकयुमेंट नए नाम के साथ मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते है।
नाम चेंज करने के लिए ऑनलाइन सर्विस
अगर आप ओड़ीशा के गजट ऑफिस मे अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते है तो आप Yourdoorstep की मदद से घर बैठे अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर सकते है। इसके लिए आपको हमारे वैबसाइट पर दिये हुये संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होता है, इसके लिए आपको कुछ हमसे संपर्क या चैट करना है और आपकी दी हुई जानकारी के आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और उसके बाद आपके किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करके भी देंगे।
ओड़ीशा मे सबसे समीप गजट ऑफिस कैसे पता करें
ओड़ीशा मे आपके सबसे समीप गजट ऑफिस कहाँ है और इसके बारे मे आप कैसे पता लगा सकते है इसकी कुछ जानकारी नीचे दी गई है –
- गूगल सर्च – आप आसानी से अपने मोबाइल या लैपटाप से गूगल सर्च करके सबसे सामने के गजट ऑफिस के बारे मे पता लगा सकते है।
- ओड़ीशा की सरकारी वैबसाइट चेक करें – आपको ओड़ीशा की सरकारी वैबसाइट को चेक करना चाहिए, जिसमे आपको अलग अलग सरकारी संस्था के ऑफिस की जानकारी मिल जाएगी, और वहाँ से आप गज़ट ऑफिस के बारे मे भी पता कर सकते है।
- ओड़ीशा गजट ऑफिस चेक करें – आपको ऑनलाइन ओड़ीशा की गजट वैबसाइट को चेक करना चाहिए, जहां आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
ओड़ीशा गजट ऑफिस मे जल्दी कम करवाने के कुछ टिप्स
अगर आप ओड़ीशा के नागरिक है और अपने दस्तावेज़ मे आपको नाम चेंज करवाना है तो आपको कुछ आवश्यक टिप्स के बारे मे मालूम होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपको सभी दस्तावेज़ को दो बार चेक करना चाहिए, क्योंकि किसी भी दस्तावेज़ मे अगर गलत या अधूरी जानकारी होती है तो आपका आवेदन रिजैक्ट कर दिया जाएगा।
- आपको सभी दस्तावेज़ का जेरोक्स निकाल कर रखना चाहिए, क्योंकि ऑफिस मे किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ की जरूरत पड़ सकती है।
- आपको गजट ऑफिस की पूरी प्रक्रिया के बारे मे मालूम होना चाहिए,, ताकि आप ऑफिस अपना काम जल्दी करवा सके।
- आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आपको हमारे जैसे किसी लीगल अड्वाइसर से संपर्क करके अपने सभी सवालों का जवाब प्राप्त करना चाहिए।
निष्कर्ष
आज इस लेख मे ओड़ीशा गजट ऑफिस के बारे मे पूरी जानकारी दी गई है, जिसे पढ़ कर आप आसानी से ओड़ीशा के गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया को अच्छे से समझ सकते है और इसका पूरा लाभ ले सकते है। इसके अलावा हमारे द्वारा दी जा रही सुविधा का भी लाभ ले सकते है।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
