ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम अपडेट की पूरी प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड

ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम अपडेट की पूरी प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड

By Abhisheak Kumar

ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम कैसे बदलें – अगर आपको ऑफलाइन अपने आधार कार्ड मे नाम चेंज करना है तो नए अपडेट के मुताबिक आपको इसके लिए सबसे पहले gazette office जाकर नाम चेंज के लिए गजट पत्रिका को प्रकाशित करना होगा। इसके बाद आप अपने नए नाम को अपने आधार कार्ड मे अपडेट कर सकते है। यह अपडेट IT Act 2000 के अंतर्गत लाया गया है और इसे यूआईडीएआई के तरफ से काफी प्रचलित किया जा रहा है। अगर आपको भी इसके बारे मे जानकारी चाहिए तो आज हम ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम कैसे बदलें के बारे मे विस्तार से बताने वाले है। 

ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम कैसे बदलेंOverview

Important InformationInformation
आवेदन का माध्यमनज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जाना होगा
आवश्यक दस्तावेज़पहचान पत्र, पता प्रमाण, नाम परिवर्तन प्रमाण (जैसे गजट)
फॉर्म भरने की प्रक्रियानाम अपडेट के लिए Aadhaar Update/Correction Form भरें
दस्तावेज़ सत्यापनकेंद्र पर मौजूद अधिकारी दस्तावेज़ों की जांच करेगा
बायोमेट्रिक सत्यापनआपकी उंगली की छाप और फोटो दोबारा ली जाएगी
फीसअलग अलग गजट ऑफिस के अनुसार फीस
अपडेट स्टेटस जांचURN नंबर से ऑनलाइन स्टेटस चेक किया जा सकता है

Also Read

आधार कार्ड मे नाम चेंज का नया अपडेट 

आपको बता दें की आधार कार्ड मे नाम बदलने की प्रक्रिया मे एक नया अपडेट आया है जिसके मुताबिक आपको अपने आधार कार्ड के लिए गजट प्रकाशित करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले गजट ऑफिस मे जाकर एक पत्रिका जारी करनी होगी और उसमे आपका नया नाम प्रकाशित किया जाएगा, उसके बाद इस कानूनी पत्रिका को आधार कार्यालय मे जमा करके आप नाम चेंज कर सकते है। इसके अलावा अब गजट ज़्यादातर ऑनलाइन जारी किया जाएगा यह भी इस अपडेट के कारण ही है, जिस वजह से गजट ऑफिस मे आपको अपने सभी दस्तावेज़ को डिजिटली जमा करना है। 

आधार कार्ड मे नाम बदलने की नई प्रक्रिया 

अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो नई प्रक्रिया के मुताबिक कुछ नए निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको अपने नाम चेंज के लिए एक गजट पत्रिका जारी करनी होगी। इसके लिए गजट ऑफिस जाकर कुछ आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना होगा। 
  • इसके लिए आपको सबसे पहले एफिडेविट जारी करना होगा उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा और अन्य दस्तावेजों को लेकर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको गजट पत्रिका को अधिकारी को वेबसाइट से डाउनलोड करके प्रिंट निकलवाना होगा और स्थानीय आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा। 
  • इसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा जिसके बाद आपके आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा। 
  • आपको बता दे अपने गजट का इस्तेमाल करके आप अपने अन्य दस्तावेजों को भी अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड मे कौन नाम चेंज कर सकता है ?

अगर आपको आधार कार्ड मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है। 

  • नागरिक – नाम चेंज के लिए अगर गजट पत्रिका प्रकाशित करनी है तो आपको भारत का नागरिक होना होगा। इसके लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए और नागरिकता का कोई अन्य दस्तावेज होना चाहिए। 
  • उम्र – आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो आपके माता-पिता को गजट ऑफिस में एक आवेदन पत्र देना होगा।
  • कारण – आपके पास नाम चेंज का एक कारण होना चाहिए और यह कारण कोई सा भी हो सकता है उसका एक सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
  • केस – आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए, यानी कि किसी भी तरह का क्राइम करके आप नाम चेंज नहीं कर सकते हैं। 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको गजट पत्रिका के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है 

  • आपका पुराना आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

आधार कार्ड में कब नाम चेंज कर सकते हैं 

अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो कौन-कौन से कारण महत्वपूर्ण है जब आसानी से नाम चेंज किया जा सकता है उसकी सूची दी गई है – 

  • शादी के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज किया जा सकता है 
  • तलाक के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज किया जा सकता है किसी ज्योतिषी कारण की वजह से आप आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आधार कार्ड के नाम में अगर गलती हो जाती है तो भी अपना नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। 

आधार कार्ड में कितने दिन में नाम चेंज हो जाता है 

अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए सबसे पहले गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें अधिकतम एक महीने का वक्त लगता है। इसके बाद आपके गजट को आधार सुधार केंद्र में जमा करना होता है और उसका अपडेट आने में कुछ दिनों का वक्त लगता है। इसके बाद आपके आधार कार्ड में नाम चेंज हो जाता है एक अनुमान के मुताबिक आप आसानी से 1 से 2 महीना के अंदर अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। 

ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम कैसे बदलें – The Guide

अगर आपको ऑफलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट ऑफिस जाना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है – 

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होता है। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होती है। इसके बाद आपको नाम चेंज का कारण बताना होता है और कुछ अन्य जानकारी बतानी होती है जिसके बाद एक हस्ताक्षर करना होता है। इसके बाद कोर्ट की तरफ से एक दिन के अंदर एफिडेविट तैयार हो जाता है। यह आसानी से तैयार होने वाला दस्तावेज है इसमें ज्यादा परेशानी नहीं होती है वकील को कुछ पैसे देने हो सकते हैं और इसके बाद आपको नाम चेंज करने का परमिशन मिल जाता है, इस गजट ऑफिस में जमा करना होगा।

नाम चेंज के लिए विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम चेंज का विज्ञापन जारी करना होता है जिसके लिए आपको दो अखबारों का चयन करना है। सबसे पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार। इन दोनों भाषा के अखबार में अपने पुराने नाम और नए नाम को प्रकाशित करना होता है जिसके लिए आप अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी कर सकते हैं। प्रशासन कार्यालय को कुछ पैसा देना पड़ सकता है इसके बाद आपका नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी हो जाएगा जिसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा और इस विज्ञापन के जेरॉक्स को भी गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होता है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी होती है और आने वाले गजट में अपने नए नाम को प्रकाशित करने का अनुरोध करना होता है। आपके दिए हुए इस आवेदन पत्र के साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेज भी देने होते हैं जिसके लिए आपको ऊपर बताएं सभी दस्तावेज के फोटो को सीडी में इकट्ठा करके जमा करना होता है। इसके बाद इस दस्तावेज को आप ऑनलाइन जमा करेंगे। 

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है जिसके बाद  आपके नए नाम का गजट प्रकाशित हो जाएगा और आप आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको इसे प्रिंट निकलवाना है और आधार सुधार केंद्र पर जाकर इसे जमा करना है आपके दिए हुए गजट के आधार पर आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा और आपके पते पर नया आधार कार्ड भेज दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में 1 से 2 महीने का वक्त लग सकता है क्योंकि गजट प्रकाशित होने में ही एक महीने का वक्त लगता है। इसके बाद आसानी से आपके दस्तावेज में नाम चेंज हो जाएगा और आप अपने नए आधार कार्ड का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं।

घर बैठे आधार कार्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया 

अगर आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आप हमें अपनी जानकारी साझा करेंगे और उसके आधार पर हम गजट प्रकाशित करेंगे इसके बाद आप इस आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऊपर बताएं निर्देशों को पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि नाम चेंज करने के लिए कितना भाग दौड़ करना पड़ता है इस पूरी परेशानी को कम करने के लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना है जिसके बाद हम आपके लिए नाम चेंज करेंगे।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि ऑफलाइन माध्यम से आधार में नाम कैसे बदलें किया जाता है और इसके लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत होती है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़कर आप आसानी से समझ पाए हैं कि घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है और ऑफलाइन ऑफिस जाकर नाम चेंज कैसे किया जाता है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अगर आपके मन में नाम चेंज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी है तो हमसे संपर्क करके अपने परेशानी का समाधान प्राप्त करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call