
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें? जानिए 2025 की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – कई बार बोर्ड सर्टिफिकेट और मार्कशीट में नाम अलग हो जाता है या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि हो जाती है ऐसे में नाम परिवर्तन किया जा सकता है। अगर आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और अपने बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें इस विषय पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दी गई डिटेल्स आपके काम आएंगी।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें और इसमें कितना समय लगता है इसकी पूरी जानकारी नीचे बताई गई है। अगर आपका नाम के स्पेलिंग मिस्टेक्स भी है तो आगे चलकर आपको दिक्कत हो सकती है इसलिए ऐसी गलती को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द बोर्ड कार्यालय से संपर्क करके गलती में सुधार करवा ले।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – Overview
| विषय | विवरण |
|---|---|
| किन सर्टिफिकेट्स में सुधार संभव है | 10वीं / 12वीं मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र आदि |
| आम कारण | टाइपिंग मिस्टेक, स्पेलिंग एरर, विवाह के बाद उपनाम परिवर्तन, कानूनी नाम बदलवाना |
| कहाँ आवेदन करें | संबंधित स्कूल या कॉलेज + HPBOSE (हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफिस) |
| जरूरी दस्तावेज | पुरानी मार्कशीट/सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, एफिडेविट या गजट, स्कूल से वेरिफिकेशन लेटर |
| प्रक्रिया का तरीका | स्कूल से फॉर्म लेकर भरे → आवश्यक दस्तावेज लगाएं → HPBOSE को जमा करें |
| कुल समय | 25 – 45 कार्य दिवस (मामले पर निर्भर) |
| संभावित शुल्क | ₹500 – ₹1200 (बोर्ड के नियम अनुसार) |
Also Read
- पश्चिम बंगाल शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के दस्तावेज और स्टेप बाय स्टेप गाइड
- हरियाणा में पासपोर्ट में नाम बदलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज क्यों जरूरी है?
किसी भी मार्कशीट, सर्टिफिकेट में या फिर किसी भी दस्तावेज में अगर किसी प्रकार की गलती होती है तो उसे सुधार करवा लेना चाहिए वरना आपको बहुत सारी दिक्कत हो सकती है। नाम चेंज करना क्यों जरूरी है इसके लिए कुछ मुख्य बिंदु नीचे बताए गए हैं।
- अगर आप 10वीं या 12वीं के बाद कहीं और पढ़ाई के लिए एडमिशन कराना चाहते हैं और आपके मार्कशीट में नाम में गलती है तो आपको एडमिशन लेने में दिक्कत हो सकती है।
- अगर आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और कहीं नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं उसे समय आपके सभी दस्तावेज में नाम मिलाया जाएगा।
- मार्कशीट एक सरकारी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल आप देश भर में कहीं भी पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं इसलिए सभी डाक्यूमेंट्स पर एक जैसा नाम होना जरूरी है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने का कारण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ मुख्य कारण पर प्रकाश डालने के लिए एक सूची नीचे दी गई है। संभवत आप भी इन्हीं किसी कारण से अपने बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते होंगे।
- अगर आप एक स्त्री है जिसकी हाल ही में शादी हुई है और आप शादी के बाद अपना नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आप इस प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
- अगर आप डिवोर्स के बाद अपने नाम में कोई परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको कोर्ट द्वारा प्रमाणित डाइवोर्स सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।
- अगर हाल ही में अपने अपने नाम में धर्म या लिंग परिवर्तन करवाया है और इसके बाद आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम बदलवा सकते हैं।
- कई बार बोर्ड के मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम की गलती हो जाती है। ऐसे में आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने नाम की स्पेलिंग या फिर टाइपिंग मिस्टेक को सही कर लेना है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता रखी गई है। इन दस्तावेज की एक सूची हमने नीचे बता दी है।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन : नाम परिवर्तन के लिए आपको स्थाई भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन देना होगा।
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र : गजट कार्यालय को नाम परिवर्तन के लिए आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा।
- मूल निवास प्रमाण पत्र : अगर आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको अपना मूल निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा जिसे यह प्रमाणित होगा कि आप हिमाचल प्रदेश के नागरिक हैं।
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट : नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको कोर्ट या फिर नोटरी में तैयार किया गया एफिडेविट भी जमा करना होगा।
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर : आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।
कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए सरकार की तरफ से कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज की मांग भी की है जिसके बारे में एक डिटेल हमने नीचे दी है।
- अगर आप हिमाचल प्रदेश में रहने वाले स्थाई नागरिक हैं जो डिवोर्स के बाद नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपना डिवोर्स सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
- अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप शादी के बाद अपना नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपको कोर्ट द्वारा प्रमाणित मैरिज सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
- नाम परिवर्तन के लिए आप बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- वहीं अगर आप किसी बच्चे को अडॉप्ट कर रहे हैं और उसका नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो कोर्ट द्वारा जारी किया गया एडॉप्शन सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
एड्रेस प्रूफ करने के लिए दस्तावेज
नाम परिवर्तन करने के लिए सबसे पहले आपको यह प्रमाणित करना होगा कि आप हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी हैं। अपना एड्रेस प्रूफ करने के लिए सरकार की तरफ से आपसे कुछ आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई है जिसकी सूची हमने आपको नीचे दे दी है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- रेंट एग्रीमेंट
- बिजली बिल
- राशन कार्ड
हिमाचल प्रदेश बोर्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है
हिमाचल प्रदेश बोर्ड में नाम चेंज करने की क्या प्रक्रिया रखी गई है इसकी पूरी डिटेल्स नीचे दी गई है।
- एफिडेविट बनवाए : सबसे पहले आपको अपने नजदीकी नोटरी या स्थानीय कोर्ट में जाकर किसी वकील की सहायता से एफिडेविट तैयार करवा लेना है।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन : नाम परिवर्तन के लिए आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करना होगा।
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और दस्तावेज : बता देना परिवर्तन के लिए गजट कार्यालय सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसमें आपको गजट कार्यालय कोई आवेदन पत्र लिखना होगा जिसमें आपको अपना पुराना नाम और नया नाम दोनों बताना है। इसके बाद नाम परिवर्तन का कारण और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके गजट कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना है।
- गजट डाउनलोड करें और जमा करें : आवेदन पत्र जमा करने के बाद गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित किया जाएगा इस आपको डाउनलोड करके कार्यालय के ऑफिस में जमा करना है तब जाकर आपका नया नाम सभी जगह मान्य हो जाएगा।
- बोर्ड ऑफिस के तरफ से कुछ दिन में नया सर्टिफिकेट मिलेगा : गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित होने के बाद बोर्ड ऑफिस की तरफ से आपको आपके नए नाम का बोर्ड सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।
ऑनलाइन हिमाचल प्रदेश में नाम चेंज कैसे करें
हिमाचल प्रदेश में नाम चेंज करने के लिए आपको आपको लंबा समय लग सकता है और बताई गई पूरी प्रक्रिया का आदेश अनुसार पालन करना पड़ेगा। अगर आप कम समय में घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। दिए गए कांटेक्ट नंबर पर कॉल या फिर व्हाट्सएप द्वारा मैसेज करके हमसे नाम चेंज की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
नाम चेंज के दौरान कौन सी खास बातों का ध्यान रखें
नाम चेंज के दौरान आपको हिमाचल प्रदेश के नागरिक होने के ना तो कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सावधान रह सके। नाम चेंज के दौरान की गई छोटी सी गलती भी आगे आपके लिए दिक्कत बन सकती है इसलिए नीचे बताए गए मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दें।
- सारे दस्तावेज सही होना चाहिए और सभी दस्तावेज पर नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए।
- सारे दस्तावेज का जेरोक्स आपके पास भी होना चाहिए।
- नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया पता करें ताकि कहीं भी आपको किसी प्रकार की समस्या ना हो।
- बोर्ड ऑफिस में गजट जमा करें और आवेदन फीस दें।
- परेशानी में कानूनी सलाहकार की मदद लें सकते हैं।
निष्कर्ष
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें इसकी पूरी प्रक्रिया (हिमाचल प्रदेश बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें) आज के इस लेख में हमने आपको बता दिया। इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि नाम चेंज की प्रक्रिया क्या है और इसमें कितना समय लगता है। साथ ही साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची और आवेदन शुल्क की जानकारी भी हमने दे दी है।
अगर आपके 10वीं या 12वीं के मार्कशीट और सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की गलती हो गई है तो इसे नजर अंदाज न करें वरना आपके आगे की पढ़ाई और नौकरी से संबंधित आपको समस्या हो सकती है। यदि अभी भी आपको नाम परिवर्तन से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं हम आपकी सहायता जरुर करेंगे।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
