सरकारी नौकरी के लिए नाम कैसे बदलें

सरकारी नौकरी के लिए नाम कैसे बदलें

By Abhisheak Kumar

सरकारी नौकरी के लिए नाम कैसे बदलें – आमतौर पर सरकारी नौकरी करने के लिए किसी नाम को बदलने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन कहीं भारत सरकारी नौकरी करने के लिए आपका नाम अन्य सरकारी दस्तावेजों के साथ मिल नहीं खाता है। या इस तरह की कोई अन्य परेशानी होती है तो ऐसी स्थिति में सरकारी नौकरी करने के लिए आपको अपना नाम बदलना पड़ता है। अगर सरकारी नौकरी के लिए नाम कैसे बदले के बारे में आप जानकारी ढूंढ रहे हैं तो आज का लेख आपके लिए लिखा गया है। हम आपको आज गजट पत्रिका के जरिए नाम बदलने के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। 

Must Read

सरकारी नौकरी के लिए नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है 

अगर आपको सरकारी नौकरी के लिए नाम बदलने की जरूरत पड़ती है तो सबसे पहले कुछ जरूरी जानकारी को पढ़ना और समझना जरूरी है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • किसी दस्तावेज़ में टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक के कारण नाम चेंज करना पड़ सकता है।
  • शादी के बाद या तलाक के बाद नाम बदलने का मौका मिलता है जब आप अपने दस्तावेज को बदल सकते हैं। 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन के कारण नाम बदलने की जरूरत पड़ती है। 
  • सरकारी नौकरी के रिकॉर्ड से नाम मिल नहीं खाता है तब नाम बदलना पड़ता है। 

सरकारी नौकरी के लिए नाम बदलने की कानूनी प्रक्रिया 

अगर आपको सरकारी नौकरी के लिए नाम बदलना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे सूचीबद्ध की गई है –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होता है। इस तरह का एफिडेविट आप किसी स्थानीय वकील की मदद से बनवा सकते हैं। यह एफिडेविट आमतौर पर एक दिन के अंदर तैयार हो जाता है। एफिडेविट में आपको नाम परिवर्तन के कारण और नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी लिखनी होती है और हस्ताक्षर करके अपनी सभी जानकारी को सत्यापित करना होता है। 

इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जिसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होगा। इसके जरिए आप अपने नैना को सार्वजनिक कर रहे हैं। 

अब गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय को भेजना है। इस आवेदन पत्र के जरिए आपके आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने का अनुरोध करना है। आपको अपने इस आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को संकलित करके भेजना है। डाक के जरिए अगर आप इस आवेदन पत्र को भेजने के बारे में कोई आईडिया नहीं है तो आप इसके लिए किसी वकील की मदद ले सकते हैं और आवेदन पत्र तैयार करके वकील की मदद से भिजवा सकते हैं। 

गजट को जमा करें 

ऊपर बताएं निर्देशों को पढ़ने और पालन करने के बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अपने गजट नोटिफिकेशन को आपको उसे कार्यालय में जमा करना है जी दस्तावेज में आपको नाम परिवर्तन करना हो। सरकारी नौकरी के लिए अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना है तो उसे दस्तावेज के कार्यालय में आपको अपना गजट जमा करना होगा और एक आवेदन पत्र देना होगा। आपके दिए हुए आवेदन पत्र और गजट के आधार पर नाम चेंज कर दिया जाएगा।

सरकारी नौकरी के दस्तावेजों में नाम अपडेट कैसे करें 

सरकारी नौकरी मिलने के बाद आपको कुछ दस्तावेज भी मिलते हैं उसमें अगर नाम की गलती हो जाती है या फिर उसमें किसी कारण से नाम परिवर्तन करना पड़ता है तो आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना चाहिए –

सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर में नाम बदलना 

जब आपको सरकारी नौकरी लगती है तब आपको सरकार की तरफ से एक अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाता है। उस लेटर में अगर आपको अपना नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट की जरूरत होती है जिसे आपको अपने विभाग या डिपार्टमेंट के कार्यालय में जमा करना होता है। इसके लिए सबसे पहले एक लेटर लिखकर आपको अपने विभाग को देना होता है जिसमें आपको अपने अपॉइंटमेंट लेटर में नाम परिवर्तन के लिए अनुरोध करना होता है। इसके बाद आपको अपने विभाग में गजट जमा करना होता है इसके अलावा आप अपने विभाग के आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करके अपनी परेशानी का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 

सरकारी वेतन पर्ची में नाम परिवर्तन कैसे करें 

सैलरी स्लिप या वेतन पर्ची आपको दी जाती है जिसमें व्यक्ति का नाम और उसको मिलने वाली तनख्वाह अच्छे से लिखी होती है। अगर किसी कारण से आपको अपने सैलरी स्लिप या वेतन पर्ची में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको अपने विभाग के सीनियर से संपर्क करना होगा। आपको अपने डिपार्टमेंट के इंचार्ज को एक लेटर देना होगा जिसमें आपको नाम परिवर्तन करने के लिए अनुरोध करना है इसके अलावा आपको गजट बनवाना होगा और अपने विभाग के हेड क्वार्टर में उस गजट को और लेटर को जमा करना होगा।

पेंशन और अन्य लाभ के लिए सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन 

अगर आपका पेंशन किसी और नाम से आ रहा है या फिर सरकार के किसी अन्य सुविधा को प्राप्त करना चाहते हैं और उसमें अपना नाम परिवर्तन करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी गजट की जरूरत होगी आपको गजट में अपना नया नाम प्रकाशित करना होगा और उसे अपने डिपार्टमेंट के कार्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए आपको अपने डिपार्टमेंट के पेंशन विभाग के मैनेजर से संपर्क करना होगा। 

सरकारी नौकरी के लिए नाम बदलने से जुड़ी जरूरी बातें 

अगर आपको सरकारी नौकरी के लिए दस्तावेजों में नाम परिवर्तन करना है तो आपको कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना होगा –

  • नाम परिवर्तन के लिए गजट प्रकाशित करना होगा जिसके लिए एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन समाचार पत्र में जारी करना होता है। 
  • गजट में जो नाम आएगा वह आपके आधार कार्ड पैन कार्ड पासपोर्ट जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आइडेंटी कार्ड के दस्तावेजों से मेल खाना चाहिए इस वजह से सभी को अपडेट करके रखना होगा। 
  • अगर वर्तमान नाम के साथ अपने कोई पैसा जमा किया है या कोई बहुत जरूरी दस्तावेज तैयार करके रखा है तो नाम बदलने के बाद आपको परेशानी हो सकती है। इस वजह से सभी दस्तावेजों में अपने नए नाम को अपडेट करने के लिए सतर्क रहें। 
  • नाम परिवर्तन होने के बाद आप अपने पुराने नाम के दस्तावेजों का इस्तेमाल कहीं नहीं कर पाएंगे।

हमारी मदद से सरकारी नौकरी के लिए नाम बदले 

हमारी वेबसाइट के तरफ से किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने की सुविधा दी जा रही है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए नाम बदलना चाहते हैं तो आप आसानी से हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे नाम परिवर्तन करवा सकते हैं। आपको इसके लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपसे कुछ है आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे जिसके आधार पर हम आपका गजट प्रकाशित करेंगे। आपके गजट के आधार पर आपके सरकारी नौकरी के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं।  

Frequently Asked Questions (FAQ)

  1. Q. सरकारी नौकरी के लिए किसी दस्तावेज़ में नाम परिवर्तन करना होता है? 

    सरकारी नौकरी के लिए किसी दस्तावेज़ में नाम परिवर्तन करने की जरूरत नहीं होती है लेकिन न सभी दस्तावेज में एक जैसा नाम होना जरूरी है अगर ऐसा नहीं है तो आपको किसी दस्तावेज को अपडेट करना होगा। 

  2. Q. नाम परिवर्तन करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज? 

    नाम परिवर्तन करने के लिए गजट या राजपत्र की जरूरत होती है जिसे ऊपर बताएं निर्देश अनुसार प्राप्त कर सकते हैं और उसका इस्तेमाल करके नाम परिवर्तन कर सकते हैं।

  3. Q. क्या सरकारी नौकरी में नाम बदलना संभव है?

    हां, सरकारी नियमों के अनुसार कुछ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद आप आसानी से नाम परिवर्तन कर सकते हैं। 

  4. Q. सरकारी नौकरी में नाम बदलने की फीस कितनी है?

    सरकारी नौकरी में नाम बदलने की डायरेक्ट कोई फीस नहीं होती है इसके लिए आपको राजपत्र या गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें 2000 से ₹3000 का खर्चा आता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि सरकारी नौकरी के लिए नाम कैसे बदले और नाम बदलने के क्या-क्या लाभ हो सकते हैं इसके साथ ही किस प्रकार आप आसानी से ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करते हुए नाम परिवर्तन कर सकते हैं। गजट प्रक्रिया के जरिए नाम परिवर्तन करना और आने वाले भविष्य में इसका इस्तेमाल अन्य दस्तावेजों में करने की पूरी प्रक्रिया अच्छे से बताई गई है अतः इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे तुरंत संपर्क करें।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call