भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है

By Abhisheak Kumar

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है – अगर आप भारत के निवासी हैं और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। गजट प्रकाशित करने की ऑनलाइन प्रक्रिया आज के लेख में स्पष्ट शब्दों में बताई गई है। गजट प्रकाशित करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी और उसके बाद अपने बोर्ड में एक आवेदन पत्र देकर आप आसानी से नाम परिवर्तन कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने से अधिक का वक्त लग जाता है यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है और भाग दौड़ करनी पड़ती है। इस पूरी परेशानी को खत्म करने के लिए हमने आपको नाम परिवर्तन करने की ऑनलाइन सुविधा भी दी है जिसके लिए आप हमारी वेबसाइट पर क्लिक करके लाभ उठा सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए और भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है इसे जानने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बनेरहे।

Must Read

एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या होता है? 

एजुकेशन डॉक्यूमेंट आपकी शिक्षा का प्रमाण पत्र होता है। जिस बोर्ड से आप 10वीं 12वीं या ग्रेजुएट की पढ़ाई करते हैं उस बोर्ड या यूनिवर्सिटी के तरफ से आपको मार्कशीट ट्रांसफर सर्टिफिकेट और इस तरह के अन्य दस्तावेज दिए जाते हैं, इन सभी दस्तावेजों को एजुकेशन डॉक्यूमेंट कहा जाता है। भारत में बहुत सारे बोर्ड हैं और हर राज्य का अपना अलग-अलग एजुकेशन बोर्ड है इस वजह से बहुत सारे डॉक्यूमेंट अलग-अलग जगह पर दिए जाते हैं लेकिन सब में नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया एक जैसी है। सभी प्रकार के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट की जरूरत होती है।

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन की जरूरत क्यों पड़ती है? 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करना पड़ता है ऐसी जरूरत को नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • अगर आपका नाम आपका आधार कार्ड पैन कार्ड या किसी भी पहचान पत्र से मैच ना करें 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन होने की स्थिति में 
  • शादी के बाद या तलाक के बाद आप अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं 
  • किसी कानूनी कारण से या ज्योतिषी कारण की वजह से आप अपने नाम में परिवर्तन कर सकते हैं 
  • आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने की स्थिति में 

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए क्या चाहिए 

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम चेंज करना है 
  • आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जैसा कोई भी पहचान पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • गजट नोटिफिकेशन 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए पात्रता 

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है अगर इसके बारे में आप विचार कर रहे हैं तो आपको बता दे की वर्तमान समय में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की किसी भी प्रकार की पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है। किसी भी उम्र और किसी भी जगह का कोई भी व्यक्ति आसानी से ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करते हुए अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है। 

अगर आपको अपनी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो आपके पास केवल ऊपर बताएं सभी दस्तावेज होने चाहिए और आपको नीचे बताएं कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा किसी भी अन्य प्रकार की पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है।

एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट क्या है? 

जैसा कि हमने आपको बताया एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट की जरूरत होती है। आपको बता दे यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाला एक पत्रिका है, हर हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया जाता है यह हर राज्य में गजट कार्यालय के द्वारा जारी होता है। इसमें सरकार के द्वारा जारी किया गया नोटिस या नाम परिवर्तन और धर्म परिवर्तन की जानकारी प्रकाशित होती है। अगर देश में किसी को भी लिंग परिवर्तन धर्म परिवर्तन या नाम परिवर्तन करना होता है तो अपनी जानकारी को पहले गजट में प्रकाशित करना होता है। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी अल्टीमेटम या नोटिस जारी करना होता है तो गजट के जरिए ही जारी होता है। 

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है 

भारत के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अगर आपको नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको नीचे बताएं कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा – 

सबसे पहले अपने स्कूल या बोर्ड में आवेदन पत्र दें 

सबसे पहले आपको अपने स्कूल में एक आवेदन पत्र देना है जिसमें आपको बताना है कि आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम गलत हो गया है और आप उसे सही करना चाहते हैं। आपका एप्लीकेशन स्कूल के प्रिंसिपल को जाएगा जिसमें आपको केवल अपने दस्तावेज में नाम परिवर्तन के लिए अनुरोध करना है और इसके लिए गजट पत्रिका जमा करने की बात करनी है। आपके दिए हुए आवेदन पत्र के आधार पर आपको एक नाम करेक्शन फॉर्म दिया जाएगा जिसे भरकर आपको जमा करना है कई बार यह फॉर्म बोर्ड कार्यालय से भी प्राप्त होता है। 

इसके बाद आपको एफिडेविट तैयार करना है 

आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना है जिसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इस एफिडेविट में आपको कुछ साधारण जानकारी दर्ज करनी है अपने नाम परिवर्तन का कारण बताना है और अंत में अपना हस्ताक्षर करना है और अपने एफिडेविट का जेरोक्स निकालना है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है, इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होता है। यह नाम परिवर्तन का विज्ञापन आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होता है। इसके बाद आपको अपने दोनों विज्ञापन का जरूर निकाल कर रखना है। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें 

अब आपको नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र गजट कार्यालय भेजना है। इस आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी बतानी है अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की जानकारी नहीं है तो किसी वकील की मदद से आप अपना आवेदन पत्र बनवा सकते हैं। आपको अपने आवेदन पत्र में आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है और आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आपका गजट प्रकाशित कर दिया जाएगा। 

अपना गजट स्कूल या बोर्ड में जमा करें 

ऊपर बताए निर्देशों का पालन करते हुए आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और उसे अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करके अपने किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको एक नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट आपके दिए हुए पते पर भेज दिया जाएगा। 

हमारे द्वारा ऑनलाइन भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा 

हमारे द्वारा ऑनलाइन भारत के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। अगर अपने भारत के किसी भी बोर्ड या राज्य से पढ़ाई की है और अपने किसी भी प्रकार के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके संपर्क करना होगा। यह बहुत ही आसान प्रक्रिया होती है इसके लिए आपको केवल हमसे बात करना है और अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ साधारण जानकारी के बारे में बताना है जिसके आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट का नाम चेंज करके आपको नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट देंगे। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट का नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन या किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

  1. Q. भारत के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना समय लगता है? 

    भारत के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में एक महीने से 2 महीने का वक्तलगता है। 

  2. Q. एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए राजपत्र की जरूरत क्यों होती है?

    आपको किसी भी प्रकार के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में राजपत्र की जरूरत होती है। क्योंकि यह केंद्र सरकार की तरफ से जारी होने वाली एक पत्रिका है जो आपका नाम परिवर्तन को सरकारी बनती है। 

  3. Q. एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए क्या चाहिए? 

    भारत के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपका पुराना डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, राजपत्र, एफिडेविट, नाम परिवर्तन का विज्ञापन, गजट कार्यालय को आवेदन पत्र, और गजट नोटिफिकेशन चाहिए।

निष्कर्ष

आज इस लेख में भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे होता है और किस प्रकार गजट का इस्तेमाल करके आप नाम चेंज कर सकते हैं। एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के फायदे और एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया सरल शब्दों में बताई गई है इसके बाद भी अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call