
नागालैंड गजट ऑफिस के माध्यम से नाम बदलवाने की प्रक्रिया – Full Guide
नागालैंड गजट ऑफिस – नागालैंड के नागरिक आसानी से गजट ऑफिस मे जाकर अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज कर सकते है और इसके बारे मे पूरी जानकारी आज के लेख मे दी गई है। आप कैसे नागालैंड के गजट ऑफिस मे नाम चेंज करेंगे और इसके लिए आपको कौन कौन से दस्तावेज़ की जरूरत होगी इसके बारे मे अच्छे से इस लेख मे बताया गया है।
- Address – Nagaland Civil Secretariat, Kohima-797004
- Contact Details – Click Here
| चरण | विवरण |
|---|---|
| शपथ पत्र (Affidavit) बनवाना | नोटरी द्वारा प्रमाणित एक शपथ पत्र तैयार करें जिसमें पुराने और नए नाम के साथ नाम बदलने का कारण लिखा हो। |
| समाचार पत्र में विज्ञापन | स्थानीय और राष्ट्रीय समाचार पत्र में नाम परिवर्तन की सूचना प्रकाशित करें। दोनों की कतरन को सुरक्षित रखें। |
| आवश्यक दस्तावेज तैयार करना | पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शपथ पत्र और समाचार पत्र की कतरन इकट्ठा करें। |
| आवेदन पत्र भरना | नागालैंड गजट कार्यालय का आधिकारिक नाम परिवर्तन फॉर्म भरें। यह फॉर्म ऑनलाइन या कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। |
| शुल्क भुगतान | नाम परिवर्तन के लिए निर्धारित शुल्क डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से जमा करें। रसीद को सुरक्षित रखें। |
| दस्तावेज जमा करना | सभी दस्तावेज, आवेदन फॉर्म और शुल्क की रसीद को नागालैंड गजट कार्यालय में जमा करें। |
| गजट में नाम परिवर्तन की अधिसूचना प्राप्त करना | प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपका नाम परिवर्तन नागालैंड सरकारी गजट में प्रकाशित किया जाएगा, जिसकी एक प्रति आप भविष्य के उपयोग हेतु रख सकते हैं। |
Must Read
- Court Marriage Process In Punjab: YourDoorstep Guide
- Birth Certificate Correction Online In Ahmedabad – Complete Detail Guide
नागालैंड गजट ऑफिस क्या है?
नागालैंड मे राज्य सरकार की तरफ से गजट ऑफिस चलाया जाता है जिसमे नाम चेंज, धर्म चेंज जैसी जानकारी को गजट मे प्रकाशित किया जाता है जिसकी मदद से आप किसी भी सरकारी दस्तावेज़ मे अपना नाम, धर्म, और लिंग अपडेट कर सकते है। इसके लिए आपको एक खास निर्देशों का पालन करना होता है। आपको बता दें गजट ऑफिस एक सरकारी कार्यालय है जहां जाकर आप अपने नए नाम का गजट प्रकाशित कर सकते है और उसके जरिये अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम बादल सकते है।
ई गजट क्या है नागालैंड मे ?
नागालैंड के गजट ऑफिस से हर हफ्ते गजट प्रकाशित होता है लेकिन वर्तमान समय मे इसका डिजिटल रूप प्रकाशित किया जाता है जिसे ई गजट कहा जाता है। यह एक सरकारी पत्रिका का जिसमे सरकार अपनी कुछ जानकारी, योजना, और अलग अलग नोटिस को जारी करती है। अगर देश मे किसी को भी अपने दस्तावेज़ मे नाम, धर्म, और लिंग प्रकाशित करना है तो इसके लिए उसे गजट प्रकाशित करना होता है और इसका डिजिटल प्रारूप ही ई गजट कहलता है।
नागालैंड मे गजट ऑफिस का काम
यहाँ गजट ऑफिस के कुछ जरूरी काम होते है जिनकी एक सूची को नीचे दिया गया है –
- हर हफ्ते गजट प्रकाशित करके अलग अलग जानकारी को प्रकाशित करना
- नाम चेंज, धर्म चेंज, और लिंग चेंज की जानकारी को प्रकाशित करना
- सरकार की अलग अलग जानकारी को ऑनलाइन प्रकाशित करना
नागालैंड गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की पात्रता
अगर आपको नागालैंड के गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो कुछ पात्रता को पूरा करना होगा जिसकी एक सूची नीचे दी गई है –
नागरिक – आपको भारत देश का नागरिक होना होगा और आपके पास इसका प्रमाण पत्र भी होना चाहिए, इसके अलावा आपके पास नागालैंड का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
उम्र – आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और अगर आपकी उम्र कम है तो आपको अपने माता पिता से एक आवेदन पत्र लिख कर देना होगा।
कारण – आपके पास नाम बदलने का एक कारण होना चाहिए, जिसका एक सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
नागालैंड गजट ऑफिस मे नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज़
अगर आपको नागालैंड गजट ऑफिस मे नाम बदलने के लिए जाना है तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ ले कर जाना होगा जिसकी एक सूची नीचे दी गई है –
- आपका पुराना दस्तावेज़ जिसमे नाम गलत है
- आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, जैसे दस्तावेज़
- पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर
- नागालैंड का मूल निवश प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- नाम परिवर्तन के लिए गज़ट कार्यालय को आवेदन पत्र
नाम परिवर्तन के लिए आफ़िडेविट है जरूरी
अगर आपको नागालैंड के गज़ट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको आफ़िडेविट सबसे पहले बनवा कर गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। एक आफ़िडेविट के लिए आपको सबसे पहले कोर्ट या नोटरी जाकर किसी वकील की मदद से एक आफ़िडेविट बनवाना पड़ता है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे सरल शब्दो मे नीचे बताया गया है।
विज्ञापन जारी करना होता है और गजट ऑफिस मे जमा करना होता है
आपको नागालैंड के गजट ऑफिस मे अपने नाम चेंज करने का विज्ञापन जारी करना होता है। इसके लिए आपको वहाँ के किसी स्थानीय भाषा के अखबार को चुनना होता है और उसके बाद आपको किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार को चुनना होता है और इन दोनों अखबार मे नाम चेंज का विज्ञापन जारी करना होता है। जिसमे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना होता है। इस विज्ञापन को या इसके जेरोक्स को गजट ऑफिस मे जमा करना होता है।
सभी दस्तावेजो को डिजिटल रूप मे जमा करें
आज के समय मे गजट ऑफिस मे सारा काम ऑनलाइन हो रहा है, इसलिए नागालैंड गजट ऑफिस मे अगर आपको नाम चेंज करना है तो आपको सभी दस्तावेजो को किसी सीडी या पेंड्राइव मे करके गजट ऑफिस मे जमा करना होगा। पहले इसे पेपर फ़ारमैट मे जमा करना होता था, लेकिन 2016 से आईटी एक्ट के लागू होने के बाद सभी को नाम चेंज के लिए अगर गजट प्रकाशित करना है तो इसे डिजिटल रूप मे जमा करना होगा। जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है, आप बताए गए निर्देशों के जरिये कभी भी गजट प्रकाशित कर सकते है।
नागालैंड गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की पूरी प्रकारिया
अगर आप नागालैंड के नागरिक है और गजट ऑफिस जाकर नाम चेंज करना चाहते है तो इसके लिए पूरी जानकारी नीचे बताई गई है –
नाम परिवर्तन का आफ़िडेविट जारी करना होगा
आपको सबसे पहले किसी कोर्ट या नोटरी मे जाकर नाम चेंज का एक आफ़िडेविट जारी करना होगा, जिसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी और इस तरह का आफ़िडेविट आपको 1 दिन के अंदर मिल जाएगा। इसमे आपको केवल नाम चेंज के कारण औ कुछ अन्य जानकारी बता कर थोड़ा देर इंतज़ार करना होगा और आप अपने नए नाम के आफ़िडेविट अपने गजट ऑफिस मे जमा करेंगे।
नाम चेंज का विज्ञापन जारी करे
इसके लिए आपको किसी नागालैंड के स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होगा और उसमे नाम चेंज का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन मे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता प्रकाशित करना होता है। यह विज्ञापन आप प्रकाशन कार्यालय मे जाकर प्रकाशित करेंगे उसके बाद अखबार के इस विज्ञापन का जेरोक्स निकाल कर गजट ऑफिस मे जमा करेंगे उसके बाद आपके नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखे
जैसा की आपको बताया है की गजट ऑफिस मे अब नाम चेंज का सारा दस्तावेज डिजिटल रूप मे जमा होता है, इसलिए आपको भी सारा दस्तावेज एक सीडी या पेंड्राइव मे करके गजट ऑफिस मे एक आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा। इस आवेदन पत्र मे आपको अपने नाम चेंज से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करनी होगी और उसमे नाम चेंज के कारण को भी बताना होगा।
गजट डौन्लोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वैबसाइट से अपना गजट डौन्लोड करना है और उसका प्रिंट निकाल लेना है, इस प्रिंट को आप उस कार्यालय मे जमा करेंगे जिसके दस्तावेज मे आप नाम चेंज करना चाहते है। इसके बाद आपको अपने दस्तावेज मे गजट के आधार पर नया नाम प्रकाशित करने के लिए कुछ समय का इंतज़ार करना है और उसके बाद आपके दस्तावेज मे नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन नागालैंड गजट मे नाम चेंज करने की सुविधा
अगर आपको ऑनलाइन अपने नए नाम का गजट प्रकाशित करना है ताकि आप अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज कर सके तो इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। हम आपको यह सुविधा अपनी वैबसाइट की मदद से दे रहे है, जहां आपको केवल वैबसाइट पर दिये संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे उसके बाद आप आसानी से किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज कर पाएंगे। हम आपके लिए गजट के जरिये किसी भी दस्तावेज मे नया नाम डालने मे भी मदद करेंगे। आप हमारी मदद से बिना किसी परेसनी के घर बैठे आसानी से गजट प्रकाशित कर पाएंगे और किसी भी दस्तावेज मे नाम भी बादल पाएंगे।
गजट ऑफिस मे नाम चेंज का आवेदन रिजैक्ट हो सकता है
आपको बता दें की अगर आप गजट ऑफिस जाकर अपना नाम चेंज करने का प्रयास करेंगे तो कुछ कारण की वजह से आपका नाम रिजैक्ट हो सकता है जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- अगर कोई अधूरी जानकारी आप अपने दस्तावेज मे रखते है और उसे जमा करते है तो आपका आवेदन रिजैक्ट हो जाएगा।
- अगर आप अपने दिये हुये किसी दस्तावेज मे गलत जानकारी देते है तो आपका आवेदन रिजैक्ट हो सकता है।
- अगर किसी भी कारण से आपका आवेदन रिजैक्ट कर दिया जाता है और आपको पता है की आपके सारे दस्तावेज सही थे और आवेदन करने की प्रक्रिया भी सही थी तो आप कोर्ट मे जाकर इसके लिए अपील कर सकते है।
नागालैंड का सबसे समीप गजट ऑफिस
अगर आपको गजट प्रकाशित करने के लिए गजट ऑफिस जाना है तो नागालैंड का सबस्से समीप गजट ऑफिस कौन सा है इसकी पूरी सूची नीचे दी गई है –
- गूगल सर्च – आपको सबसे पहले ऑनलाइन गूगल सर्च करना होगा और गूगल मैप के जरिये आप आसानी से अपने सबसे सामने के गजट ऑफिस के बारे मे पता लगा सकते है।
- गवर्नमेंट वैबसाइट – नागालैंड के किसी भी सरकारी वैबसाइट पर आपको अन्य सरकारी ऑफिस की लिस्ट और जानकारी मिल जाएगी जहां से आप गजट ऑफिस के लिस्ट के एड्रैस के बारे मे पता लगा सकते है।
- नागालैंड गजट ऑफिस वैबसाइट – आपको नागालैंड के गजट ऑफिस की वैबसाइट पर जाना चाहिए और वहाँ से आप चेक कर सकते है की सबसे सामने कौन सा गजट ऑफिस है और आप वहाँ से गजट बनवा सकते है।
नागालैंड गजट ऑफिस मे जल्दी काम करवाने के टिप्स
अगर आपको नागालैंड के गजट ऑफिस मे जल्दी काम करवाना है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है –
- जानकारी – अगर ऑफिस मे काम जल्दी करवाना है तो आपको ऑफिस के काम की जानकारी होनी चाहिए और पता होना चाहिए की गजट ऑफिस मे नाम चेंज कैसे होता है।
- चेक करें – आपको अपने सभी दस्तावेजों को अच्छे से चेक करना है ताकि किसी भी दस्तावेज मे कोई गलती न रहे, क्यूंकी किसी भी गलती पर आपके आवेदन को रिजैक्ट किया जा सकता है।
- जेरोक्स रखें – आपको अपने सभी दस्तावेजो का जेरोक्स अपने पास रखना है क्यूंकी ऑफिस मे किसी भी प्रकार के जेरोक्स की जरूरत पद सकती है।
- मदद लें – आपको हमारे जैसे किसी लीगल सलहकार की मदद लेनी होगी, इसीलिए अगर आपको नाम चेंज की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप तुरंत किसी भी तरीके से हमसे संपर्क कर सकते है और हम आपकी सहायता करेंगे।
निष्कर्ष
आज इस लेख मे हमने आपको नागालैंड गाकट ऑफिस के बारे मे पूरी जानकारी दी है और बताया है की किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज कर सकते है। इसके अलावा नागालैंड मे गजट प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया अगर आपको समझ आती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
