
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें | Kerala Education Document Name Change Process
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आपको अपने केरल के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। आज इस लेख में हम आपके नाम परिवर्तन से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया वर्तमान समय में काफी जटिल और भाग दौड़ भरी है इस आसन बनाने के लिए हमारी वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है जिसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। अगर आप केरल के निवासी हैं और आपके लिए आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट जरूरी है जिसमें नाम चेंज करना है तो नीचे बताई गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Must Read
केरल में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या है?
केरल के लोगों के लिए एजुकेशन डॉक्यूमेंट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है जिसमें मार्कशीट ट्रांसफर सर्टिफिकेट कैरक्टर सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज आते हैं। यह किसी को स्कूल या बोर्ड के द्वारा जारी किया जाता है। आप चाहे केरल के किसी भी स्कूल या बोर्ड से पढ़ाई किए हो नाम परिवर्तन की प्रक्रिया एक जैसी होती है जिसमें आपको गजट प्रकाशित करना होता है। अगर आप गजट या राजपत्र प्रकाशित करने की प्रक्रिया को समझना चाहते हैं तो नीचे बताए गए निर्देशों को पढ़े।
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कौन कर सकता है?
वर्तमान समय में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए किसी भी पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है। कोई भी व्यक्ति आसानी से ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करते हुए एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकता है। पर पात्रता के रूप में आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिसकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है। अगर आपके पास सारे दस्तावेज सही तरीके से मौजूद है तो आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन या ऑफलाइन अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं।
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कब नाम चेंज किया जाता है
कुछ ऐसी स्थिति होती है जब एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना बहुत जरूरी होता है ऐसी स्थिति को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- अगर आपकी एजुकेशन डॉक्यूमेंट का नाम आपका आधार कार्ड पैन कार्ड जैसे दस्तावेज से मेल नहीं खाता है
- शादी के बाद यह डिवोर्स के बाद आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं
- टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक के बाद आपको अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहिए
- किसी कानूनी कारण से या ज्योतिषी कारण से आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
केरल के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना एजुकेशन डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है
- आपका नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
- आपका मूल निवास प्रमाण पत्र
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट क्या है?
अगर आपको केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो आपको गजट या राजपत्र प्रकाशित करना होता है जो एक सरकारी दस्तावेज है जो हर हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। हर राज्य में गजट कार्यालय होता है जहां से गजट प्रकाशित होता है इसमें सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला नोटिस या फिर लिंग परिवर्तन धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। अगर आपको अपने किसी भी सरकारी दस्तावेज में या एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो अपने नए नाम को पहले गजट में प्रकाशित करना होगा जिसकी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसके बारे में नीचे बताया गया है।
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें
अगर आपको केरल के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा इसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –
सबसे पहले आपको आवेदन पत्र देना होगा
सबसे पहले आपको एक आवेदन पत्र या एप्लीकेशन लिखना होगा जो अपने स्कूल या बोर्ड में जमा करना होगा। इसके आधार पर आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज किया जाएगा अपने इस आवेदन पत्र में आपको बताना है कि आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम गलत है और आप उसे सही करना चाहते हैं।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
इसके बाद आपको अपने स्थानीय कोर्ट या नोटरी से एक एफिडेविट जारी करना होगा इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी, इस तरह का एफिडेविट एक दिन के अंदर बन जाता है। इसके बाद आपको कोर्ट की तरफ से एफिडेविट मिल जाएगा जिसका जेरॉक्स निकाल कर अपने पास रख लेना है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जिसके लिए आपको केरल के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है। चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इस विज्ञापन में आपका नया नाम पुराना नाम और आपका पता लिखा होगा जिसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करेंगे।
नाम परिवर्तन के लिए गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी है और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित किया जाएगा। अगर आपको गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखने का कोई आईडिया नहीं है तो किसी वकील की मदद से भी ऐसा आवेदन पत्र लिखवा सकते हैं। अपने आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को संकलित करके भेजें।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपना गजट केरल के अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय में जमा करना है जिसके बाद आपका एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको नया एजुकेशन डॉक्यूमेंट नए नाम के साथ मिलेगा जिसका इस्तेमाल आप कहीं भी कर सकते हैं।
केरल में ऑनलाइन नाम परिवर्तन करने की सुविधा
हमारे द्वारा केरल के नागरिकों को ऑनलाइन एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करेंगे इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे आसानी से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर पाएंगे। अगर आपको हमारी सुविधा चाहिए तो वेबसाइट पर दिए व्हाट्सएप आइकॉन या फिर किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके तुरंत हमसे संपर्क करें।
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में कितना समय और खर्च लगेगा
अगर हम केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में लगने वाले समय की बात करें तो यह अलग-अलग बोर्ड के लिए अलग-अलग हो सकता है लेकिन इसके लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लगता है उसके बाद बोर्ड की तरफ से रिस्पांस आने का इंतजार करना होता है। इस पूरी प्रक्रिया में 1 से 2 महीने का वक्त लग जाता है।
अगर हम एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के दौरान होने वाले खर्च की बात करें तो वर्तमान समय में नाम चेंज करने के लिए बोर्ड की तरफ से सामने से कोई पैसा नहीं लिया जाता है। इसके लिए आपको एफिडेविट जारी करना होता है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है जिसमें कुछ खर्चा लगता है। आप इस पूरी प्रक्रिया में 3000 से ₹4000 का खर्च कर देंगे। आप कम पैसे में भी खर्च कर सकते हैं इसके लिए आपको हमसे संपर्क करना होगा।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें?
केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए नाम परिवर्तन का एफिडेविट उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होता है फिर राजपत्र को अपने स्कूल में जमा करके अपना नाम चेंज कर सकते हैं।
Q. केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कौन नाम चेंज कर सकता है?
एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की कोई पात्रता नहीं होती है कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करें।
Q. केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कितने दिन में होता है?
केरल के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने में 1 से 2 महीने का वक्त लगता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि केरल एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कैसे करें इसके अलावा हमने आपको कुछ अन्य साधारण जानकारी के बारे में भी बताया है। यह भी समझाने का प्रयास किया गया है कि गजट प्रक्रिया के जरिए आप कैसे आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं अगर यह पूरी प्रक्रिया आपको लाभदायक लगती है तो इसे आप अपने मित्रों के साथ साझा करें अगर आपके मन में किसी प्रकार का सवाल है तो वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
