
क्या नाम बदलने के लिए कोर्ट से एफिडेविट जरूरी है? आधार कार्ड के लिए जानें
आधार कार्ड मे नाम बदलने के लिए कोर्ट से एफिडेविट – आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है। उसमें एक दस्तावेज राजपत्र या गजट है, जिसके लिए एक एफिडेविट तैयार करना होता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको एफिडेविट की जरूरत होगी। ऐसे में कब आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आपको नए एफिडेविट की जरूरत होती है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
आधार कार्ड मे नाम बदलने के लिए कोर्ट से एफिडेविट – Overview
| Steps | Information |
|---|---|
| ⚖ एफिडेविट बनवाना | किसी वकील की सहायता से नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनवाएं |
| 🏛 कोर्ट में नोटरी | एफिडेविट को नोटरी/कोर्ट से सत्यापित करवाएं |
| 📜 आवश्यक डॉक्यूमेंट | पुराना आधार, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो |
| 🧾 एफिडेविट की कॉपी | आधार केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करें |
| ⏱ प्रोसेसिंग समय | लगभग 5 से 15 दिन (राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकता है) |
Also Read
- How to Change Name in Aadhaar Card in Odisha: Complete Step-by-Step Guide
- How Can I Change My Father’s Name on My Birth Certificate Legally? | Your Door Step
एफिडेविट क्या होता है?
Affidavit एक सरकारी दस्तावेज होता है जो कोर्ट की तरफ से या पब्लिक नोटरी के तरफ से जारी किया जाता है। यह सत्यापित करता है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी को सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। जब नाम चेंज करना होता है तो कुछ स्थिति में सरकार से परमिशन लेना पड़ता है क्योंकि नाम चेंज एक बड़ा कार्य है जिसे परमानेंट बदलने के लिए सरकार के पास मौजूद आपके सभी डॉक्यूमेंट में आपका नाम बदलना होता है। इसके लिए सरकार से परमिशन लेना होता है और एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी किया गया एक ऐसा ही सरकारी परमिशन है।
क्या आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए एफिडेविट जरूरी है
हर बार आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट की जरूरत नहीं होती है। आधार कार्ड में नाम चेंज दो तरह का होता है पहले माइनर नाम चेंज दूसरा मेजर नाम चेंज।
अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई माइनर कलेक्शन करते हैं तब आपके पास कोई दूसरा दस्तावेज होना चाहिए जिसमें सही नाम लिखा हुआ हो। दूसरी तरफ जब आपको कोई मेजर नाम चेंज करना होता है जिसमें आपका पूरा नाम बदलता है या फिर आपका सरनेम पूरी तरह से बदल जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको एफिडेविट की जरूरत होती है।
नाम चेंज के लिए एफिडेविट कैसे बनता है
किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए आपको एफिडेविट चाहिए होता है तब यह गजट के लिए तैयार होता है। एफिडेविट की जरूरत सीधे तौर पर आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए नहीं किया जाता है बल्कि गजट पत्रिका प्रकाशित करने के लिए किया जाता है।
जब आप एफिडेविट को गजट ऑफिस में जमा करते हैं तो इसके आधार पर आपके नए नाम का गजट पत्रिका प्रकाशित होता है। उसके बाद अपने इस गजट पत्रिका को दिखाकर आप अपने आधार कार्ड और अपने अन्य दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- ग़जट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होती है
- अगर शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो विवाह सर्टिफिकेट।
- अगर तलाक के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट।
- अगर बच्चे के जन्म लेने के बाद उसके नाम में चेंज कर रहे हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट।
- अगर किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में चेंज करते हैं तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होती है।
कुछ अन्य दस्तावेज एड्रेस प्रूफ के रूप में जरूरी होती है
कुछ अन्य दस्तावेज आपको अपना एड्रेस प्रूफ करने के लिए चाहिए होता है जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- रेंट एग्रीमेंट
- बैंक पासबुक
- बिजली बिल
आधार कार्ड में नाम करेक्शन करने के लिए पात्रता
अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए कुछ जरूरी पात्रता को पूरा करना होता है –
- आपको देश का नागरिक होना होगा और आपके पास इसके लिए मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर काम है तो अपने माता-पिता से एक आवेदन पत्र जमा करना होगा।
- आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए।
- आपके पास ऊपर बताएं सभी दस्तावेज होने चाहिए और एक निश्चित तरीके से आपको आवेदन करना होगा।
बिना एफिडेविट के आधार कार्ड में नाम करेक्शन कैसे होता है
अगर आपको अपने नाम में बहुत छोटा करेक्शन करना है जिससे आपका नाम नहीं बदल रहा है। ऐसी स्थिति में आपको अपने पास एक ऐसा डॉक्यूमेंट रखना होगा जिसमें आपका सही नाम लिखा हुआ हो। अपने इस सही नाम वाले डॉक्यूमेंट को अपने गलत आधार कार्ड के साथ आधार सुधार केंद्र में जमा करना होगा।
वह आपको एक छोटा सा आवेदन पत्र भरना होगा उसके बाद आपके दिए हुए दस्तावेज को चेक करके वैसा ही नाम आपका आधार कार्ड में कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में एफिडेविट की जरूरत नहीं होती है आप केवल आधार सुधार केंद्र में जाकर अपना नाम चेंज कर सकते हैं।
एफिडेविट के साथ आधार कार्ड में नाम करेक्शन कैसे होता है
जब आधार कार्ड में कोई मेजर नाम चेंज करना होता है तब एफिडेविट की जरूरत होती है इसके लिए नीचे बताएं कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होता है –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
इसके लिए आपको स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा। उसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होगी। आप किसी वकील की मदद से अपने नाम परिवर्तन का कारण बताते हुए अपना एफिडेविट एक दिन के अंदर तैयार कर सकते हैं। आप किसी भी स्थानीय कोर्ट या पब्लिक नोटरी में किसी वकील की मदद से अपना एफिडेविट तुरंत तैयार कर सकते हैं और उसे गजट ऑफिस में जमा करके नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए एक विज्ञापन स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होता है। इसके लिए आपको दोनों तरह के अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होता है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना होता है।
इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज और एक आवेदन पत्र जमा करें
इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज का फोटो खींचकर एक सीडी में इकट्ठा करना है और उसे जमा कर देना है। अब गजट ऑफिस में सारे दस्तावेज को सीडी के रूप में ही जमा किया जाता है। ऐसे में अपने सभी जरूरी दस्तावेज के सीडी के साथ-साथ आपको एक आवेदन पत्र भी जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन का कारण और अन्य आवश्यक जानकारी को बताना है। इस आवेदन पत्र को आप किसी वकील की मदद से भी तैयार कर सकते हैं और खुद से भी लिख सकते हैं। इस आवेदन पत्र के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपना गजट डाउनलोड करना है। आपकी दी हुई जानकारी के आधार पर आपका नया नाम गजट में प्रकाशित कर दिया जाएगा और उसे आप प्राप्त करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और आधार सुधार केंद्र में जमा कर सकते हैं। आधार सुधार केंद्र में आपके दिए हुए गजट के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाएगा और एक नया आधार कार्ड तैयार कर दिया जाएगा और दिए हुए प्रत्येक पर डिलीवर कर दिया जाएगा। इस तरह कुछ दिनों के अंदर आप अपना नया आधार कार्ड प्राप्त कर पाएंगे।
ऑनलाइन घर बैठे बिना किसी परेशानी के आधार कार्ड में नाम करेक्शन
आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम करेक्शन कर सकते हैं। ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम करेक्शन करने की सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है। वर्तमान समय में आप यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट से अपने आधार कार्ड में नाम में किसी भी प्रकार का चेंज नहीं कर सकते हैं। इस वजह से आपको यह काम ऑफलाइन भाग दौड़ के साथ करना पड़ता है। अगर आप बिना किसी परेशानी और बिना किसी भाग दौड़ के घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना चाहिए।
हम आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे इसके लिए आपसे कुछ जानकारी लेंगे और आपका गजट प्रकाशित करेंगे। आपके गजट के जरिए आपके आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा और आसानी से आपको नया आधार कार्ड मिल जाएगा।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में बताया कि आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें और किस प्रकार बिना किसी परेशानी के घर बैठे आप आसानी से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। अगर हमारे द्वारा ताजा जानकारी को पढ़कर आप आसानी से आधार कार्ड में नाम चेंज की प्रक्रिया को समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
