
झारखंड में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें
झारखंड में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें:- हर इंसान का एक अपना नाम होता है उसी नाम के सहारे वो इंसान रिश्तेदार दोस्त आदि सभी से जुड़ा हुआ होता हैं। नाम हमारे जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। नाम से ही हमारी पहचान होती है। लेकिन कभी कभी किसी वजह से हमें अपने नाम को बदलने, आंशिक परिवर्तन करने की या नाम में कुछ अक्षर को बदलने की ज़रूरत पड़ती है। नाम बदलने के बहुत सारी वजहें हो सकती हैं। यदि आप मूल रूप से झारखंड की निवासी है और नाम को बदलना चाहते हैं, तो आज हम आपको झारखंड में कानूनी तरीके से नाम कैसे बदलें इसकी पूरी जानकारी देंगे। हमारे द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से आप अपना नाम कानूनी तरीके से बदल सकते हैं।
नाम बदलना किसे कहते हैं।
अगर आप अपने नाम में किसी तरह का बदलाव करते हैं या फिर बीच का नाम या फिर उपनाम बदलते हैं, तो उसे नाम बदलना कहते है। अगर आप अपने नाम में एक अक्षर भी बदलते हैं, तो उसे भी नाम बदलने की प्रक्रिया ही कही जाती है।
गजट क्या है?
जब कोई व्यक्ति अपने नाम को सरकार द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार बदलता है, तो उस प्रक्रिया के द्वारा सरकार से मिले सर्टिफिकेट को गजट सर्टिफिकेट और गजट नोटिफिकेशन कहते हैं।
नाम बदलने की ज़रूरतें
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम में कुछ गलती होना।
- आपके स्कूल प्रमाण पत्र के नाम में गलती होना।
- ज़्यादातर महिलाएं शादी के बाद अपने नाम के आगे अपने पति का सरनेम लगाती है जिसकी वजह से उन्हें अपना नाम बदलना पड़ता है।
- अक्सर महिलाएं तलाक के बाद अपना नाम बदलती हैं।
- धर्म परिवर्तन करने के बाद। व्यक्ति अपने नाम में परिवर्तन करता है।
- और भी कई कारणों से व्यक्ति अपने नाम में परिवर्तन करता है।
झारखंड में नाम बदलने के लिए आवेदन कौन कौन कर सकता है?
- पति
- पत्नी
- परिवार का कोई भी सदस्य अपने जीवनकाल में कभी भी अपने नाम को बदल सकता है।
झारखंड में नाम बदलने के लिए पात्रता
- अगर कोई व्यक्ति झारखंड में अपना नाम बदलना चाहता है, तो उसे नीचे गई सभी जरूरतों को पूरा करना होगा।
- नाम बदलने वाला व्यक्ति भारतीय होना चाहिए।
- व्यक्ति के पास झारखंड का सरकारी पहचान पत्र होना जरूरी है।
- व्यक्ति के पास नाम बदलने के लिए सही कारण होना जरूरी है।
झारखंड में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज़
- व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र
- व्यक्ति का फोटो
- विवाह प्रमाण पत्र (शादी के बाद कोई महिला नाम परिवर्तन करना चाहती हो तो)
- तलाक के कागजात (यदि महिला तलाक के बाद अपना नाम बदलना चाहती हो तो)
- शपथ पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
झारखंड में नाम बदलने की क्या प्रक्रिया है?
झारखंड में कानूनी तरीके से नाम बदलने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। और नाम बदलने के लिए सभी चरणों को पूरा करना आवश्यक है।
- एफिडेविट बनवाना
- समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराना
- राजपत्र अधिसूचना
यदि आप झारखंड के निवासी हैं और आपको अपना नाम कानूनी तरीके से बदलना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले नाम बदलने के लिए मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक के समक्ष जिला न्यायालय में एफिडेविट बनवाना होगा। एफिडेविट में पुराना नाम और नया नाम का लिखना होगा। साथ ही आपको नाम बदलने का उचित कारण लिखना होगा।
इसके लिए आपको ₹10 का न्यायिक स्टांप पेपर पर एफिडेविट बनवाना होगा और एफिडेविट तैयार करके उसे नोटरी में जमा कराना होगा।
एफिडेविट में आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होगा।
- आपका पुराना नाम और आपका नया नाम
- आपका स्थाई पता
- नाम बदलने का उचित कारण
नाम बदलने का विज्ञापन समाचार पत्र में प्रकाशित कराना
अगर आपके द्वारा एफिडेविट बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है तो अब आपको दूसरे चरण में समाचार पत्र में नाम बदलने की सूचना प्रकाशित करानी होगी। विज्ञापन में आपको प्रकाशित करानी होगी कि आपने अपना नाम बदल लिया है और आज की तिथि से भविष्य में आपको नए नाम से जाना जाएगा। नए नाम का विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए आपको दो भाषा के समाचार पत्रों का चयन करना होगा। जिसमें एक आपके राज्य झारखंड की आधिकारिक भाषा में प्रकाशित होगी। और दूसरी अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र में प्रकाशित करानी होगी। समाचार पत्र में आपको अपने बारे में सूचना देनी होगी। आपको नया नाम पुराना नाम पता और पिता या पति के बारे में सूचना देनी होगी।
राजपत्र अधिसूचना
अगर आपने नए नाम की सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित करा दी है, तो आपको नाम बदलने की तीसरी और अंतिम चरण को पूरा करना होगा। अंतिम चरण की प्रक्रिया में आपको नए नाम को झारखंड के अधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। जिसके लिए झारखंड के सरकारी प्रेस से संपर्क करना होगा। फॉर्म भरने के साथ-साथ आपको शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके बाद आपका नाम बदलने की सूचना झारखंड के अधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दी जाएगी तथा आपके द्वारा दिए गए आपके पते पर नए नाम की गजट सर्टिफिकेट की कॉपी भेज दी जाएगी।
तीनों चरणों की प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपके नाम बदलने की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई। अब आपका नाम कानूनी रूप से बदल दिया गया है। अब आपको अपने सभी ज़रूरी दस्तावेजों में जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र पासपोर्ट, में गजट सर्टिफिकेट से अपना नाम बदल सकते हैं।
- यदि आपको अपने आधार कार्ड में अपना नाम बदलना है, तो आधार कार्ड सेंटर जाकर गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और अपने पुराने नाम के आधार कार्ड एक साथ जमा करने होंगे। जिसकी बाद आधार कार्ड में आपका नाम गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
- यदि आपको अपने पैन कार्ड में अपना नाम बदलना है, तो पैन कार्ड सेंटर जाकर गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और अपने पुराने नाम के पैन कार्ड एक साथ जमा करने होंगे। जिसके बाद पैन कार्ड में आपका नाम गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
- यदि आपको अपने पासपोर्ट में अपना नाम बदलना है, तो पासपोर्ट आफिस जाकर गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और अपने पुराने नाम के पासपोर्ट एक साथ जमा करने होंगे। जिसके बाद पासपोर्ट में आपका नाम गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
- यदि आपको अपने शैक्षिक दस्तावेज में अपना नाम बदलना है, तो आप अपनी शिक्षा जहां से पूरी की है वहां गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और अपने पुराने नाम के शैक्षिक दस्तावेज जमा करने होंगे। जिसकी बाद शैक्षिक दस्तावेज में आपका नाम गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
- अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों में भी ठीक इसी प्रकार गजट सर्टिफिकेट के आधार पर आप अपना नाम बदल सकते हैं।
झारखंड में नाम बदलने के लिए शुल्क का भुगतान
- सरकारी सामान्य शुल्क 1300 से 1500 (व्यस्क)
- सरकारी तत्काल शुल्क= 1000+1300 (मामूली)
अगर आप मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं और आप कानूनी तरीके से अपना नाम में बदलना चाहते हैं, तो हमारी कंपनी your door step आपकी मदद कर सकती है। नाम बदलने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर फॉर्म भरकर संपर्क कर सकते हैं तथा दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
Website:- www.yourdoorstep.co
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
