गोवा में कानूनी रूप से अपना नाम कैसे बदलें

गोवा में कानूनी रूप से अपना नाम कैसे बदलें

By Vipin

गोवा में कानूनी रूप से अपना नाम कैसे बदलें:- समाज में ऐसे कई कारण देखने को मिलते हैं जिसकी वजह से हमें अपने नाम बदलने की ज़रूरत होती है। नाम परिवर्तन के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। ज़्यादातर नाम में किसी प्रकार की त्रुटि होने की वजह से हमें अपना नाम परिवर्तन करना पड़ता है। किसी व्यक्ति का नाम जन्म के बाद उसके माता-पिता या अभिभावक रखते है। और उसी नाम को व्यक्ति के शैक्षिक दस्तावेज या सभी जरूरी दस्तावेजों में अंकित कराया जाता है। बचपन में तो शैक्षिक दस्तावेज में नाम बदलना बहुत ही आसान होता है परन्तु व्यस्क होने पश्चात नाम परिवर्तन करने के लिए कानूनी प्रक्रिया करनी होती है। क्योंकि उस समय तक हमारा नाम मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट समेत कई सारे दस्तावेज में मौजूद होते हैं। यदि आप मूल रूप से गोवा के निवासी हैं और अपना नाम कानूनी रूप से बदलना चाहते हैं तो आज हम आपको गोवा में कानूनी रूप से अपना नाम कैसे बदलें? इसकी पूरी जानकारी देंगे।

नाम बदलना किसे कहते हैं।

अगर कोई व्यक्ति अपने पुराने नाम किसी कारणवश बदलकर नए नाम को रखता है या अपने नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करता है, तो उसे नाम बदलना कहते हैं।

गजट नोटिफिकेशन क्या है?

व्यक्ति अपने नाम को सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के द्वारा नाम बदलता है, तो सरकार द्वारा मिले सर्टिफिकेट को गजट सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन कहते हैं।

नाम परिवर्तन की जरूरत

  • व्यक्ति को नाम नापसंद होने के कारण।
  • व्यक्ति को किसी वजह से सरनेम बदलने के कारण
  • विवाह के बाद महिलाओं को सरनेम बदलने के कारण
  • तलाक के बाद महिलाओं को सरनेम बदलने के कारण
  • व्यक्ति के लिंग परिवर्तन के बाद नाम परिवर्तन।
  • गोद लेने के कारण
  • ज्योतिष के कहने पर नाम में बदलाव
  • पुनर्विवाह से पिता के नाम में परिवर्तन
  • नाम में किसी प्रकार की त्रुटि होने की वजह से
  • अन्य कई वजहों से नाम बदलने की भी आवश्यकता होती है।

गोवा में कानूनी रूप से नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

  • पति
  • पत्नी
  • परिवार में कोई सदस्य

गोवा में कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए पात्रता

यदि कोई व्यक्ति गोवा में कानूनी रूप से अपना नाम परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे नीचे गई सभी जरूरतों को पूरा करना होगा।

  • नाम बदलने वाले व्यक्ति के पास भारत का नागरिकता होना चाहिए।
  • नाम बदलने वाले व्यक्ति के पास गोवा का कोई सरकारी पहचान पत्र होना आवश्यक है।
  • नाम बदलने वाले व्यक्ति के पास नाम परिवर्तन हेतु कोई सही कारण होना आवश्यक है।

गोवा में कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • शपथ पत्र
  • समाचार पत्र में नए नाम का विज्ञापन
  • मतदाता पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • तलाक प्रमाण पत्र
  • लिंग परिवर्तन करने के कारण नाम परिवर्तन हेतु मेडिकल सर्टिफिकेट
  • धर्म परिवर्तन करने के कारण नाम बदलने के लिए धर्म परिवर्तन का प्रमाण पत्र
  • गजट नोटिफिकेशन नाम बदलने की सूचना सरकारी गजट में प्रकाशित हो चाहिए।

गोवा में कानूनी रूप से नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है?

गोवा में कानूनी रूप से नाम परिवर्तन करने की प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। और आपको अपना नाम कानूनी रूप से चेंज करने के लिए प्रत्येक चरणों को पूरा करना आवश्यक है

  • नाम बदलने के लिए शपथ पत्र तैयार करना
  • समाचार पत्र में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित करना
  • राजपत्र अधिसूचना

यदि आप मूल रूप से गोवा के निवासी हैं और किसी वजह से आपको अपने नाम में बदलाव करने की ज़रूरत है, तो उसके लिए सबसे पहले शपथपत्र तैयार करना होगा। नाम परिवर्तन हेतु आपको मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक के समक्ष जिला न्यायालय में शपथ पत्र करना होगा। शपथपत्र में आपको वर्तमान नाम, नया नाम, नाम बदलने की वजह और स्थाई पता जानकारी देनी होगी।

 इसके लिए आपको ₹10 के लिए न्यायिक स्टांप पेपर पर शपथ पत्र तैयार करना होगा फिर शपथ पत्र तैयार करके उसे नोटरी से सत्यापित कराना होगा।

शपथ पत्र तैयार करने में आपको निम्नलिखित बातों का उल्लेख करना होगा।

  • वर्तमान नाम और आपका नया नाम
  • आपका वर्तमान और स्थाई पता
  • नाम परिवर्तन की जरूरत

समाचार पत्र में नाम बदलने के लिए विज्ञापन देना

आप शपथ पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी कर लिए हैं, तो दूसरे चरण में आपको समाचार पत्र में नाम बदलने के लिए विज्ञापन देना होगा। नाम बदलने वाला विज्ञापन को कम से कम 2 भाषाओं के समाचार पत्र में प्रकाशित करानी होगी। जिनमें एक गोवा के क्षेत्रीय भाषा और दूसरा अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र होना चाहिए। समाचार पत्र में विज्ञापन आने में लगभग 1 से 3 दिन का समय लग सकता है। समाचार पत्र में विज्ञापन देने के लिए आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होगी।

  • आपका वर्तमान नाम
  • नया नाम
  • स्थाई पता
  • और पिता या पति के बारे में

राजपत्र अधिसूचना

नाम बदलने के लिए इस प्रक्रिया को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। बिना इस प्रक्रिया के आपका नया नाम कानूनी रूप से मान्य नहीं होगा। इसके लिए आपको गोवा के राजपत्र में या केंद्र के राजपत्र में नए नाम की सूचना प्रकाशित करवानी होगी। इसके लिए आपको गोवा के गजट पब्लिकेशन में गजट ऑफिसर से आवेदन करना होगा। जिसके लिए आपको कुछ शुल्क भी जमा करने होंगे। उसके बाद नाम बदलने की सूचना गोवा के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा। जिसमें लगभग 1 से 2 महीने का समय लग सकता है। उसके बाद आपके नए नाम की गजट नोटिफिकेशन की कॉपी आपके द्वारा दिए गए स्थाई पते पर भेज दी जाएगी।

तीनों प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कानूनी रूप से नाम बदलने की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब आपका नाम गोवा में कानूनी रूप से बदल दिया गया है। अब सभी ज़रूरी दस्तावेजों में जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, शैक्षिक दस्तावेज में गजट सर्टिफिकेट की सहायता से अपना नाम बदल सकते हैं।

  • अगर आपको अपने आधार कार्ड में अपना नाम परिवर्तन कराना है, तो आधार कार्ड सेंटर जाकर गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के आधार कार्ड जमा करनी होगी। फिर आधार कार्ड में आपका नाम गजट नोटिफिकेशन की सहायता से बदल दिया जाएगा।
  • यदि आपको अपने पैन कार्ड में अपना नाम परिवर्तन  कराना है, तो पैन कार्ड सेंटर जाकर गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के पैन कार्ड जमा करनी होगी । फिर पैन कार्ड में आपका नाम गजट नोटिफिकेशन की सहायता से बदल दिया जाएगा।
  • यदि आपको अपने पासपोर्ट में अपना नाम परिवर्तन कराना है, तो पासपोर्ट आफिस जाकर गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के पासपोर्ट जमा करनी होगी। फिर पासपोर्ट में आपका नाम गजट सर्टिफिकेट की सहायता से बदल दिया जाएगा।
  • यदि आपको अपने शैक्षिक दस्तावेज में अपना नाम परिवर्तन कराना है, तो व्यक्ति अपनी शिक्षा जहां से पूरी करी है वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के शैक्षिक दस्तावेज जमा करनी होंगी। फिर शैक्षिक दस्तावेज में आपका नाम गजट सर्टिफिकेट की सहायता से बदल दिया जाएगा।
  • ठीक इसी प्रकार सभी जरूरी दस्तावेजों में भी गजट सर्टिफिकेट की सहायता से आप अपना नाम बदल सकते है।

गोवा कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए शुल्क का भुगतान

  • सरकारी सामान्य शुल्क 1300 से 1500 (व्यस्क)
  • सरकारी तत्काल शुल्क= 1000+1300 (मामूली)

अगर आप मूल रूप से गोवा के निवासी हैं और आप कानूनी रूप से अपने नाम को बदलना चाहते हैं, तो हमारी कंपनी your door step आपकी हेल्प कर सकती है। इसके लिए हमारे वेबसाइट पर फॉर्म भरकर संपर्क कर सकते हैं या फिर हमारे नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call