अरूणाचल प्रदेश में कानूनी तौर पर अपना नाम कैसे बदलें:- आमतौर पर किसी व्यक्ति के नाम बदलने के कई सारे कारण हो सकते हैं। कुछ लोग अपना सरनेम बदलना चाहते हैं तो कुछ लोग अपने नाम से सरनेम हटाना चाहते हैं। कभी-कभी किसी दस्तावेज में नाम गलत हो जाने की वजह से भी नाम बदलना पड़ता है। नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए नियमों का पालन करना होता है। किसी भी इंसान के नाम से जुड़े कई सारे दस्तावेज होते हैं। यदि व्यक्ति अपना नाम बदलता है, तो उसका असर इन सभी दस्तावेज पर पड़ता है। कुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि नाम बदलने में बहुत सारी समस्या होती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। नाम बदलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान और सरल होती है। आज हम आपको अरूणाचल प्रदेश में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें इसकी जानकारी पूरे विस्तार से देंगे।
नाम बदलना किसे कहते है?
यदि कोई व्यक्ति अपने नाम को बदलकर दूसरा नाम रखना चाहता है। और उस नाम को अपने सारे दस्तावेज में अंकित कराना चाहता है, तो उसे नाम बदलना कहते हैं। बीच का नाम या सरनेम को बदलना भी नाम बदलने की प्रक्रिया में आती है। यदि कोई व्यक्ति अपने नाम में एक अक्षर का भी बदलाव करता है तो वो भी बदलने की प्रक्रिया में आती है।
गजट नोटिफिकेशन किसे कहते है?
जब कोई व्यक्ति अपने नाम हो कानूनी तरीके से बदलना चाहता है, तो उसे गजट नोटिफिकेशन की ज़रूरत पड़ती है। गजट नोटिफिकेशन केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गजट नोटिफिकेशन की सहायता से आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, शैक्षिक दस्तावेज, और ड्राइविंग लाइसेंस आदि में अपना नाम आसानी से बदल सकते हैं।
नाम बदलने की आवश्यकता
- जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत होना।
- सरकारी पहचान पत्र में नाम गलत होना
- शादी के बाद नाम में पति का सरनेम लगाने की वजह से
- धर्म परिवर्तन करने की वजह से
- और भी कई आधिकारिक वजह से व्यक्ति अपने नाम में परिवर्तन करते हैं।
- लिंग बदलने की वजह से
- नाम पसंद नहीं होने के कारण
अरूणाचल प्रदेश में नाम परिवर्तन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- पति
- पत्नी
- घर का कोई कोई भी मेंबर कभी भी अपना नाम परिवर्तन कर सकता है।
अरूणाचल प्रदेश में नाम बदलने के लिए पात्रता
यदि आप मूल रूप से अरूणाचल प्रदेश के निवासी है, और अपने नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरतों को पूरा करना होगा।
- नाम बदलने वाले व्यक्ति के पास भारत का नागरिकता होना चाहिए।
- नाम बदलने वाले व्यक्ति के पास अरुणाचल प्रदेश का कोई सरकारी पहचान पत्र होना चाहिए।
- नाम बदलने वाले व्यक्ति के पास नाम बदलने का कोई उचित कारण होना आवश्यक है।
अरूणाचल प्रदेश में नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक का पता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मैरिज सर्टिफिकेट
- तलाक के पेपर
- एफिडेविट
- जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
अरूणाचल प्रदेश कानूनी तौर पर नाम बदलने की क्या प्रक्रिया है?
अरुणाचल प्रदेश में कानूनी तौर पर नाम बदलने के तीन चरण होते हैं।
- नाम बदलने के लिए एफिडेविट तैयार करना
- नाम बदलने के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित करवाना।
- राजपत्र अधिसूचना
पहल चरण:- नाम बदलने के लिए एफिडेविट तैयार करना –
अरूणाचल प्रदेश में नाम बदलने हेतु मजिस्ट्रेट या नोटरी के समक्ष जिला न्यायालय में एक एफिडेविट तैयार करना होगा। एफिडेविट में आपको अपना पुराना नाम और आपका नया नाम लिखना होगा। एफिडेविट में आपको नाम बदलने का उचित कारण लिखना होगा। फिर एफिडेविट पर आपको हस्ताक्षर करना होगा और आपके अलावा एफिडेविट पर और दो गवाह को हस्ताक्षर करने होंगे। ₹10 के स्टांप पेपर पर एफिडेविट तैयार करना होगा और तैयार किए गए एफिडेविट को जमा करना होगा।
एफिडेविट पर आपको मुख्य रूप से निम्नलिखित बातें लिखनी होगी।
- आपका वर्तमान नाम और आपका नया नाम
- वर्तमान और स्थाई पता
- नाम बदलने का उचित कारण
दूसरा चरण:- समाचार पत्र में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित कराना
जब आपके द्वारा एफिडेविट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी तो नाम बदलने की प्रक्रिया में समाचार पत्र में विज्ञापन देना दूसरा चरण आता है। इस चरण में आपको दो भाषा के समाचार पत्र में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित करानी होगी। एक अरूणाचल प्रदेश के क्षेत्रीय भाषा में और दूसरा अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र में।
समाचार पत्र में कुछ बातें जो नाम बदलने के लिए प्रकाशित करानी होगी।
- नया नाम
- पुराना नाम
- स्थाई पता
- जन्म तिथि
- पति या पिता का नाम
तीसरा चरण:- राजपत्र अधिसूचना
राजपत्र अधिसूचना नाम बदलने की अंतिम चरण होती है। आपका नया नाम अरूणाचल प्रदेश के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। जिसके लिए आपको अरूणाचल प्रदेश के सरकारी प्रेस से संपर्क करना होगा। और फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जिसके बाद आपके नए नाम की सूचना अरूणाचल प्रदेश के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा। और फिर आपके द्वारा दिए गए स्थाई पते पर नए नाम की गजट नोटिफिकेशन की कॉपी भेज दी जाएगी।
अंतिम चरण पूरी कर लेने के बाद आपके नाम बदलने की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद आपका नाम अरुणाचल प्रदेश में कानूनी तौर पर बदल जाएगा। फिर आप सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड या शैक्षिक दस्तावेज में अपना नाम बदल सकते हैं।
- आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के आधार कार्ड एक साथ संलग्न करके जमा करनी होगी। जिसके बाद आपके आधार कार्ड में नाम गजट नोटिफिकेशन की सहायता से बदल दी जाएगी।
- पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको पैन कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम की पैन कार्ड एक साथ संलग्न करके जमा करनी होगी। जिसके बाद आपके पैन कार्ड में नाम गजट नोटिफिकेशन की सहायता से बदल दी जाएगी।
- पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। वहां आपको गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम का पासपोर्ट एक साथ संलग्न करके जमा करनी होगी। जिसके बाद आपके पासपोर्ट में नाम गजट नोटिफिकेशन की सहायता से बदल दी जाएगी।
- शैक्षिक दस्तावेज में नाम बदलने के लिए आपको जहां से अपनी शिक्षा पूरी की हो वहां जाना होगा। वहां आपको गजट नोटिफिकेशन की कॉपी और अपने पुराने नाम के शैक्षिक दस्तावेज एक साथ संलग्न करके जमा करनी होगी। जिसके बाद आपके शैक्षिक दस्तावेज में नाम गजट नोटिफिकेशन की सहायता से बदल दी जाएगी।
- आप अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों में गजट नोटिफिकेशन की कॉपी द्वारा अपना नाम बदल सकते हैं।
अरूणाचल प्रदेश में नाम बदलने की शुल्क
- सरकारी सामान्य शुल्क:- 1300 से 1500 (व्यस्क)
- सरकारी तत्काल शुल्क:- 1000+1300 (मामूली)
यदि आप मूल रूप से अरूणाचल प्रदेश के निवासी हैं और आप अपना नाम कानूनी तौर पर बदलना चाहते हैं तो आप हमारी कंपनी your door step आपकी सहायता कर सकती है। आप हमें कॉल कर सकते हैं या फिर हमारे वेबसाइट पर फॉर्म भर कर संपर्क कर सकते हैं।
Website:- www.yourdoorstep.co