भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें :- आजकल के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही ज़रूरी दस्तावेज बन चुका है। क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र मान्यता बहुत अधिक बढ़ गई है। यदि आपकी जन्म प्रमाण पत्र में किसी तरह की कोई त्रुटि हो गई है जैसे कि आपका नाम या फिर आपके माता या पिता का नाम, तो आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदल सकते हैं – Staff, Your Door Step भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें ? भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। आज हम आपको जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलने से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।
जन्म प्रमाण पत्र क्या हैं?
जन्म प्रमाण पत्र किसी बच्चे के जन्म का प्रमाण होता है। जिसमें बच्चे के जन्म की तारीख, जन्म का समय, जन्म का स्थान, बच्चे के माता-पिता दोनों का नाम, बच्चे का लिंग आदि महत्वपूर्ण जानकारी लिखी होती है। भविष्य में होने वाले कई कार्य जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर किए जाते हैं। जन्म प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्रों में नगर निगम नगर परिषद द्वारा बनाया जाता है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय में बनाया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- बच्चे के जन्म के समय हॉस्पिटल से मिली रसीद
- माता का आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
- पिता का आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
- नाम बदलने का एफिडेविट
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए आवेदन कौन कर सकता है
- शिशु की माता
- शिशु के पिता
- घर का कोई मेंबर
- वकील
- एजेंट
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया
अगर कोई व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र में अपना नाम या अपने माता-पिता का नाम बदलना चाहता है, तो सरकार की तरफ से इसके लिए एक नियम बनाई गई है जिसे हम सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन या भारत राजपत्र कहते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए सबसे पहले आपको सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन निकलवाना होगा।
जिसमें आपको अपना नाम अपने माता का नाम और अपने पिता का नाम और अपना स्थाई पता लिखना है।
जैसे कि मेरा नाम संजय कुमार है और मेरे पिता का नाम राजेंद्र सिंह है और मेरी माता का नाम मीना सिंह है मैं दिल्ली का रहने वाला हूं। चुंकि मेरा नाम जन्म प्रमाण पत्र में गलती से अजय कुमार लिखा हुआ है। मेरा सही नाम संजय कुमार है। इस तरह का सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन आपको निकलवाना होगा। जब आप इस तरह का गजट नोटिफिकेशन निकलवा लेंगे तो अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ गजट नोटिफिकेशन को संलग्न करके नजदीकी जन्म प्रमाण पत्र कार्यालय जाकर जमा करना होगा। वहां के अधिकारी सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आपका नाम जन्म प्रमाण पत्र में बदल देंगे।
सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन कैसे निकालें?
सेंट्रल गजट नोटिफिकेशन निकालने की प्रक्रिया होती है।
- एफिडेविट बनाना
- समाचार पत्र में प्रकाशित करवाना
- राजपत्र अधिसूचना
एफिडेविट बनाना:- जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लिए सबसे पहले आपको एफिडेविट बनाना होगा। जिसमें आपको लिखना होगा कि मेरा नाम मेरे जन्म प्रमाण पत्र में गलत लिखा हुआ है। जैसे कि मेरा नाम संजय कुमार और मेरे पिता का नाम राजेंद्र सिंह मैं दिल्ली का रहने वाला हूं। चुंकि मेरी जन्म प्रमाण पत्र में मेरा नाम गलती से अजय कुमार लिख दिया गया है, जोकि मेरा सही नाम संजय कुमार है। इस तरह का एफिडेविट बनवाकर आप उस पर हस्ताक्षर करने होंगे और इसे नोटरी के माध्यम से सत्यापित करना होगा।
समाचार पत्र में प्रकाशित कराना:- एफिडेविट बनवाने के बाद नाम बदलने की समाचार पत्र में देनी होगी। यह सूचना आपको 2 भाषाओं के समाचार पत्र में देनी होगी। एक लोकल भाषा के समाचार पत्र में और दूसरा राष्ट्रीय भाषा के समाचार में। समाचार पत्र में आपको अपना नाम पिता का नाम और अपने स्थाई पता की सूचना देनी होगी।
राजपत्र अधिसूचना:-इस प्रक्रिया में आपके द्वारा बनवाए गए शपथ पत्र और समाचार पत्र में प्रकाशित हुए आपके नाम की कटिंग को एक फाइल में रखकर गजट ऑफिस में जमा करना होगा। फाइल जमा करने के 15 से 30 दिनों के अंदर आपका गजट सर्टिफिकेट सेंट्रल गजट की वेबसाइट पर आ जाएगी।
गजट सर्टिफिकेट आने के बाद आप इसे दो प्रकार प्रयोग कर सकते हैं।
- आप अपने जन्म प्रमाण पत्र जहां भी इस्तेमाल करें जैसे कि स्कूल कॉलेज या कहीं जॉब के लिए तो साथ में आप गजट सर्टिफिकेट की कॉपी भी दें। जिससे कि आपके नए नाम को स्वीकार किया जाएगा।
- या फिर आपको नगर पालिका जाकर जन्म प्रमाण पत्र के साथ गजट सर्टिफिकेट की कॉपी और साथ में एक आवेदन पत्र देनी होगी। जिसमें लिखना होगा कृपया मेरे जन्म प्रमाण पत्र में नाम गजट सर्टिफिकेट के अनुसार बदल दिया जाए। जिसके पश्चात आपका नाम जन्म प्रमाण पत्र में बदल दिया जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने के लाभ
जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने का लाभ निम्नलिखित सुविधाओं को उठाने के लिए किया जा सकता है:-
- बच्चे के स्कूल में एडमिशन कराने हेतु
- नौकरी प्राप्त करने हेतु
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए
- पासपोर्ट के लिए आवेदन करने हेतु
- राशन कार्ड में नाम जुड़वाने हेतु
- ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने हेतु
- आधार कार्ड बनवाने के लिए
- बीमा पॉलिसी लेने के लिए
हमने इस आर्टिकल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी दे दी है।
अगर आप यह सुविधा हमारे द्वारा प्राप्त करना चाहते हैं, तो हम गजट बनाने मदद करते हैं। हमारी कंपनी your door step इस काम में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट पर फॉर्म भरकर संपर्क कर सकते हैं या आप हमें कॉल कर सकते हैं।