
दिल्ली में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कैसे लें | PUC Certificate Delhi 2022

PUC Certificate Delhi 2022 – दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में दो पहिया, चार पहिया गाड़ी खरीदते वक्त आपको प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाना होगा। किसी भी पेट्रोल डीजल या सीएनजी से चलने वाले वाहन को ईंधन भरवाने के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट दिखाना होगा। केजरीवाल सरकार के द्वारा यह नियम 25 अक्टूबर से दिल्ली के सभी सड़कों पर लागू हो जाएगा। हम आपको यह बता देना चाहते है की आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Me Pollution Certificate Kaise Len इसे समझने के लिए आपको इस नए नियम की पूरी समझ होनी चाहिए। साथी इस सर्टिफिकेट के ना होने पर लगने वाले जुर्माना और लाभ के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इन सब के बारे में समझाते हुए पीयूसी सर्टिफिकेट ऑनलाइन के कुछ निर्देश नीचे दिए गए हैं।
PUC Certificate Delhi 2022
| योजना का नाम | दिल्ली में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC Certificate Delhi) |
| राज्य | दिल्ली |
| डिपार्टमेंट | सड़क परिवहन विभाग |
| उद्देश्य | दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://transport.delhi.gov.in/hi |
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट क्या है | PUC Certificate Delhi
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण को कम करने के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नियम को लागू किया गया है। इसके तहत किसी भी पेट्रोल डीजल या सीएनजी से चलने वाले वाहन को अपने गाड़ी में इंधन भरवाने के लिए गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा।
जितनी भी गाड़ियां 1 वर्ष पुरानी हो चुकी है उन्हें इंधन सर्टिफिकेट बनवाना होगा। आने वाले समय में यह इंधन सर्टिफिकेट हर राज्य के लिए अनिवार्य हो जाएगा और प्रत्येक 6 महीने पर अपने गाड़ी की जांच करवानी होगी जिसके आधार पर नया इंसान सर्टिफिकेट बनवाना होगा।
पीयूसी सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?

वर्तमान समय में Delhi Pollution Certificate को अनिवार्य कर दिया गया है। यह सर्टिफिकेट किसी भी वाहन को इस बात का प्रमाण देता है कि उसका वाहन पर्यावरण के लिए खतरा नहीं है और उसे इंधन भरवाने की छूट देनी चाहिए।
मुख्य रूप से पीयूसी सर्टिफिकेट उस वाहन को दिया जाता है जिससे पर्यावरण को खतरा नहीं होता है। अगर कोई गाड़ी बहुत पुरानी हो जाती है तो उससे अधिक धुआं निकलता है और उससे पर्यावरण को अधिक खतरा होता है। इस तरह के वाहन से पर्यावरण को बचाने और खतरा कम करने के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट को जारी किया गया है। अब दिल्ली में PUC certificate दिखा कर ही आप अपने वाहन में इंधन भरवा पाएंगे, इस लिए यह बहुत ही आवश्यक दस्तावेज बन चुका है।
पीयूसी सर्टिफिकेट कब तक बनवा लेना है?
दिल्ली सरकार ने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने का ऐलान किया है। प्रदूषण सर्टिफिकेट को पीयूसी सर्टिफिकेट के नाम से भी जाना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के आपके वाहन में किसी भी प्रकार का इंधन नहीं भरा जाएगा। मगर आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक या बैटरी पर चलने वाली गाड़ियों को इस तहसील से दूर रखा गया है।
अगर बैटरी से चलने वाले रिक्शे का इस्तेमाल आप करते हैं या इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करते है तो आपको पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने की कोई जरूरत नहीं है। यह सर्टिफिकेट केवल उन वाहनों के लिए आवश्यक है जिन से पर्यावरण को खतरा हो सकता है जिसमें पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ी आती है।
दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि 25 अक्टूबर से पीयूसी सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया जाएगा। अगर आपने 25 अक्टूबर 2022 से प्रदूषण सर्टिफिकेट या अपने वाहन के पीयूसी सर्टिफिकेट को नहीं बनवाया है तो आप किसी भी मान्यता प्राप्त स्थल से अपने गाड़ी में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं भरवा पाएंगे।
पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं बनवाने पर क्या होगा?
लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि अगर आप प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं बनवाते है, तो आपके ऊपर किस तरह का एक्शन लिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदूषण सर्टिफिकेट एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल करके आप प्रदूषण की रक्षा कर सकते है। मगर किसी कारणवश अगर आप अपने वाहन के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाते है तो आपको ₹10000 के चालान का भुगतान करना होगा।
अगर आप ₹10000 का जुर्माना चालान का भुगतान नहीं करते है, तो आपको 3 महीने के जेल की सजा हो सकती है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार बड़े फैसले ले रही है और अगर आप अपने वाहन के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं बनवाते है तो आपको जुर्माना और जेल भुगतना पड़ सकता है।
प्रदूषण सर्टिफिकेट कब बनवाना है? | PUC Certificate Delhi 2022
दिल्ली सरकार ने वाहन में ईंधन भरवाने के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया है। इस प्रक्रिया में दिल्ली सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी वाहन के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट 1 साल तक रहेगा उसके बाद नया प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाना होगा। पहली बार प्रदूषण सर्टिफिकेट 1 साल के लिए जारी किया जाएगा उसके बाद हर 6 महीने पर गाड़ी की जांच करवा कर आपको प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाना होगा।
आपको प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आप अपने घर बैठे ऑनलाइन अपने गाड़ी के नंबर को डालकर अपने गाड़ी का प्रदूषण प्राप्त कर सकते है। आप तो वाहन परिवहन के अधिकारिक वेबसाइट पर अपने गाड़ी का नंबर डालेंगे तो उसकी पूरी जानकारी आपके समक्ष आ जाएगी और उसके आधार पर आपका प्रदूषण सर्टिफिकेट या गाड़ी से जुड़ी जानकारी आपके समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी। दिल्ली में गाड़ी चलाने के लिए हर 6 महीने पर आपको ऑनलाइन प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाना होगा जो आपकी गाड़ी की जांच करेगा।
प्रदूषण सर्टिफिकेट के लिए दस्तावेज | Documents for PUC Certificate
अगर आप दिल्ली सरकार के फैसले के अनुसार प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ मुख्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी जिन्हे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- गाड़ी का इंश्योरेंस पेपर
- Registration Certificate (RC)
प्रदूषण सर्टिफिकेट कैसे बनता है?
दिल्ली में प्रदूषण सर्टिफिकेट लेने के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन सुविधा संचालित की जा रही है। अगर आप पीयूसी सर्टिफिकेट या प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है, तो नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें –
Step 1 – सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार के वाहन परिवहन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
Check – https://transport.delhi.gov.in/hi
Step 2 – ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको पीयूसी सर्टिफिकेट का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
Step 3 – उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर डालना है। इस नंबर को आप अपने गाड़ी की RC से पता कर सकते है।
Step 4 – इसके बाद आपके गाड़ी की पूरी जानकारी आपके समक्ष आएगी जहां PUC Details का विकल्प होगा उस पर क्लिक करते ही आपका प्रदूषण सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।
Note – अगर आपको आपकी गाड़ी के प्रदूषण सर्टिफिकेट को बनवाने में या इस तरह के किसी भी अन्य वाहन सर्टिफिकेट बनवाने में परेशानी होती है तो हमारे वेबसाइट (https://yourdoorstep.co/) पर दिए व्हाट्सएप बटन पर क्लिक करें और हम से सीधा संपर्क करें। हम आपकी तुरंत सेवा करेंगे।
दिल्ली में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कैसे लें से जुड़े कुछ अवशायक प्रश्न (FAQ)
Q. पीयूसी नंबर क्या होता है?
यूसी नंबर का मतलब प्रदूषण सर्टिफिकेट नंबर से है। यह एक ऐसा नंबर है जो आपकी गाड़ी को दिल्ली में इंधन भरवाने की छूट देता है।
Q. PUC certificate को क्यों जारी किया गया है?
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को काबू करने के लिए वाहन में ईंधन भरवाने की प्रक्रिया के वक्त वाहन की जांच करने शुरू की है जिसमें पीयूसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
Q. प्रदूषण सर्टिफिकेट कितने दिन के लिए मिलता है?
पहली बार प्रदूषण सर्टिफिकेट 1 साल के लिए मिलता है इसके बाद हर 6 महीने पर आपको अपने गाड़ी की स्थिति ऑनलाइन जांच करवानी होगी उसके आधार पर प्रदूषण सर्टिफिकेट अपडेट होगा।
Q. पीयूसी सर्टिफिकेट बनाने में कितना शुल्क लगता है?
दिल्ली में पीयूसी सर्टिफिकेट या प्रदूषण सर्टिफिकेट को हाल ही में जारी किया गया है वर्तमान समय में इस पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया गया है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि दिल्ली में प्रदूषण सर्टिफिकेट कैसे लें। अगर आप दिल्ली के नागरिक हैं और केजरीवाल सरकार के द्वारा किए गए इस फैसले के तहत अपनी गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट के PUC Certificate Delhi बनवाने के लिए परेशान है तो ऊपर दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें।
हमारे द्वारा साझा की गई इस जानकारियों को पढ़ने के बाद अगर Delhi Pollution Certificate कैसे ले के बारे में समझ पाए है तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथी अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।
Must Read
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
