कर्नाटक में कानूनी रूप से अपना नाम कैसे बदलें:- नाम बदलना कई बार हमारी जरूरत बन जाती है तो कई बार नाम नापसंद होना। हर व्यक्ति के कई सारे दस्तावेज होते हैं जैसे कि जमीन से जुड़े कागजात, शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र या और भी कई सारे पहचान प्रमाण पत्र जिसमें व्यक्ति का नाम मौजूद रहता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति अपने नाम में बदलाव करता है तो इन सभी कागजों पर भी उनका असर पड़ता है ऐसी स्थिति में नाम बदलने के सही तरीके की जानकारी होना आवश्यक है। यदि आप मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं और अपना नाम कानूनी रूप से बदलना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कर्नाटक में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें इसकी जानकारी देंगे।
नाम बदलना किसे कहते हैं?
यदि कोई व्यक्ति अपना नाम या उपनाम परिवर्तन करता है तो उसे नाम बदलना कहते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने नाम में सिर्फ एक अक्षर या मात्रा का भी बदलाव करता है तो उसे नाम बदलने की प्रक्रिया कहते हैं।
गजट क्या होता है?
जब आप सरकार द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार अपना नाम बदलते हैं, तो उस प्रक्रिया में सरकार द्वारा मिली सर्टिफिकेट को गजट सर्टिफिकेट या गजट नोटिफिकेशन कहते हैं।
कर्नाटक में नाम बदलने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
नाम बदलने हेतु व्यक्ति के पहचान के लिए ऐसे दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके। जैसे:-
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट या
- पासपोर्ट साइज फोटो
कर्नाटक में कानूनी तरीके से नाम बदलने का कारण
- अगर कोई व्यक्ति अपना जाति या धर्म बदलता है, तो उस व्यक्ति का नाम भी जाति या धर्म के अनुसार बदल जाता है।
- लड़कियां शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ना चाहती है जिसके कारण उनको अपना नाम बदलना पड़ता है।
- यदि किसी व्यक्ति को अपना नाम पसंद ना हो, इसलिए अपना नाम बदल लेता है।
- कुछ लोग ज्योतिष के कहने अनुसार अपना नाम परिवर्तन कर लेते हैं।
- तलाक के बाद अक्सर महिलाएं अपना नाम बदल लेती है।
- अन्य कई कारणों से व्यक्ति को अपना नाम या उपनाम बदलना पड़ता है।
कर्नाटक में नाम बदलने की पात्रता
- व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
- व्यक्ति के पास कर्नाटक का सरकारी पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड या आधार कार्ड होना चाहिए।
- व्यक्ति के पास नाम बदलने का कोई उचित कारण होना आवश्यक है।
कर्नाटक में नाम बदलने के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?
- पति
- पत्नी
- या परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी उम्र में अपना नाम बदल सकता है।
कर्नाटक में नाम बदलने की प्रक्रिया
कर्नाटक में नाम बदलने की निम्नलिखित तीन प्रक्रिया होती है।
- नाम बदलने के लिए शपथ पत्र
- नाम बदलने का विज्ञापन समाचार पत्र प्रकाशित करना
- राजपत्र अधिसूचना
कर्नाटक में कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए शपथ पत्र:- नाम बदलने के लिए सबसे पहले आपको नजदीकी नोटरी में एक एफिडेविट बनवाना होगा। एफिडेविट में नाम बदलने का उचित कारण लिखना होगा। एफिडेविट पर आपको हस्ताक्षर करने होगा। साथ ही उस पर दो गवाहों के भी हस्ताक्षर होने चाहिए।
अगर कोई शादी शुदा महिला अपना नाम बदलना चाहती है या पति का सरनेम अपने नाम के आगे जोड़ना चाहती है, तो उसे निम्नलिखित सूचना देनी होगी।
- नया नाम पुराना नाम और पता
- नाम पति का नाम
- और शादी की तारीख
- आप अपने पास इस एफिडेविट की एक फोटो कॉपी ज़रूर रख लें। जो भविष्य में आपके काम आ सकता है।
कर्नाटक में कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन देना:- नाम बदलने की प्रक्रिया में समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराना दूसरी प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में नाम बदलने का विज्ञापन समाचार पत्र के माध्यम से देनी होती है। नाम बदलने का विज्ञापन दो तरह के समाचार पत्र में प्रकाशित करवानी होगी।
- एक राज्य की स्थानीय भाषा के समाचार पत्र में विज्ञापन देनी होगी।
- दूसरे अंग्रेजी समाचार पत्र में विज्ञापन देनी होगी।
जिसमें आपको निम्नलिखित सूचना देनी होगी।
- आपका पुराना नाम
- आपका नया नाम
- आपका वर्तमान पता
- जन्म तारीख
आपके द्वारा दी गई जानकारी जब समाचार पत्र प्रकाशित हो जाए, तो समाचार पत्र में नाम की विज्ञापन वाली पेज का फोटो कॉपी अपने पास अवश्य रख लें। समाचार पत्र की फोटो कॉपी भविष्य में आपके काम आ सकती है।
कर्नाटक में नाम कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए राजपत्र अधिसूचना:- नाम परिवर्तन की अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित करवानी होगी। आप अपना नाम कर्नाटक राज्य के राजपत्र में प्रकाशित करवाएं।
कर्नाटक राज्य में अपना नाम प्रकाशित करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आवेदक द्वारा हस्ताक्षर किए गए एफिडेविट/नोटरी द्वारा सत्यापित
- नाम बदलने का विज्ञापन जिस समाचार में प्रकाशित किया गया है।
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या कोई सरकारी पहचान पत्र
- इसमें आपको एक निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
इन सभी दस्तावेजों को एक फाइल मे लगाकर गजट के ऑफिस में जमा करना होता है। फिर लगभग 1 महीने के बाद गजट के Name change column में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा।
गजट में प्रकाशित होने के बाद आपका नाम कानूनी रूप से बदल जाता है। गजट नोटिफिकेशन के आधार पर आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाण पत्र या अन्य ज़रूरी दस्तावेजों पर अपना नाम बदल सकते हैं।
- यदि आपको अपने आधार कार्ड में नाम परिवर्तन कराना है, तो आपको आधार कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी आधार कार्ड के साथ संलग्न करके देनी होगी। जिससे आपका नाम आधार कार्ड में गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
- यदि आपको अपने मतदाता पहचान पत्र में नाम परिवर्तन करना है, तो आपको वोटर कार्ड ऑफिस जाना होगा। वहां मतदाता पहचान पत्र और गजट सर्टिफिकेट की कॉपी एक साथ संलग्न करके देनी होगी। जिसके बाद आपका नाम मतदाता पहचान पत्र में गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा।
- यदि आपको अपना नाम पासपोर्ट में परिवर्तन करना है, तो आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। वहां आपको अपने पासपोर्ट और गजट सर्टिफिकेट की कॉपी एक साथ संलग्न करके देनी होगी। जिससे आपका नाम गजट सर्टिफिकेट के आधार पर पासपोर्ट में नाम बदल दिया जाएगा
- यदि आपको अपना नाम शैक्षिक प्रमाण पत्र में परिवर्तन करना है, तो आपने जहां से अपनी शिक्षा पूरी की है वहां जाना होगा। वहां आपको अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र और गजट सर्टिफिकेट की कॉपी एक साथ संलग्न करके देनी होगी। जिससे आपका नाम गजट सर्टिफिकेट के आधार पर शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाम बदल दिया जाएगा।
- ठीक इसी तरह अन्य सभी ज़रूरी दस्तावेजों में गजट सर्टिफिकेट की सहायता से आप अपना नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- कर्नाटक में कानूनी रूप से नाम बदलने में कितना समय लगता है?
- एफिडेविट बनाने में 1 दिन
- समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने में लगभग 4 या 5 दिन
- गजट पब्लिकेशन में 1 महीना
2. कर्नाटक में कानूनी रूप से नाम बदलने में कितना खर्च लगता है?
- सरकारी सामान्य शुल्क:- 1300 से 1500
- सरकारी तत्काल शुल्क:- 1000+1300
यदि आप कर्नाटक में अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो यह सर्विस हमारे कंपनी द्वारा दी जाती है। हमारी कंपनी गजट बनाने में मदद करती हैं। नाम बदलने में हमारी कंपनी your door step आपकी मदद कर सकती हैं। इसके लिए हमारी वेबसाइट पर आप फॉर्म भर कर संपर्क कर सकते हैं। या हमें कॉल भी कर सकते हैं।
Website:- www.yourdoorstep.co