हरियाणा में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें

हरियाणा में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें

By Vipin

हरियाणा में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें:- दुनिया में हर इंसान का अपना नाम होता है। जिस नाम के सहारे उनके दोस्त रिश्तेदार आदि सभी लोग उनसे जुड़े हुए होते हैं। इंसान का नाम उसके जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। नाम से ही इंसान की असल पहचान होती है। परंतु जीवन में कभी कभी किसी वजह से इंसान को अपना नाम को बदलना या फिर आंशिक परिवर्तन या अपने नाम में कुछ अक्षर को बदलना पड़ता है। नाम बदलने के बहुत सारे वजह हो सकते हैं। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और अपना नाम कानूनी रूप से बदलना चाहते हैं तो आज हम आपको हरियाणा में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें? इसकी पूरी जानकारी देंगे। हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप अपना नाम बहुत आसानी से बदल सकते हैं।

नाम बदलना क्या होता है?

यदि कोई इंसान अपना नाम बदलता है, तो उसे नाम बदलने की प्रक्रिया कही जाती है। अगर कोई इंसान अपने नाम में एक वर्ण का भी या फिर एक मात्रा का भी बदलाव करता है, तो भी उसे नाम बदलने की प्रक्रिया कही जाती है।

गजट क्या है?

सरकार द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार जब कोई इंसान अपना नाम बदलता है, तो सरकार के तरफ से मिले सर्टिफिकेट को गजट नोटिफिकेशन या गजट सर्टिफिकेट कहते हैं।

नाम बदलने के कारण

  • स्कूल प्रमाण पत्र में नाम में त्रुटि होना
  • जन्म प्रमाण पत्र में नाम त्रुटि होना
  • ज़्यादातर महिलाएं शादी के बाद अपने नाम के आगे पति का सरनेम लगाना चाहती हैं जिसके कारण महिलाएं अपना नाम बदलती है।
  • तलाक के बाद ज़्यादातर महिलाएं अपना नाम बदलना चाहती हैं।
  • धर्म परिवर्तन करने के बाद इंसान अपने नाम में परिवर्तन करना चाहता है।
  • आधिकारिक कारणों से भी इंसान अपने नाम बदलाव करता है।

हरियाणा में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

  • पति
  • पत्नी
  • घर का कोई भी मेंबर अपने जीवन में कभी भी अपना नाम बदल सकता है।

हरियाणा में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन के लिए पात्रता

  • यदि हरियाणा का कोई निवासी अपना नाम कानूनी तरीके से बदलना चाहता है, तो उसे नीचे दी गई आवश्यकताओ को पूरा करना होगा।
  • व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • व्यक्ति के पास सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड होना चाहिए।
  • व्यक्ति के पास नाम बदलने का कोई कारण होना चाहिए।

हरियाणा में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए ज़रूरी कागजात

  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि कोई महिला शादी के बाद अपना नाम परिवर्तन करना चाहती हो तो)
  • तलाक के पेपर (महिलाएं तलाक के बाद अपना नाम में बदलना चाहती है जिसके कारण)
  • शपथ पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र

हरियाणा में कानूनी तरीके से नाम बदलने की क्या प्रक्रिया है?

हरियाणा में कानूनी तरीके से नाम बदलने की प्रक्रिया तीन स्टेप में होती है। नाम बदलने के लिए तीनों स्टेप को पूरा करना जरूरी है।

  • शपथ पत्र बनवाना
  • न्यूज़ पेपर में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित कराना
  • राजपत्र अधिसूचना

यदि आप मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं और अपना नाम परिवर्तन करना चाहते हैं, तो नाम बदलने के लिए मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक के समक्ष जिला न्यायालय में शपथ पत्र बनवाना होगा। शपथ पत्र में अपना पुराना नाम और नया नाम का उल्लेख करना होगा। साथ ही आपको नाम बदलने का कोई सटीक कारण का भी उल्लेख करना होगा।

इसके लिए ₹10 का न्यायिक स्टांप पेपर पर एक शपथ पत्र बनवाना होगा और शपथ पत्र बनवाकर उसे नोटरी में जमा करना होगा।

शपथ पत्र में निम्नलिखित बातों की जानकारी देनी होगी।

  • आपका पुराना नाम और नया नाम दोनों लिखना होगा।
  • आपका वर्तमान और स्थाई पता
  • नाम बदलने का सही कारण लिखना होगा।

न्यूज़ पेपर में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित कराना

यदि आप शपथ पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर लिए है, तो दूसरे स्टेप में नाम बदलने की विज्ञापन न्यूज़पेपर में प्रकाशित करानी होगी। न्यूज़पेपर में आपको विज्ञापन देनी होगी कि आपके द्वारा आपका नाम बदल लिया गया है और आज से भविष्य में मुझे नए नाम से जाना जाएगा। नए नाम के विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए आपको दो समाचार पत्रों का चयन करना होगा। जिसमें एक आपके राज्य हरियाणा की आधिकारिक भाषा में प्रकाशित होगी। और दूसरी भाषा अंग्रेजी के न्यूज़पेपर में विज्ञापन प्रकाशित करानी होगी। न्यूज़ पेपर में आपको अपने बारे में निम्नलिखित जानकारी देनी होगी।

  • आपका नया नाम
  • आपका पुराना नाम
  • आपका वर्तमान स्थाई पता
  • पति या पिता का नाम

राजपत्र अधिसूचना

अगर आप न्यूज़पेपर में नए नाम का विज्ञापन प्रकाशित करा दिए, तो  आपको नाम बदलने की अंतिम स्टेप को पूरा करना होगा। अंतिम स्टेप में आपको नए नाम को आंध्र प्रदेश के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। जिसके लिए आपको हरियाणा के सरकारी प्रेस से संपर्क करना होगा। वहां फॉर्म भरने के अलावा आपको निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके बाद आपका नाम बदलने की सूचना हरियाणा के अधिकारी के राजपत्र में प्रकाशित कर दी जाएगी। फिर आपके द्वारा दिए गए पते पर बदले हुए नाम की गजट नोटिफिकेशन की कॉपी भेज दी जाएगी।

तीनों स्टेप पूरा करने के बाद आपके नाम बदलने की सारी स्टेप पूरी हो जाती है। इस प्रकार आपका नाम कानूनी तरीके से बदल दिया जाता है। इसके बाद आपको अपने सभी ज़रूरी कागजातों में जैसे कि पासपोर्ट शैक्षिक दस्तावेज आधार कार्ड पैन कार्ड में गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के सहायता से अपना नाम बदल लेना चाहिए।

  • यदि आपको अपने आधार कार्ड में अपना नाम बदलना है, तो आधार कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ अपने पुराने नाम के आधार कार्ड जमा करने होंगे। जिसके बाद आपका नाम आधार कार्ड में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर उनका नाम बदल दिया जाएगा।
  • यदि आपको अपने पैन कार्ड में अपना नाम बदलना है, तो पैन कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ अपने पुराने नाम के पैन कार्ड जमा करने होंगे। जिसके बाद आपका नाम पैन कार्ड में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर बदल दिया जाएगा।
  • यदि आपको पासपोर्ट में अपना नाम बदलना है, तो पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ पुराने नाम के पासपोर्ट जमा करने होंगे। जिसके बाद आपका नाम पासपोर्ट में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर नाम बदल दिया जाएगा।
  • यदि आपको अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र में अपना नाम बदलना है, तो आप अपनी शिक्षा जहां से पूरी की है वहां जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ अपने पुराने नाम के शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। जिसके बाद आपका नाम शैक्षिक प्रमाण पत्र में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर नाम बदल दिया जाएगा।

हरियाणा में नाम बदलने के लिए शुल्क का भुगतान

  • सरकारी सामान्य शुल्क 1300 से 1500 (वयस्क)
  • सरकारी तत्काल शुल्क 1000 +1300 (मामूली)

यदि आप मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं और आप कानूनी प्रक्रिया द्वारा अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो हमारी कंपनी your door step आपकी मदद कर सकती हैं। आप हमारी वेबसाइट पर फॉर्म भर कर संपर्क कर सकते हैं। या हमारे द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Website:- www.yourdoorstep.co

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call