भारत में कानूनी तरीके से अपने नाम को कैसे बदलें

भारत में कानूनी तरीके से अपने नाम को कैसे बदलें

अपना नाम कानूनी तरीके से कैसे बदलें :- सभी व्यक्ति का एक अपना नाम होता है जिससे इंसान की पहचान होती है। नाम के द्वारा ही हम किसी से बातचीत की शुरुआत करते हैं। परंतु कभी-कभी कुछ कारणों से हमें अपना नाम बदलना पड़ता है। नाम बदलने के कई कारण हो सकते हैं। हमारे देश में कई लोग अपना नाम कानूनी तरीके से बदलना चाहते हैं। अगर आप अपना नाम किसी वजह से बदलना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे की भारत में कानूनी तरीके से अपने नाम को कैसे बदलें

गजट क्या है?

गजट की सहायता से आप अपना नाम, लिंग, दस्तावेजों में हुई किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार अथवा अपने धर्म के दस्तावेजों में किसी प्रकार कब बदलाव कर सकते हैं। गजट दो तरह का होता है। पहला राज्य सरकार का तथा दूसरा केंद्र सरकार। गजट का प्रकाशन प्रत्येक सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा राज्य में और केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में किया जाता है।

नाम बदलने के कारण क्या हो सकते हैं?

  • अक्सर लोग शादी के बाद अपना नाम बदलना चाहते हैं।
  • कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपना नाम पसंद नहीं होता है जिस कारण वे अपना नाम बदलना चाहते हैं।
  • कुछ महिलाएं तलाक होने के बाद अपना नाम बदलना चाहती है।
  • कुछ लोग अपने नाम के आगे लगे सरनेम को बदलना चाहते हैं।
  • ऐसे लोग गजट की सहायता से अपना नाम बदल सकते हैं।

भारत में कानूनी तरीके से नाम बदलने की पात्रता

भारत का कोई व्यक्ति अपना नाम बदल सकता है।

  • पति
  • पत्नी
  • या घर का कोई भी सदस्य

भारत में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • कम से कम ₹10 के नोट की पेपर पर एफिडेविट
  • आपके नए नाम के विज्ञापन प्रकाशित हुई किन्हीं दो समाचार पत्र की कटिंग
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दो ऐसे दस्तावेज इसमें आप के पुराने नाम यह गलत नाम लिखा हो

भारत में नाम बदलने की कानूनी प्रक्रिया

कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए तीन चीजों को करना आवश्यक होता है।

  • शपथ पत्र: सबसे पहले आपको अपना नाम बदलने के लिए एक हलफनामा तैयार करना होता है।
  • समाचार में प्रकाशन: नाम बदलने की सूचना आपको दो (राज्य की भाषा तथा देश की भाषा) समाचार पत्र में प्रकाशित करवानी होती है।
  • राजपत्र अधिसूचना: आपको अपना नाम बदलने के संबंध में भारत के राजपत्र में एक अधिसूचना का प्रकाशन करना होता है।

1. हलफनामा तैयार करना

भारत में कानूनी रूप से नाम बदलने की प्रक्रिया में पहला स्टेप हलफनामा तैयार करना होता है इसको निम्नलिखित तरीके से तैयार किया जाता है

:- नॉटरी की सहायता लें और सारी बातें उन्हें सही तरीके से बताएं।

:- नॉटरी द्वारा आपको ज़रूरी स्टांप पेपर के बारे में बताया जाएगा। जिसमें आपको नाम बदलने का शपथ पत्र को तैयार करना होगा।

:- जब आप को शपथ पत्र मिल जाए तो आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होगी।

  • पुराना नाम और नया नाम
  • अपना वर्तमान नाम
  • नाम बदलने का उचित कारण

:- अपना हलफनामा एक पेपर पर छपवा दें और इसने दो व्यक्ति से हस्ताक्षर करवाए जो आपके नाम बदलने के गवाह बने हैं।

:- इसके अलावा आपको दो राजपत्रित अधिकारियों के हस्ताक्षर और उनके स्टांप लेने होंगे।

:- अगर विवाहित महिलाओं को अपना उपनाम या अपने पति का नाम अपने नाम के साथ जोड़ना हो तो उन्हें निम्न जानकारियां देनी होंगी।

  • पति के साथ पूरा नाम और पता
  • पति का नाम पता और अपना नया नाम
  • विवाह की तारीख

यह हलफनामा आपके पुराने नाम और नए नाम को दर्शाता है। अपना उपनाम या अपने नाम में किसी अक्षर को जोड़ने या बदलने में शपथ पत्र बहुत मददगार साबित होता है।

इस शपथ पत्र की फोटो कॉपी अपने पास रखना आवश्यक होता है। यह ज़रूरी दस्तावेज के रूप में आपका काम करेगा। यह दस्तावेज आपको भविष्य में नाम बदलने के कारण आपको कोई समस्या नहीं होगी।

2. समाचार पत्र में प्रकाशन

अगर आपने ऊपर लिखे गए सारी प्रक्रिया को पूरी कर ली है तो अब आपको दूसरे स्टेट में समाचार पत्र में प्रकाशन करवाना है। समाचार पत्र के माध्यम से आपको अपने नाम बदलने की सूचना जरूर देनी होगी। नाम बदलने की सूचना का प्रकाशन आपको दो समाचार पत्रों में करना होगा जिसमें एक राज्य भाषा तथा दूसरे राष्ट्रीय भाषा में प्रकाशित होनी चाहिए। अगर आप किसी दो समाचार पत्र का चुनाव कर लिया है तो आपको इन्हें निम्नलिखित जानकारी भेजनी होगी।

  • आपका पुराना नाम
  • आपका नया नाम
  • आपका वर्तमान पता
  • जन्म की तारीख

आपके द्वारा भेजी गई सूचना का प्रकाशन अखबार में हो जाए तो इस पेज की बहुत सारी फोटोकॉपी को संभाल कर रखना चाहिए। जो आपके भविष्य में काम आ सकता है।

3. अधिसूचना पत्र

नाम बदलने की सूचना समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद आपके नाम बदलने की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नाम बदलने के लिए अधिसूचना के साथ रहने वाले रोजगारियों के लिए वैकल्पिक है।

अधिसूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • प्रकाशन विभाग से नाम बदलने की एक प्रति अवश्य ले लें।
  • आपको अपने नाम बदलने का कारण इस पत्र में लिखना होगा।
  • समाचार पत्र में प्रकाशित किए गए आपके नाम बदलने की सूचना की छायाप्रति तारीख के साथ ले जाएं।
  • आप अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जाएं।
  • जिस तरह आपका पता समाचार पत्र और शपथ पत्र में प्रकाशित किया गया था वही पता को अपने साथ लेकर जाएं। अगर आप के पते में कोई विभिन्नता पाई गई तो आवेदक द्वारा इसे अस्वीकार किया जाएगा।
  • इस पत्र को सभी दस्तावेज के साथ एक लिफाफे में रखकर भेज दें।
  • इन सभी जरूरी दस्तावेजों को भेजने के पहले इन सभी दस्तावेजों की छाया प्रति अपने पास रख लें। यह आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में मांगा जा सकता है। अतः इसे सुरक्षित रखें।

इस प्रकार भारत में नाम बदलने की कानूनी प्रक्रिया आपकी पूरी हो गई। अब सरकार द्वारा आपके नाम को राजपत्र में बदल दी जाएगी।

सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक के अकाउंट या सभी ज़रूरी दस्तावेजों पर आपको अपना नाम बदलवा लेना चाहिए।

पासपोर्ट में अपना नाम बदलने के लिए गजट में प्रकाशित हुई अपने नए नाम की फोटो कॉपी, शपथ पत्र को  पासपोर्ट ऑफिस में लेकर जाएं। आपका नाम पासपोर्ट में गजट सर्टिफिकेट के आधार पर बदल दिया जाएगा|

ठीक इसी प्रकार बैंक अकाउंट में अपना नाम बदलने के लिए गजट में प्रकाशित हुई अपने नाम की फोटो कॉपी, और शपथ पत्र लेकर बैंक अधिकारी से संपर्क करें। बैंक manager गजट सर्टिफिकेट के आधार पर आपके बैंक अकाउंट में आपका नाम बदल देंगे ।

  • हमने इस आर्टिकल के माध्यम से भारत में नाम बदलने से जुड़ी सभी जानकारी दे दी है। अगर आपको अभी भी नाम बदलने में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो आप हमारे वेबसाइट www.yourdoorstep.co से संपर्क कर सकते है।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call