आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदले

आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदले :- पूरे विश्व में हर व्यक्ति का अपना नाम होता है उसी नाम से उनके दोस्त रिश्तेदार आदि सभी लोग उनसे जुड़े हुए होते हैं| व्यक्ति का नाम व्यक्ति के जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है नाम से ही व्यक्ति की असल पहचान होती है| लेकिन जीवन में कभी कमी किसी कारण व्यक्ति को अपने नाम को बदलना या फिर आंशिक परिवर्तन अपने नाम में कुछ अक्षर का बदलाव करना पड़ता है|नाम बदलने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं यदि आप मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और अपना नाम कानूनी रूप से बदलना चाहते हैं तो आज हम आपको आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदले इसकी पूरी जानकारी देंगे। हमारे द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से आप अपना नाम बहुत ही आसानी से बदल सकते हैं।

नाम बदलना क्या होता है?

यदि कोई व्यक्ति अपना नाम बदलता है तो उसे नाम बदलने की प्रक्रिया कही जाती है। नाम में एक वर्ण का भी या फिर एक मात्रा काफी बदलाव करता तो भी उसे नाम बदलने की प्रक्रिया कही जाती है।

गजट क्या है?

सरकार द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार जब कोई व्यक्ति अपना नाम बदलता है तो उसे गजट नोटिफिकेशन या गजट सर्टिफिकेट कहते हैं।

नाम बदलने के कारण

  • स्कूल प्रमाण पत्र में नाम गलत होना
  • जन्म प्रमाण पत्र में नाम गलत हो ना
  • अक्सर महिलाएं शादी के बाद अपने नाम के आगे पति का सरनेम जोड़ना चाहती हैं जिसकी वजह से महिलाएं अपना नाम बदलती है।
  • तलाक के बाद भी अक्सर महिलाएं अपना नाम बदलना चाहती हैं।
  • धर्म परिवर्तन करने के बाद व्यक्ति अपना नाम बदलना चाहता है।
  • अधिकार कारणों की वजह से भी व्यक्ति अपने नाम बदलाव करता है।

आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए आवेदन कौन कौन कर सकता है?

  • पति
  • पत्नी
  • घर का कोई भी सदस्य अपने जीवन किसी भी पड़ाव पर अपना नाम बदल सकता है।

आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से नाम परिवर्तन के लिए पात्रता

  • यदि कोई व्यक्ति आंध्र प्रदेश में अपना नाम बदलना चाहता है तो उसे नीचे दी गई जरूरतों को पूरा करना आवश्यक है|
  • व्यक्ति के पास भारत का नागरिकता होना चाहिए।
  • व्यक्ति के पास सरकारी पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • व्यक्ति के पास अपना नाम बदलने का कोई सही कारण होना आवश्यक है।

आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र
  • व्यक्ति का पासपोर्ट साइज फोटो
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि कोई महिला शादी के बाद अपना नाम बदलना चाहती हो तो)
  • तलाक के पेपर ( अधिकांश महिलाएं तलाक के बाद अपना नाम में बदलाव करना चाहती है)
  • शपथ पत्र
  • व्यक्ति का बर्थ सर्टिफिकेट

आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से नाम बदलने की क्या प्रक्रिया है?

आंध्र प्रदेश में कानूनी तरीके से नाम बदलने की प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। नाम बदलने के लिए प्रत्येक चरणों को पूरा करना आपके लिए आवश्यक है।

  • व्यक्ति द्वारा शपथ पत्र बनवाना
  • व्यक्ति द्वारा न्यूज़ पेपर में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित कराना
  • राजपत्र अधिसूचना

यदि आप मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और अपना नाम बदलना चाहते हैं तो आपको नाम बदलने के लिए मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक के समक्ष जिला न्यायालय में शपथ पत्र बनवाना होगा। शपथ पत्र में आपको अपना पुराना नाम नया नाम का उल्लेख करना होगा साथ ही आपको नाम बदलने के कारण का भी उल्लेख करना होगा।

इसके लिए आपको ₹10 का न्यायिक स्टांप पेपर पर एक शपथ पत्र बनवाना होगा और शपथ पत्र बनाकर उसे नोटरी में जमा करना होगा।

शपथ पत्र में आपको निम्नलिखित बातों की सूचना देनी होगी।

  • व्यक्ति का पुराना नाम और व्यक्ति का नया नाम दोनों लिखना होगा।
  • व्यक्ति का वर्तमान और स्थाई पता
  • नाम बदलने का सही कारण का उल्लेख करना होगा।

व्यक्ति द्वारा न्यूज़ पेपर में नाम बदलने का विज्ञापन प्रकाशित कराना

यदि व्यक्ति द्वारा शपथ पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तो दूसरे चरण में नाम बदलने की विज्ञापन न्यूज़पेपर में प्रकाशित कराने होगी न्यूज़पेपर में आपको प्रकाशित करानी होगी कि आपने अपना नाम बदल लिया है और आज से आपको नए नाम से जाना जाएगा। नए नाम के विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए आपको दो समाचार पत्रों का चुनाव करना होगा जिसमें एक आपके राज्य आंध्रप्रदेश की आधिकारिक भाषा में प्रकाशित होगी और दूसरी अंग्रेजी भाषा के न्यूज़पेपर में प्रकाशित करनी होगी। न्यूज़ पेपर में व्यक्ति को अपने बारे में निम्नलिखित जानकारी देनी होगी।

  • व्यक्ति का नया नाम
  • व्यक्ति का पुराना नाम
  • वर्तमान स्थाई पता
  • पति या पिता का नाम

राजपत्र अधिसूचना

अगर व्यक्ति द्वारा न्यूज़पेपर में नए नाम का विज्ञापन प्रकाशित करा दी गई है तो व्यक्ति को नाम बदलने की अंतिम चरण को पूरा करना होगा। अंतिम चरण में व्यक्ति के नए नाम को आंध्र प्रदेश के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। जिसके लिए व्यक्ति को आंध्र प्रदेश के सरकारी प्रेस से संपर्क करना होगा। वह फॉर्म भरने के अलावा व्यक्ति को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके बाद व्यक्ति का नाम बदलने की सूचना आंध्र प्रदेश के अधिकारी के राजपत्र में प्रकाशित कर दी जाएगी और व्यक्ति द्वारा एक दिए गए पते पर बदले हुए नाम की गजट नोटिफिकेशन की कॉपी भेज दी जाएगी।

तीनों प्रक्रिया पूरा करने के बाद व्यक्ति के नाम बदलने की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाती है इस प्रकार व्यक्ति का नाम कानूनी तरीके से बदल दिया जाता है। इसके बाद व्यक्ति को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों में जैसे कि पासपोर्ट शैक्षिक दस्तावेज आधार कार्ड पैन कार्ड में गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के सहायता से अपना नाम बदल लेना चाहिए।

  • यदि व्यक्ति को अपने आधार कार्ड में अपना नाम बदलना है तो आधार कार्ड सेंटर जाना होगा वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ अपने पुराने नाम के आधार कार्ड जमा करने होंगे जिसके बाद व्यक्ति का नाम आधार कार्ड में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर उनका नाम बदल दिया जाएगा।
  • यदि व्यक्ति को अपने पैन कार्ड में अपना नाम बदलना है तो पैन कार्ड सेंटर जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ अपने पुराने नाम के पैन कार्ड जमा करने होंगे जिसके बाद व्यक्ति का नाम पैन कार्ड में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर उनका नाम बदल दिया जाएगा।
  • यदि व्यक्ति को अपने पासपोर्ट में अपना नाम बदलना है तो पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ अपने पुराने नाम के पासपोर्ट जमा करने होंगे जिसके बाद व्यक्ति का नाम पासपोर्ट में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर उनका नाम बदल दिया जाएगा।
  • यदि व्यक्ति को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र में अपना नाम बदलना है तो उन्हें अपनी शिक्षा जहां से पूरी की है वहां जाना होगा। वहां गजट नोटिफिकेशन की कॉपी के साथ अपने पुराने नाम के शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करने होंगे जिसके बाद व्यक्ति का नाम शैक्षिक प्रमाण पत्र में गजट नोटिफिकेशन के आधार पर उनका नाम बदल दिया जाएगा।

आंध्र प्रदेश में नाम बदलने के लिए शुल्क का भुगतान

  • सरकारी सामान्य शुल्क 1300 से 1500 (वयस्क)
  • सरकारी तत्काल शुल्क 1000 +1300 (मामूली)

यदि आप मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी हैं और आप कानूनी प्रक्रिया द्वारा अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो हमारी कंपनी your door step आपकी मदद कर सकती हैं। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट पर फॉर्म भर कर संपर्क कर सकते हैं। आप हमारे द्वारा दिए गए नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।

Website:- www.yourdoorstep.co

Share:

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of “Your Door Step,” a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.