कैसे सभी दस्तावेजों में नाम बदले 

कैसे सभी दस्तावेजों में नाम बदले 

By Vipin

दोस्तो ऐसा कई बार होता है की जब हम अपने सरकारी डॉक्यूमेंट बनवाते है तो कभी नाम या फिर किसी तरह की गलती हो जाती है जो हमे फ्यूचर में प्रॉबलम में ला सकती है या फिर शादी के बाद कई औरतें अपने पति के सरनेम को अपने नाम के आगे लगवाना चाहती हैं। तो उन्हें अपने दस्तावेज में नाम बदलवाने की जरूरत पड़ती है। परंतु लोग समझ नहीं पाते हैं कि वह कैसे सभी दस्तावेजों में नाम बदलने के लिए प्रक्रिया अपनाएं। क्योंकि दस्तावेजों में नाम बदलने के लिए अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जो अक्सर लोगों के पास नहीं होती है। 

इसलिए आज के इस लेख में हम बताएंगे कि आप कैसे सभी दस्तावेजों में नाम बदले । आप इस लेख में दिए गए चरणों को अपनाकर आसानी से अपने सभी दस्तावेजों में नाम को बदलवा सकते हैं। कृपया इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

दस्तावेजों में नाम बदलवाना क्या होता है?

दस्तावेजों में नाम बदलने का अर्थ है कि आप अपना नाम बदलकर वह नाम रखना चाहते है जो हमसे जुड़े होते है, और उस नाम को अपने सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि में अपडेट भी करवाना चाहते हैं। जैसे आपका नाम रवि चौहान है तो आप अपना नाम बदल कर रोहन चौहान रखना चाहते हैं। या फिर कोई महिला अपना केवल सरनेम बदलना चाहती हैं जैसे उनका नाम समृद्धि चौहान है तो वह अपना नाम बदलकर समृद्धि सिंह रखना चाहती हैं। इसे ही नाम बदलना कहते हैं। 

गज़ट सर्टिफिकेट क्या है? 

यदि आप अपना नाम बदलना चाहते है तो आपको गज़ट सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ेगी। गज़ट सर्टिफिकेट केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया एक प्रपत्र है और भारत सरकार का एक अधिकृत कानूनी दस्तावेज़ है, जिस पर लिखा होता है की आप अपना पुराना नाम बदलकर नया नाम रखना चाहते है। या लिखा होता है की आपका नाम दस्तावेज़ मे गलत छाप गया है और आप उसे सही करके नया नाम रखना चाहते है। 

सभी दस्तावेजों में नाम बदलवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज – 

  • गजट सर्टिफिकेट/भारत का राजपत्र 
  • मोबाइल नंबर  
  • पुराने नाम या सरनेम का कोई दस्तावेज 
  • मैरिज सार्टिफिकेट (जो शादी के बाद दस्तावेज पर अपने नाम बदलवा रहे हैं) 

सभी दस्तावेजों में नाम बदलवाने के लिए योग्यता

  • नाम बदलवाने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • यदि व्यक्ति शादी के बाद नाम बदलवा रहा है तो वह व्यक्ति कानूनी रूप से शादीशुदा होना चाहिए। 

सभी दस्तावेजों में नाम कौन बदलवा सकता है?

कई बार व्यक्तियों को अपने सभी दस्तावेजों में नाम बदले की जरूरत पड़ती है। 

  • अक्सर महिलाएं शादी के बाद अपने सभी दस्तावेजों में नाम बदल जाती हैं क्योंकि उन्हें शादी के बाद अपने पति का सरनेम लगाना होता है। 
  • कभी-कभी वह व्यक्ति को अपना नाम पसंद नहीं होता है इसलिए वह नाम बद्लना चाहते है।
  • किसी पंडित ने अपना नाम बदले के लिए कहा है इसलिए लोग नाम बदलते है। 
  • किसी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि नाम बदले से उनकी किस्मत भी बदल जाएगी। 
  • वह व्यक्ति भी दस्तावेज में अपने नाम बदलते हैं जिनके नाम गलत लिखे होते हैं। 

गजट सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया 

कैसे सभी दस्तावेजों में नाम बदले 

गजट सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया बहुत बहुत ही आसान है। केवल कुछ चरणों को फॉलो करके आप गजट सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। गजट सर्टिफिकेट बनवाने की 3 प्रक्रियाएं हैं। 

  1. एफिडेविट बनवाना – 

गजट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको एक एफिडेविट बनवाना होगा जो आप किसी भी वकील से बनवा सकते हैं। एफिडेविट में आपको लिखवाना होगा कि आपका पुराना नाम पिता का नाम और पति का नाम यह है और मैं इस राज्य का रहने वाला हूं। मैं अपना पुराना नाम बदल कर नया नाम रख रहा हूं। इसमें आपको अपना पुराना नाम और नया नाम देना है जो आप बदलवाना चाहते हैं। 

  1. न्यूज़पेपर में प्रकाशन भेजना – 

सर्टिफिकेट बनवाने की दूसरी प्रक्रिया होगी कि आपको अपना नया नाम न्यूज़ पेपर में प्रकाशित करवाना होगा। जिस तरह से आपने अपने एफिडेविट में अपने नाम को बदले का रिक्वेस्ट लिखा है उसी तरह से आपको न्यूज़ पेपर में भी नाम बदले का रिक्वेस्ट लिखना है। जिस भी शहर में आप रहते हैं आपको उसी शहर के अखबार में यह प्रकाशन देना है। साथ ही वह अखबार नेशनल लेवल पर भी मान्य होना चाहिए। 

  1. सीडी बनाना – 

सर्टिफिकेट बनवाने की तीसरी प्रक्रिया में आपको सीडी भी बनवाना होगा। सीडी बनाने के लिए सबसे पहले आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में नाम बदले की रिक्वेस्ट लिखे, जो आपने अपने एफिडेविट और न्यूज़पेपर में लिखवाया था। उसके बाद उस वर्ड फाइल को सीडी में बर्न करवा दें।

अब आपको यह सभी दस्तावेज जैसे एफिडेविट अखबार और सीडी एक फाइल में लगा देनी है।

  • पूरी फाइल तैयार कर लेने के बाद आपको भारत सरकार के भारत पे वेबसाइट पर जाना है और गजट सर्टिफिकेट बनवाने की फीस जमा कर देनी है।
  • फीस जमा करने के बाद आपको सेंट्रल गजट ऑफिस जाना है जोकि दिल्ली में स्थित है पुलिस टॉप वहां पर आपको यह फाइल जमा कर देनी है और नाम बदलवाने का फॉर्म भर देना है। 
  • सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आपको लगभग 1 महीने या 40 दिनों तक इंतजार करना होगा और आपके पास गजट ऑफिस की तरफ से गजट सर्टिफिकेट भेज दिया जाएगा जिसमें लिखा होगा कि यह व्यक्ति अब इस नाम से जाना जाएगा। 

सभी दस्तावेजों में नाम बदले की प्रक्रिया 

सभी दस्तावेजों में नाम बदले की प्रक्रिया बहुत ही आसान है।

  • यदि आपके पास गजट सर्टिफिकेट आ जाता है तो आप अपने सभी दस्तावेज जैसे, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, शिक्षा संबन्धित दस्तावेज़ इत्यादि में बहुत ही आसानी से नाम बदलवा सकते हैं। 
  • आपको केवल अपना गजट सर्टिफिकेट और कुछ दस्तावेज लेकर के सभी दस्तावेजों के ऑफिस में जाना है। जैसे – आधार कार्ड के लिए आपको बैंक या आधार कार्ड ऑफिस जाना होगा, पैन कार्ड के लिए आपको पैन कार्ड के ऑफिस जाना होगा, पासबुक के लिए आपको बैंक जाना होगा। 
  • वहां पर यह सभी दस्तावेज जमा कर देने हैं। कुछ ही दिनों में आप का नाम सभी दस्तावेजों में बदल जाएगा। 

गजट के फायदे

यदि आपको अपना नाम या सरनेम बदलवाना है तो आप गजट के माध्यम से आसानी से करवा सकते है। क्योंकि गज़ट सभी सरकारी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है।

यदि आपको किसी दस्तावेज़ मे कोई बड़ा बदलवाव करना है तो गज़ट के द्वारा आसानी से करवा सकते है।

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि कैसे सभी दस्तावेजों में नाम बदले के लिए प्रक्रियाएं अपनानी हैं। उम्मीद है कि आप के लिए यह लेख मददगार साबित होगा। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

अक्सर पुछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न- क्या शादी के बाद सरनेम बदलना जरूरी है?

उत्तर – नहीं, यदि आप नाम बदलना चाहती तो ही अपना नाम बदलें।

प्रश्न – आधार कार्ड में सरनेम कितनी बार चेंज कर सकते हैं? 

उत्तर – आधार कार्ड मे केवल 4 बार नाम या सुरनेम चेंज किया जा सकता है।

प्रश्न – आधार कार्ड में नाम चेंज करवाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? 

उत्तर – आधार कार्ड मे नाम चेंज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी इस लेख मे दी गयी है। 

प्रश्न – क्या अपना नाम बदल सकते हैं?

उत्तर – हाँ, यदि व्यक्ति बालिग हो चुका है तो वह अपना बदल सकता है।

प्रश्न – भारत में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें?

उत्तर – भारत मे गज़ट सर्टिफिकेट का उपयोग करके आसानी से नाम बदल सकते है।

प्रश्न – सरनेम चेंज कैसे करें?

उत्तर – सभी दस्तावेजों मे सरनेम चेंज कराने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस लेख मे बताए गए है। 

प्रश्न – आधार कार्ड में पता बदले के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

उत्तर – आधार कार्ड मे पता बदले के लिए आपको मोबाइल नंबर,10 वीं या 12 वीं का सर्टिफिकेट, पैन कार्ड/राशन कार्ड/वोटर आईडी की आवश्यकता पड़ेगी। 

प्रश्न – आधार कार्ड कितने दिनों में अपडेट हो जाता है?

उत्तर – आधार कार्ड मे नाम अपडेट होने के लिए लगभग 7 दिनों का समय लगता है।

प्रश्न – पत्नी के आधार कार्ड में पति का नाम कैसे जुड़वाएं?

उत्तर – इस लेख मे बताई गयी प्रक्रिया द्वारा आप आधार कार्ड मे पति का नाम जुड़वा सकते है।

प्रश्न – मेरे पिताजी का नाम कैसे बदलें?

उत्तर – यदि आपके पिताजी का नाम गलत छप गया है तो कोई सही नाम का प्रूफ दिखाकर उस दस्तावेज़ के ऑफिस मे जा सकते है और नाम बदलवा सकते है।

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call