शादी के बाद Lic मे नाम कैसे बदले

शादी के बाद Lic मे नाम कैसे बदले

By Vipin

शादी के बाद एलआईसी मे नाम कैसे बदले (Shadi Ke Baad LIC Me Naam Kaise Badle) आज के इस लेख मे हम आप सभी के द्वारा सबसे ज्यादा बार पूछे जाने वाले प्रश्न के उत्तर के बारे मे बात करने वाले हैं। जो कि है शादी के बाद एलआईसी मे नाम कैसे बदले तो दोस्तों क्या एलआईसी दस्तावेज मे आपका नाम गलत हो गया है? क्या एलआईसी दस्तावेज मे आपके पिता जी का नाम गलत हो गया है? क्या शादी के बाद आपका नाम बदल गया है? क्या एलआईसी वाले नाम गलत हो जाने के कारण आपको पैसा देने से इनकार कर दे रहें हैं। अगर हाँ, तो ये लेख आपके लिए ही है। क्योंकि हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले है कि आप किस तरह से एलआईसी डॉक्यूमेंट (LIC Document) मे अपने नाम को चेंज करवा सकते हो। किस तरह से आप अपने पिता जी का नाम सही कर करवा सकते हो। इसके लिए हम आपको step by step process बताने वाले है जिसको फॉलो करके आप एलआईसी मे अपने नाम को चेंज कर सकते हैं। और आप एलआईसी से अपना पैसा आसानी से निकाल सकते हैं। 

तो जब भी बात आती है ‘चेंज की,नाम बदलने की’ तो आपको पता होगा की इसके लिए गवर्नमेंट ने किसी भी दस्तावेज मे नाम बदलने के लिए एक प्रोटोकाल बनाया है जिसको हम सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट (Central Gazette) या फिर भारत राजपत्र के नाम से जानते हैं। 

तो आइए जानते है कि शादी के बाद एलआईसी मे नाम कैसे बदले के लिए सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट कैसे बनवाए? उसको बनवाने के लिए कौन सी प्रक्रियाए अपनानी पड़ती है। तो हम आपको बता दे की गज़ेट सर्टिफिकेट को आप बहुत ही आसानी से बनवा सकते हैं। इसको बनवाने के लिए आपको सबसे पहले इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। एक बार जब आप इन तीनों steps को एक-एक करके पूरा कर लेंगे तब गज़ेट सर्टिफिकेट, भारत का राजपत्र आपको मिल जाएगा। आपके पास आ जाएगा।

गज़ेट सर्टिफिकेट क्या है? गज़ेट सर्टिफिकेट के बारे मे पूरी जानकारी 

जब भी कोई व्यक्ति किसी भी दस्तावेज मे अपने नाम को कानूनी तरीके से चेंज करवाना चाहता है तो उस प्रक्रिया मे सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट (central gazette certificate) भारत का राजपत्र। एक ऐसा सर्टिफिकेट होता है जिसको केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। और इस सर्टिफिकेट मे लिखा होता है कि आपका नाम, आपके माता पिता का नाम ये-ये है। आपके राज्य का नाम आप जिस जगह रहते है उस जगह का नाम ये है। और आप इस सर्टिफिकेट मे ये commit कर रहे है कि आप अपने पुराने नाम को बदल कर नया नाम रखना चाहते हैं। इसिलिए अब भविष्य में भारत देश मे आपको इसी नाम से जाना जाएगा। 

या फिर इस सर्टिफिकेट मे ये लिखा होगा की आपकी जितनी भी डॉक्यूमेंट है उन सभी डॉक्यूमेंट मे आपका नाम गलत लिखा है। आपके पिता जी का नाम गलत लिखा है। लेकिन जब आप एक बार इस सेंट्रल गज़ेट नाम के सर्टिफिकेट को बनवा लेंगे। जब आपके पास सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट आ जाएगा तो आप उसके माध्यम से अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज करवा सकते हैं। 

एलआईसी दस्तावेज मे नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट (central gazette certificate) भारत राजपत्र
  • मोबाईल नंबर 
  • पुराने नाम से जुड़ा कोई भी कोई भी दस्तावेज 

एलआईसी दस्तावेज मे नाम बदलने के लिए योग्यता 

  • एलआईसी दस्तावेज मे जो व्यक्ति अपना नाम बदलवाना चाहता है वो पूर्ण रूप से भारतीय होना चाहिए। 
  • एलआईसी दस्तावेज मे अगर कोई व्यक्ति शादी के बाद अपना नाम बदलना चाहता है वो कानूनन रूप से शादी-शुदा होना चाहिए। 

एलआईसी दस्तावेज मे कौन व्यक्ति अपना नाम चेंज करवा सकता है?

कई बार एलआईसी दस्तावेज ( lic document) को भरते समय किसी व्यक्ति का नाम जब गलत भरा जाता है। तब उस व्यक्ति को अपना नाम चेंज करवाने की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए लोगों का प्रश्न होता है कि शादी के बाद एलआईसी मे नाम कैसे बदले?

  • अगर महिलाओ कि बात करे तो अक्सर उनको अपना नाम बदलना पड़ता है क्योंकि जब उनकी शादी हो जाती है तब वो अपने पहले वाले नाम को चेंज करके अपना नया नाम अपने पति के साथ रखना चाहती है। इसिलिए वो अपने नाम को बदलवाना चाहती है। 
  • और किसी-किसी व्यक्ति को लगता है कि अगर मैं अपने नाम को बदल लूँगा तो मेरी किस्मत बदल जाएगी। मेरी जिंदगी अच्छी हो जाएगी इसिलिए वो अपने नाम को बदलवाना चाहते हैं। 
  • किसी व्यक्ति के दस्तावेज मे जब नाम गलत हो जाता है तो भी वो अपना नाम बदलवाना चाहता है। 
  • कई बार जब व्यक्ति को अपना नाम पसंद नहीं आता है तो वो अपने नाम को बदलवाना चाहता है। 
  • किसी व्यक्ति को किसी ज्योतिष ने सलाह दी की आपका नाम शुभ नहीं हैं आप इसको बदल कर नया नाम रख लीजिए इसलिए कई लोग अपने नाम को इस कारण से बदलना चाहते हैं। 
  • ऐसी और बहोत सारी वजहों के कारण लोग अपना नाम चेंज करवाना चाहते हैं। 

एलआईसी दस्तावेज मे नाम चेंज करवाने के लिए सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट कैसे बनवाए? पूरी जानकारी 

सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए हम आपको तीन ऐसे steps बताने वाले है जिसको फॉलो करके आप अपने गज़ेट सर्टिफिकेट को बहुत ही आसानी से बनवा सकते हैं। गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है। 

Step 1. एफ़िडेविट बनवाना 

Step 2. अखबार पत्रिका मे प्रकाशन भेजना 

Step 3. सीडी बनवाना 

1. एफ़िडेविट बनवाना- 

अगर आपको अपना गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाना है तो उससे पहले आपको एफ़िडेविट सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है। एफ़िडेविट बनवाने के लिए कौन सी प्रक्रिया होती है। एफ़िडेविट क्या होता है? इसको कैसे बनवाना होता है इन सब के बारे मे हम आपको बताने वाले हैं। एफ़िडेविट बनवाने के लिए सबसे पहले आप अपने शहर के किसी जाने माने वकील से बात कर लीजिए वो आपका एफ़िडेविट बनवा देंगे। एफ़िडेविट सर्टिफिकेट मे आपको आपने वर्तमान समय के सभी इनफार्मेशन के बारे मे लिखवाना है। कि मेरा नाम ये है। मेरे पिता जी का नाम और मेरे माता जी का नाम ये है। और मैं जिस जिले मे रहता हूँ, जिस शहर मे रहता हूँ उसका नाम ये है। और मैं अब अपने पुराने नाम को बदल करके नया नाम रखना चाहता हूँ। 

for example जैसे कि आपका वर्तमान समय मे नाम है ‘मुनीद’ और आप उसको बदल कर नया नाम ‘मनील’ रखना चाहते हैं। तो इसी तरह से आपको उस एफ़िडेविट डॉक्यूमेंट में ध्यान से सभी इनफार्मेशन को भरना है। 

2. न्यूज पेपर मे प्रकाशन भेजना- 

नाम बदलने के लिए गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दूसरा स्टेप है न्यूज पेपर मे प्रकाशन भेजना। आप अपने पहले वाले नाम के स्थान पर जो भी नया नाम रखना चाहते है उस नाम को अपने शहर के अखबार मे प्रकाशित करवाना होगा (छपवाना होगा) जिस तरह से आपने पहले एफ़िडेविट बनवाने के लिए रीक्वेस्ट पेपर मे लिखी थी उसी तरह की रीक्वेस्ट अखबार मे लिखना है। और ये बात ध्यान रखना कि जिस न्यूज पेपर मे आप अपना नाम प्रकाशित करवा रहे है वो आपके सहर का ही होना चाहिए किसी और जगह का नहीं। और साथ ही वो नैशनल अस्तर भी मान्य होना चाहिए। 

3. सीडी बनवाना-  

गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए तीसर स्टेप है सीडी बनवाना। सीडी को आप बहुत ही आसानी से खुद ही बना सकते हैं चाहो तो आप किसी और से भी बनवा सकते हो। सीडी बवाने के लिए आपको अपने लैपटॉप मे या फिर मोबाईल मे वर्ड फाइल को ओपन कर लेना है। ओपन करने के बाद उस वर्ड फाइल मे अपने नाम को बदलने के लिए रीक्वेस्ट लिखनी है। उस वर्ड फाइल मे वही सब डाटा भरना है जो आपने पहले एफ़िडेविट और न्यूज पेपर मे इस्तेमाल किया था। उसके बाद इनफार्मेशन से भरी उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है। फिर आपने जो डाटा, जो इनफार्मेशन उस वर्ड फाइल के अंदर डाली थी वो सीडी मे चल जाएगा। 

एफ़िडेविट डॉक्यूमेंट, न्यूज पेपर प्रकाशन पत्र और सीडी इन तीनों को एक साथ चिपका देना है। 

  • आपकी ये तीनों फाइल जब एक बार बनकर तैयार हो जाएंगी तो आपको सबसे पहले भारत सरकार कि वेबसाईट भारत पे पर जाना है। और वहाँ पर गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जो भी चार्ज पे करना पड़ता है उसको पे कर देना है 
  • गज़ेट सर्टिफिकेट की फीस जमा कर देने के बाद आपको इन तीनों फाइल को इकट्ठा करना है और उसको ले जा करके सेंट्रल गज़ेट ऑफिस मे जमा कर देना है। जो कि दिल्ली मे स्थित है। इन तीनों फाइल्स को ले जा कर पुलिस स्टॉप पर जमा कर देना है और नाम बदलने के लिए एक फॉर्म भर देना है।
  • हमारे द्वारा बताए गए इन तीन स्टेप्स को एक बार जब आप कम्प्लीट कर लेंगे तब लगभग 1 महिना 40 दिन का समय लगेगा उसके बाद आपका गज़ेट सर्टिफिकेट गज़ेट ऑफिस के द्वारा आपके घर पहुच जाएगा।

एलआईसी दस्तावेज (lic document) डॉक्यूमेंट मे नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया जाने 

  • एकबार जब आप इन तीनों स्टेप्स को कम्प्लीट कर लेंगे तो आपके पास गज़ेट सर्टिफिकेट आ जाएगा जिसकी मदद से आप अपने एलआईसी दस्तावेज के अंदर या फिर किसी भी डॉक्यूमेंट के अंदर नाम को चेंज कर सकते हैं।
  • एलआईसी दस्तावेज मे नाम बदलने के लिए सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट और एलआईसी दस्तावेज लेना है और उसको ले जा कर एलआईसी वालों को या फिर एलआईसी ऑफिस में जमा कर देना है।  
  • जब आप गज़ेट सर्टिफिकेट और एलआईसी दस्तावेज को जमा कर देंगे उसके कुछ दिन बाद या कुछ महीने बाद आप देखेंगे कि एलआईसी दस्तावेज मे आपका नाम पूरी तरह चेंज हो गया है। और नाम चेंज हो जाने के बाद एलआईसी वाले आपको पैसे देने लगेंगे। 

सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट के फायदे

अब हम आपको गज़ेट सर्टिफिकेट की सबसे खास बात बताने वाले है कि अगर आपके पास सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट है तो उसकी मदद से आप अपने किसी भी एजुकेशन डाक्यमेन्ट मे, ड्राइविंग लाइसेन्स मे, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे जरूरी दस्तावेजों मे अपने नाम को आसानी से बदल सकते हैं। 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस लेख मे हमने जाना है कि शादी के बाद एलआईसी मे नाम कैसे बदले? के लिए कौन-कौन सी प्रक्रियाए होती हैं। कौन-कौन से स्टेप्स होते हैं जिसकी मदद से आप अपने नाम को चेंज कर सकते हैं। हमे पूरा भरोसा है की हमारे द्वारा लिखा हुआ ये लेख आपको बहोत पसंद आया होगा और साथ ही साथ आपको इनफार्मेशन भी मिली होगी कि आप किस तरह से एलआईसी दस्तावेज मे अपने नाम को चेंज कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – एलआईसी दस्तावेज मे नाम चेंज करवाने के लिए क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए? 

उत्तर – एलआईसी दस्तावेज में नाम चेंज करवाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी हमने इस लेख ऊपर दी हुई है।

प्रश्न – एलआईसी दस्तावेज मे नाम कैसे चेंज करे? 

उत्तर – एलआईसी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए सिर्फ कुछ दस्तावेजों को जरूरत होती है और उसकी जानकारी हमने इस लेख में ऊपर दे दी है।

प्रश्न – क्या शादी के बाद एलआईसी दस्तावेज मे नाम बदलना जरूरी है? 

उत्तर – हां, शादी के बाद एलआईसी दस्तावेज मे नाम बदलना जरूरी है। क्योंकि अगर नाम नही चेंज होगा तो एलआईसी वाले पैसे देने से मना कर देंगे। इसीलिए शादी के बाद एलआईसी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करवाना जरूरी है।

प्रश्न – मेरे पिता जी का नाम एलआईसी दस्तावेज मे कैसे बदले? 

उत्तर – अगर किसी कारण से एलआईसी में आपके पिता जी का नाम गलत हो गया है, तो आप सही नाम का कोई प्रूफ ले कर एलआईसी वालो के पास जा सकते हैं और अपने पिता जी का नाम बदलवा सकते हैं।

प्रश्न – क्या कोई भी व्यक्ति एलआईसी दस्तावेज मे अपना नाम बदल सकता है? 

उत्तर – हां, हर व्यक्ति एलआईसी दस्तावेज में अपने नाम को बदल सकता है।

प्रश्न – भारत मे कानूनी रूप से एलआईसी दस्तावजे मे नाम कैसे बदले? 

उत्तर – गैजेट सर्टिफिकेट की मदद से भारत में कोई भी व्यक्ति एलआईसी दस्तावेज में अपने नाम को चेंज करवा सकता है। 

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call