
हरियाणा गजट ऑफिस में नाम बदलवाना हुआ आसान – जानिए Step by Step तरीका!
हरियाणा गजट ऑफिस – अगर आप हरियाणा के नागरिक है और दस्तावेज में गलत नाम होने के कारण अलग-अलग सरकारी दफ्तर में परेशान हो रहे हैं तो आज हम आपकी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट ऑफिस में जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है। गजट ऑफिस नाम चेंज, धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन जैसे काम के लिए जिम्मेदार होता है। आप यह काम कैसे कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे सरल शब्दों में बताई गई है।
Address – Printing & Stationery Department, Haryana, Plot No. C1, C2, Sector 6, Panchkua, Haryana
| विषय | विवरण |
|---|---|
| गजट कार्यालय का स्थान | हरियाणा सचिवालय, चंडीगढ़ या हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन |
| कौन आवेदन कर सकता है? | कोई भी भारतीय नागरिक जो हरियाणा का निवासी हो |
| आवश्यक दस्तावेज | आवेदन पत्र, नाम बदलने का शपथ पत्र, पुराने और नए नाम के प्रमाण, फोटो, पहचान पत्र |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन पोर्टल या ऑफलाइन आवेदन द्वारा; शपथ पत्र, प्रकाशन फॉर्म, भुगतान आदि जमा करना |
| फीस | लगभग ₹300 से ₹500 तक (प्रक्रिया और सेवा के आधार पर अलग हो सकती है) |
| गजट में प्रकाशन के बाद | प्रकाशित प्रति प्राप्त कर सकते हैं; इसका उपयोग सभी दस्तावेजों में नाम बदलने हेतु |
| वेबसाइट या संपर्क | हरियाणा गवर्नमेंट प्रेस |
Must Read
- Birth Certificate Agent Near Me – Birth Certificate Consultants In New Delhi
- मैट्रिक सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले
हरियाणा गजट ऑफिस के कार्य
हरियाणा के लोग किस प्रकार गजट ऑफिस के जरिए नाम चेंज कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की जानकारी गजट में प्रकाशित करना।
- किसी भी तरह के सरकारी दस्तावेज में करेक्शन करना और अपडेट करना।
- सरकार के नोटिस या अन्य जानकारी को गजट पत्रिका में प्रकाशित करना।
हरियाणा में ई गजट क्या है?
पहले गजट ऑफलाइन प्रकाशित किया जाता था लेकिन अब ऑफलाइन प्रकाशित होने वाले गजट की मात्रा को कम कर दिया गया है अब इसे केवल ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है जिसे ई गजट कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण सरकारी पत्रिका है जारी होती है उसमें सरकार की अलग-अलग प्रकार की जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए ऑनलाइन गजट प्रकाशित करना होता है।
ई गजट के महत्वपूर्ण अपडेट
हरियाणा में कानून मंत्री के सलाह पर 1 अक्टूबर 2015 से आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत ऑफलाइन गजट प्रिंट करने पर रोक लगाया गया है जिसके मुताबिक अब ऑफलाइन गजट बहुत कम प्रकाशित होता है। अब ऑनलाइन गजट की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस वजह से अगर किसी भी कारण से आपको अपना गजट प्रकाशित करना है तो आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर पाएंगे और उसका प्रिंट निकलवा कर आपको आगे का काम करना होगा।
इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि अगर किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम गलत है तो आपको अपना गजट प्रकाशित करना होगा। नाम परिवर्तन करवाने के लिए गजट प्रकाशित करना अनिवार्य कर दिया गया है इस वजह से इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।
हरियाणा में गजट नोटिफिकेशन क्यों जरूरी है?
हरियाणा के लोगों के लिए गजट अपडेट करना बहुत जरूरी है इसके कुछ महत्वपूर्ण कारण को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- गजट के जरिए ही कानूनी तौर पर आपका नाम चेंज हो पता है जिसे सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की तरफ से मान्यता मिलती है।
- गजट नोटिफिकेशन के जरिए आप अपने पैन कार्ड आधार कार्ड जैसे सभी जरूरी दस्तावेज को अपडेट कर सकते हैं और गजट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं।
- अगर आपको नाम चेंज करना है तो गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित करना एक परमानेंट सॉल्यूशन है जिसके जरिए गजट ऑफिस में जाकर आप दस्तावेज में नया नाम प्राप्त कर पाएंगे।
हरियाणा में नाम चेंज करना क्यों जरूरी है
कुछ ऐसे कारण होते हैं जब आपको अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है जिसकी एक सूची नीचे प्रस्तुत की गई है –
- शादी के बाद या तलाक के बाद आप अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं।
- टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक होने के बाद आप अपने डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करते हैं।
- किसी ज्योतिषी कारण की वजह से या कानूनी कारण की वजह से भी नाम चेंज कर सकते हैं।
- धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन होने के बाद भी आप नाम चेंज कर सकते हैं।
हरियाणा गजट ऑफिस के जरिए नाम बदलने की पात्रता
अगर आप हरियाणा गजट ऑफिस के जरिए नाम बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- नागरिकता – आपको भारत का नागरिक होना होगा इसके साथ ही आपके पास हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- उम्र – आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए इसके अलावा अगर आपकी उम्र कम है तो आपको अपने माता-पिता से एक आवेदन पत्र लिखवा कर देना होगा।
- कोई केस नहीं होना चाहिए – अगर आपको नाम चेंज करना है तो आपके ऊपर कोई भी क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए।
- एक कारण – आपके पास नाम परिवर्तन का एक अच्छा कारण होना चाहिए और एक सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसके आधार पर आप नाम चेंज कर सकते हैं।
हरियाणा गजट ऑफिस में जरूरत पड़ने वाले जरूरी दस्तावेज
अगर आप हरियाणा के नागरिक हैं और अपने गजट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका पुराना दस्तावेज जिसमें नाम गलत है
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई भी पहचान पत्र
नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट है जरूरी
हरियाणा के गजट ऑफिस में सबसे जरूरी दस्तावेज एफिडेविट है। अगर आपको नाम परिवर्तन करना है तो एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी होने वाला एक परमिशन होता है। इसके जरिए ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है अगर आपको एफिडेविट में नाम चेंज करना है तो आपको सबसे पहले नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से तैयार करना होगा और यह एफिडेविट आपको 1 दिन के अंदर मिल जाएगा।
आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल करें
आपको नाम परिवर्तन के लिए एक आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल करना होगा जिसमें एड्रेस दिया हो ताकि आपका एड्रेस प्रूफ भी हो सके जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आपका आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- रेंट एग्रीमेंट
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- कोई भी ऐसा दस्तावेज जिसमें एड्रेस लिखा हो
नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन गजट ऑफिस में जमा करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन तैयार करना है जिसे आप किसी भी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी कर सकते हैं। अपने विज्ञापन में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी प्रकाशित करनी होगी और उसमें अपना पुराना नाम नया नाम अच्छे से लिखना होगा जिसके बाद आप आसानी से गजट ऑफिस के जरिए अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
अपने दस्तावेज का डिजिटल कॉपी जमा करें
जैसा कि हमने आपको बताया आजकल गजट ऑनलाइन प्रकाशित हो रहा है इस वजह से गजट ऑफिस में सभी दस्तावेजों का डिजिटल प्रारूप या सॉफ्ट कॉपी जमा करने को कहा जा रहा है। इसके लिए आपको एक सीडी या पेन ड्राइव लेना है और उसमें नाम परिवर्तन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो को अपलोड करके एक आवेदन पत्र के साथ गजट ऑफिस में जमा करना है।
हरियाणा गजट ऑफिस में जरूरत पड़ने वाले कुछ अतिरिक्त दस्तावेज
अगर आप हरियाणा के किसी भी गजट ऑफिस से कोई भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित कर रहे हैं तो कुछ अन्य दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ सकती है –
- अगर शादी के बाद नाम चेंज करवा रहे हैं तो मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर डिवोर्स के बाद नाम चेंज करवा रहे हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर किसी बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में कोई परिवर्तन करवा रहे हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अगर किसी बच्चे को आप गोद लेते हैं और उसके नाम में कोई परिवर्तन करते हैं तो एडॉप्शन डीड की जरूरत होगी।
हरियाणा गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आपको हरियाणा के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो नीचे बताएं कुछ जरूरी निर्देशन का पालन करना होगा –
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
आपको सबसे पहले हरियाणा के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं और उसे कुछ पैसे देकर नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार करवा सकते हैं। इसमें आपको अपना पुराना नाम अपना नया नाम और नाम परिवर्तन के कारण से जुड़ी जानकारी को बताना होता है और उसे सत्यापित करने के लिए एक हस्ताक्षर करना होता है। इस तरह का एफिडेविट 1 दिन के अंदर आपको मिल जाता है। इस एफिडेविट को दिखाकर आप नाम परिवर्तन के कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। यह विज्ञापन आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना है। इसके लिए आपको अपने अखबार का चयन करना होता है और उसके बाद अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। यह विज्ञापन अखबार में प्रकाशित हो जाएगा उसके बाद आप आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होता है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होती है। आपको आने वाली गजक पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध भी करना होता है। ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को एक सीडी या पेन ड्राइव के जरिए गजट ऑफिस में एक एप्लीकेशन के साथ जमा करें और कुछ दिन के अंदर आपका गजट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको दो से तीन हफ्ते का इंतजार करना है उसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन मिल जाएगा जिसे डाउनलोड करके आपको उस दस्तावेज के कार्यालय में जमा करना है जिसमें आप नाम चेंज करना चाहते हैं। इसके बाद आपको निर्धारित कार्यालय के तरफ से जवाब आने का इंतजार करना है और कुछ दिनों के अंदर आपके दस्तावेज में नाम चेंज हो जाएगा और आपको नए दस्तावेज मिल जाएगा।
हरियाणा में सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है
अगर आपको हरियाणा के किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो आपको गजट ऑफिस जाना होगा और सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है इसे पता करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है –
- आप ऑनलाइन मोबाइल या लैपटॉप की मदद से गूगल सर्च करके पता कर सकते हैं कि गजट ऑफिस कहां है।
- इसके अलावा आप हरियाणा के आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाकर भी गजट ऑफिस के सभी लोकेशन के बारे में पता कर सकते हैं और आपके सबसे समीप गजट ऑफिस जा सकते हैं।
- आप हरियाणा के गजट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी पता कर सकते हैं की सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है।
हरियाणा गजट ऑफिस में जल्दी काम करने के लिए टिप्स
अगर आपको हरियाणा के गजट ऑफिस में जल्दी काम करवाना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में मालूम होना चाहिए –
- आपको सभी दस्तावेजों को दो बार चेक करना है क्योंकि अगर किसी भी दस्तावेज में गलत जानकारी या अधूरी जानकारी होगी तो आपका काम वही रुक जाएगा और आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- सभी दस्तावेजों का जरूर अपने पास रखें क्योंकि हर दस्तावेज का जेरोक्स भी गजट ऑफिस में मांगा जाता है।
- आपको पहले से गजट ऑफिस के काम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए और आपको पता होना चाहिए कि गजट ऑफिस में काम कैसे होता है ताकि आपका कार्य जल्दी हो सके।
- अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो तुरंत आपको हमारी मदद लेनी चाहिए। हम एक लीगल एडवाइजर है जो अलग-अलग दस्तावेज और गजट पत्रिका से जुड़ी जानकारी में आपकी सहायता कर सकते हैं।
निष्कर्ष
हरियाणा गजट ऑफिस क्या है और किस प्रकार आप आसानी से घर बैठे अपने हरियाणा के दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में बताई गई है। आप हमारी मदद से किस प्रकार आसानी से नाम चेंज कर पाएंगे और इससे जुड़ी अन्य प्रकार की सभी जानकारी को सरल शब्दों में बताया गया है। अगर नाम परिवर्तन से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी आपको चाहिए तो वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना चाहिए।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
