गुजरात में गजट ऑफिस से नाम चेंज कैसे कर सकते है – Full Guide in Hindi

गुजरात में गजट ऑफिस से नाम चेंज कैसे कर सकते है – Full Guide in Hindi

By Abhisheak Kumar

गुजरात में गजट ऑफिस – गुजरात के लोग अगर किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो उन्हें गजट प्रकाशित करना होगा। गुजरात में गजट प्रकाशित करने के लिए गजट ऑफिस को केंद्र सरकार की तरफ से संचालित किया जाता है। सरकार के तरफ से होने वाले सभी प्रकार के अनाउंसमेंट को भी गजट में जारी किया जाता है इसकी पूरी प्रक्रिया और नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जरूरी जानकारी को नीचे सूचीबद्ध किया गया है। 

  • Address – Read Club Road, Road, nr. Race Course, near SP bunglow, Rajkot, Gujarat 360001
प्रक्रिया का भागविवरण (महत्व / उद्देश्य)
शपथपत्र (Affidavit) तैयार करनानाम परिवर्तन की कानूनी घोषणा का आधार दस्तावेज़
अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करनासार्वजनिक सूचना देना ताकि कोई आपत्ति दर्ज कर सके
आवश्यक दस्तावेज़ संकलनपहचान, पता और जन्म प्रमाण हेतु प्रमाण इकट्ठा करना
आवेदन पत्र भरनागजट में नाम परिवर्तन हेतु आधिकारिक निवेदन
शुल्क का भुगतानप्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सरकारी शुल्क
गजट में प्रकाशननाम परिवर्तन का आधिकारिक और वैध प्रमाण बनाना

Must Read

गुजरात गजट ऑफिस के मुख्य कार्य 

गुजरात की गजट ऑफिस के तीन मुख्य कार्य हैं जिन्हें नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की जानकारी को गजट में प्रकाशित करना। 
  • किसी भी तरह के सरकारी दस्तावेज में जानकारी को अपडेट करना या करेक्ट करना। 
  • सरकार के नोटिस या अपडेट को गजट पत्रिका में जारी करना। 

गुजरात में ई गजट क्या है?

गुजरात के लोगों के लिए गजट बहुत जरूरी दस्तावेज है जिसे हर हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से संचालित बजट ऑफिस के जरिए जारी किया जाता है। पहले गजट ऑफलाइन जारी होता था लेकिन अब इसे केवल ऑनलाइन जारी किया जा रहा है ऑफलाइन बजट बहुत काम जारी होता है। ऑनलाइन गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। देश में किसी भी व्यक्ति को अगर धर्म परिवर्तन लिंग परिवर्तन या नाम परिवर्तन करना है तो उसके लिए बजट प्रकाशित करना जरूरी हो जाता है जिसकी निर्धारित प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

ई गजट के महत्वपूर्ण अपडेट 

गुजरात में गजट को लेकर एक नया और बाद अपडेट किया गया है जिसके मुताबिक आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत और गजट का ऑफलाइन प्रारूप जारी करना कम कर दिया गया है। अब अगर आपको अपने नाम का गजट प्रकाशित करना है तो यह केवल गजट के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसके अलावा आपको बता दे की नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना अनिवार्य है बिना राजपत्र या गजट प्रकाशित किया आपको कानूनी तौर पर अपने नाम में चेंज नहीं कर पाएंगे। 

गुजरात गजट ऑफिस में नाम चेंज कब कर सकते हैं 

कुछ ऐसे कारण होते हैं जब गुजरात के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है जिसके कारण को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • शादी के बाद या तलाक के बाद नाम चेंज किया जा सकता है। 
  • स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने की स्थिति में किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज किया जा सकता है। 
  • इसके अलावा कानूनी तौर पर या ज्योतिषी कारण की वजह से भी आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

गुजरात गजट नोटिफिकेशन क्यों जरूरी है 

गुजरात में गजट नोटिफिकेशन जारी करना जरूरी है, इसके कुछ महत्वपूर्ण कारण कोचिंग सूचीबद्ध किया गया है – 

  • गजट जारी होने के बाद ही आपका नाम को कानूनी तौर पर बदला जा सकता है और सरकारी और गैर सरकारी संस्था की तरफ से मान्यता मिलती है। 
  • गजट नोटिफिकेशन के जरिए ही आप अपने पैन कार्ड आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसे अलग-अलग दस्तावेज को अपडेट कर सकते हैं। 
  • अगर आपको अपना नाम बदलना है तो गजट नोटिफिकेशन आपका परमानेंट सॉल्यूशन है जिसके बाद ही आप अपने दस्तावेज में पूरी तरह से नाम चेंज कर पाएंगे।

गुजरात गजट ऑफिस के जरिए नाम बदलने की पात्रता 

गुजरात के नागरिक अगर अपने दस्तावेज में नाम बदलना चाहते हैं तो कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होता है – 

  • नाम परिवर्तन करने के लिए आपको भारत का नागरिक होना होगा और आपके पास गुजरात का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर किसी कारण से आपकी उम्र कम है तो आपके माता-पिता को एक आवेदन देना होगा।
  • आपके ऊपर किसी भी प्रकार का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए अर्थात क्राइम करके आप नाम नहीं चेंज कर सकते हैं।
  • आपके पास नाम परिवर्तन का एक अच्छा कारण होना चाहिए और उसे कारण का एक सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

गुजरात गजट ऑफिस में जरूरत पड़ने वाले दस्तावेज 

गुजरात के गजट ऑफिस में आपको नाम चेंज करने के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आपका पुराना दस्तावेज जिसमें नाम गलत है 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई दस्तावेज 
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट है सबसे जरूरी 

आपको बता देना नाम परिवर्तन के कार्य के लिए एफिडेविट सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसलिए आपको सबसे पहले गुजरात के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा। इस एफिडेविट को आप आसानी से 1 दिन के अंदर प्राप्त कर सकते हैं यह आप किसी भी वकील की मदद से तैयार कर सकते हैं इसमें केवल आपको एक हस्ताक्षर करना होता है और नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होती है। आपको अपना एफिडेविट गजट ऑफिस में जमा करना है उसके बाद ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा यह भी सबसे जरूरी दस्तावेज में आता है। इसके लिए आपको गुजरात के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार को चुनना होता है और उसमें नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। इसके लिए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर कुछ पैसा देना होता है और तुरंत आपका नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी हो जाता है इसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

नाम परिवर्तन के लिए आइडेंटी कार्ड और एड्रेस प्रूफ दे 

आपको कुछ ऐसे जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसमें नाम परिवर्तन के लिए आइडेंटी कार्ड और एड्रेस प्रूफ लगता है और ऐसे दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है – 

  • आपका आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • पासपोर्ट 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • राशन कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • ऐसा कोई दस्तावेज जिसमें एड्रेस लिखा हो

अपने दस्तावेज की डिजिटल कॉपी जमा करें 

आपको गजट ऑफिस में नाम चेंज के लिए दस्तावेज की एक सॉफ्ट कॉपी की जरूरत होगी। पर वर्तमान समय में गजट केवल ऑनलाइन प्रकाशित हो रहा है इस वजह से आपको सभी दस्तावेजों के फोटो को सीडी या पेन ड्राइव में इकट्ठा करके जमा करना होगा। अपने सीडी या पेन ड्राइव के साथ आपको एक एप्लीकेशन भी जमा करना होगा। अपने इस आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है और सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटोकॉपी को पेन ड्राइव के जरिए जमा करना है। 

गुजरात गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के कुछ जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको गुजरात गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है –

  • अगर शादी के बाद आप नाम चेंज करना चाहते हैं तो मैरिज सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • अगर तलाक के बाद आप नाम चेंज करना चाहते हैं तो डिवोर्स सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • किसी बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में कोई परिवर्तन करना है तो आपके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में कोई परिवर्तन करना पड़ता है तो आपको उसे बच्चे का एडॉप्शन डीड जमा करना होगा।

गुजरात गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया 

अगर आपको गुजरात के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होता है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

गजट ऑफिस जाने से पहले एफिडेविट बनवाएं 

सबसे पहले आपको गुजरात के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। आप आसानी से यह एफिडेविट बनवा सकते हैं इसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी लिखनी होगी और अपना पुराना नाम और नया नाम बताना होगा। अपनी बताई हुई जानकारी को सत्यापित करने के लिए हस्ताक्षर करना होगा। किसी वकील की मदद से एक दिन के अंदर इस तरह का एफिडेविट तैयार हो जाएगा और आपको इस एफिडेविट का जेरोक्स निकलवा कर रख लेना है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको गुजरात के किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की जानकारी लिखनी होगी और उसके बाद अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन के जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जा रहा है।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें और सभी दस्तावेजों को जमा करें 

इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को बताते हुए आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। यह आवेदन पत्र आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ गजट ऑफिस में जमा करना है। गजट ऑफिस में आप जो भी दस्तावेज जमा करेंगे वह सॉफ्ट कॉपी के रूप में होगा अर्थात सभी दस्तावेज की फोटो को सीडी या पेन ड्राइव में लेकर के इस एप्लीकेशन के साथ आपको जमा करना है।

ऑनलाइन गुजरात गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की सुविधा 

नाम चेंज करने के लिए गजट ऑफिस में जाकर अलग-अलग प्रकार के भाग दौड़ के कार्य करने पड़ते हैं। यह कार्य काफी लंबा हो सकता है अगर आप बिना किसी परेशानी के बिना गजट ऑफिस गए अपना काम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट से हमारी मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपके दिए हुए जानकारी के आधार पर आसानी से गजट प्रकाशित करेंगे और आप नाम परिवर्तन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। हम किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता कर सकते हैं जहां आपको बिना किसी भाग दौड़ के तुरंत आपके दस्तावेज में नया नाम मिलेगा। 

गुजरात का सबसे समीप गजट ऑफिस 

अगर आप खुद गजट ऑफिस में जाकर नाम चेंज करना चाहते हैं तो सबसे सामने कौन सा गजट ऑफिस है इसे पता करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है – 

  • आप सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए सर्च करके पता कर सकते हैं की सबसे सामने कौन सा गैजेट ऑफिस है। 
  • इसके अलावा आप गुजरात सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अलग-अलग कार्यालय के बारे में पता कर सकते हैं जिसमें गजट ऑफिस भी आता है और आपको वहां पता चलेगा कि आपके इलाके में कहां गजट ऑफिस है।
  • गुजरात के गजट ऑफिस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आप गजट ऑफिस की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

गजट ऑफिस में जल्दी काम करने के लिए टिप्स 

गुजरात गजट ऑफिस में आप किस प्रकार जल्दी अपना काम कर सकते हैं इसके लिए कुछ टिप्स की जानकारी नीचे दी गई है – 

  • सबसे पहले आपको अपने सभी दस्तावेजों का जेरोक्स निकलवा लेना है। 
  • आपको हर दस्तावेज दो बार चेक करना है क्योंकि किसी भी दस्तावेज में अगर गलत जानकारी होती है तो आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 
  • गजट ऑफिस जाने से पहले आपको ऑफिस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए और कौन सा काम कैसे होता है यह पता होना चाहिए ताकि आपका काम जल्दी हो सके। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको गुजरात गजट ऑफिस के बारे में पूरी जानकारी दी है और सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि गुजरात में गजट ऑफिस कहां है और किस प्रकार आसानी से आप गजट प्रक्रिया के जरिए नाम चेंज कर सकते हैं। बिना किसी परेशानी के अगर आप घर बैठे अपने गुजरात गजट ऑफिस में नाम चेंज कर पाते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अगर आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट करके जरूर पूछे। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call