गुजरात बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें? जानिए प्रक्रिया, दस्तावेज़ और फीस [2025]

गुजरात बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें? जानिए प्रक्रिया, दस्तावेज़ और फीस [2025]

By Abhisheak Kumar

गुजरात बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें – आज के हमारे इस लेख में बिल्कुल साधारण तरीके से हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुजरात बोर्ड में नाम चेंज की सही प्रक्रिया क्या है। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि कौन से डॉक्यूमेंट की सहायता से आप गुजरात बोर्ड में नाम चेंज करवा सकते हैं।

इसी के साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि गुजरात बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको कितनी फीस देनी होगी और कितना समय इस पूरी प्रक्रिया के संपन्न होने में लगेगा। इसके अलावा हम आपको यह भी बता देंगे कि नाम बदलने के बाद आपका नया डॉक्यूमेंट आपको कैसे मिलेगा या फिर आप इसे कैसे प्राप्त कर सकेंगे। 

गुजरात बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलेंOnline

जानकारीविवरण
नाम बदलने का कारणटाइपिंग मिस्टेक, स्पेलिंग एरर, विवाह के बाद उपनाम परिवर्तन, कानूनी नाम परिवर्तन
किन डॉक्यूमेंट्स में सुधार संभव10वीं / 12वीं मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
आवेदन कहां करेंसंबंधित स्कूल + Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education
जरूरी दस्तावेजपुराना सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, गज़ट/एफिडेविट, स्कूल से सत्यापन पत्र
आवेदन प्रक्रियास्कूल से वेरिफिकेशन लेकर Goa Board ऑफिस में ऑफलाइन आवेदन
समय सीमालगभग 30–45 कार्य दिवस
शुल्क₹500 – ₹1000 (परिस्थिति पर निर्भर)

Also Read

गुजरात बोर्ड में नाम बदलवाने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

अगर आप गुजरात के अस्थाई निवासी हैं और जानना चाहते हैं कि गुजरात बोर्ड में नाम बदलवाने की आवश्यकता क्यों पड़ती है तो नीचे दी गई जानकारियां आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

  • गुजरात बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में अगर आपका नाम का स्पेलिंग गलत हो चुका है या टाइपिंग मिस्टेक हुई है तो आप नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।
  • अगर आप गुजरात की कोई महिला है जिनकी शादी हाल ही में हुई है और शादी के बाद आप अपने नाम में बदलाव करना चाहते हैं तो आप नीचे बताई गई प्रक्रिया से नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।
  • अगर आपकी सरकारी दस्तावेज में कोई त्रुटि हो गई है जिसके वजह से यह दस्तावेजों के नाम एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं तो ऐसे में आप अपना नाम परिवर्तन करवा सकते हैं। 
  • इसके अलावा अगर आप अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं या फिर कोर्ट ऑर्डर के अनुसार आप नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो भी यह प्रक्रिया आपके काम आ सकती है। 

नाम चेंज के लिए पात्रता कौन रखता है?

नाम चेंज के लिए गुजरात बोर्ड या सर्टिफिकेट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नाम चेंज के लिए पात्रता कौन रखता है इसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

  • सबसे पहले तो आपको बता दे नाम चेंज के लिए आवेदन कर रहे व्यक्ति का गुजरात का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। 
  • गुजरात बोरिया सर्टिफिकेट में नाम चेंज के लिए ऐसे लोग पात्रता रखते हैं जिन्होंने GSEB से 10वीं/12वीं पास की हो। 
  • वहीं अगर आपकी सर्टिफिकेट में नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है या फिर नाम में परिवर्तन करवाने की वैध वजह है तो भी आप नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।

गुजरात बोर्ड में जरूरी दस्तावेज़ों की सूची

दस्तावेज़उपयोग
पुरानी मार्कशीट और सर्टिफिकेटनाम की गलती का प्रमाण
आधार कार्ड / पैन कार्डसही नाम का समर्थन
गजट नोटिफिकेशन (अगर नाम बदला गया है)कानूनी नाम परिवर्तन के लिए
एफिडेविटनाम सही करने की शपथ
पासपोर्ट साइज फोटोएप्लीकेशन के साथ
आवेदन पत्रसही प्रारूप में लिखा हुआ

एफिडेविट और गजट नोटिफिकेशन कैसे बनवाएं?

जैसा कि अब तक आप समझ गए होंगे नाम परिवर्तन के लिए आपको कोर्ट से एफिडेविट और गजट नोटिफिकेशन बनवाना होगा तभी आप नाम परिवर्तन करवा सकेंगे। नीचे दी गई विधि के अनुसार आप गुजरात बोर्ड या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट बनवा सकते हैं। 

  • एफिडेविट

सबसे पहले एफिडेविट बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी कोर्ट या नोटरी में जाना होगा और वहां जाकर अपना पुराना नाम और नया नाम दोनों की जानकारी देनी होगी। 

आप अपने नाम में परिवर्तन क्यों करवाना चाहते हैं और इसका कारण क्या है इसकी पूरी डिटेल्स बतानी होगी। इसके बाद आपका एफिडेविट तैयार किया जाएगा इसके लिए आप किसी वकील की सहायता भी ले सकते हैं। 

  • गजट नोटिफिकेशन

अब गजट नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए आपको गजट कार्यालय के ऑफिस जाना होगा। यहां सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने और नाम परिवर्तन का कारण बताने के बाद आपका नाम परिवर्तन किया जाएगा। इस पूरी विधि को विस्तार पूर्वक नीचे बताया गया है।

गुजरात बोर्ड में नाम चेंज के लिए आवेदन कैसे करें – Step-by-Step प्रक्रिया:

गुजरात बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदले इसकी जानकारी स्टेप्स के माध्यम से नीचे दी गई है। 

  • Step 1: उपर्युक्त सभी डॉक्युमेंट्स कलेक्ट करें

गुजरात बोर्ड में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों को एकत्र करना है।  सभी दस्तावेजों को एकत्र करने के बाद एक बार पुनः उनकी जांच कर ले।

  • Step 2: नाम चेंज के लिए आवेदन पत्र लिखें 

आपको गुजरात बोर्ड office को एक आवेदन पत्र लिखकर देना होगा जिसमें आप अपने नाम परिवर्तन का कारण बताएंगे साथ ही साथ आप अपना नया नाम क्या रखना चाहते हैं इसके बारे में भी आपको जानकारी देनी होगी। 

  • Step 3: GSEB कार्यालय में जाकर या डाक द्वारा आवेदन पत्र जमा करें 

आवेदन पत्र लिखने के बाद या तो आप स्वयं गुजरात बोर्ड ऑफिस में जाकर इस आवेदन पत्र को जमा करें या फिर डाकघर की सहायता से आप अपने आवेदन पत्र को वहां भिजवा सकते हैं। 

  • Step 4: आवेदन शुल्क कैसे और कहां जमा कर सकते है 

आवेदन पत्र पत्र जमा करते समय अधिकारियों द्वारा आपसे नाम परिवर्तन के लिए आवेदन शुल्क मांगा जाएगा इसे भी आपको जमा करना है। अगर आप डाक की सहायता से आवेदन पत्र जमा कर रहे हैं तो शुल्क के लिए आप डिमांड ड्राफ्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • Step 5: प्रोसेसिंग के बाद नया सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा 

गुजरात बोर्ड या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आपके मोबाइल नंबर पर आपको जानकारी दे दी जाएगी। इसके बाद आप प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद आप अपना नया सर्टिफिकेट बोर्ड ऑफिस में जाकर ऑफलाइन रूप से प्राप्त कर सकते हैं। 

गुजरात बोर्ड में नाम चेंज के लिए आवेदन पत्र में क्या लिखना होता है?

नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर आप यह समझ पाएंगे कि आवेदन पत्र लिखते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना है और इस आवेदन पत्र में आपको क्या-क्या जानकारियां लिखनी है।

  • आवेदन पत्र में आपको सबसे पहले अपना पुराना नाम बताना है और आप अपना नया नाम बदलकर क्या रखना चाहते हैं इसकी जानकारी देनी है। 
  • अगर आपने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा गुजरात बोर्ड से दी है तो आपको अपना रोल नंबर, परीक्षा वर्ष और बोर्ड का नाम बताना अनिवार्य है। 
  • आवेदन पत्र में आपको विस्तार से बताना होगा कि आप नाम में परिवर्तन क्यों करना चाहते हैं। 
  • नाम परिवर्तन के लिए आप आवेदन पत्र के साथ कौन-कौन से दस्तावेज भिजवा रहे हैं इसका पूरा बुरा आवेदन पत्र में लिखना ना भूले। 
  • सभी जानकारियां लिखने के बाद अंत में आपको अपना पूरा नाम, पता, अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और सिग्नेचर जरूर करना है।

नया सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?

संभवत ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार अब तक आप समझ चुके होंगे कि नाम परिवर्तन की प्रक्रिया क्या है और नाम परिवर्तन कैसे किया जाएगा। एक बार नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपना नया certificate कैसे प्राप्त कर सकेंगे इसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

  • गजट कार्यालय से गजट पत्रिका में नया नाम प्रकाशित होने के बाद भी आपको verification का इंतजार करना होगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको आपका नया सर्टिफिकेट मिल जाएगा। 
  • अगर आप संभव हो तो GSEB ऑफिस में जाकर स्वयं नया सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं या फिर इसे पोस्ट द्वारा आपके पते पर भेजा जाएगा।

गलती से बचने के सुझाव

किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना एक बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी काम है इसलिए आपको इसमें किसी भी प्रकार के होने वाली गलती से बचना चाहिए। जैसे कुछ सुझाव हमने आपको नीचे दिए हुए हैं। 

  • बोर्ड ऑफिस में डॉक्यूमेंट जमा करने से पहले ध्यान रखें कि सभी डाक्यूमेंट्स सेल्फ-अटेस्टेड होने चाहिए। 
  • जब आप आवेदन पत्र लिख रहे हो तो आपकी भाषा शुद्ध एवं स्पष्ट होनी चाहिए। 
  • ध्यान रहे आपको सभी डाक्यूमेंट्स के नाम एक बार फिर से मिला लेना है ताकि सभी डाक्यूमेंट्स में आपका नाम एक जैसा ही हो। 
  • गजट कार्यालय में आवेदन फार्म जमा करने के बाद ध्यान रखें कि उस फॉर्म की एक कॉपी अपने पास भी जरूर रखें।

Frequently Asked Questiions (FAQ)

क्या ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है?

आपको बता दे फिलहाल गुजरात बोर्ड कार्यालय की तरफ से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है इसलिए आपका ऑफलाइन आवेदन ही मान्य होगा।

क्या बिना गजट नोटिफिकेशन के नाम बदला जा सकता है? 

नहीं, बिना गजट नोटिफिकेशन के आप नाम नहीं बदल सकते हैं। नाम पूरी तरह परिवर्तन करने के लिए गजट कार्यालय में आवेदन करना जरूरी है।

कितना समय लगता है नाम चेंज में?

नाम चेंज करने में कितना समय लगेगा इसके लिए कोई निश्चित तिथि नहीं है लेकिन संभवत एक से दो महीने तक का समय लग सकता है।

निष्कर्ष

गुजरात बोर्ड की मार्कशीट या सर्टिफिकेट (GSEB) में नाम बदलवाना बहुत ही जटिल प्रक्रिया नहीं है (गुजरात बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें) लेकिन यह पूरी तरह से डॉक्यूमेंट सेंट्रिक प्रक्रिया है। इसलिए आपको सभी दस्तावेजों का ध्यान देना है और बताई गई प्रक्रिया का सही से पालन करना है। 

यदि आपने नोटरी या फिर वकील की सहायता से अपना एफिडेविट सही समय पर तैयार कराया और गजट कार्यालय में आवेदन भी सही समय पर प्रकाशित किया है तो आपका काम जल्दी हो जाएगा। इसी के साथ सभी अन्य जरूरी दस्तावेजों को भी आपको समय पर तैयार करना है और नया प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए इन सभी दस्तावेजों को डाक की सहायता से कार्यालय भिजवाना है। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call