गोवा गजट ऑफिस से नाम कैसे बदलें? जानिए पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में!

गोवा गजट ऑफिस से नाम कैसे बदलें? जानिए पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में!

By Abhisheak Kumar

गोवा गजट ऑफिस – अगर आप गोवा के नागरिक हैं और अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आप गोवा के गजट ऑफिस के जरिए किस प्रकार के डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। गजट सरकार की तरफ से एक ऑफिशल अनाउंसमेंट होता है जो आपके डॉक्यूमेंट में नाम चेंज या धर्म चेंज करने में मदद करता है। गोवा में गजट ऑफिस कैसे जा सकते हैं और किस प्रकार अपना काम करवा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। 

प्रक्रिया का भागविवरण (महत्व / उद्देश्य)
शपथपत्र (Affidavit) तैयार करनानाम परिवर्तन की कानूनी घोषणा का आधार दस्तावेज़
अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करनासार्वजनिक सूचना देना ताकि कोई आपत्ति दर्ज कर सके
आवश्यक दस्तावेज़ संकलनपहचान, पता और जन्म प्रमाण हेतु प्रमाण इकट्ठा करना
आवेदन पत्र भरनागजट में नाम परिवर्तन हेतु आधिकारिक निवेदन
शुल्क का भुगतानप्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सरकारी शुल्क
गजट में प्रकाशननाम परिवर्तन का आधिकारिक और वैध प्रमाण बनाना

Must Read

गोवा गजट ऑफिस क्या है? 

गजट एक सरकारी पत्रिका है जो हर हफ्ते जारी होती है इसमें अलग-अलग प्रकार की जानकारी प्रकाशित होती है। मुख्य रूप से इसमें सरकार योजना नीति और अलग-अलग नोटिस जारी करती है। अगर देश में किसी भी व्यक्ति को नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना है तो इसके लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको गजट ऑफिस जाना होता है और वहां आप किस प्रकार नाम परिवर्तन कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। 

गोवा गजट ऑफिस का मुख्य कार्य 

गोवा गजट ऑफिस के तीन मुख्य कार्य हैं जिन्हें नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन की जानकारी गजट में प्रकाशित करना। 
  • किसी भी तरह के सरकारी दस्तावेज में तुरंत करेक्शन करना। 
  • सरकार के नोटिस या किसी भी अपडेट को गजट पत्रिका में प्रकाशित करना। 

गोवा में गजट क्या है? 

वर्तमान समय में ई गजट प्रकाशित किया जा रहा है, यह गजट का ऑनलाइन प्रारूप है जो डायरेक्ट गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। अगर आपको किसी भी कारण से अपना गजट प्रकाशित करना होता है तो आपका गजट नोटिफिकेशन भी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा जिसका प्रिंट निकलवा कर आपको काम करना होगा। सरकार अपनी सारी जानकारी और अपडेट को ऑनलाइन कर रही है इस वजह से गजट ऑफिस का कार्य भी ऑनलाइन होता जा रहा है। 

ऐसे में अगर आपको अपना आई गजट प्रकाशित करना है तो एक टेंपलेट चुनना पड़ता है जो आप गोवा गजट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंपॉर्टेंट डाउनलोड लिंक के विकल्प पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

ई गजट के महत्वपूर्ण अपडेट 

कानून मंत्री के तरफ से 1 अक्टूबर 2015 को आईटी एक्ट 2000 के तहत ऑफलाइन प्रिंट होने वाले गजट पर रोक लगाई गई थी। वर्तमान समय में ऑफलाइन गजट प्रकाशित होता है लेकिन इसकी संख्या काफी कम कर दी गई है। अब ज्यादातर गजट ऑनलाइन प्रकाशित होता है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर पाते हैं। 

इसके अलावा आपको बता दे कि अगर आपके पास सभी दस्तावेज सही तरीके से सही जानकारी के साथ मौजूद है तो गजट ऑफिस में जमा करके आप अपना गजट प्रकाशित कर सकते हैं। यह भी ऐलान कर दिया गया है कि किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने के लिए गजट प्रकाशित करना अनिवार्य है। इस वजह से इसकी निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी होना जरूरी है। 

गोवा में गजट ऑफिस क्यों जाना पड़ेगा? 

अगर आप गोवा के मूल निवासी हैं और किसी भी दस्तावेज में अपना नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट प्रकाशित करना होगा। इसके लिए आपको गोवा की गजट ऑफिस जाकर कुछ आवश्यक दस्तावेजों को सबमिट करना होगा जिसके बाद आपके दस्तावेजों को चेक किया जाएगा और उन्हें स्वीकार किया जाएगा और गजट प्रकाशित कर दिया जाएगा। गजट प्रकाशित करने के लिए किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के लिए गोवा के नागरिकों को गजट ऑफिस जाना पड़ता है। अगर आप गजट कार्यालय में जाकर भाग दौड़ नहीं करना चाहते तो आप हमारी मदद भी ले सकते हैं। 

गोवा गजट नोटिफिकेशन क्यों जरूरी है 

बुआ के किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने के लिए गजट नोटिफिकेशन क्यों इतना जरूरी है इसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है – 

  • इसके जरिए कानूनी तौर पर आपका नाम बदलना आसान हो जाता है। 
  • गजट केंद्र सरकार की तरफ से जारी होता है और आपका नाम परिवर्तन को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की तरफ से मान्यता देता है। 
  • अगर आपको नाम बदलना है तो गजट नोटिफिकेशन आपका एक परमानेंट सॉल्यूशन है जो तुरंत आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता कर सकता है। 

गोवा गजट ऑफिस के जरिए नाम बदलने की पात्रता 

अगर आपको गोवा के किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • इसके लिए आपको भारत का नागरिक होना होगा और आपके पास गोवा का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो आपके माता-पिता को एक आवेदन पत्र लिख कर देना होगा। 
  • आपके ऊपर कोई केस नहीं होना चाहिए, सरल शब्दों में किसी भी दस्तावेज में नाम बदलने के लिए आपके ऊपर किसी भी प्रकार का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए। 
  • आपके पास नाम बदलने का एक अच्छा कारण होना चाहिए और उसे कारण का एक दस्तावेज या सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

गोवा गजट ऑफिस में जरूरत पड़ने वाले दस्तावेज 

अगर आप गोवा के गजट ऑफिस में नाम बदलने की कार्रवाई को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए – 

  • नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसा कोई दस्तावेज 
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो

नाम परिवर्तन का एफिडेविट गोवा गजट ऑफिस के लिए 

गोवा गजट ऑफिस के लिए नाम परिवर्तन का एफिडेविट सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसे आप किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा जिसके बाद इस एफिडेविट को आप गजट ऑफिस में जमा करके नाम परिवर्तन की कार्रवाई को आगे बढ़ा सकते हैं। 

आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल करें 

जब आप गजट ऑफिस जाएंगे तब आपको कुछ आइडेंटी कार्ड का इस्तेमाल करना होगा जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है –

  • आपका आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • पासपोर्ट 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • राशन कार्ड 
  • बैंक पासबुक

नाम परिवर्तन का विज्ञापन गोवा गजट ऑफिस में जमा करें 

इसके बाद सबसे जरूरी दस्तावेज आपके लिए नाम परिवर्तन का विज्ञापन है। इस विज्ञापन को आप किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी कर सकते हैं। इसे प्रकाशित करने के लिए आपको अपने चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा जिसमें आपका नया नाम पुराना नाम और आपका पता होगा। 

अपने दस्तावेज को डिजिटल प्रारूप में जमा करें 

जैसा कि हमने आपको बताया अब गजट ऑनलाइन जारी हो रहा है इस वजह से गजट ऑफिस में नाम बदलने से जुड़े सभी दस्तावेज के सॉफ्ट कॉपी की जरूरत होती है। इसके लिए आपके ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज का फोटो लेना है और एक पेन ड्राइव या सीडी में इकट्ठा करके उसे गजट ऑफिस में जमा करना है। 

गोवा गजट ऑफिस में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत होगी 

अगर आप गोवा गजट ऑफिस जाते हैं तो कुछ एक्स्ट्रा दस्तावेज की जरूरत भी पड़ सकती है जिसकी सूची नीचे दी गई है – 

  • अगर आप शादी के बाद नाम बदलना चाहते हैं तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • अगर आप तलाक के बाद नाम बदलना चाहते हैं तो आपको डिवोर्स सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको एडॉप्शन डीड जमा करनी होगी। 
  • अगर बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में किसी प्रकार का अब परिवर्तन करते हैं तो आपको उसका बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 

गोवा गजट ऑफिस में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया 

अगर आप गोवा के नागरिक हैं और अपने दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताएं जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा – 

नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

  • आपको सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाना होगा। 
  • इसके बाद किसी वकील की मदद से एफिडेविट जारी करवाना होगा। 
  • इसमें आपको अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होगी जिसमें आपका पुराना नाम और नया नाम होगा और अंत में हस्ताक्षर करना होगा।
  • इसके बाद वकील को कुछ पैसा देना होगा और अधिकतम एक दिन का इंतजार करना होगा। 
  • अब आपका एफिडेविट आपको मिल जाएगा जिसका इस्तेमाल आप आगे नाम परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान कर सकते हैं। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको दो तरह का विज्ञापन जारी करना है पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार में और दूसरा किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में। दोनों ही अखबार में अलग-अलग तरह का विज्ञापन जारी करना है जो नाम परिवर्तन का विज्ञापन होगा। उसमें आपका पुराना नाम नया नाम और आपका पता होगा जिसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा। 

गजट ऑफिस में दस्तावेज जमा करें 

इसके बाद ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल प्रारूप में इकट्ठा करना है और एक एप्लीकेशन फॉर्म के साथ गजट ऑफिस में जमा करना है। उस आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में नया नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके दिए हुए दस्तावेज और एप्लीकेशन के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित किया जाएगा और उसे जमा करके आप किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं और आप जिस दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं उसके कार्यालय में जाकर अपना गजट जमा करें। आपके जमा करने के बाद उस दस्तावेज में नाम चेंज किया जाएगा और आसानी से आप अपनी सुविधा के अनुसार नाम चेंज कर पाएंगे।

आपका सबसे समीप गोवा गजट ऑफिस 

अगर आप गोवा के नागरिक हैं और अपने सबसे समीप के गजट ऑफिस में जाकर काम करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा – 

  • ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए सर्च कर सकते हैं की सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है। 
  • इसके बाद आप गोवा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अलग-अलग कार्यालय की लिस्ट चेक कर सकते हैं जिसमें गजट ऑफिस की लिस्ट को चेक करके पता कर सकते हैं कि आपके इलाके में सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है।
  • इसके बाद आप गोवा गजट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपने इलाके के सबसे समीप गजट ऑफिस का लोकेशन प्राप्त कर सकते हैं। 

गोवा गजट ऑफिस नाम चेंज प्रोसेस को आसान बनाने के टिप्स 

अगर आपको गोवा गजट ऑफिस जाते हैं तो आपके काम को आसान बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आपके सभी डॉक्यूमेंट को आप दो बार चेक करें, आपके लिए सारे डॉक्यूमेंट जरूरी है और हर डॉक्यूमेंट को अच्छे से दो बार चेक करने के बाद ही जमा करें। 
  • अगर आप गोवा के गजट ऑफिस जा रहे हैं तो नाम प्रकाशित करने से पहले आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी होनी चाहिए और करंट प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अच्छे से मालूम होना चाहिए ताकि आपका काम आसान हो सके। 
  • सभी दस्तावेज का जरूर अपने पास अच्छे से रखें और हर दस्तावेज का दो जेरॉक्स सबके पास होना चाहिए।

निष्कर्ष

गोवा गजट ऑफिस से जुड़ी पूरी जानकारी आज के लेख में बताई गई है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़ने के बाद गजट पत्रिका के जरिए नाम परिवर्तन करने के बारे में आप अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें इसके साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call