10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट में Name, Father Name, या सरनेम कैसे बदलवाए Step-By-Step Guide

10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट में Name, Father Name, या सरनेम कैसे बदलवाए Step-By-Step Guide

By Abhisheak Kumar

10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट मे नाम बदलें – बोर्ड परीक्षाओं में खास करके 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट किसी भी छात्र के लिए आजीवन पहचान का आधार बन जाता है। इस वजह से उसमें सारी जानकारी सही तरीके से होनी चाहिए। अगर इन प्रमाण पत्रों में नाम पिता का नाम या उपनाम में कोई त्रुटि होती है तो आगे कॉलेज की एडमिशन सरकारी नौकरी पासपोर्ट बैंक जैसे अन्य कार्य में विभिन्न प्रकार की समस्या आ सकती है। इस वजह से आज के लेख में हम जानेंगे कि राजस्थान बोर्ड या अन्य बोर्ड में नाम बदलवाने की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए गजट पत्रिका का इस्तेमाल कैसे होता है। 

10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट मे नाम बदलें – Overview

गलती का प्रकारक्या सुधारा जा सकता है?दस्तावेज़ कौनसे लगेंगे?
नाम की Spelling गलत हैहाँआधार, जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल प्रमाणपत्र
पूरा नाम अधूरा लिखा हैहाँ नोटरी शपथ पत्र, स्कूल रिकॉर्ड
पिता के नाम में ग़लती हैहाँपिता का आईडी प्रूफ़, स्कूल से प्रमाण
सरनेम जुड़ा नहीं हैहाँपरिवार की ID, जन्म प्रमाणपत्र
पूरा नाम बदलना (नया नाम)नहीं (बोर्ड स्तर पर संभव नहीं)कोर्ट गज़ट की जरूरत (अलग प्रक्रिया)

Also Read

नाम, पिता का नाम या सरनेम सुधार क्यों जरूरी है? 

आपके राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में आपका नाम पिता का नाम या सरनेम सुधारना बहुत जरूरी है इसके लिए कुछ जरूरी निर्देशों को नीचे सूचित किया गया है –

  • सभी शैक्षणिक और सरकारी रिकॉर्ड से आपका नाम आपके पिता का नाम और आपका उपनाम मैच करना चाहिए। 
  • एडमिशन फॉर्म स्कॉलरशिप पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस नौकरी में वैधता के लिए जरूरी है। 
  • एक जैसा सारी जानकारी को रखने के लिए और भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए जरूरी है।

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में कौन नाम चेंज कर सकता है 

अगर आपको अपने राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट या अन्य सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना है तो कुछ जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा–

  • आपको भारत का मूल निवासी होना चाहिए और आपके पास राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आपके बोर्ड के मार्कशीट या सर्टिफिकेट आपको एक से तीन साल पहले मिले होने चाहिए। 
  • आपको नीचे बताए गए सभी निर्देशों का सही तरीके से पालन करना होगा। 
  • आपके पास सभी दस्तावेज सही तरीके से मौजूद होने चाहिए। 

किन मामलों में राजस्थान बोर्ड में नाम सुधार किया जा सकता है 

कौन सी स्थिति में राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट और मार्कशीट में नाम सुधार करना संभव है उसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • अगर आपका नाम में टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक हुआ है तो नाम चेंज कर सकते हैं। 
  • फादर नेम में अक्षर की कमी या नाम गलत हो गया है तो उसे सही कर सकते हैं। 
  • सरनेम को जोड़ा या हटाया जा सकता है। 
  • नाम पिता का नाम में कोई एक्स्ट्रा अक्षर है या कोई अक्षर छूट गया है तो उसे भी सही किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड में कितने तरह से नाम चेंज किया जा सकता है 

राजस्थान बोर्ड में दो तरीके से नाम चेंज किया जा सकता है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • सबसे पहले अगर नाम में कोई छोटी गलती हो गई है तो इसे सही करने के लिए आपको राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से या फिर बोर्ड ऑफिस से एक आवेदन पत्र लेकर भरना होगा और वैसा दस्तावेज जमा करना होगा जिसमें सही नाम लिखा हो और उसे देखकर आपके मार्कशीट में नाम चेंज कर दिया जाएगा। 
  • लेकिन अगर आपको अपने मार्कशीट का पूरा नाम चेंज करना है तो ऐसे में आपको गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी और राजस्थान बोर्ड ऑफिस में अपना गजट पत्रिका जमा करना होगा जिसके बाद नया मार्कशीट जारी किया जाएगा और आपके घर तक भेज दिया जाएगा। 

राजस्थान बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड में नाम सुधार करना है तो इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की सूची नीचे टेबल के रूप में दी गई है –

दस्तावेज़ का नामक्यों ज़रूरी है?
पुरानी मार्कशीट (10वीं या 12वीं)जिस पर गलती है वह दस्तावेज़
आधार कार्ड या बर्थ सर्टिफिकेटसही नाम और पहचान के लिए
शपथ पत्र (Notarized Affidavit)लीगल घोषणा के लिए
स्कूल का प्रमाण पत्रस्कूल रिकॉर्ड से मिलान
माता/पिता का डिक्लेरेशननाबालिग छात्र के मामले में
पासपोर्ट साइज फोटोआवेदन पत्र के साथ संलग्न

राजस्थान बोर्ड में नाम चेंज कैसे करें – Minor Mistake 

अगर राजस्थान बोर्ड में कोई छोटी-मोटी गलती हुई है तो इसे सही करने के लिए आपको नीचे बताए निर्देशों का पालन करना होगा –

  1. सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  2. इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा। अगर यह फॉर्म आपको नहीं मिलता है तो इसे आप अपने स्कूल कॉलेज या राजस्थान बोर्ड के ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं। 
  3. इस फॉर्म को अच्छे से भरे और इसे राजस्थान बोर्ड ऑफिस में कुछ फीस के साथ जमा करें। 
  4. इस आवेदन फार्म के साथ आपको एक ऐसा दस्तावेज जमा करना है जिसमें आपका सही नाम लिखा हो और उसे दस्तावेज में दी गई जानकारी को देखकर आपके मार्कशीट की जानकारी को सही किया जा सके। 
  5. इसके बाद आपका दूसरा मार्कशीट आपके स्कूल या कॉलेज में कुछ दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा जहां से आप प्राप्त कर सकते हैं। 

राजस्थान बोर्ड में परमानेंट नाम चेंज कैसे करें 

अगर आपको राजस्थान बोर्ड में अपना पूरा नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट पत्रिका का इस्तेमाल करना होगा जिसके लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवाना होगा। उसमें अपना पुराना नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा। आपकी दी गई जानकारी के आधार पर एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा जिसे आप कोर्ट या पब्लिक नोटरी से प्राप्त कर सकते हैं।

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार या किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। इसके लिए अपने चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना होगा। इसके बाद आपके दी गई जानकारी के आधार पर आपका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज जमा करें 

इसके बाद आपको राजस्थान के गजट ऑफिस में एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को बताते हुए आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज के फोटो को एक सीडी में इकट्ठा करके जमा कर देना है। नाम परिवर्तन का कद और दस्तावेज देने के बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है जिसके बाद आपका गजट पत्रिका प्रकाशित हो जाएगा। 

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और राजस्थान बोर्ड ऑफिस में इसे जमा करना होगा। इसके बाद कुछ दिनों का इंतजार करना होगा और आपके राजस्थान बोर्ड ऑफिस के तरफ से नया मार्कशीट और सर्टिफिकेट आपके स्कूल और कॉलेज भेज दिया जाएगा जहां से आप उसे प्राप्त कर सकते हैं। 

घर बैठे ऑनलाइन राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट में नाम चेंज कैसे करें 

राजस्थान बोर्ड के सर्टिफिकेट और मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए हमारे वेबसाइट के तरफ से सुविधा दी जा रही है। आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आप आसानी से हमारे वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे और इस तरह आपको एक नए दस्तावेज मिल जाएगा और आपको कोई भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि 10वीं और 12वीं के बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम या पिता के नाम की गलती एक छोटी सी बात लग सकती है लेकिन यह जीवन के कई बड़े मौके पर अर्चन बन सकती है। इस वजह से समय रहते सही प्रक्रिया अपनाकर अपने गलती को तुरंत सुधरे और इसके लिए आपको जितनी जानकारी चाहिए उसे सरल शब्दों में ऊपर बताया गया है। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call