![CBSE नाम परिवर्तन फॉर्म डाउनलोड [Full Guide]](https://yourdoorstep.co/wp-content/uploads/2025/03/CBSE-नाम-परिवर्तन-फॉर्म-डाउनलोड.webp)
CBSE नाम परिवर्तन फॉर्म डाउनलोड [Full Guide]
CBSE नाम परिवर्तन फॉर्म डाउनलोड – सीबीएसई के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करने के लिए राजपत्र या गजट की जरूरत होती है। लेकिन उससे पहले आपको सीबीएसई नाम परिवर्तन फॉर्म डाउनलोड करना पड़ता है। आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां आपको नाम परिवर्तन का फॉर्म मिल जाएगा जिसमें बताई गई अलग-अलग जानकारी को भरकर जमा करना होता है। इसके बाद आपको कोर्ट की तरफ से एफिडेविट जारी करना होता है और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है जिसकी मदद से आप गजट बनवा पाए हैं और उसके जरिए आप अपने सीबीएसई के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। अगर आप सीबीएसई नाम परिवर्तन के लिए फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को समझना चाहते हैं तो नीचे बताएं निर्देशों को पढ़ें।
Must Read
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन कैसे होता है?
सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करने के लिए राजपत्र या गजट की जरूरत होती है। इसके लिए सबसे पहले कोर्ट की तरफ से ऑर्डर लेना होता है जिसे एफिडेविट कहा जाता है। आप आसानी से एक दिन के अंदरकिसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवा सकते हैं और उसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन दो अलग-अलग अखबार में जारी करना होता है। इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को एक आवेदन पत्र के साथ संगलित करके गजट कार्यालय भेजना होता है।
इन सबके अलावा आपको सीबीएसई के तरफ से नाम परिवर्तन का एक आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे भर कर जमा करना होगा। आप इस स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा अपने बोर्ड कार्यालय की तरफ से प्राप्त कर सकते हैं लेकिन सबसे आसान तरीका है कि आप इसे सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।
सीबीएसई नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको अपने सीबीएसई के किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करना है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए –
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- अपना पुराना एजुकेशन सर्टिफिकेट
- सीबीएसई से नाम परिवर्तन का आवेदन फॉर्म
- अपने स्कूल को दिया गया आवेदन पत्र
सीबीएसई नाम परिवर्तन फॉर्म डाउनलोड कैसे प्राप्त करें
अगर आपको नाम परिवर्तन के लिए सीबीएसई से फॉर्म डाउनलोड करना है तो इसके लिए कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर आपको एप्लीकेशन का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है, इसके अलावा आप डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। https://www.cbse.gov.in/newsite/forms.html
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको डॉक्युमेंट कलेक्शन वाले विकल्प पर क्लिक करना है। आपको नाम करेक्शन एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आपको इस पीडीएफ फॉर्म का जेरोक्स निकालना है और उसे अच्छे से भरकर जमा करना है।
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन कैसे करें
अगर आप सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
स्कूल को आवेदन पत्र दें
आपको अपने स्कूल को या सीबीएसई बोर्ड कार्यालय को एक आवेदन पत्र देना है जिसमें आपको बताना है कि आप अपने सीबीएसई के एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करना चाहते हैं और उसमें गलत नाम दिया गया है। आपको एक साधारण एप्लीकेशन फॉर्म देना है जिसमें नाम परिवर्तन की जानकारी होगी और नीचे बताएं अन्य दस्तावेजों को इस आवेदन पत्र के साथ जोड़ना है।
नाम परिवर्तन का फॉर्म डाउनलोड करें
आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से नाम परिवर्तन का फॉर्म डाउनलोड करना है। नाम करेक्शन फॉर्म डाउनलोड करके उसे ध्यान पर लोग भर कर जमा भी करना है। आपको आधिकारिक वेबसाइट से नाम परिवर्तन का फॉर्म मिल जाएगा जिसका प्रिंट निकाल कर ध्यानपूर्वक भरना है। इसके बाद आपको अपने नाम परिवर्तन के आवेदन फार्म के साथ गजट और एफिडेविट को जोड़कर सीबीएसई बोर्ड कार्यालय में जमा करना है।
नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट जारी करना है जिसके लिए आप किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जा सकते हैं। वहां आपको नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट तैयार करना है जिसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं। इस तरह का एफिडेविट एक दिन के अंदर बन जाता है इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी लिखनी होती है और बताई गई जानकारी को सत्यापित करने के लिए अंत में हस्ताक्षर करना होता है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। सबसे पहले आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होता है। इसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं और अखबार के प्रशासन कार्यालय से इस तरह का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें
अब आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है जिसमें आपको अपना एफिडेविट और नाम परिवर्तन के विज्ञापन का जेरोक्स जोड़कर भेजना है। इस तरह के आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन के लिए आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रशासन का अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आने वाले गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आप किसी वकील की मदद से अपना आवेदन पत्र लिखवा सकते हैं।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करने के अनुसार आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपने बजट में आपका नया नाम मिल जाएगा अपने गजट और राजपत्र को अपने आवेदन पत्र और सीबीएसई नाम परिवर्तन फॉर्म के साथ जोड़कर सीबीएसई बोर्ड के कार्यालय या फिर अपने स्कूल में जमा करें। इस फॉर्म के जमा करने के आधार पर आपके सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा।
हमारे द्वारा सीबीएसई नाम परिवर्तन की सुविधा
अगर आप सीबीएसई के किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हमारी तरफ से आपको अलग-अलग प्रकार की सुविधा दी जा रही है जिसमें सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन की सुविधा भी शामिल है। आप हमारी मदद से बिना किसी परेशानी के घर बैठे आसानी से अपने सीबीएसई के किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके चैट करना होगा और हम आपके लिए गजब प्रकाशित करेंगे इसके बाद आपके सीबीएसई डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करेंगे।
FAQ
Q. सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन कितने दिन में होता है?
ऊपर बताइ प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हुए आप आसानी से अपने सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में 1 से 2 महीने के अंदर नाम परिवर्तन कर सकते हैं।
Q. सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन कौन करता है?
सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट के नाम परिवर्तन करने के लिए गजट की जरूरत होती है इसके अलावा आपको एक नाम परिवर्तन का फॉर्म भरकर एक एफिडेविट के साथ इस स्कूल में या बोर्ड कार्यालय में जमा करना होता है।
Q. सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन करने में कितना खर्च आता है?
आमतौर पर सीबीएसई में नाम परिवर्तन करने के लिए सीधे तौर पर कोई पैसा नहीं लिया जाता है लेकिन गजट प्रकाशित करने एफिडेविट बनवाने और अन्य दस्तावेजों को तैयार करने में कुछ पैसा लगता है जो आमतौर पर 3000 से 4000 हो सकता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में CBSE नाम परिवर्तन फॉर्म डाउनलोड की आप आसानी से अपने सीबीएसई एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम परिवर्तन कर सकते हैं अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी लाभदायक लगती है और आप गजट प्रक्रिया के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही हमारे द्वारा दी गई सुविधा का लाभ लेने के लिए वेबसाइट पर दिए गए संपर्क पोर्टल पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
