गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन के लिए जरूरी दस्तावेज और फॉरमैट

गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन के लिए जरूरी दस्तावेज और फॉरमैट

By Abhisheak Kumar

गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन के लिए जरूरी दस्तावेज – किसी भी दस्तावेज को परमानेंट अपडेट करने के लिए गजट की जरूरत होती है। एक नई अपडेट के मुताबिक वर्तमान समय में गजट को ऑनलाइन जारी किया जा रहा है और आपको गजट प्रकाशित करने के लिए गजट ऑफिस जाना होगा। इसके लिए आपको अलग-अलग प्रकार के दस्तावेज की जरूरत होती है जिसमें मुख्य रूप से एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन आता है। आज इस लेख में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं अगर आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारी सुविधा लेकर अपने कार्य को आसान भी बना सकते हैं लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी समझने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बन रहे।

Must Read

ई गजट क्या है?

जैसा कि हमने आपको बताया आज के समय में गजट को ऑनलाइन जारी किया जा रहा है। गजट हर हफ्ते जारी होता है इसमें अलग-अलग प्रकार की जानकारी को प्रकाशित किया जाता है, और पहले इसे ऑफलाइन जारी किया जाता था लेकिन एक आईटी एक्ट 2000 के मुताबिक अब गजट को ज्यादातर ऑनलाइन जारी किया जा रहा है जिसे ई गजट कहा जाता है। यह बिल्कुल पहले जैसा ही है इसमें सभी प्रकार की जानकारी केवल ऑनलाइन जारी की जा रही है अगर आपको अपना गजट प्रकाशित करना है और उसे प्राप्त करना है तो अब आपको गजट के आधिकारिक वेबसाइट से उसे डाउनलोड करना होगा।

गजट कौन जारी करवा सकता है – पात्रता

अगर आप अपने नए नाम को गजट पर प्रकाशित करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निश्चित पात्रता को पूरा करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है – 

  • इसके लिए आपको भारत का नागरिक होना होगा और आपके पास इसका कोई दस्तावेज होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो आपके माता-पिता को गजट ऑफिस में आवेदन पत्र देना होगा। 
  • आपके पास नाम परिवर्तन का एक अच्छा कारण होना चाहिए और उस कारण का एक सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • नाम चेंज करने के लिए आपके ऊपर किसी भी प्रकार का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए अर्थात क्राइम करके आप नाम चेंज नहीं कर सकते हैं। 

गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं 

गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आपका पुराना दस्तावेज जिसमें नाम गलत है 
  • आपका आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी ड्राइविंग लाइसेंस जैसा कोई दस्तावेज 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • नाम परिवर्तन के लिए गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर 

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट सबसे जरूरी है 

आज के समय में नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट सबसे जरूरी है। यह कोर्ट या नोटरी के तरफ से जारी किया जाता है और एक तरह से सरकार के तरफ से दिया गया परमिशन होता है। अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए सरकार के तरफ से एक परमिशन की जरूरत होती है ताकि गजट प्रकाशित करके आप अपने नाम को परमानेंट चेंज कर सके इसमें एफिडेविट सबसे अहम योगदान निभाता है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी जरूरी होता है 

आपको बता दे की नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी सबसे जरूरी होता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होता है। इसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता जारी करना होता है। आपके द्वारा जारी किए गए विज्ञापन को गजट ऑफिस में जमा करना होता है जिसके बाद नाम चेंज की प्रक्रिया आगे बढ़ पाती है। इसके जरिए नए नाम को सार्वजनिक किया जाता है इस वजह से गजट ऑफिस में इसे जमा करना जरूरी है।

कुछ अन्य दस्तावेज की भी जरूरत होती है 

कुछ ऐसी स्थिति होती है जब आपको कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होती है जिसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है – 

  • विवाह सर्टिफिकेट – अगर आप शादी करने के बाद अपने नाम में या सरनेम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको अपने मैरिज सर्टिफिकेट को गजट ऑफिस में जमा करना होगा। 
  • डाइवोर्स सर्टिफिकेट – अगर आप तलाक के बाद अपने नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गजट ऑफिस में अपना डिवोर्स सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।
  • बर्थ सर्टिफिकेट – जब आपके बच्चे का जन्म होता है और उसके कुछ समय के बाद आपको उसके नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना होता है तो बर्थ सर्टिफिकेट गजट ऑफिस में जमा करना होता है।
  • एडॉप्शन डीड – अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन करना होता है तो इसके लिए आपको एडॉप्शन डीड की जरूरत होती है।

गजट ऑफिस के लिए इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज 

आप समझ पाए होंगे कि अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना है तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान आप कौन-कौन से दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं इसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • आमतौर पर ऐसा कोई भी दस्तावेज जिसमें आपका एड्रेस दिया गया हो 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पासपोर्ट 
  • रेंट एग्रीमेंट 
  • बिजली बिल

गजट ऑफिस में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन पत्र का फॉर्मेट 

जैसा कि हमने आपको बताया गजट ऑफिस में जब आप अपने दस्तावेज को जमा करेंगे तो आपको एक आवेदन फार्म भी जमा करना होगा। यह आवेदन फार्म एक साधारण एप्लीकेशन की तरह होगा जिस प्रकार आप अपने स्कूल में या किसी अन्य सरकारी कार्यालय में लेटर लिखते हैं बिल्कुल उसी तरह का एक आवेदन पत्र आपको लिखना होगा। इसमें आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है और अपने नाम परिवर्तन की जानकारी देनी है। 

लेकिन अगर आपको अपने आवेदन पत्र के फॉर्मेट और अन्य या चीजों के बारे में अच्छी जानकारी नहीं है तो आप ऐसी स्थिति में किसी वकील की मदद से अपने लिए एक आवेदन पत्र लिखवा सकते हैं।

सभी दस्तावेजों को डिजिटली जमा करना होता है 

अगर आपके ऊपर बताएं सभी दस्तावेजों को गजट ऑफिस में जमा करना है तो इसके लिए आपको सभी दस्तावेजों को सीडी या पेन ड्राइव में इकट्ठा करना होगा जैसा कि हमने आपको बताया गजट ऑफिस में अब सारा काम ऑनलाइन हो रहा है इस वजह से सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन जमा लिया जा रहा है। ऐसे में आपको सभी दस्तावेजों के फोटो को किसी सीडी या पेन ड्राइव में करना है उसके बाद गजट ऑफिस में जमा करना है।

लेकिन इसके साथ आपको सभी दस्तावेजों का प्रिंट आउट भी निकलवाना होगा क्योंकि किसी भी दस्तावेज के जेरोक्स कॉपी को ऑफिस में मांगा जा सकता है। सभी दस्तावेजों को डिजिटल लिया जाएगा और उसे गजट प्रकाशित किया जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन कुछ स्थिति में दस्तावेज को अच्छे से चेक करने के लिए उसका जवाब भी मांगा जाता है। 

गजट ऑफिस के जरिए नाम चेंज कैसे होता है 

अगर आप गजट ऑफिस के जरिए अपना नाम चेंज करना चाहते हैं तो नीचे बताएं जरूरी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े – 

  • सबसे पहले एफिडेविट बनवाना होता है जिसके लिए आप किसी कोर्ट या नोटरी में जा सकते हैं वहां किसी वकील की मदद से आप अपने नाम परिवर्तन की जानकारी देते हुए अपना एफिडेविट तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होती है और यह एक दिन के अंदर तैयार हो जाता है। 
  • इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। आप किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करेंगे मुख्य रूप से दो नेशनल अखबार में विज्ञापन जारी करना होता है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना होता है जिसके जरिए आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाता है। इस विज्ञापन का जेरोक्स आपको गजट ऑफिस में देना होता है। 
  • गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होता है और सभी दस्तावेजों को सीडी या पेनड्राइव में करके जमा करना होता है। आपके दिए हुए सभी दस्तावेजों को चेक किया जाता है और एक महीने के अंदर आपका गजट तैयार कर दिया जाता है जिसे आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट डाउनलोड करना होता है और उसका प्रिंट निकलवाना होता है और उसे कार्यालय में जमा करना होता है इसके दस्तावेज में आपको नाम चेंज करना है। इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है और जिस कार्यालय में आपने जमा किया है उसके तरफ से एक रिस्पांस आएगा और आपके दस्तावेज में नाम चेंज हो जाएगा।

आप हमारी मदद ले सकते हैं 

आप अगर किसी भी जानकारी के बारे में अच्छे से समझाना चाहते हैं और हमसे अपनी परेशानी बताना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने में आपकी सहायता करेंगे। इस वजह से अगर हमारे द्वारा दी जा रही सुविधा आपको चाहिए तो हमारे वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे तुरंत संपर्क करें। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के लिए कौन से दस्तावेज की जरूरत होती है इसके अलावा आपको अन्य सभी आवश्यक जानकारी के बारे में बताया गया है। अगर आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आती है तो इसके लिए आप अपने मित्रों के साथ ही इसे साझा करें और अपने विचार या किसी भी प्रकार के सवाल हम तक पहुंचाने के लिए वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call