
पासपोर्ट में नाम सुधार – आसान प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
अगर आपने अपने नाम में बदलाव किया है, तो पासपोर्ट में नाम सुधार जरूरी है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आपके पासपोर्ट पर आपका नाम सही लिखा हो, जिससे यात्रा में कोई परेशानी नहीं होगी। पासपोर्ट में नाम सुधार के लिए कुछ सरल कदम है, जिनका पालन करके आप अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। सही नाम और जानकारी आपके लिए सफर को सुरक्षित और सुकून से भरपूर बनाती है।

पासपोर्ट में नाम सुधार – पासपोर्ट एक बहुत जरूरी दस्तावेज होता है विदेश जाने के दौरान पासपोर्ट के जरिए स्वयं की नागरिकता प्रमाणित की जाती है। किसी भी कारण से अगर पासपोर्ट में नाम गलती हो जाता है तो पासपोर्ट में नाम सुधार करना जरूरी है जिसके लिए गजट प्रकाशित किया जाता है। गजट प्रकाशित करने के लिए खास किस्म के दस्तावेज और एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होता है। आमतौर पर गजट बनने में तीन हफ्ते से चार हफ्ते तक का वक्त लगता है लेकिन अगर आप हमारी मदद लेते हैं तो हम जल्दी आपका गजट बनवाकर पासपोर्ट में नाम चेंज करते हैं।
अगर आप भी पासपोर्ट में नाम सुधार करने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो गजट पत्रिका के जरिए नाम चेंज कैसे किया जाता है इसकी पूरी जानकारी आज के इस लेख में दी गई है। पासपोर्ट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में आप अपने देश में भी कर सकते हैं इस वजह से अगर आपको विदेश नहीं जाना तो भी पासपोर्ट बनवाकर रख सकते हैं।
देश में पासपोर्ट क्या है?
पासपोर्ट केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल देश में कहीं भी पहचान पत्र के रूप में किया जाता है इसके साथ-साथ विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। पूरी दुनिया में कहीं भी अपने देश की नागरिकता को प्रमाणित करने के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इस महत्वपूर्ण दस्तावेज में आपका नाम डेट ऑफ बर्थ और जेंडर जैसी कुछ साधारण जानकारी लिखी होती है। सभी नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण पहचान पत्र है लेकिन जिन्हें भी विदेश जाना है उनके लिए यह ज्यादा जरूरी हो जाता है।
पासपोर्ट में कौन नाम सुधार कर सकता है? | Eligibility for Passport Name Change
अगर किसी कारण से आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपके लिए पासपोर्ट बहुत जरूरी है। इस दस्तावेज में अलग-अलग प्रकार की जानकारी होती है जिसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है अगर किसी कारण से आप अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको एक निश्चित पात्रता को पूरा करना होगा।

पासपोर्ट में नाम चेंज करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास नाम परिवर्तन का एफिडेविट और नाम परिवर्तन का विज्ञापन होना चाहिए। इसके साथ ही नीचे बताएं सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। हालांकि कोई खास पात्रता नहीं है कोई भी व्यक्ति आसानी से नीचे बताएं सभी निर्देशों का पालन करते हुए नाम चेंज कर सकता है।
पासपोर्ट नाम सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- पुराना पासपोर्ट
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- उम्र प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर

पासपोर्ट में नाम सुधारने की प्रक्रिया | Name Change Process for Passport
अगर आप पासपोर्ट में नाम सुधारना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ खास प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होगा।
- इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा।
- इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होगा।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से आप गजट नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद उसे पासपोर्ट कार्यालय में जमा करके अपने पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं।
पासपोर्ट में नाम सुधार करने के लिए सभी दस्तावेज कैसे बनाएं
पासपोर्ट में नाम सुधार करने के लिए पहले आपको कुछ खास किस्म के दस्तावेज बनवाने होंगे जिसे नीचे बताया गया है –
- जरूरी दस्तावेज को एक साथ मिलाए – सबसे पहले आपको मूल निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर एक साथ मिलकर रखना होगा।
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट बनाए – इसके लिए आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट बनवाना होगा। यह आमतौर पर एक दिन में बन जाएगा।
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें – यह विज्ञापन आप अंग्रेजी भाषा के अखबार और किसी स्थानीय भाषा के अखबार में जारी कर सकते हैं। इस विज्ञापन को आप अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर प्रकाशित कर सकते हैं।
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र भेजें – इसके लिए आप खुद से आवेदन पत्र लिख सकते हैं या फिर किसी वकील की मदद लेकर एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय के लिए लिख सकते हैं।
- सारे दस्तावेज डाक से भेजें – आपको इस तरीके से सारे दस्तावेज को बनवाना है और ऊपर बताएं सारे दस्तावेजों को इन सभी दस्तावेजों के साथ मिलकर डाक के जरिए अपने इलाके के स्थानीय गजट कार्यालय में भेजना है।
पासपोर्ट में नाम सुधार की प्रक्रिया

पासपोर्ट में अगर आपको नाम सुधारना है या नया नाम जोड़ना है तो इसके लिए किस प्रकार गजट प्रकाशित किया जा सकता है इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
आप किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से एक एफिडेविट बनवा सकते हैं। वकील की मदद से इस एफिडेविट को तैयार करें उसमें अपना पुराना नाम नया नाम नाम परिवर्तन का कारण इस तरह की सारी जानकारी को अच्छे से लिखने के बाद अंत में अपना हस्ताक्षर करके सबमिट करें।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन बनाएं
इसके बाद आपको अंग्रेजी भाषा के अखबार और किसी स्थानीय भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना है। इस विज्ञापन के जरिए आप अपनी जानकारी को सार्वजनिक कर रहे हैं।
गजट प्रकाशित करने के लिए आवेदन पत्र भेजें
गजट बनाने की प्रक्रिया आवेदन पत्र के साथ समाप्त होती है। इस आवेदन पत्र में आपको कुछ आवश्यक जानकारी के बारे में लिखना है। अपने आवेदन पत्र में आपको गजट कार्यालय से आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने का अनुरोध करना है। अनुरोध के आधार पर गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसके बाद आपको अपने गजट को गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं।
पासपोर्ट ऑफिस में गजट जमा करें
इसके बाद आपको अपना गजट पासपोर्ट ऑफिस में जमा करना है। उसके आधार पर पासपोर्ट ऑफिस में आपके पुराने वाले पासपोर्ट पर नाम चेंज कर दिया जाएगा और गजट में दिए हुए पते पर एक नया पासपोर्ट डिलीवर कर दिया जाएगा। इस तरह आप आसानी से पासपोर्ट में नया नाम चेंज कर सकते हैं।
ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज की सुविधा
ऊपर बताएं तरीके को पढ़ कर आप समझ गए होंगे कि पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए काफी भाग दौड़ करना पड़ता है। लेकिन हमारी तरफ से पासपोर्ट में नाम बदलने के ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको केवल हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करेंगे।
ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम सुधार की सुविधा
आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन भी पासपोर्ट में नाम चेंज कर सकते हैं। ऑनलाइन पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट पर आपको कॉल का आइकन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना चाहिए और हम आपकी सभी परेशानियों का समाधान तुरंत देंगे। इसके अलावा आपको इस पेज पर व्हाट्सएप का आइकन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक करके आप हमसे सीधा चैट कर सकते हैं। हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके किसी भी सरकारी दस्तावेज में तुरंत नाम चेंज करके नया दस्तावेज आपके घर तक डिलीवर करेंगे। ऊपर बताएं तरीके से आप समझ गए होंगे कि पासपोर्ट में नाम चेंज करने के लिए कितना भाग दौड़ करना पड़ता है अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने पासपोर्ट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो हमसे तुरंत संपर्क करें और अपने नए पासपोर्ट को नए नाम के साथ प्राप्त करें।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. पासपोर्ट में नाम सुधार करने की प्रक्रिया क्या है?
इसके लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना होगा उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन दो अखबार में प्रकाशित करना होगा और अपने स्थानीय गजट कार्यालय में नाम परिवर्तन का आवेदन पत्र भेजना होगा। इसके बाद गजट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं और अपना पासपोर्ट में गजट दिखाकर नाम चेंज कर सकते हैं।
Q. पासपोर्ट में नाम सुधार कितने दिन में होता है?
पासपोर्ट में नाम सुधार तीन से चार हफ्तों के अंदर हो जाता है।
Q. पासपोर्ट में ऑनलाइन नाम कैसे चेंज होता है?
पासपोर्ट में ऑनलाइन नाम चेंज करने के लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करना होगा और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करके नाम चेंज करेंगे।
Q. पासपोर्ट में नाम सुधारने में कितना खर्च लगता है?
पासपोर्ट में नाम सुधारने में 5000 से ₹6000 तक का खर्च लगता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि पासपोर्ट में नाम सुधार कैसे होता है और इसकी सबसे आसान प्रक्रिया क्या है। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के दस्तावेजों के बारे में भी बताया गया है अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से पासपोर्ट में नाम चेंज कर पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बतानाना भूले। इसके अलावा अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
