
बच्चों के आधार कार्ड में गलत स्पेलिंग कैसे सुधारें – गजट से आसान तरीका
बच्चों के आधार कार्ड में गलत स्पेलिंग कैसे सुधारें – कई बार गलत स्पेलिंग के कारण आधार कार्ड के जरिए पहचान सत्यापित करने में परेशानी आती है। इसके अलावा आधार कार्ड में गलत स्पेलिंग के कारण स्कूल एडमिशन सरकारी योजना और अन्य दस्तावेज को बनवाने में परेशानी हो सकती है। इसी वजह से बच्चों के आधार कार्ड को पूरी तरह अपडेट रखना जरूरी है, अगर आप गजट पत्रिका के जरिए बच्चों के आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग कैसे सुधारे के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए लिखा गया है।
बच्चों के आधार कार्ड में गलत स्पेलिंग कैसे सुधारें – Overview
| Important Documents | Purpose |
|---|---|
| बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र | नाम और जन्म तिथि का प्रमाण |
| माता-पिता का पहचान पत्र | अभिभावक की पुष्टि के लिए |
| पुराना आधार कार्ड | पहले से मौजूद गलत स्पेलिंग का प्रमाण |
| गजट नोटिफिकेशन कॉपी | आधिकारिक रूप से स्पेलिंग सुधार का प्रमाण |
| सही स्पेलिंग के साथ आवेदन पत्र | नाम अपडेट के लिए जरूरी अनुरोध फॉर्म |
| स्कूल आईडी / रिकॉर्ड | अतिरिक्त सहायक दस्तावेज के रूप में स्वीकार्य |
Also Read
- कर्नाटक आधार कार्ड मे नाम बदलने की पूरी जानकारी | Karnataka Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
- तेलंगाना आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें | Telangana Aadhar Card Me Name Change Process
बच्चों के आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग कैसे गलत हो सकती है
कुछ तरीकों से बच्चों के आधार कार्ड में स्पेलिंग गलत हो जाता है जिसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- फॉर्म भरते समय टाइपिंग मिस्टेक हो सकती है
- जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल के किसी रिकॉर्ड में पहले से गलत नाम हो सकता है जहां से स्पेलिंग मिस्टेक का सिलसिला शुरू हुआ है।
- हिंदी या अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते वक्त नाम में गलती हो जाती है और स्कूल में बच्चों के नाम के साथ ऐसा होता है।
नाम की स्पेलिंग सुधारने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते है
अगर बच्चे के आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग सुधारनी है तो कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- गलत नाम वाला आधार कार्ड
- नाम परिवर्तन के लिए राजपत्र या गजट नोटिफिकेशन
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट की जरूरत क्यों है
वर्तमान समय में आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है। यह नाम चेंज करने की परमानेंट प्रक्रिया है इसके लिए सरकार से परमिशन की जरूरत होती है। एफिडेविट एक तरह से कोर्ट का दस्तावेज होता है जो नाम चेंज का परमिशन देता है जिसके बाद गजट कार्यालय के तरफ से नाम चेंज की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। इसे आप आसानी से किसी भी कोर्ट या पब्लिक नोटरी से प्राप्त कर सकते हैं और इसे गजट ऑफिस में जमा करने के बाद ही आपका आधार कार्ड में अब नाम चेंज होगा।
आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए विज्ञापन की जरूरत
आपको बता दे गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने से पहले आपके नए नाम को सार्वजनिक होना होगा। नाम को सार्वजनिक करने के लिए उसे अखबार में प्रकाशित करना होता है, इसलिए आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में अपना नाम और पादप प्रकाशित करना है जिसके बाद आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाएगा और उसके बाद आप इसका इस्तेमाल गजट पत्रिका में प्रकाशित करने के लिए कर सकते हैं।
सभी दस्तावेज को डिजिटली जमा करें
आपको बता दे वर्तमान समय में गजट कार्यालय में सभी दस्तावेज को डिजिटल रूप में जमा करना होता है। इसके लिए आपको सभी दस्तावेज के हाई क्वालिटी फोटो को एक खाली सीडी में इकट्ठा करना होता है उसके बाद इस सीडी को एक दस्तावेज के साथ गजट कार्यालय में जमा करना होता है। आजकल सारा काम ऑनलाइन हो रहा है इस वजह से गजट कार्यालय के तरफ से भी सभी दस्तावेज को डिजिटल चेक किया जा रहा है हालांकि इसके बाद भी कुछ दस्तावेज को वेरीफाई करने के लिए उसका ज़ेरॉक्स मांगा जा सकता है।
बच्चों के आधार कार्ड में नाम कब सुधार सकते हैं
अगर किसी बच्चे के आधार कार्ड में स्पेलिंग मिस्टेक हो गया है तो उसे सुधारने के लिए गजट प्रकाशित करना होगा। अगर हम नाम सुधारने के कारण की बात करें तो स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक के बाद नाम सुधर जा सकता है। इसके बाद धर्म परिवर्तन या किसी अन्य ज्योतिषी कारण की वजह से भी नाम सुधर जा सकता है।
आधार कार्ड में नाम सुधारने या नाम चेंज करने के लिए कोई भी कारण हो सकता है आपके पास केवल ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इसके अलावा आपको नीचे बताएं सभी निर्देशों का सही से पालन करना होगा।
बच्चों के आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें
स्पेलिंग मिस्टेक के बाद अगर आप गजट पत्रिका के जरिए नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताएं कुछ निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
सबसे पहले आपको स्थानीय कोर्ट या नोटरी के जरिए एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील से संपर्क करना होगा और नाम परिवर्तन का कारण बताते हुए एफिडेविट जारी करना होगा। एफिडेविट जारी करना काफी आसान होता है इसके लिए आपको केवल नाम परिवर्तन का कारण और कुछ अन्य आवश्यक जानकारी के बारे में बताना होता है। दी गई जानकारी के आधार पर आप आसानी से अपने एफिडेविट में नाम चेंज कर सकते हैं।
नाम सुधारने का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद दो अलग-अलग अखबार से आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होता है। इसमें आपको पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार और उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होता है। इसमें आपको अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी होती है जैसे आपका पुराना नाम नया नाम और अपना पता बताना होता है। इसके बाद आपका विज्ञापन जारी हो जाता है जैसे आप अपनी सुविधा के अनुसार गजट ऑफिस में जमा करेंगे।
गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करें
इसके बाद आपको गजट ऑफिस जाना है और वहां अपने सभी दस्तावेज को जमा करना है। अपने सभी दस्तावेज को सीडी में इकट्ठा करके जमा करना है इसके बाद आप जो सीडी देंगे उसमें सभी दस्तावेज की हाई क्वालिटी फोटो होगी। इस सीडी के साथ-साथ आपको एक छोटा आवेदन पत्र भी जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन का कारण बताते हुए आने वाले गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इस तरह गजट कार्यालय में आवेदन करके आपको कुछ देर का इंतजार करना है उसके बाद आपका गजट प्रकाशित होगा।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आपको गजट पत्रिका डाउनलोड कर लेनी है और इस आधार सुधार केंद्र में जाकर जमा करना है। आपके दिए हुए गजट के जरिए आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा और आप अपने इस नए आधार कार्ड का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा
वर्तमान समय में हमारे वेबसाइट पर ऑनलाइन नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए आपको केवल वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। आपको हमें कुछ जानकारी बतानी होगी उसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और उसमें नाम चेंज की जानकारी को प्रकाशित करते हुए आपके लिए नया आधार कार्ड बनवाएंगे। अगर आपको हमारे द्वारा दी जा रही इस जरूरी सुविधा को प्राप्त करना है तो हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
आधार कार्ड में नाम चेंज की स्थिति को ट्रैक कैसे करें
बच्चों के लिए आधार कार्ड की जरूरत काफी अधिक होती है ऐसे में स्कूल में अगर नए आधार कार्ड को जमा करना है तो आपको गजट प्रकाशित करना होगा और उसके बाद उसे आधार सुधार केंद्र में जमा करके नाम चेंज करना होगा। लेकिन आप गजट पत्रिका प्रकाशित होने हैं की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं –
- इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल पर गजट स्टेटस सर्च करना है।
- इसके बाद आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट मिलेगी जहां स्टेटस चेक करने का पेज खुलेगा।
- इसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और नाम चेंज सर्विस की जानकारी को चुनना है और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके आवेदन का स्टेटस नीचे देखने को मिलेगा, अगर आपका आवेदन तैयार हो गया होगा तो व्यू डिटेल के बटन पर क्लिक करके आप पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
आधार कार्ड अपडेट होने के बाद क्या करें
वर्तमान समय में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होगी और जब आपकी गजट तैयार हो जाएगी और आपका आधार कार्ड में नाम चेंज हो जाएगा तब कुछ अन्य काम करने होंगे –
- आपको अपने बच्चों के इस नए नाम को सभी दस्तावेज में अपडेट करना होगा या फिर सभी दस्तावेजों के लिए इसी नाम से आवेदन करना होगा।
- आपको जहां भी बच्चे का नाम लिखना होगा वहां आप इस नए नाम को ही लिखेंगे।
- आपको इस नए नाम का ध्यान रखना होगा और स्कूल बैंक पन हर जगह पर इसे इस्तेमाल करना होगा।
- आप एक ही गजट से अन्य दस्तावेज में भी नाम चेंज कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम चेंज के दौरान महत्वपूर्ण सावधानियां
अगर आप अपने बच्चों के आधार कार्ड में नाम चेंज कर रहे हैं तो कुछ जरूरी सावधानियां को समझना जरूरी है –
- आपको सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही रखना है क्योंकि अगर किसी भी दस्तावेज में गलत या अधूरी जानकारी पाई जाती है तो आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- अंग्रेजी स्पेलिंग, जन्म प्रमाण पत्र, या स्कूल रिकॉर्ड से आपका नाम मैच करना चाहिए।
- आधार कार्ड में एक बार स्पेलिंग ठीक होने के बाद दोबारा चेंज करना बहुत मुश्किल हो जाता है इस वजह से आप पहली बार में ही सही नाम रखें।
- आधार कार्ड में नाम चेंज करने के दौरान अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो हमारे जैसे किसी कानूनी सलाहकार से मदद ले। इसके लिए आप हमारे वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि बच्चों के आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे किया जाता है। इसके अलावा अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें इसके साथ ही अपने सुझाव और सवाल कमेंट में पूछ सकते हैं।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
