छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस से नाम कैसे बदलवाएं? पूरी प्रक्रिया आसान शब्दों में!

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस से नाम कैसे बदलवाएं? पूरी प्रक्रिया आसान शब्दों में!

By Abhisheak Kumar

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस – अगर आप छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और किसी भी कारण से अपने दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको छत्तीसगढ़ के गजट ऑफिस में जाना होगा। यहां से हर हफ्ते छत्तीसगढ़ का गजट प्रकाशित होता है जिसके इस्तेमाल करके नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया आज के लेख में बताई गई है। 

प्रक्रिया का चरणअनुमानित समय
शपथपत्र (अफिडेविट) बनवाना1 दिन
स्थानीय व अंग्रेजी अखबार में विज्ञापन1-2 दिन
आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करना1-2 दिन
छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में आवेदन करना1 दिन
शुल्क भुगतान और आवेदन की पुष्टि2-3 दिन
आवेदन की जांच और प्रोसेसिंग15-30 दिन
गजट में नाम का प्रकाशन30-60 दिन (स्थिति पर निर्भर)

Must Read

छत्तीसगढ़ में गजट ऑफिस क्या है?

छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की तरफ से गजट ऑफिस संचालित की जाती है जिसमें हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित होती है इसमें सरकार के नोटिस और योजना से जुड़ी अलग-अलग जानकारी को प्रकाशित किया जाता है। गजट ऑफिस जाकर आप अपने किसी भी दस्तावेज में आसानी से नाम चेंज या धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवा सकते है। अगर किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करवाने की प्रक्रिया को लेकर आप परेशान है तो आज के लेख में नीचे जानकारी दी गई है। 

छत्तीसगढ़ में गजट ऑफिस के कार्य 

छत्तीसगढ़ में गजट ऑफिस के कुछ मुख्य कार्य हैं जिन्हें नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जैसे किसी भी सरकारी दस्तावेज को अपडेट करना 
  • किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करना जो सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं की तरफ से मान्य हो 
  • सरकार के नोटिस और योजना की जानकारी को गजट में प्रकाशित करना 

छत्तीसगढ़ में ई गजट क्या है?

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ऑनलाइन गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर हर हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से गजट पत्रिका प्रकाशित की जाती है। इसमें अलग-अलग प्रकार की जानकारी केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित होती है जिसमें सरकार के योजना और नीति की जानकारी होती है मगर इसके साथ-साथ अगर किसी भी व्यक्ति को नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो इसकी जानकारी भी गजट में प्रकाशित करनी होती है। 

अगर आपको अपना गजट प्रकाशित करने के लिए टेंपलेट की जरूरत है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके आसानी से अपने नाम चेंज के लिए ई गजट का टेंप्लेट डाउनलोड कर सकते हैं।

ई गजट के लिए महत्वपूर्ण अपडेट 

कानून मंत्री के सलाह पर 1 अक्टूबर 2015 को आईटी एक्ट 2000 के तहत एक नियम पारित किया गया जिसके मुताबिक और गजट को ऑफलाइन जारी करने की प्रक्रिया काफी कम कर दी गई है। अब गजट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जारी किया जाता है और कोई भी व्यक्ति अपने नाम का गजट नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकता है।

आपको बता दे इसके अलावा एक और बाद अपडेट लाया गया जिसके मुताबिक अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो आसानी से गजट प्रकाशित करके नाम चेंज किया जा सकता है। अब नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में क्यों जाना पड़ता है 

अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए छत्तीसगढ़ के लोगों को गजट ऑफिस जाना पड़ेगा। गजट ऑफिस के तरफ से गजट जारी किया जाता है और नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है। आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ छत्तीसगढ़ का बजट ऑफिस जाना होगा उसके बाद आपका नाम का गजट प्रकाशित होगा जिसके जरिए ही आप नाम चेंज कर पाएंगे।

छत्तीसगढ़ गजट नोटिफिकेशन क्यों जरूरी है? 

अगर आप छत्तीसगढ़ के नागरिक है और अपना गजट नोटिफिकेशन जारी करना चाहते हैं तो क्यों जरूरी है इसकी सूची नीचे दी गई है – 

  • इसके जरिए कानूनी तौर पर आपके दस्तावेज में नाम चेंज होता है जो किसी भी सरकारी और गैस सरकारी संस्था में मान्य होता है। 
  • यह नाम चेंज करने का पूरा परमानेंट सॉल्यूशन होता है जिसके बाद आसानी से किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज हो जाता है। 
  • आप गजट नोटिफिकेशन के जरिए आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी जैसे किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं और अपने किसी भी दस्तावेज को अपडेट कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की पात्रता 

अगर आपको छत्तीसगढ़ के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ पात्रता होनी चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • आपको भारत का नागरिक होना होगा और आपके पास छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए अगर आपकी उम्र कम है तो आप अपने माता-पिता से एक आवेदन पत्र लिखवाकर ऑफिस में जमा करेंगे। 
  • आपके पास नाम परिवर्तन का एक कारण होना चाहिए और उस कारण का सर्टिफिकेट आपको गजट ऑफिस में देना होगा।
  • आपके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई सिविल केस या क्रिमिनल केस नहीं होना चाहिए उसके बाद ही आप नाम चेंज कर पाएंगे। 

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आपको अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो आपके पास कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • आपका पुराना डॉक्यूमेंट जिसमें नाम गलत है 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • आपका गजट नोटिफिकेशन 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र

नाम परिवर्तन के लिए एफिडेविट है जरूरी 

छत्तीसगढ़ के गजट ऑफिस के लिए एफिडेविट सबसे जरूरी दस्तावेज है जिसे लेकर ही आपको ऑफिस जाना है। छत्तीसगढ़ के गजट ऑफिस में जाने से पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा जो एक दिन के अंदर किसी वकील की मदद से तैयार हो जाएगा इसमें नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी बतानी होती है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जरूरी है अपने पास रखें 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन भी आपको किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार और किसी स्थानीय भाषा के अखबार में जारी करना होगा उसके बाद इस विज्ञापन को लेकर आपको गजट ऑफिस जाना होगा यह विज्ञापन आसानी से आपको चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर तैयार कर सकते हैं। 

आइडेंटी कार्ड के रूप में क्या इस्तेमाल कर सकते हैं 

गजट ऑफिस में जाएंगे तो आपको कुछ आइडेंटी कार्ड लेकर जाना होगा और इसके जगह पर क्या-क्या इस्तेमाल किया जा सकता है उसकी सूची नीचे दी गई है – 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • पासपोर्ट 
  • बैंक पासबुक 
  • रेंट एग्रीमेंट

सभी दस्तावेज की डिजिटल कॉपी जमा करे

नया अपडेट जारी करने के बाद से छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में अब सभी दस्तावेजों का डिजिटल प्रारूप लिया जा रहा है और गजट को भी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए केवल डिजिटल रूप में जारी किया जा रहा है। पहले गजट ऑफलाइन जारी होता था अब इसमें काफी गिरावट आ गई है अब बहुत कम ऑफलाइन बजट जारी होता है अगर आपको नाम चेंज करने के लिए बजट जारी करना है तो यह ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा इस वजह से आपको सभी दस्तावेज डिजिटल रूप में जमा करने होंगे इसके लिए ऊपर बताएं सभी दस्तावेजों के फोटो को सीडी या पेनड्राइव में लेकर के एक आवेदन पत्र के साथ आपको गजट ऑफिस में जमा करना है।

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में कुछ अन्य दस्तावेज भी है जरूरी 

छत्तीसगढ़ के गजट ऑफिस में आपको कुछ अन्य दस्तावेजों को भी जमा करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • अगर शादी के बाद नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • अगर तलाक के बाद आप नाम चेंज कर रहे हैं तो आपको अपना डिवोर्स सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • अगर किसी बच्चे के जन्म के बाद उसके नाम में परिवर्तन किया जा रहा है तो उस बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 
  • अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में कोई परिवर्तन करते हैं तो आपको उसे बच्चे का एडॉप्शन डीड जमा करना होगा।

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में नाम चेंज करने की प्रक्रिया 

अगर आपको छत्तीसगढ़ के गजट ऑफिस में नाम चेंज करना है तो नाम चेंज कैसे होता है इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में आपको मालूम होना चाहिए –

नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ के किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा। इसके लिए आपको किसी वकील की मदद लेनी होगी जो किसी कोर्ट के पास मिल जाएंगे आपके वकील को कुछ पैसे देने होंगे और इस तरह का एफिडेविट 1 दिन के अंदर आपको तैयार होकर मिल जाएगा। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी होती है जिसमें आपका पुराना नाम और नया नाम शामिल होता है।

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा जिसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होगा। इसके लिए आपको अपने चुने हुए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा जिसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता प्रकाशित करना होगा इसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करेंगे। इस विज्ञापन को प्रकाशित करने के बाद उसका जवाब अपने पास जरूर रखें।

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें 

इसके बाद ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को एक साथ सीडी या पेनड्राइव में जमा करें और एक एप्लीकेशन गजट ऑफिस को लिखें। इस एप्लीकेशन के जरिए आपके आने वाली गजट पत्रिका में अपना नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है और ऊपर बताएं सभी दस्तावेजों को एक एप्लीकेशन के साथ छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में जमा कर देना है।

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

उसके बाद आपको कुछ हफ्तों का इंतजार करना है जिसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा और आप गजट के आधिकारिक वेबसाइट से अपना गजट डाउनलोड कर सकते हैं। अपने गजट का प्रिंट निकलवाए और जिस डॉक्यूमेंट में आपको नाम चेंज करना है उसके प्रशासन कार्यालय में जाकर आपको अपना गजट जमा करना होगा।

ऑनलाइन छत्तीसगढ़ के डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा 

हमारे तरफ से ऑनलाइन छत्तीसगढ़ के डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। छत्तीसगढ़ के गजट ऑफिस में जाकर आपको नाम परिवर्तन के लिए आवेदन करना होगा और इसके लिए काफी भाग दौड़ करना पड़ सकता है लेकिन अगर आप हमारे वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करते हैं तो हम आपके लिए छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस जाएंगे और गजट प्रकाशित करेंगे इसके अलावा आपके बताए हुए दस्तावेज में नाम चेंज करके आपको नए दस्तावेज देंगे। ऑनलाइन छत्तीसगढ़ डॉक्यूमेंट में नाम चेंज करने की सुविधा काफी आसान है इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

छत्तीसगढ़ में सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है? 

छत्तीसगढ़ में सबसे समीप गजट ऑफिस कहां है यह पता करना जरूरी है जिससे जुड़ी कुछ जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है – 

  • गूगल सर्च – आप आसानी से गूगल पर अपने मोबाइल के लैपटॉप के जरिए गजट ऑफिस सर्च कर सकते हैं और गजट ऑफिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Government website – छत्तीसगढ़ की सरकारी वेबसाइट पर आपको अलग-अलग सरकारी कार्यालय का लिस्ट मिल जाएगा इसलिए आपको छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए और वह गजट ऑफिस के विकल्प पर क्लिक करके आप अपने इलाके के ऑफिस के बारे में पता कर सकते हैं। 
  • गजट की आधिकारिक वेबसाइट – छत्तीसगढ़ गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप गजट नोटिफिकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आपके इलाके के सबसे सभी गजट ऑफिस तक पहुंच सकते हैं।
  • हमारी मदद ले – अगर आपको गजट ऑफिस ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो हम एक लीगल एडवाइजर है जो आपके लिए अलग-अलग डॉक्यूमेंट पर सलाह दे सकते हैं और इसकी जानकारी आप हमसे प्राप्त कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस में काम आसान बनाने के टिप्स 

अगर आप छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस नाम परिवर्तन के लिए जाते हैं तो अपना काम जल्दी करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में मालूम होना चाहिए – 

  • सबसे पहले डॉक्यूमेंट को दो बार चेक करें – सबसे पहले आपके डॉक्यूमेंट दो बार चेक करना चाहिए हर डॉक्यूमेंट आपके लिए जरूरी है और सभी डॉक्यूमेंट को अच्छे से दो-तीन बार चेक करने के बाद ही काम करें।
  • ऑफिस के बारे में हर चीज की जानकारी रखें – आपको गजट ऑफिस में काम करवाने से पहले गजट ऑफिस से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी होनी चाहिए। इसलिए गजट ऑफिस में कौन सा काम कैसे होता है इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें। 
  • सभी दस्तावेज का जेरोक्स रखें – आपको सभी दस्तावेज का जेरोक्स रखना है, हर दस्तावेज बहुत जरूरी है इस वजह से सभी का जेरोक्स अच्छे से अपने पास रखें। 

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ गजट ऑफिस के बारे में पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से छत्तीसगढ़ के किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग प्रकार की जानकारी को समझना होगा और गजट प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी अच्छे से बताई गई है जिसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call