छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें? जानें 2025 की पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदलें? जानें 2025 की पूरी प्रक्रिया

By Abhisheak Kumar

छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है। आज के हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आप यह समझ पाएंगे कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं या 12वीं के मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने के लिए आपको किन आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता पड़ सकती है।

केवल इतना ही नहीं बल्कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप यह भी समझ जाएंगे की मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में आपको कितना समय लग सकता है और आधिकारिक रूप से इसके लिए आवेदन शुल्क कितना रखा गया है। चलिए आपको बताते हैं आप नाम परिवर्तन के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करेंOverview

जानकारीविवरण
बदलाव किसमें किया जा सकता है10वीं / 12वीं मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट ऑफ पासिंग
नाम सुधार की वजहेंटाइपिंग मिस्टेक, स्पेलिंग एरर, उपनाम हटाना/जोड़ना, विवाह या कानूनी कारण
आवेदन कहां करेंसंबंधित स्कूल + छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर
जरूरी दस्तावेजपुराना दस्तावेज, आधार कार्ड, एफिडेविट/गज़ट, स्कूल का सत्यापन पत्र
आवेदन प्रक्रियास्कूल से वेरिफिकेशन लेकर बोर्ड में ऑफलाइन आवेदन
अनुमानित समय30 से 60 कार्य दिवस
शुल्क₹300 – ₹1000 (बोर्ड के नियम अनुसार)

Also Read

छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना क्यों जरूरी है 

मार्कशीट सरकार की तरफ से जारी किया गया एक जरूरी दस्तावेज होता है जो पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है इसलिए इसमें अगर किसी प्रकार की त्रुटि है या नाम गलती हो चुका है तो नाम चेंज करवाना जरूरी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के कई अन्य कारण हो सकते हैं जैसे की : 

  • अगर आपके 10वीं या 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम में गलती है तो आपको अपने आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • अगर आपकी सी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो डॉक्यूमेंट वैलिडेट किया जाएगा और उसे समय नाम में गलती होने की वजह से आपको मुश्किल हो सकती है। 
  • बोर्ड की तरफ से दिया गया डॉक्यूमेंट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल आप देश भर में कहीं भी पहचान पत्र के रूप में कर सकेंगे।
  • जब आप सर्टिफिकेट में अपना नाम परिवर्तन करवाएंगे तो ध्यान रखें कि आपका नया नाम सब जगह अपडेट होना चाहिए। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के कारण 

छत्तीसगढ़ बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के कई कारण हो सकते हैं। बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के कुछ साधारण कारणों के बारे में नीचे हमने बताया है। 

  • यदि आप छत्तीसगढ़ के स्थाई निवासी हैं जो शादी के बाद अपने नाम में परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आप गजट कार्यालय का सहारा ले सकते हैं।
  • वहीं अगर आप डिवोर्स के बाद अपने नाम में परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो भी आपको गजट कार्यालय की सहायता लेनी चाहिए। 
  • अगर अपने हाल ही में धर्म और लिंग में परिवर्तन करवाया है तो भी आपको अपने नए नाम की सभी डिटेल्स गजट कार्यालय को देनी होगी।
  • यदि आपके सभी सरकारी दस्तावेज और 10th के मार्कशीट के नाम में किसी प्रकार का स्पेलिंग मिस्टेक हो गया है तो भी इसे आप सही करवा सकते हैं।
  • इसके अलावा अपना नाम परिवर्तन करवाने का आपका कोई अपना पर्सनल कारण भी हो सकता है। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप छत्तीसगढ़ के स्थाई निवासी हैं और अपने 10वीं या 12वीं के बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की तरफ से कुछ आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई है जिसकी एक सूची हमने आपको नीचे दी है। 

  • आपका पुराना मार्कशीट जिस पर नाम साफ नजर आ रहा हो। 
  • नाम परिवर्तन करवाने के लिए कोर्ट से बनवाया गया एफिडेविट। 
  • नाम परिवर्तन करवाने के लिए अखबार में दिया गया विज्ञापन। 
  • गजट कार्यालय को लिखा गया आवेदन पत्र जिसमें नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताया गया हो। 
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र। 
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर

एड्रेस प्रूफ के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और आपके बोर्ड सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो गई है और आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए प्रक्रिया बताई गई है। लेकिन इसके बावजूद आपको ध्यान रखना है कि आपके पास नीचे बताए गए यह जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए जिससे कि यह प्रमाणित होगा कि आप छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं।

एड्रेस प्रूफ के लिए आप अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या फिर ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो अपना राशन कार्ड, कोई बैंक स्टेटमेंट, इलेक्ट्रिक बिल या फिर रेंट एग्रीमेंट का इस्तेमाल करके भी एड्रेस प्रूफ कर सकते हैं। 

कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज 

अगर आप छत्तीसगढ़ के एक स्थाई निवासी हैं जो अपने नाम में परिवर्तन करवाने जा रहे हैं तो आपको बता दे इसके लिए नीचे दिए गए अन्य जरूरी दस्तावेज भी आपके पास होने चाहिए।

  • यदि आपकी शादी हुई है और आप शादी के बाद अपना नाम परिवर्तन करवा रहे हैं तो आपके पास कोर्ट द्वारा प्रमाणित मैरिज सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • यदि आप डिवोर्स के बाद अपना नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आपके पास कोर्ट द्वारा दिया गया डिवोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • यदि आप किसी नए बच्चों को अडॉप्ट कर रहे हैं तो कोर्ट द्वारा आपको एडॉप्शन सर्टिफिकेट बनवाना होगा। 
  • यदि आप आप चाहे तो एड्रेस प्रूफ के स्थान पर बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में छोटी गलती का सुधार 

कई बार साधारण लोगों को ऐसा लगता है कि बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट की छोटी गलती से किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी तो आपको बता दे बोर्ड के मार्कशीट पर माइनर गलती भी हो जाती है तो इससे दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आप इस गलती का सुधार नीचे बताई गई प्रक्रिया से कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। 
  • कई बार ऑनलाइन रूप से यह फॉर्म नहीं मिल पाता है ऐसे में आप अपने स्कूल से इस फॉर्म को भर सकते हैं। 
  • अब आपको स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित करवा के इस फॉर्म को बोर्ड ऑफिस में जमा करवाना होगा। 
  • इसके साथ आपको कोई ऐसा दस्तावेज जमा करना है जिसमें आपका सही नाम लिखा हो और आवेदन का शुल्क भी भरना है। 
  • प्रक्रिया पूरी होने तक का इंतजार करना है और अंत में आपके स्कूल में आपका सही मार्कशीट भिजवा दिया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड सर्टिफिकेट में पूरा नाम कैसे चेंज करें 

छत्तीसगढ़ बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए पूरी प्रक्रिया विस्तार से नीचे समझाई गई है। बताई गई प्रक्रिया का आदेश अनुसार पालन करके आप बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

  • छत्तीसगढ़ में नाम परिवर्तन करवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कोर्ट या फिर नोटरी में जाकर एफिडेविट तैयार करवाना होगा। 
  • बता दे एफिडेविट तैयार करवाने के लिए आप किसी वकील की सहायता ले सकते हैं।
  • एफिडेविट तैयार होने के बाद आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में अपने नए नाम के लिए विज्ञापन प्रकाशित करना होगा।
  • अब आपको एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय के लिए लिखना है जिसमें अपना पुराना नाम और नए नाम के बारे में बताना है।
  • ध्यान रहे गजक कार्यालय को आपको नाम परिवर्तन का कारण भी बताना होगा। 
  • कुछ दिनों बाद गजट पत्रिका में आपका नया नाम जारी किया जाएगा। 
  • गजट को छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफिस में जाकर जमा करें इससे आपको अपना नया दस्तावेज मिल जाएगा। 

ऑनलाइन छत्तीसगढ़ बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें 

नाम परिवर्तन की यह प्रक्रिया काफी जटिल है और इसके लिए आपको लंबा समय लग सकता है। यदि आप ऑफलाइन रूप से स्वयं अपने नाम परिवर्तन का काम पूरा नहीं करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन रूप से सहायता के लिए हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। आप नीचे बताए गए व्हाट्सएप ग्रुप या फिर कांटेक्ट नंबर से हमसे संपर्क करके अपने छत्तीसगढ़ बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवा सकते हैं। हम आपको कम से कम समय में आपका सर्टिफिकेट बनवा कर देंगे। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफिस में नाम चेंज के दौरान इन बातों का ध्यान रखें 

बता दे अगर आप छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफिस में नाम चेंज के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको नीचे बताई गई कुछ मुख्य बिंदुओं का विशेष ध्यान रखना है जिससे आप गलती से बचें।

  • आवेदन करने से पहले आपको नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए। 
  • ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज आपके पास होनी चाहिए। 
  • सभी आवश्यक दस्तावेज को एकत्र करने के बाद एक बार पुनः उनकी जांच जरुर करें। 
  • यदि अभी भी आपको नाम चेंज करवाने के विषय में कोई मदद चाहिए तो आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं हम आपकी सहायता जरुर करेंगे। 

निष्कर्ष

आज के हमारे इसलिए में हमने आपको बताया कि कैसे आप छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। आज के हमारे इस लेख में हमने आपको बताया कि आप अपने बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज कैसे करवा सकते हैं और इसमें कितना समय लग सकता है। साथ ही साथ हमने आपको आवेदन शुल्क और आवश्यक दस्तावेज की भी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक दी है। 

बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम में गलती होना एक बड़ी समस्या बन सकता है इसलिए अगर आप जल्द से जल्द अपने वोट सर्टिफिकेट में हुई त्रुटि का सुधार करना चाहते हैं तो आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। हम काम से कम समय में आपके छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करके आपकी सहायता करेंगे। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call