CBSE 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलें [Full Guide]

CBSE 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलें [Full Guide]

By Abhisheak Kumar

CBSE 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलें – सीबीएसई स्कूल से अगर आपने पढ़ाई की है और अपने 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए गजब प्रकाशित करना होगा। अलग-अलग कारण से आपको अपने 12वीं सर्टिफिकेट में नाम बदलने की जरूरत पड़ सकती है। वर्तमान समय में इसके लिए गजट की जरूरत होती है जिसकी एक निर्धारित प्रक्रिया है जिसके बारे में नीचे बताया गया है। 12वीं का सर्टिफिकेट बहुत जरूरी होता है, इसके जरिए आपको आगे कॉलेज में एडमिशन मिलता है और 12वीं पास नौकरी प्राप्त करने के लिए भी इसकी जरूरत होती है। सीबीएसई सीबीएसई के 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलने से पहले आपको कुछ जरूरी जानकारी को समझना होगा। 

Must Read

CBSE 12वीं के मार्कशीट में नाम बदलना क्यों जरूरी है 

सीबीएसई 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं कुछ आवश्यक, करण को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • अगर आपके आधार कार्ड पैन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और इस तरह के अन्य आइडेंटी कार्ड में नाम सर्टिफिकेट से मैच नहीं करता है 
  • शादी के बाद अगर नाम बदल जाता है तो सर्टिफिकेट में भी नाम बदलना होगा 
  • टाइपिंग मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक के कारण 12वीं के सर्टिफिकेट में कोई गलत नाम आ जाता है 
  • इसके अलावा किसी कानूनी कारण की वजह से अगर आप अपना नाम बदलना चाहते हैं तो नीचे बताइ प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं मार्कशीट में नाम बदलने के लिए पात्रता 

अगर आपको अपनी सीबीएसई 12वीं के मार्कशीट में नाम बदलना है तो इसके लिए वर्तमान समय में किसी भी प्रकार की खास पात्रता को निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन इसके अलावा आपको बता दे की नाम परिवर्तन के लिए गजट बहुत जरूरी है जिसे प्रकाशित करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। पात्रता के रूप में अगर आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज हैं तो नीचे बताएं निर्देशों का पालन करते हुए आप आसानी से अपने 12वीं मार्कशीट में नाम परिवर्तन कर सकते हैं। पात्रता से जुड़ी अधिक जानकारी आपको स्कूल जाकर प्राप्त हो सकती है लेकिन आप बिना स्कूल गए सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फार्म प्राप्त करके भी अपना नाम परिवर्तन कर सकते हैं। 

12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

नाम परिवर्तन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होती है जिसके बारे में नीचे विस्तार पूर्वक सूची दी गई है –

  • आपका पुराना 12वीं का सर्टिफिकेट जिसमें नाम गलत है 
  • आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी ड्राइविंग लाइसेंस या इस तरह के कोई भी पहचान पत्र 
  • आपका मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का समाचार पत्र में विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • नाम परिवर्तन के लिए गजट नोटिफिकेशन 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

CBSE 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलें

सीबीएसई के 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा इसके बारे में विस्तार पूर्वक नीचे बताया गया है –

सबसे पहले स्कूल में आवेदन पत्र दें 

आपको अपने स्कूल में या सीबीएसई के बोर्ड कार्यालय में नाम परिवर्तन के लिए एक आवेदन पत्र देना है। सबसे पहले आपको एक आवेदन पत्र लिखना है जिसमें बताना है कि आपका नाम गलत है और आप अपना नया नाम स्कूल सर्टिफिकेट में बदलवाना चाहते हैं। इसके बाद आपको स्कूल के तरफ से नाम परिवर्तन का आवेदन फार्म दिया जाएगा जिसे भरकर जमा करना होगा। आप अपने स्कूल के अलावा सीबीएसई के बोर्ड कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट से भी आवेदन किया जा सकता है।

सबसे पहले एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करना है इसके लिए आप किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जा सकते हैं। इसके बाद आपको किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट तैयार करना है इस एफिडेविट में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन से जुड़ी अन्य जानकारी को स्पष्ट शब्दों में लिखकर अपना हस्ताक्षर करना है। इस एफिडेविट के जरिए कोर्ट की तरफ से आपको नाम परिवर्तन की अनुमति मिल जाएगी। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है, यह विज्ञापन आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना है। इस विज्ञापन के लिए आपको सबसे पहले स्थानीय भाषा के अखबार और किसी एक अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है और उसके प्रशासन कार्यालय में जाकर नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इसके लिए आपके अखबार वाले को कुछ पैसा देना होगा और आपका विज्ञापन प्रकाशित हो जाएगा। पर इस तरह के विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और  अपना पता लिखना है ताकि आपके नए नाम की जानकारी सार्वजनिक हो सके। 

गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखें 

इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है जी आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र की जानकारी नहीं है तो आप किसी वकील की मदद से अपना गजट कार्यालय का आवेदन पत्र लिखवा सकते हैं। 

गजट जमा करें और नाम चेंज करें 

ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करने के बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अपने गजट नोटिफिकेशन को स्कूल में या बोर्ड कार्यालय में जमा करें और आपके दिए हुए गजट के आधार पर 12वीं सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपको नया 12वीं का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कहीं भी कर सकते हैं। 

12वीं सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट और विज्ञापन की जरूरत क्यों है? 

सीबीएसई के 12वीं सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए एफिडेविट की जरूरत होती है उसके बाद नाम परिवर्तन के विज्ञापन की जरूरत भी होती है। अगर हम एफिडेविट की बात करें तो यह कोर्ट की तरफ से जारी होने वाला एक लीगल डॉक्यूमेंट होता है जो किसी भी काम के लिए आपको कोर्ट की परमिशन देता है। एफिडेविट 1 दिन के अंदर बन जाता है, नाम परिवर्तन करके आप अपने पहचान को बदल रहे हैं इस वजह से लीगल डॉक्यूमेंट की जरूरत है जो आपको ऐसा करने का परमिशन दे इस वजह से आपको एफिडेविट बनवाना पड़ता है।

इसके बाद नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन की जरूरत भी होती है इसके जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक करने का प्रयास करते हैं। आपके नए नाम की जानकारी आपकी है इलाके में आसपास हर किसी को होनी चाहिए इस वजह से नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी किया जाता है और इसे जारी करने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है। 

12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में लगने वाला समय और शुल्क 

आपको बता दे 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए वर्तमान समय में सीधे तौर पर कोई शुल्क नहीं लग रहा है। लेकिन गजट प्रकाशित करना जरूरी है इस वजह से कुछ खर्चा होता है सबसे पहले एफिडेविट करवाने के लिए वकील को कुछ पैसा देना होता है उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने के लिए समाचार पत्र में कुछ पैसे देने होते हैं। एक अनुमान के तौर पर सीबीएसई 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए 3000 से ₹4000 का खर्च आ सकता है। 

अगर हम 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज के दौरान लगने वाले समय की बात करें तो इसकी कोई निश्चित समय सीमा नहीं है। सबसे पहले गजट प्रकाशित होने में तीन हफ्ते से चार हफ्ते का वक्त लगता है इसके बाद सीबीएसई के तरफ से जवाब आने में कुछ समय लगता है कुल मिलाकर डेढ़ से 2 महीने के अंदर आप अपने 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवा पाएंगे। 

हमारे द्वारा सीबीएसई 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की सुविधा 

हमारे तरफ से सीबीएसई 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। आप आसानी से हमारी वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करके आप आसानी से अपने 12वीं सर्टिफिकेट में नाम बदल सकते हैं इसके लिए वेबसाइट पर दिए व्हाट्सएप आइकॉन पर क्लिक करके आपको हमसे चैट करना है उसके बाद हम आपसे कुछ साधारण जानकारी प्राप्त करेंगे और उसके आधार पर गजट प्रकाशित करेंगे। आप अपने गजट का इस्तेमाल भविष्य में कभी भी पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं इसके अलावा हम आपके सर्टिफिकेट में नाम चेंज करेंगे और आपके घर तक नया सर्टिफिकेट डिलीवर करेंगे। 12वीं का सर्टिफिकेट में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया के लिए आपको कहीं भी जाने के लिए और कुछ भी करने की जरूरत नहीं है आप केवल घर बैठे बिना किसी परेशानी के तुरंत अपने सर्टिफिकेट में नाम बदल सकते हैं इसके लिए केवल हमसे संपर्क करना होगा। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

  1. Q. सीबीएसई 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में कितना दिन लगता है? 

    12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में डेढ़ से 2 महीने का वक्त लग जाता है। 

  2. Q. 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

    12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट उसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन और उसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र देना होता है जिसके आधार पर आप आसानी से अपने 12वीं सर्टिफिकेट में नाम चेंज कर सकते हैं। 

  3. Q. 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलने में कितना खर्चा आता है?

    12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलने में 3000 से 4000 तक का खर्च आ सकता है लेकिन अगर आप हमसे संपर्क करते हैं तो इससे कम पैसे में भी आपका नाम परिवर्तन हो सकता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में CBSE 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम बदलें के बारे में पूरी जानकारी दी गई है इसके अलावा यह भी बताया गया है कि इसकी जरिए आपके भविष्य में कौन-कौन सी सुविधा मिल सकती है। आप नाम परिवर्तन के बाद अपने पुराने नाम का इस्तेमाल किसी भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नहीं करेंगे और अपने अन्य दस्तावेजों में भी अपने नए नाम को अपडेट करेंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आसानी से आप अपने नए नाम का इस्तेमाल कहीं भी कर सकते हैं और नाम परिवर्तन करने में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। अगर आपको किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो आप वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call