CBSE 10th प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें (पूरी जानकारी)

CBSE 10th प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें (पूरी जानकारी)

By Abhisheak Kumar

CBSE 10th प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें – अगर आपको अपने सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम बदलना है तो इसके लिए कुछ जरूरी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है। आपको बता दे दसवीं का प्रमाण पत्र बहुत जरूरी होता है यह आगे की पढ़ाई में काम आता है। इसके अलावा 10वीं पास पर अगर आप कोई नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो दसवीं के प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। आपको किसी भी कारण से नाम परिवर्तन करना पड़ सकता है इसके लिए गजट प्रकाशित किया जाता है जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे सूचीबद्ध तरीके से बताई गई है। 

Must Read

सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने की जरूरत क्यों पड़ती है 

सीबीएसई संस्था अपने दस्तावेज में नाम परिवर्तन करने में आपकी सहायता करती है। लेकिन सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने की क्या जरूरत पड़ती है इसके बारे में नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है –

  • आपके सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में गलत स्पेलिंग या टाइपिंग मिस्टेक होने पर नाम चेंज किया जाता है। 
  • कानूनी रूप से अपने नाम में किसी भी प्रकार का बदलाव करने के लिए 
  • धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने की स्थिति में नाम बदलना पड़ता है। 
  • आपका आधार कार्ड पैन कार्ड और इस तरह के अन्य दस्तावेज में आपका नाम मैच नहीं करता है तब आपको नाम चेंज करना पड़ता है। 

सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आपको सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज भी होना चाहिए इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –

  • पुराना सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र 
  • आपका आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी या इस तरह का कोई भी आइडेंटी कार्ड 
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान प्रमाण पत्र 
  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट 
  • नाम परिवर्तन का समाचार पत्र में विज्ञापन 
  • गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 
  • स्कूल से दिया गया प्रमाण पत्र या आवेदन फॉर्म

सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया 

अगर आपको अपने दसवीं के प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी और निर्देशों का पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

स्कूल में एक आवेदन पत्र दे और आवेदन फार्म भरे 

आपको सबसे पहले अपने स्कूल में एक आवेदन पत्र देना है और उसमें अपने दसवीं के प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के लिए अनुरोध करना है। इसके अलावा आप सीबीएसई के स्थानीय कार्यालय या फिर सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई में संपर्क करके आवेदन पत्र दे सकते हैं। आपका आवेदन पत्र एक नॉर्मल एप्लीकेशन की तरह लिखा होगा इसमें दसवीं के प्रमाण पत्र में गलत नाम की जानकारी और उसके जगह पर नया नाम बदलने के लिए अनुरोध करना है। 

नाम परिवर्तन का एफिडेविट 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का एफिडेविट किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी से प्राप्त करना है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्थानीय कोर्ट में जाकर किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट बनवाना है इस तरह का एफिडेविट आसानी से एक दिन के अंदर बन जाता है। इसके लिए आपको वकील को कुछ फीस देनी होगी और अपने एफिडेविट में अपने नाम परिवर्तन से जुड़ी पूरी जानकारी बतानी होगी और हस्ताक्षर करके अपनी जानकारी को सत्यापित करना होगा। अपने एफिडेविट का जेरोक्स भी अपने पास जरूर रखें। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। इस तरह का विज्ञापन आपको स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी करना होता है। इस तरह के विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम नया नाम और अपना पता लिखना होता है क्योंकि इस विज्ञापन के जरिए आप अपने नए नाम को सार्वजनिक कर रहे हैं। इस तरह का विज्ञापन समाचार पत्र के प्रशासन कार्यालय में जाकर जारी किया जा सकता है। 

नाम परिवर्तन के लिए गजट कार्यालय को आवेदन पत्र 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन के लिए गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना होता है। इस आवेदन पत्र में आपको गजट कार्यालय से अनुरोध करना है ताकि आने वाली गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित किया जाए। अगर आपको इस तरह के आवेदन पत्र लिखने का कोई आईडिया नहीं है तो आप किसी वकील की मदद लेकर आवेदन पत्र तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी लिखनी होती है और आपके दिए हुए जानकारी के आधार पर गजट प्रकाशित होता है। 

बोर्ड कार्यालय या स्कूल में गजट जमा करें 

ऊपर बताएं निर्देशों को पढ़ने के बाद आपका गजट प्रकाशित कर दिया जाएगा जिसे गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आप डाउनलोड कर सकते हैं। आपके गजट नोटिफिकेशन में आपका नया नाम होगा और इसका इस्तेमाल करके आप अपने दसवीं के मार्कशीट में नाम चेंज कर सकते हैं। अपने गजट को आप स्कूल में या फिर सीबीएसई के स्थानीय कार्यालय में जमा करेंगे और आपके दिए हुए गजट के आधार पर दसवीं का नया प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा और आपके दिए हुए पते पर भेज दिया जाएगा। 

सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से नाम परिवर्तन का आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और नाम परिवर्तन का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना है। हालांकि यह प्रक्रिया काफी जटिल है आपको बहुत सारी जानकारी वेबसाइट पर समझने में काफी परेशानी होगी इसके लिए आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क भी करना होगा। 

अपने ऊपर बताइए ऑफलाइन जानकारी को पढ़ा और आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करने की प्रक्रिया को भी समझा इसके बाद हम आपको बताना चाहते हैं कि ऑनलाइन नाम परिवर्तन की सुविधा हमारे द्वारा भी दी जा रही है। आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है। इसके लिए आप वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करेंगे और हम आपसे कुछ साधारण जानकारी पूछेंगे उसके आधार पर आपका गजट प्रकाशित करेंगे और हम आपके लिए 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करेंगे और आपके दिए हुए पते पर नए दस्तावेज डिलीवर करेंगे।

सीबीएसई 10th नाम परिवर्तन आवेदन की फीस और समय सीमा 

सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने की कोई फीस निर्धारित नहीं की गई है। आपसे डायरेक्ट कोई फीस नहीं लिया जाएगा लेकिन नाम परिवर्तन करने के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिस वजह से एफिडेविट बनवाने के लिए वकील को कुछ पैसे देने होंगे और नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करने के लिए अखबार के प्रशासन कार्यालय में कुछ पैसे देने होंगे। इसके अलावा स्कूल के तरफ से नाम परिवर्तन का आवेदन फार्म भरवाने के लिए कुछ पैसे लिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर नाम परिवर्तन करने की इस पूरी प्रक्रिया में आप 3000 से ₹4000 तक का खर्च करवा देंगे 

इसके अलावा सीबीएसई 10th नाम परिवर्तन होना के समय सीमा की बात करें तो वर्तमान समय में नाम परिवर्तन के लिए गजट प्रकाशित करना होता है जिसे बनने में 3 हफ्ते से चार हफ्ते का वक्त लगता है। इसके अलावा सीबीएसई संस्था की तरफ से जवाब आने में कुछ समय लगेगा तो कुल मिलाकर एक महीने से डेढ़ महीना के अंदर आप अपने नाम परिवर्तन को कर पाएंगे।

सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन के बाद अगला कदम 

जब आप ऊपर बताएं निर्देश अनुसार या फिर हमारी मदद से अपने 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कर पाएंगे तब इसके लिए आपको अपने अन्य दस्तावेजों को भी अपडेट करना होगा –

  • सबसे पहले आपको गजट की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नए नाम का गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है। इसका इस्तेमाल आप भविष्य में कहीं पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आपके 10th प्रमाण पत्र में नया नाम ऐड हो जाएगा और आपको अपने हर एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अपने इस नए नाम का ही इस्तेमाल करना है। 
  • आपको अपने सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र के आधार पर ही अपना नाम को आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी में रखना है ताकि नाम मैच कर सके।

Frequently Asked Questions (FAQ)

  1. Q. सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन होने में कितना दिन लगता है?

    सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन होने में 1 महीने से डेढ़ महीने तक का वक्त लग सकता है। 

  2. Q. सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कौन कर सकता है? 

    कोई भी व्यक्ति आसानी से ऊपर बताएं निर्देशों का पालन करते हुए अपने सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन कर सकता है। 

  3. Q. सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन करने में लगने वाला खर्च? 

    आपको अपने सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम चेंज करने में 3000 से 4000 का खर्च लगा सकता है लेकिन जब आप हमसे संपर्क करेंगे तो यह खर्च कम भी हो सकता है। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि CBSE 10th प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें और सीबीएसई 10th प्रमाण पत्र में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया इसमें गजट का इस्तेमाल और इसके जरिए भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में भी बताया है। अगर आप अपने सभी डॉक्यूमेंट को अपडेट कर पाते हैं और बताई गई जानकारी को पढ़कर अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट को एक नया और सटीक रूप दे पाते हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथी अपने विचार और सुझाव कमेंट में बताना ना भूले। इसके अलावा अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें। 

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call