
क्या हम पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं? Full Guide in Hindi
क्या हम पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं – आज के समय में पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज किया जा सकता है। किसी भी स्थानीय पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड के नाम, जन्मतिथि, पता और इस तरह कि किसी भी जानकारी को अपडेट किया जाता है। अगर आप अपने स्थानीय पोस्ट ऑफिस से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कौन सी जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
Must Read
आधार कार्ड में नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ती है?
अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो कुछ ऐसे कारण होते हैं जब नाम चेंज करना जरूरी हो जाता है जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है –
- शादी के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज होता है
- तलाक के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं
- किसी ज्योतिषीकरण की वजह से या अपने मन के अनुसार भी नाम चेंज कर सकते हैं
- आधार कार्ड में किसी प्रकार की स्पेलिंग मिस्टेक या टाइपिंग मिस्टेक होने पर नाम चेंज कर सकते हैं
क्या हम पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं?
जी हां आप अपने स्थानीय पोस्ट ऑफिस से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड का नाम पता डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा अगर आप आधार कार्ड में अपना बायोमेट्रिक चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आधार सुधार केंद्र में जाना होगा।
आप पोस्ट ऑफिस से नाम और अन्य जानकारी को बदल सकते हैं लेकिन अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को नहीं बदल सकते हैं। अगर आपको केवल अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो नीचे बताई गई निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके चेंज कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस के जरिए नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है?
पोस्ट ऑफिस के जरिए अगर आपको नाम चेंज करना है तो आपको कुछ निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा इसके बारे में नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस में पहले एफिडेविट जमा करना होगा
- इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन अखबार में जारी करना होगा और उसके फोटोकॉपी को अपलोड करना होगा
- इसके बाद पोस्ट ऑफिस को एक आवेदन पत्र देना होगा जिसमें अपना एफिडेविट फोटोकॉपी और गजट नोटिफिकेशन को जमा करना होगा
- इसके बाद आपके दिए हुए गजट के आधार पर नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके बताए हुए पते पर नया आधार कार्ड नए नाम के साथ भेज दिया जाएगा।
पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा –
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का अखबार में विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- आपका गजट नोटिफिकेशन
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड अपडेट करवाने में कितनी फीस लगती है?
अगर आपको अपने स्थानीय पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का अपडेट करवाना है तो कुछ शुल्क लगता है जिसे नीचे बताया गया है –
- डेमोग्राफी अपडेट जैसे नाम चेंज, पता चेंज या जन्मतिथि चेंज करवाना है तो ₹50 लगेगा
- अगर आपको बायोमैट्रिक अपडेट करना है तो कुछ देर इंतजार करना होगा और ₹100 का शुल्क
- अगर आपको एक नया आधार कार्ड बनवाना है तो किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा
- 14 दिसंबर 2024 तक अगर आप अपने आधार कार्ड में पता और पहचान प्रमाण पत्र अपडेट करते हैं तो कोई भी फीस नहीं लगता
- आधार बनवाने के लिए अगर आपको नामांकन करवाना है तो इसका भी कोई शुल्क नहीं लगेगा
- अपने आधार कार्ड में अगर आपको मोबाइल नंबर ऐड करवाना है तो इसका ₹50 फीस लगेगी
पोस्ट ऑफिस में आधार अपडेट के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें
पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको पहले अपॉइंटमेंट लेना होगा जिसके लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- इसके बाद होम पेज पर आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने मोबाइल नंबर की पुष्टि करनी है जिसके लिए एक ओटीपी देना होगा
- उसके बाद एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको बताना होगा कि आप किस चीज का परिवर्तन अपने आधार कार्ड में करना चाहते हैं
- इसके बाद आपको अपने शहर के किसी भी आधार सुधार केंद्र को चुनना है
- उसके बाद आपको अपना समय स्लॉट बुक करना है जिसमें आपको दिनांक और समय बताना है
- उसके बाद आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा और दिए हुए अपॉइंटमेंट पर आप अपने पते पर जा सकते हैं और आप आगे की प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं
कितने दिन में पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज हो जाता है
अगर आपको पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो इसमें आपको कुछ समय लग सकता है। इसके लिए आपको पहले गजट जमा करना होगा जिसमें तीन से चार हफ्ते का वक्त लग जाएगा इसके बाद आपको पोस्ट ऑफिस के तरफ से रिस्पांस आने का इंतजार करना होगा जिसमें अधिकतम 2 महीने तक का वक्त लग सकता है।
अगर आपके किसी भी दस्तावेज में अधूरी जानकारी नहीं है और आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज सही है तो आप आसानी से 2 महीने के अंदर अपने आधार कार्ड में नया नाम प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप बिना किसी टेंशन के तुरंत नाम चेंज करना चाहते हैं तो नीचे बताएं निर्देशों को पढ़ें और हमसे संपर्क करके कुछ विश्वसनीय सलाह प्राप्त करें।
पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें
अगर आप पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
सबसे पहले नाम परिवर्तन का एक एफिडेविट बनवाएं
आपको अपने पोस्ट ऑफिस में एक एफिडेविट लेकर जाना है और नाम परिवर्तन का यह है एफिडेविट आप किसी भी स्थानीय नोटरी या कोर्ट से तैयार करवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाना होगा और किसी वकील की मदद से एक एफिडेविट तैयार करना होगा जिसमें अपना पुराना नाम, नया नाम, नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी बताना होगा।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको एक स्थानीय भाषा और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना होगा यह विज्ञापन आप अपने चुने हुए किसी भी अखबार में जारी करवा सकते हैं। स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा और प्रशासन कार्यालय से एक नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना होगा। इस विज्ञापन में आपका पुराना नाम और आपका नया नाम लिखा होगा इसके साथ आपको अपना पता लिखना है। इस विज्ञापन के जरिए आपका नया नाम सार्वजनिक हो जाएगा।
गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र लिखना है, जिसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी कुछ जानकारी बतानी होगी, और आने वाली गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होगा। आपको अपने इस आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेजों को एक साथ संगठित करके भेजना है।
गजट और आवेदन पत्र जमा करें
इसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अपने इस गजट के फोटोकॉपी को पोस्ट ऑफिस में अपने पुराने आधार कार्ड और नाम परिवर्तन के लिए अनुरोध करते हुए एक आवेदन पत्र को पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा करें। इसके बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना है जिसके बाद आपके गजट में दिए हुए पते पर आपको नया आधार कार्ड डिलीवर कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा
हमारी तरफ से आपको ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है जिसे प्राप्त करने के लिए नीचे बताएं निर्देशों का पालन करें –
- सबसे पहले आपको हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और संपर्क के विकल्प पर क्लिक करना है
- आप किसी भी संपर्क केमिकल पर क्लिक कर सकते हैं मुख्य रूप से व्हाट्सएप के आइकॉन और कॉल के आइकॉन पर क्लिक कर सकते हैं
- हमसे आप बात करेंगे जिसके आधार पर हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे
- अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा चाहिए तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आप क्या हम पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं। यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसके लिए आपको हमारी वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके अलावा हमने आपको गजट प्रक्रिया के जरिए नाम चेंज करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है। अगर हमारे द्वारा आप नाम चेंज से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं इसके अलावा अगर किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो वेबसाइट पर दिए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
