
बिहार मे शेयर सर्टिफिकेट मे नाम कैसे बदले | Bihar Share Certificate Me Name Change Kaise Kare
Bihar Share Certificate Me Name Change Kaise Kare – बिहार के कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के घर में अगर आप अपना मालिकाना हक स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको शेयर सर्टिफिकेट में अपना नाम दर्ज करवाना होगा। जब आप किसी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी का हिस्सा बनते हैं तब आपको शेयर सर्टिफिकेट सोसाइटी के कम्युनिटी मेंबर की तरफ से दिया जाता है। जब शादी, तलक, या अन्य किसी कारण से अगर आपका नाम परिवर्तन होता है तो Bihar Share Certificate Name Change की अवश्यकता होती है।
चाहे आप बिहार के किसी भी शहर से हो शेयर सर्टिफिकेट पर नाम चेंज (Share Certificate Name Change) की प्रक्रिया गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करने से पूरी होती है। भारतीय सरकार द्वारा प्रकाशित गजट पत्रिका में अपना नया नाम प्रकाशित करना एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए Bihar Share Certificate Me Name Change Kaise Kare के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आज के लेख में दी गई है।
बिहार में शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन कैसे करे? | Bihar Share Certificate Name Change
बिहार शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना एक जटिल प्रक्रिया है। इसके लिए आपको अपना एक एफिडेविट तैयार करना होगा। अपने इलाके के स्थानीय कोर्ट के नोटरी में जाकर आपको नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से बतानी है और सिग्नेचर करके अपना एफिडेविट तैयार करना है। इसके बाद स्थानीय विज्ञापन और अंग्रेजी भाषा के विज्ञापन में अपने नए नाम का विज्ञापन प्रकाशित करवाना है। अब गजट पत्रिका के लिए आवेदन करना है और इंतजार करना है।
इस तरह सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित किया जाएगा उसके बाद शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज हो जाएगा। हालांकि इस प्रक्रिया को अच्छे से समझना आवश्यक है जिसके लिए आपको शेयर सर्टिफिकेट, गजट पत्रिका, और नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
शेयर सर्टिफिकेट क्या होता है?
शेयर सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसे कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के कम्युनिटी मेंबर द्वारा जारी किया जाता है। जब आप किसी सोसायटी में फ्लैट या घर लेते हैं तो उस सोसाइटी के कम्युनिटी मेंबर की तरफ से आपको एक शेयर सर्टिफिकेट दिया जाता है जो इस सोसाइटी में आपके मालिकाना हक को दर्शाता है।
यह शेयर सर्टिफिकेट एक पहचान पत्र और सोसाइटी में आपके घर पर मालिकाना हक को दर्शाता है। सोसाइटी का हिस्सा बने रहने के लिए आपके पास शेयर सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। अगर आपका शेयर सर्टिफिकेट कहीं खो गया है या इस बारे में आपको नहीं मालूम है तो आप अपने सोसाइटी के कम्युनिटी मेंबर से संपर्क कर सकते है। शेयर सर्टिफिकेट से जुड़ी सारी प्रक्रिया सोसाइटी के कम्युनिटी मेंबर द्वारा पूरी की जाती है।
मगर जब शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की बारी आती है तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा प्रकाशित गजट पत्रिका में नाम प्रकाशित करना होता है। Bihar Share Certificate Name Change की प्रक्रिया वैसे भी थोड़ी जटिल है जिसके लिए आपको बहुत भागदौड़ करना पड़ सकता है। हालांकि आज के समय में नाम चेंज की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है मगर आप इस कार्य को कैसे आसानी से पूरा कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है।
गजट पत्रिका क्या है?

जैसा कि हमने आपको बताया Bihar Share Certificate Name Change करने के लिए आपको अपना नया नाम गजट पत्रिका में प्रकाशित करना होगा। ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि गजट पत्रिका क्या है?
गजट पत्रिका एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसे केंद्र सरकार द्वारा हर हफ्ते प्रकाशित किया जाता है। इस पत्रिका में केंद्र सरकार अपनी सभी सुविधाएं और योजनाओं की जानकारी देती है। इसके अलावा गजट पत्रिका में धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन करवाने वाले व्यक्ति का नाम प्रकाशित किया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित इस पत्रिका में नाम चेंज करवाने वाले व्यक्ति का नया नाम प्रकाशित होने के बाद कानूनी रूप से उसका नाम बदल जाता है।
शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के कारण
आप कौन-कौन सी परिस्थिति में शेयर सर्टिफिकेट में अपना नाम परिवर्तन करवा सकते हैं इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- शादी के बाद सरनेम चेंज होने पर
- तलाक हो जाने के बाद
- किसी बच्चे के गोद ले कर उसका नाम शेयर सर्टिफिकेट में जोड़ने पर
- किसी ज्योतिषी कारण के वजह से नाम परिवर्तन करवाने पर

Note – इसके अलावा और भी कई कारण हो सकते हैं चाहे किसी भी परिस्थिति में आपके नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर, आप शेयर सर्टिफिकेट में नया नाम जोड़ेंगे।
बिहार शेयर सर्टिफिकेट नेम चेंज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार के नागरिक को शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाने के लिए कौन से दस्तावेज की आवश्यकता होगी –
- बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र
- व्यक्ति का पहचान पत्र
- नाम परिवर्तन का कारण और उसका प्रमाण
- पुराने नाम की जानकारी
- नाम परिवर्तन का अखबार में दिया हुआ विज्ञापन
- स्वयं सत्यापित किया हुआ पत्र
Bihar Share Certificate Me Name Change Kaise Kare
ऊपर बताई जानकारियों को पढ़ने के बाद अगर आप शेयर सर्टिफिकेट में अपना नाम परिवर्तन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा –

Step 1 – अपना एफिडेविट तैयार करें
Bihar Share Certificate Name Change के लिए सबसे पहले आपको एक एफिडेविट तैयार करना होगा। यह एक सत्यापन प्रमाण पत्र होता है जिसमें आप अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण बताते हैं।
आप अपना एफिडेविट तैयार करने के लिए स्थानीय कोर्ट के नोटरी में जा सकते है। वहां एक स्टांप पेपर पर नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी जानकारी को स्पष्ट रूप से समझाने के बाद अपना सिग्नेचर करके आप एफिडेविट ले सकते हैं।
Step 2 – अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन प्रकाशित करना होगा
नाम परिवर्तन का एफिडेविट तैयार करने के बाद आपको अपने नाम परिवर्तन की जानकारी स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित करनी होगी।
अखबार में नाम प्रकाशित करने से आपके आसपास के सभी लोगों को इसकी जानकारी हो जाएगी कि आप अपना नाम परिवर्तन कर रहे है। सरकार के पास नाम परिवर्तन का अनुरोध करने के लिए आपके पास विज्ञापन होना चाहिए।
विज्ञापन में आपको अपना नाम पिता या पति का नाम पता और पुराना नाम और नया नाम लिखना होगा। इस विज्ञापन को एक स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में प्रकाशित करना होगा।
Step 3 – गजट पत्रिका के लिए आवेदन करें
अब आपको गजट पत्रिका के लिए आवेदन करना है। इसके लिए गजट राजपत्र कार्यालय को एक चिट्ठी लिखी है जैसे पोस्ट ऑफिस के जरिए भेज सकते है। उसमें आपको नाम परिवर्तन की पूरी जानकारी बतानी है और अपने विज्ञापन मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को भी संकलित करना है।
गजट राजपत्र कार्यालय में सभी जानकारी भेजने के बाद आपको इंतजार करना है। केन्द्र सरकार की तरफ से हर हफ्ते गजट पत्रिका प्रकाशित किया जाता है जिसमें आपका नाम भी प्रकाशित किया जाएगा और आपके शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन हो जाएगा।
Note – शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना एक जटिल प्रक्रिया है इसके लिए आपको काफी भागदौड़ करना पड़ सकता है। हम आपके इसी प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए आपको Yourdooratep की सुविधा लेनी चाहिए।
Bihar Share Certificate Name Change में Yourdoorstep को क्यों चुने
Yourdoorstep एक बेहतरीन कंपनी है जो आपके नाम चेंज करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास कर रही है। इससे आपको क्या लाभ हो सकता है इसे नीचे सूचीबद्ध रूप से समझाया गया है –
- अगर आप हम से मदद लेते हैं तो आपको नाम चेंज करवाने के लिए कहीं भी भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं है।
- हम आपके शेयर सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवा कर आपके घर तक दस्तावेज को डिलीवर करेंगे।
- आपको केवल ऑनलाइन या ऑफलाइन हमसे संपर्क करना है और अपनी जानकारी हमें बतानी है इसके बाद हम नाम परिवर्तन की पूरी जिम्मेदारी लेते है।
सबसे पहले आपको इस वेब पेज पर दाहिनी तरफ दिए गए व्हाट्सएप के आइकन पर क्लिक करना है और हम से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करना है। अगर आप हमसे कॉल पर बात करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दिया गया है हम से डायरेक्ट फोन पर बात करें।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको Bihar Share Certificate Me Name Change Kaise Kare के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है और सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि किस प्रकार बिहार का कोई भी नागरिक घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों में तुरंत नाम परिवर्तन करवा सकता है।
Written by
Vipin
Content Author at YourDoorStep
My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.
