बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें [Full Guide in Hindi]

बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें [Full Guide in Hindi]

By Abhisheak Kumar

बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें – अगर आप बिहार के एक अस्थाई नागरिक है जिसके दसवीं या 12वीं के बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम में किसी प्रकार का अंतर हो गया है और अब आप अपने नाम में चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक नीचे बताई गई है। 

बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें और इसके लिए आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। साथ ही साथ आज के हमारे इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि नाम परिवर्तन के लिए कितना समय लगेगा और नाम परिवर्तन में आवेदन शुल्क क्या है। 

बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करेंOverview

जानकारीविवरण
नाम बदलने की स्थितिटाइपिंग मिस्टेक, उपनाम हटाना/जोड़ना, स्पेलिंग करेक्शन, विवाह/कानूनी कारण
आवेदन कहां करेंसंबंधित स्कूल + बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
आवश्यक दस्तावेजपुरानी मार्कशीट, आधार कार्ड, गज़ट/एफिडेविट (यदि लागू हो), आवेदन पत्र
आवेदन प्रक्रियास्कूल से प्रमाण पत्र लेकर बोर्ड में आवेदन जमा करना
समय सीमासामान्यतः 30-45 दिन
शुल्क₹300 से ₹1000 (गलती और प्रोसेस के अनुसार)
सुधार का तरीकाऑनलाइन नहीं, केवल ऑफलाइन माध्यम से (फिजिकल डॉक्यूमेंट सबमिशन)

Also Read

बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज करना क्यों जरूरी है 

बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में अगर किसी प्रकार की कोई गलती हो गई है और अब आप नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया आपके काम आएगी। इससे पहले हम आपको बता देते हैं कि किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाना क्यों जरूरी होता है।

  • अगर आप सोच रहे हैं की बोर्ड सर्टिफिकेट के नाम में माइनर मिस्टेक से कोई फर्क नहीं पड़ेगा तो आपको बता दें आगे एडमिशन के दौरान नाम की जांच की जाती है ऐसे में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 
  • इसके अलावा अगर आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें नौकरी के दौरान सभी डाक्यूमेंट्स को वैलिडेट किया जाता है।
  • बोर्ड की तरफ से दिया गया मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल आप देश भर में कहीं भी अपने पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं।
  • नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आपका नया नाम सभी जगह अपडेट हो जाना चाहिए।

बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के कारण 

आमतौर पर बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ मुख्य कारण के बारे में हमने आपको नीचे बताया है।

  • यदि आप एक महिला है जो शादी के बाद अपने नाम में परिवर्तन करना चाहती हैं तो आपको बोर्ड सर्टिफिकेट में भी परिवर्तन करवाना होगा। 
  • यदि आप तलाक के बाद अपने नाम में परिवर्तन करवा रहे हैं तो आपको नीचे बताई गई पूरी प्रक्रिया का आदेश अनुसार पालन करना होगा। 
  • इसके अलावा अगर आपने अपना धर्म या फिर लिंग परिवर्तन कराया है तो भी आप नाम चेंज करवा सकते हैं। 
  • अगर आपके बोर्ड सर्टिफिकेट और अन्य सरकारी दस्तावेज में नाम के स्पेलिंग में मिस्टेक हो जाती है तब भी आप नाम में परिवर्तन करवा सकते हैं। 
  • इसके अलावा नाम परिवर्तन करने के आपके अपने कारण भी हो सकते हैं। 

बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप भी अपने बिहार बोर्ड के 10वीं या 12वीं के सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज को एकत्र कर ले। 

  • आपके पास आपका पुराना मार्कशीट होना चाहिए जिस पर आपका नाम पता चल रहा हो। 
  • नाम परिवर्तन के लिए आपके नजदीकी कोर्ट या फिर नोटरी से एफिडेविट तैयार करवाना है। 
  • नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको विज्ञापन देना होगा।
  • ध्यान रखें कि आपको अपने स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन देना है।
  • नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको गजट कार्यालय को आवेदन पत्र लिखकर नाम परिवर्तन का कारण और नए नाम की जानकारी देनी होगी। 
  • आपके पास आधार कार्ड पैन कार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • साथ ही साथ आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। 

एड्रेस प्रूफ के लिए जरूरी दस्तावेज 

आपको बता दे नाम परिवर्तन के लिए सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आपका बिहार का स्थाई नागरिक होना अनिवार्य है। इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से आपका एड्रेस प्रूफ मांगा जाएगा इसके लिए आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि आप अपने राशन कार्ड, इलेक्ट्रिक बिल, बैंक स्टेटमेंट या फिर कोई रेंट एग्रीमेंट भी जमा कर सकते हैं। 

कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज 

यदि आप बिहार बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो ऊपर बताई गई सभी दस्तावेज के अलावा आपके पास कुछ अन्य दस्तावेज भी होने चाहिए।

  • जैसे कि अगर आप शादी या डिवोर्स के बाद नाम परिवर्तन करवा रहे हैं तो आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट और डिवोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • इसके अलावा अगर आप किसी नए बच्चों को अडॉप्ट कर रहे हैं तो कोर्ट द्वारा जारी किया गया एडॉप्शन सर्टिफिकेट भी जरूरी है।
  • आप बिहार के अस्थाई निवासी हैं इसके लिए आप बर्थ सर्टिफिकेट भी जमा कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट में छोटी गलती का सुधार 

10वीं या 12वीं में बिहार राज्य की तरफ से दिया गया बोर्ड मार्कशीट या सर्टिफिकेट आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल आप देशभर में कहीं भी कर सकते हैं। इसलिए अगर आपके बोर्ड के मार्कशीट में किसी प्रकार की माइनर गलती हो जाती है तो नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके आप उसमें सुधार कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। 
  • अगर आपको ऑनलाइन रूप से या फॉर्म नहीं मिलता है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है आप अपने स्कूल से भी इस फॉर्म को भर सकते हैं।
  • आवेदन फार्म पूरा भरने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित करवा कर फॉर्म को बोर्ड ऑफिस में जमा करवाना होगा।
  • अब आप ड्यूटी में सुधार करने के लिए अपना कोई सही नाम वाला दस्तावेज भी आवेदन फार्म के साथ जमा करेंगे। 
  • साथ ही साथ आपको आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
  • इसकी बात कुछ दिनों का इंतजार करने के बाद स्कूल में ही आपका नया और सही नाम वाला मार्कशीट आ जाएगा।  

बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में पूरा नाम कैसे चेंज करें 

अब आपको बताते हैं बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में अगर आप अपना पूरा नाम किसी कारणवश बदलना चाहते हैं तो इसकी क्या प्रक्रिया है।

  • बिहार में मार्कशीट या सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कोर्ट में जाकर एफिडेविट तैयार करवाना होगा।
  • इसके बाद आपको स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन जारी करना होगा।
  • अब आपको एक आवेदन पत्र जमा करना है जिसमें अपना पुराना नाम और नया नाम बताना है साथ ही साथ नाम परिवर्तन का कारण भी बताना होगा।
  • कुछ ही दिनों बाद गजट पत्रिका में आपका नया नाम प्रकाशित कर दिया जाएगा। 
  • इस गजट पत्रिका को बिहार बोर्ड ऑफिस में जमा करें और आपका नाम परिवर्तन पूरा किया जाएगा। 

ऑनलाइन बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें 

बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें आपका बहुत सारा समय लग सकता है। लेकिन अगर आप घर बैठे काम से कम समय में अपने बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम परिवर्तन करवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन रूप से हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपके सर्टिफिकेट पर नाम परिवर्तन करके घर तक डिलीवर करेंगे। इसके लिए आप हमसे ऑनलाइन व्हाट्सएप या फिर हमारे कांटेक्ट नंबर के जरिए हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं।  

बिहार बोर्ड ऑफिस में नाम चेंज के दौरान इन बातों का ध्यान रखें 

अगर आप नाम चेंज की प्रक्रिया के बारे में समझ चुके हैं तो नीचे दिए जानकारी को पढ़कर ध्यान रखें कि आपको इस तरह की कोई गलती नहीं करनी है वरना आपका बहुत सारा समय बर्बाद हो सकता है। 

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य के बोर्ड ऑफिस की तरफ से जारी की गई सूचनाओं के अनुसार नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए।
  • नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावे अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप हमसे सीधा संपर्क करके हमसे मदद ले सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज की हमारी इस पूरे लेख में हमने आपको विस्तार से यह बताने का प्रयास किया कि आप बिहार बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे कर सकते हैं। हम आशा करते हैं आपको यह पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझ आ गई होगी और दी गई जानकारी से आपको फायदा हुआ होगा।

यदि आप अपने नजदीकी कोटिया नोटरी में वकील की सहायता से समय पर एफिडेविट तैयार करवाते हैं और गजट कार्यालय में आवेदन करते हैं तो आपका काम 30 से 40 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा। और आपका नया प्रमाण पत्र आपको डाक की सहायता से भिजवाया जाएगा।

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call