भारत में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें

भारत में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें

By Vipin

भारत में पैन कार्ड सभी भारतीयों के लिए एक जरूरी दस्तावेज है क्योंकि यह हमारे पहचान प्रमाण पत्र के रूप में कार्य करता है। इसलिए इस कार्ड में व्यक्ति की सभी जानकारियां सही होना आवश्यक है। कई बार ऐसी स्थिति भी पैदा हो जाती है कि व्यक्तियों को पैन कार्ड में अपना नाम बदलना पड़ता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- नाम गलत छप जाना, शादी के बाद नाम बदल जाना, इत्यादि। 

यदि आप पैन कार्ड में अपना नाम बदलना चाहते हैं तो आज के हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें

भारत में पैन कार्ड में नाम बदलना क्यों जरूरी है

पैन कार्ड 10 डिजिट का एक यूनिक नंबर वाला कार्ड होता है। यह भारतीय कर विभाग जारी करती है। इस कार्ड के माध्यम से ही नगद लेनदेन या टैक्स का भुगतान किया जा सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि यदि हमारे पैन कार्ड में हमारा नाम यदि गलत छपा हुआ है तो हम उसे सही करवाएं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो हमारी सही पहचान नहीं हो पाती है। 

इसके कारण हमें नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इसलिए भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी करती है जिससे कि यदि कोई व्यक्ति अपना नाम पैन कार्ड में बदलना चाहता है तो वह गजट अधिसूचना के माध्यम से आसानी से नाम बदलवा सकता है। 

गजट अधिसूचना क्या है

गजट अधिसूचना एक सर्टिफिकेट है जो भारत में राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है। यह गजट अधिसूचना को हम भारत का राजपत्र कहते हैं। और इंग्लिश में हम इसे The Gazzet of India कहते हैं। 

इसका इस्तेमाल भारत में नाम परिवर्तन के लिए किया जाता है। यदि कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाना चाहता है तो वह इस सर्टिफिकेट के माध्यम से आसानी से नाम परिवर्तन करवा सकता है। 

भारत में पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • गजट अधिसूचना 
  • फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड)
  • पैन कार्ड में नाम बदलवाने का एप्लीकेशन फॉर्म
  • पुराने पैन कार्ड की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

भारत में पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए पात्रता

हर वह व्यक्ति पैन कार्ड में नाम बदलवाने के योग्य है जिनके पास निम्न कारण है – 

  • जो शादी के बाद अपना नाम बदलना चाहते हैं।
  • पैन कार्ड में जिनका नाम गलत छप गया है।
  • पैन कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है।
  • जो किसी कारणवश अपना पूरा नाम बदलना चाहते हैं। जैसे – राहुल शर्मा से योगेश शर्मा। 
  • पैन कार्ड मे पिता का गलत होने पर नाम बदलना। इत्यादि। 

भारत में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें

भारत में पैन कार्ड में नाम बदलने के दो तरीके हैं। ऑनलाइन तरीका और ऑफलाइन तरीका 

  • यदि आप पैन कार्ड में ऑनलाइन तरीके से नाम बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको nsdl.com, जोकि पैन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट है, पर जाना होगा।
  • उसके बाद पैन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद changes or correction in exciting pen data विकल्प का चयन करें।
  • यह विकल्प चयन करने के बाद एक फॉर्म निकल कर आएगा जहां पर आपको अपनी सभी तरह की व्यक्तिगत जानकारियां भरनी है। सभी जानकारियां पढ़ने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड में जो चीज बदलना है उस पर क्लिक करें। जैसे- आप नाम बदलना चाहते हैं तो Name change option पर क्लिक करें। 
  • अब आप अपने Name change से संबन्धित सभी दस्तावेज़ अपलोड करें। जैसे- आधार कार्ड, गजट अधिसूचना इत्यादि। 
  • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको Payment करने के लिए कहा जाएगा आप किसी भी माध्यम से online Payment कर सकते हैं।
  • Payment करने के बाद आपका पैन कार्ड Correction के साथ कुछ ही दिनों में आपके पास पहुंच जाएगा। 

पैन कार्ड में नाम बदलने का ऑफलाइन तरीका

  • पैन कार्ड में नाम बदलने का ऑफलाइन तरीका काफी आसान है इसके लिए आपको अपने सभी दस्तावेजों को लेकर सर्वप्रथम पैन कार्ड ऑफिस में चले जाना है।
  • पैन कार्ड ऑफिस में आपसे पैन कार्ड में Name correction form भरवाया जाएगा और उस Form के साथ आपके सभी दस्तावेजों की कॉपी जमा कर ली जाएगी।
  • सभी चीजें जमा करने के बाद आपको नेम करेक्शन से संबंधित कुछ चीज का भी भुगतान करना पड़ेगा।
  • इसके बाद कुछ ही दिनों में आप का पैन कार्ड Name correction के साथ आपके पास वापस आ जाएगा। 

भारत का राजपत्र बनवाने की प्रक्रिया

भारत का राज्य पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है इसके लिए हमें केवल कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जिससे आप आसानी से बनवा सकते हैं। कृपया नीचे दिए गए प्रक्रियाओं का अनुपालन करें और भारत का राजपत्र बनवाएं। 

  1. सर्वप्रथम शपथ पत्र बनवाए। शपथ पत्र आपको किसी मान्यता प्राप्त वकील से बनवाना होगा जिस पर आपके नाम परिवर्तन से संबंधित सभी जानकारियां लिखी होंगी। इस शपथ पत्र पर आपको आपका नाम, पता, पिता का नाम, नया नाम,  इत्यादि सभी चीजें लिखवानी है। 
  1. अब समाचार पत्र में नाम परिवर्तन से संबंधित विज्ञापन दें। शपथ पत्र बनवाने के बाद आपको दो समाचार पत्रों में अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन देना होगा। जिसमें वही जानकारियां लिखी होनी चाहिए जो आपने शपथ पत्र में लिखवाई हैं। आपको सबसे पहले अपने राज्य के लोकल न्यूज़पेपर में विज्ञापन देना है और दूसरा इंग्लिश न्यूज़ पेपर में विज्ञापन देना है।
  1. विज्ञापन देने के बाद नाम परिवर्तन से संबंधित एक सीडी बनवाएं। सर्वप्रथम वर्ड फाइल में अपने नाम परिवर्तन से संबंधित वह जानकारियां लिखे जो आपने शपथ पत्र एवं समाचार पत्र में लिखवाई है। और उसके बाद साइबर कैफे में जा कर के आप उसे सीडी के रूप में परिवर्तित करवा सकते हैं।
  1. अब आपको यह तीनों दस्तावेज, फोटो पहचान प्रमाण पत्र और गजट नोटिफिकेशन बनवाने की फीस के लिए डिमांड ड्राफ्ट को एक फाइल में रख लेना है। इसके बाद आपको यह सभी दस्तावेज दिल्ली के गजट पब्लिकेशन ऑफिस में जमा करवा देना है। केंद्र सरकार हर महीने गजट नोटिफिकेशन जारी करती है। इसलिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना भारत का राजपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि भारत में पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें? गजट अधिसूचना एक ऐसा दस्तावेज है जिसके माध्यम से आप अपने किसी भी दस्तावेजों में आसानी से नाम परिवर्तित करवा सकते हैं। 

गजट अधिसूचना केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है इसलिए यह सभी जगहों पर मान्य होता है। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के जरूर बताएं।

FAQ

प्रश्न – पैन कार्ड कितने दिन में सुधार हो जाता है?

उत्तर – लगभग 7 दिनों में पैन कार्ड में सुधार हो जाता है।

प्रश्न – क्या हम शादी के बाद पैन कार्ड में नाम बदल सकते हैं?

उत्तर – जी हां, गजट अधिसूचना के द्वारा शादी के बाद पैन कार्ड में नाम आसानी से बदल वाया जा सकता है। 

प्रश्न – विवाहित महिला के लिए पैन कार्ड कैसे अप्लाई करें?

उत्तर – इस लेख में बताई गई प्रक्रिया का उपयोग करके विवाहित महिला पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकती है।

प्रश्न – क्या पैन कार्ड में नाम चेंज करने कठिन है?

उत्तर – नहीं, गजट अधिसूचना का उपयोग करके आप पैन कार्ड में आसानी से नाम बदलवा सकते हैं। 

प्रश्न – पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए कितना पैसा लगता है?

उत्तर – पैन कार्ड में नाम बदलवाने के लिए आपका लगभग ₹110 फीस लगता है।

प्रश्न -क्या पैन कार्ड में ऑनलाइन नाम बदला जा सकता है?

उत्तर – जी हां, इस लेख में हमने पैन कार्ड में नाम बदलवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया बताई है।

प्रश्न – क्या हमें शादी के बाद पैन कार्ड में नाम बदलवाने की जरूरत है?

उत्तर – यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप शादी के बाद पैन कार्ड में नाम बदल वाना चाहते हैं या नहीं ।

प्रश्न – पैन कार्ड में नाम बदलने की क्या प्रक्रिया है?

उत्तर – पैन कार्ड में नाम बदलने की सभी प्रक्रियाएं हमने इस लेख में बताए हैं। 

प्रश्न – क्या पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए केवल आधार कार्ड काफी है? 

उत्तर – जी हां, केवल आधार कार्ड के माध्यम से भी पैन कार्ड में नाम बदला जा सकता है परंतु ऐसा भी हो सकता है कि आपका रिक्वेस्ट खारिज हो जाए। परंतु गजट अधिसूचना के द्वारा यदि आप नाम चेंज करवाते हैं तो आसानी से नाम बदल वाया जा सकता है।

प्रश्न – क्या मैं राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन के द्वारा पैन कार्ड में नाम बदल सकता हूं?

उत्तर – जी हां, यह जरूरी नहीं है कि गजट नोटिफिकेशन किस सरकार द्वारा जारी किया गया है। आपके पास गजट नोटिफिकेशन का होना आवश्यक है।

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call