भारत मे जन्म प्रमाण पत्र मे नाम कैसे बदले – Bharat Me Janam Praman Patra Me Naam Kaise Badle?

भारत मे जन्म प्रमाण पत्र मे नाम कैसे बदले – Bharat Me Janam Praman Patra Me Naam Kaise Badle?

By Vipin

Bharat Me Janam Praman Patra Me Naam Kaise Badle ? जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) मे अगर आपका नाम गलत हो गया है, अगर आपके माता जी का नाम गलत हो गया है या फिर आपके पिता जी का नाम गलत हो गया है। अगर तीनो में से किसी का भी नाम गलत हो गया है और आप उसको बदलना चाहते हैं। लेकिन आपको उसका सही तरीका नहीं पता है कि भारत मे जन्म प्रमाण पत्र मे नाम कैसे बदले ? तो इसके लिए आपको तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको जन्म प्रमाण पत्र मे नाम चेंज करने का पूरा तरीका बताने वाले है कि आप कैसे जन्म प्रमाण मे नाम बदल सकते हैं। तो इसके लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहिए। 

अगर आप अपना नाम जन्म प्रमाण पत्र मे चेंज करवाना चाहते है तो आपके लिए एक चेतावनी है कि एक बार जब आप जन्म प्रमाण पत्र यानि कि Birth Certificate मे नाम चेंज करवा लेंगे, तो उसके साथ-साथ आपको और बाकी सभी दस्तावेजों मे भी नाम को चेंज करवाना पड़ेगा। क्योंकि अगर आप बाकी सभी दस्तावेजों में नाम को नहीं बदलोगे तो आपको तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए आपको सभी दस्तावेजों में नाम बदलना जरूरी होता है। लेकिन इसके लिए आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको जन्म पर्माण पत्र मे नाम कैसे बदले ? के साथ-साथ ये भी बताने वाले है की आप बाकी सभी दस्तावेजों मे भी नाम कैसे बदल सकते हैं? उसके लिए कौन सी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है, कौन से स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है? हम आपको सबकुछ बताने वाले हैं। 

तो आइए जानते है की भारत मे जन्म प्रमाण पत्र मे नाम कैसे बदले ? के लिए कौन कौन सी प्रक्रियाए होती है। वो क्या तरीके है जिसको फॉलो करके आप अपने जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को चेंज कर सकते है। तो अगर आप भारत देश मे रहते है, अगर आप भारत देश के नागरिक है और अगर आप जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को चेंज करवाना चाहते है, उसको बदलवाना चाहते है, तो उसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। 

बस आपको ये तीन स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे जिसको फॉलो करने के बाद आपको मिलेगा सेंट्रल सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट (Central Gazette Certificate) भारत का राजपत्र।

गज़ेट सर्टिफिकेट क्या है? 

सेंट्रल गज़ेट (Central Gazette) भारत राजपत्र एक सर्टिफिकेट है जिसको केन्द्रीय सरकार (Central Government) द्वारा जारी किया जाता है। गैजेट सर्टिफिकेट मे लिखा होता है की आप भारत देश के रहने वाले नागरिक हैं और आप इस राज्य मे रहते है। आपका नाम ये है। आपके पिता जी का नाम ये है। आपके माता जी का नाम ये है। और आपने अपने पुराने वाले नाम को बदल करके नया नाम ये रख लिए हैं और अब भविष्य मे भारत देश मे आपको इसी नाम से जाना जाएगा। जो नाम सेंट्रल गज़ेट मे लिखा है। 

या फिर उसमे ये लिखा होगा कि आपकी जितनी भी डॉक्युमेंट्स है, जितने भी दस्तावेज है उन सभी मे आपका नाम गलत लिखा है। आपके माता जी का और आपके पिता जी का दोनों का नाम गलत लिखा है और आपका सही नाम, आपके माता पिता का सही नाम ये है। इसी तरह के इनफार्मेशन से सेंट्रल गज़ेट भरा हुआ होता है। जब आप एक बार सेंट्रल गज़ेट बनवा लेते हैं, जब आपके पास राजपत्र दस्तावेज आ जाता है तो उसकी मदद से जन्म पर्माण पत्र मे आप अपने नाम को चेंज कर सकते है। और साथ ही साथ किसी भी दस्तावेज मे आप अपने नाम को बदल सकते हैं। वो भी एकदम आसानी से। 

जन्म पर्माण पत्र मे नाम बदलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज – Janam Praman Patra Me Naam Badalne Ke Liye Jaroori Dastavej 

  • गज़ेट सर्टिफिकेट/भारत का राज्यपत्र
  • मोबाईल नंबर 
  • पुराने नाम से जुड़ा कोई भी दस्तावेज 

जन्म पर्माण पत्र मे नाम चेंज करने के लिए योग्यता – Janam Praman Patra Me Naam Change Karne Ke Liye Yogyta

  • जिस व्यक्ति का नाम जन्म पर्माण पत्र में चेंज करवाना है वो व्यक्ति भारतीय होना चाहिए। 
  • अगर कोई व्यक्ति शादी के बाद अपने जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को चेंज करवा रहा है तो वह व्यक्ति पूर्ण रूप से शादी शुदा होना चाहिए। 

जन्म पर्माण पत्र मे कौन व्यक्ति अपने नाम को चेंज करवा सकता है – Janam Praman Patra Me Kaun Vyakti Apne Naam Ko Change Karwa Sakta Hai

हमारे भारत देश मे बहुत बार ऐसा होता है कि कई व्यक्तियों को जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को या फिर अपने माता, पिता के नाम को चेंज करवाने कि आवश्यकता होती है। और जहां पर लोगो का सवाल होता है भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? 

  • महिलाओ को शादी के बाद अक्सर जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को बदलने की जरूरत होती है क्योंकि उनको अपने पहले वाले नाम को बदल करके अपने पति के नाम से रखना होता है। 
  • किसी-किसी व्यक्ति को जब अपना नाम पसंद नहीं आता है तब वो अपना नाम चेंज करवाना चाहते हैं। 
  • और किसी-किसी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि अगर मैं अपना नाम बदल लूँगा तो मेरी किस्मत बाद जाएगी एक वजह ये भी होता है जिसकी वजह से लोग अपने नाम को चेंज करवाना चाहते हैं। 
  • कभी-कभी किसी ज्योतिष के कहने पर व्यक्ति अपना नाम बदलवाना चाहते हैं।
  • और कभी-कभी व्यक्ति को जरूरत भी होती है इसिलिए वो जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को चेंज करवाना चाहते है। 

जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को चेंज करवाने के लिए। सेंट्रल गज़ेट कैसे बनवाए? – Janam Praman Patra Me Naam Change Karne Ke Liye Central Gazette Kaise Banwaye?

दोस्तों इस लेख में हम आपको गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जो तरीका बताने वाले हैं उस तरीके को आप बहोत ही आसानी से फॉलो करके अपना गैजेट सर्टिफिकेट बनवा सकते है, इसके लिए आपको सबसे पहले इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। 

स्टेप्स 1. एफ़िडेविट बनवाना- 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की गज़ेट सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आपको सबसे पहले एफ़िडेविट बनवाना होगा। जिसको आप अपने आस-पास के किसी नजदीकी और जाने माने वकील से बनवा सकते है। आपको एफ़िडेविट मे लिखवाना होगा की मेरा नाम, मेरे माता जी का नाम और मेरे पिता जी का नाम ये है। और अब मैं अपने पुराने नाम को बदल करके नया नाम ये रखना चाहता हूँ या फिर रख रहा हूँ। जैसे कि आपका पहले वाला नाम है ‘राहुल’ और आप राहुल को बदल करके नया नाम ‘रोहित’ रखना चाहते है। इसी तरह से आपको अच्छे से लिख करके बताना होगा। और साथ-साथ आपको अपना पुराना नाम और नया नाम दोनों देना है जिसको आप एक दूसरे से नाम से बदलवाना चाहते है। 

स्टेप 2. न्यूज पेपर मे प्रकाशन भेजना- 

गज़ेट सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आपको जो दूसरा स्टेप फॉलो करना है वो ये है कि आपको अपने नए नाम को अपने जिले के अखबार मे प्रकाशित करवाना होगा। जिस तरह से आपने पहले एफ़िडेविट मे नाम बदलने के लिए रिक्वेस्ट की थी उसी तरह से आपको न्यूज पेपर मे भी अपना नाम बदलवाने के लिए रिक्वेस्ट लिखवानी है। एक बात ध्यान रहे की प्रकाशन आपको अपने जिले के अखबार में करवाना है और साथ में प्रकाशन नेशनल लेवल पर भी मान्य होना चाहिए।

स्टेप 3. सीडी बनवाना-

गज़ेट सर्टिफिकेट (central gazette certificate) को बनवाने के लिए तीसरी प्रक्रिया जो है, वो ये है कि आपको अपना सीडी बनवाना है। सीडी बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप मे या फिर एंड्रॉयड फोन मे माइक्रोसॉफ्ट की वर्ड ऐप्लकैशन मे नाम बदलने के लिए वही रिक्वेस्ट लिखनी है जो आपने पहले एफ़िडेविट और न्यूज पेपर मे लिखवाया था। उसके बाद आपने उस वर्ड फाइल मे जो लेख लिखा है जो इनफार्मेशन डाली है उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है। बर्न करने के बाद आपका जो भी डाटा है वो सब सीडी के अंदर चल जाएगा।  

अब आपको यह सभी दस्तावेज जैसे कि एफ़िडेविट, सीडी, अखबार को तीनों को इकट्ठा करके उनको एक साथ चिपका देना है। 

  • एकबार जब आपकी फाइल पूरी तरह से तैयारी हो जाएगी तो उसके बाद आपको जो काम करना है वो ये है कि आपको सबसे पहले भारत सरकार के भारत पे वेबसाईट पर जा करके वहाँ पर आपको अपने गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने की फीस जमा कर देनी है।
  • जब आप उस फीस को जमा कर देंगे तो जमा कर लेने के बाद आपको सेंट्रल गज़ेट ऑफिस पर जाना है जो की दिल्ली (New Delhi) मे है । उसके बाद वहाँ पर जा करके पुलिस स्टॉप पर उस फाइल को जमा कर देनी है। और नाम बदलवाने का फॉर्म भर देना है। 
  • एकबार जब आप ऊपर बताए गए सारे प्रोसेस को कम्प्लीट कर लेंगे तब करीब 1 महीने 40 दिन तक आपको लगातार इंतेजार करना पड़ेगा फिर जब आप ऊपर दिए गए दिन को कम्प्लीट कर लेंगे, उतना दिन जब पूरा हो जाएगा तो आपका ‘गज़ेट’ गज़ेट ऑफिस से आपके घर पर भेज दिया जाएगा। 

भारत में जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें

  • इन सारे प्रोसेस को कम्प्लीट करने के बाद जब गज़ेट सर्टिफिकेट ऑफिस से आपके पास आ जाता है तो उसकी मदद से आप जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को बदल सकते हैं। 
  • जन्म पर्माण पत्र मे अपने नाम को बदलवाने के लिए आपको अपना गज़ेट सर्टिफिकेट और जन्म पर्माण पत्र लेना उसके बाद आपको Birth Certificate office मे जाना होता है। और जमा करने के साथ-साथ आपको ये भी बताना है कि हमने birth certificate मे अपने नाम को चेंज कर लिया है।
  • एक बार जब आप जन्म पर्माण पत्र (Birth Certificate) में नाम चेंज करवाने ले लिए जितनी भी डॉक्युमेंट्स होती हैं, जब आप उसको जमा कर देंगे तो उसके कुछ ही दिन बाद आप देखेंगे की आपका नाम पहले वाले नाम से बदल कर नए नाम से हो गया है। 

गज़ेट के फायदे

गैजेट सर्टिफिकेट की सबसे खास बात ये है की गैजेट सभी तरह के दस्तावेजों के लिए मान्य होती है। गैजेट सर्टिफिकेट के मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम को बदल सकते हैं। 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस लेख मे हमने बताया है कि आप भारत मे जन्म पर्माण पत्र मे नाम कैसे बदले? के लिए कौन-कौन सी प्रक्रियाए होती है। कौन-कौन से दस्तावेज लगते है। और उन सभी दस्तावेजों को कहाँ से आप बनवा सकते है। उसको कैसे जमा करके सकते है। इसके लिए कौन कौन सी प्रोसेस अपनानी पड़ती है, हमने इस लेख में सब कुछ बता दिया है। हमे उम्मीद है की हमने आपके लिए जो लेख लिया है वो आपके लिए काफी मददगार साबित रहा होगा। 

अगर इस लेख से जुड़ा आपके मन में कोई भी प्रश्न उठ रहा है, तो आप बेझिझक कमेन्ट बॉक्स मे कमेन्ट करके हमसे पूछ सकते है। या फिर हमसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न – जन्म पर्माण पत्र मे नाम चेंज करवाने के लिए क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए? 

उत्तर – जन्म पर्माण पत्र मे नाम चेंज कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों कि जानकारी इस लेख मे ऊपर दी गई है।

प्रश्न – भारत में कानूनी रूप जन्म पर्माण पत्र मे नाम कैसे बदले? 

उत्तर – भारत मे गज़ट सर्टिफिकेट का उपयोग करके आसानी से कोई भी व्यक्ति अपने नाम को  बदल सकते है।

प्रश्न – जन्म पर्माण पत्र मे नाम कैसे चेंज करे? 

उत्तर – जन्म पर्माण पत्र मे नाम बदलवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है जिन दस्तावेजों के नाम हमने इस लेख में ऊपर बताया है।

प्रश्न – मेरे पिताजी का नाम पर्माण पत्र मे कैसे बदलें?

उत्तर –  अगर आपके पिताजी का नाम गलत हो गया है तो आप सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट के द्वारा सही करवा सकते हैं।

प्रश्न – क्या शादी के बाद जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना जरूरी है?

उत्तर – नही, अगर आप अपना नाम जन्म प्रमाण पत्र में बदलवाना चाहती है, तो ही अपना नाम बदले।

प्रश्न- क्या कोई भी जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदल सकते हैं?

उत्तर – हां, हर व्यक्ति जन्म प्रमाण में अपना नाम बदल सकता है।

प्रश्न – पत्नी के जन्म प्रमाण पत्र में पति का नाम कैसे जुड़वाएं?

उत्तर – इस लेख में हमने जो प्रक्रिया बताई है उसको अपना कर आप जन्म प्रमाण पत्र में पति का नाम जुड़वा सकती हैं।

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call