भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें? (Bharat Me Education Document Me Naam Kaise Badle?)

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें? (Bharat Me Education Document Me Naam Kaise Badle?)

By Vipin

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें? (Bharat Me Education Document Me Naam Kaise Badle?)

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें?:- हमारे भारत देश में रह रहें कई व्यक्तियों के साथ ऐसा होता है की उनके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम गलत हो जाता है। या फिर उनके माता पिता का नाम गलत हो जाता है। जिसके कारण उनको कई तरह की समस्या आती है, जैसे की नौकरी मिलने में समस्या, किसी गवर्मेंट या फिर किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम देने में समस्या, मतलब भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट मे नाम गलत हो जाने के कारण ऐसी कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। और जिसको सही करवाने में लिए लोग न जाने कितने इधर-उधर चक्कर काटते हैं, लेकिन फिर भी वो अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम सही नहीं करवा पाते हैं। तो ऐसे में उनको ऐसा कोई व्यक्ति या जरिए की जरूरत होती है जो उनको सही जानकारी दे ताकि वो अपने इस प्रश्न भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें को बदल पाएं। 

तो हेलो दोस्तों हम Your DoorStep टीम से आपसे बात कर रहे हैं और क्या आप भी भारत देश में रहते हैं? क्या आपके भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में आपका नाम गलत हो गया है? क्या आपके भी एजुकेशन डॉक्यूमेंट में आपके माता पिता का नाम गलत हो गया है? क्या आप भी इस प्रश्न को लेकर परेशान हैं की भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें? अगर हां तो हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज की इस लेख में हम आपके इसी समस्या (भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें?) का हल लेकर आएं हैं। 

हम आपको भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें की सारी जानकारी देने वाले हैं। बस आप इस लेख में हमारे साथ अंत तक बने रहें। 

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट क्या होता है? (Bharat Me Education Document Kya Hota Hai?)

एजुकेशन डॉक्यूमेंट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी महत्वपूर्णता भारत देश में बहुत अधिक होती हैं क्योंकि एजुकेशन डॉक्यूमेंट व्यक्ति की पूरी कहानी लिखी होती है, की वो कहां रहता है? माता पिता का नाम क्या है? व्यक्ति कहां तक पढ़ा लिखा है और उसने किस चीज की पढ़ाई की हैं। और इसी एजुकेशन डॉक्यूमेंट से ही व्यक्ति को नौकरी मिल पाती है, और तो और इसी से ही व्यक्ति किसी गवर्मेंट या फिर कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर पता है।

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के कारण (Bharat Me Education Document Me Naam Badalne Ke Karan?) 

कुछ ऐसे कारण जिसकी वजह से लोग भारत देश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलना चाहते हैं।

  • नाम गलत हो जाने के कारण
  • धर्म परिवर्तन के कारण 
  • नाम पसंद नहीं आने के कारण 
  • किसी ज्योतिष के कहने के कारण
  • शादी के बाद तलाक हो जाने के कारण 
  • शादी के बाद पत्नी को अपने नाम में पति का सरनेम जोड़ने के कारण 

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज (Bharat Me Education Document Me Naam Badalne Ke Liye Jaruri Dastavej)

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज
  • ‘गलत नाम वाले एजुकेशन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। 
  • ‘सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट’ की जरूरत पड़ेगी। 
  • ‘एजुकेशन डॉक्यूमेंट की पहले और अंतिम पेज की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी’ की जरूरत पड़ेगी। 
  • अगर आप शादी शुदा हैं तो ‘मेरिज सर्टिफिकेट’ की जरूरत पड़ेगी। 
  • अगर आप शादी शुदा हैं तो ‘तलाक पेपर’ की जरूरत पड़ेगी। 

भारत देश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया (Bharat Desh Me Education Document Me Naam Badalne Ki Puri Prakriya) 

भारत देश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया

भारत देश में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए सरकार ने एक कानूनी प्रक्रिया बनाई है जिसका नाम सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट है। जब आप इस सर्टिफिकेट को बनवा लेंगे उसके बाद इस सर्टिफिकेट की मदद से आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदल पाएंगे।

सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट क्या है? (Central Gazette Certificate Kya Hai?)

सेंट्रल गज़ेट (भारत राजपत्र) एक प्रकार का सर्टिफिकेट है। जिसको केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। गज़ेट सर्टिफिकेट मे लिखा होता है की आप भारत देश के रहने वाले व्यक्ति हैं। और आपका नाम ‘ये’ है, आपके पिता जी का नाम ‘ये’ है, आपके माता जी का नाम ‘ये’ है। और अब आप अपने नाम को बदलना चाहते हैं और आपको भविष्य मे इसी नाम से जाना जाएगा। 

या फिर उसमे दूसरी तरह लिखा होगा की ‘आपके पास जितने भी दस्तावेज हैं, उन सभी दस्तावेजों मे आपका नाम गलत लिखा है, आपके माता पिता का नाम गलत लिखा है, और आपका सही नाम ‘ये…’ है। 

सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया (Central Gazette Certificate Banwane Ki Puri Prakriya) 

 गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया

सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको ये तीन तीन स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। 

तीनों स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं – 

  • एफ़िडेविट बनवाना 
  • समाचार पत्र मे प्रकाशन भेजना 
  • सीडी बनवाना 

स्टेप 1. एफ़िडेविट बनवाना – 

एफ़िडेविट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप अपने किसी नजदीकी वकील से संपर्क करके बनवा सकते हैं। एफ़िडेविट सर्टिफिकेट बनवाते समय आपको अपनी सारी जानकारी लिखवानी होगी। जैसे की आपका नाम, आपके माता पिता जी नाम लिखवाना होगा। उसके साथ ही आपको ये भी लिखवाना होगा की आप अपने नाम को बदलना चाहते हैं। और उसी मे आपको अपना ‘पुराना और नया नाम’ दोनों लिखवाना होगा। 

स्टेप 2. समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना – 

एफ़िडेविट बनवाने के बाद आपको समाचार पत्र मे प्रकाशन भेजना है और न केवल प्रकाशन भेजना है बल्कि आपको हिन्दी और अंग्रेजी दोनों समाचार पत्र मे प्रकाशन भेजना है। प्रकाशन भेजते समय आपको वही इनफार्मेशन लिखना है, जो इनफार्मेशन आपने एफ़िडेविट मे लिखवाई थी। 

समाचार पत्र में प्रकाशन भेजते समय याद रखने योग्य बातें – 

  • आप जिस समाचार पत्र में प्रकाशन भेज रहे हैं वो आपके शहर का होना चाहिए।
  • और उस समाचार पत्र की मान्यता नैशनल लेवल पर भी होना चाहिए। 

स्टेप 3. सीडी बनवाना – 

सीडी बनवाने के लिए आपको अपने किसी भी डिवाइस के अंदर माइक्रोसॉफ्ट की वर्ड एप्लीकेशन को खोलना है और उसमें नाम बदलने के लिए वही इनफार्मेशन लिखना करना है जो इनफार्मेशन आपने समाचार पत्र और एफ़िडेविट मे लिखवाई थी। इनफार्मेशन लिखने के बाद आपको उस वर्ड फाइल को बर्न कर देना है, बर्न करने के बाद आपके द्वारा टाइप की गई सारी जानकारी सीडी के अंदर चली जाएगी। 

फिर आपको (एफ़िडेविट, समाचार पत्र, सीडी और गलत नाम वाला एजुकेशन डॉक्यूमेंट) एक साथ लगा लेना है। 

  • और भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाईट भारत पे पर जाकर ‘गज़ेट सर्टिफिकेट’ बनवाने की फीस भर देनी है। 
  • उसके बाद इन्ही फाइल को लेकर ‘सेंट्रल गज़ेट ऑफिस’ चले जाना है। जो दिल्ली मे स्थित है। वहाँ जाने के बाद पुलिस स्टॉप पर सभी फाइल को जमा कर देना है और नाम बदलने का फॉर्म भर देना है। 
  • जब आप इन सभी प्रोसेस को पूरा कर लेंगे उसके बाद आपको 30 से 40 दिन तक इंतेजार करना है फिर सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट ‘गज़ेट ऑफिस’ के द्वारा आपके घर भेज दिया जाएगा। 

भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदले? (Bharat Me Education Document Me Naam Kaise Badle?) 

सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट आपके हाथ में आ जाने के बाद आपको ‘गज़ेट सर्टिफिकेट’ लेना है और आपने अपनी पढ़ाई जिस भी बोर्ड से की है उस बोर्ड ऑफिस मे चले जाना है और अपने ‘एजुकेशन डॉक्यूमेंट’ के कॉपी के साथ में अपने ‘गज़ेट सर्टिफिकेट’ की कॉपी देनी है। फिर सेंट्रल गज़ेट के कॉपी और एजुकेशन डॉक्यूमेंट के कॉपी के आधार पर आपका नाम ‘भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट’ में बदल दिया जाएगा।  

सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट के फायदे (Central Gazette Certificate Ke Fayde) 

वैसे तो सेंट्रल गैजेट सेरेटिटिकट का फायदा यही है की आप इसकी मदद से भारत देश में अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदल सकते हैं, पर उसके साथ ही आप अपने किसी भी दस्तावेज में अपना नाम बदल सकते हैं।

निष्कर्ष (Nishkarsh) –

इस लेख में हमने आपको जो भर भर के जानकारी दी है उसको अगर हम थोड़े में आपको बताए तो वो क्या है? वो है अगर आप भारत देश में रहते है। और अगर आपके एजुकेशन डॉक्यूमेंट में आपका नाम गलत हो हुआ है तो आप उसको कैसे बदल सकते हैं। मतलब हमे इस लेख में भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें से जुड़ी सारी जानकारी दे दी है। और हमे पूरा उम्मीद है की आप इस जानकारी का पूरी तरह से फायदा उठाएंगे और अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलेंगे। 

लेकिन इसके बाद भी अगर आपको इस लेख में बताई गई जानकारी को सही तरीके से फॉलो करना मुश्किल लग रहा है। अगर इतने सारे स्टेप्स को फॉलो करना आपको काफी जटिल काम लग रहा है। आपको दिक्कत महसूस हो रही है, तो कोई बात नहीं। 

इसमें हम आपकी मदद करेंगे, दोस्तों हमारी एक कंपनी है जिसका नाम Your DooStep है। और इसके द्वारा हम लोगो का गैजेट सर्टिफिकेट बनवाकर उनके एजुकेशन सर्टिफिकेट में उनका नाम सही करने के लिए हम उनकी हेल्प करते हैं। 

और हम आपकी भी हेल्प कर सकते हैं, अगर आप चाहते हैं की हम आपकी हेल्प करें तो आप हमारी टीम से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट करने के लिए इसी वेबसाइट पर आपको हरा कलर का एक व्हाट्सएप आइकन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके आप हमारी टीम से बात कर सकते है। हमारी टीम आपकी पूरी मदद करेगी।

हमारी टीम से कॉन्टैक्ट करके जानकारी लाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – 

सवाल – भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें? 

जवाब – भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जिसकी जानकारी हमने आपको इसी लेख में दी है। 

सवाल – भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कानूनी रूप से नाम कैसे बदलें? 

जवाब – भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कानूनी रूप से नाम बदलने के लिए आपको ‘सेंट्रल गज़ेट सर्टिफिकेट’ की जरूरत पड़ेगी। और इसकी भी जानकारी आपको इस लेख मे मिल जाएगी। 

सवाल – भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए किन दस्तावजों की जरूरत पड़ती है?  

जवाब – भारत में एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावजों की जरूरत पड़ती है। और उसकी जानकारी आपको इस लेख मे मिल जाएगी। 

सवाल – मेरे पिता जी का नाम एजुकेशन डॉक्यूमेंट में कैसे बदलें?

जवाब – सेंट्रल गज़ेट की सहायता से आप अपने एजुकेशन डॉक्यूमेंट मे अपना नाम बदल सकते हैं। 

सवाल – शादी के बाद एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम कैसे बदलें?

जवाब – शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलना पूरी तरह से आपके हाथ में है। अगर आप विदेश मे यात्रा करना चाहती। तो आपको शादी के बाद एजुकेशन डॉक्यूमेंट में नाम बदलना पड़ेगा। लेकिन अगर आप विदेश में यात्रा नहीं करना चाहती है। तो आप रहने दे।

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call