
असम आधार कार्ड मे नाम चेंज कैसे करें | Assam Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
असम में रहने वाले निवासी अगर अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें गजट पत्रिका को प्रकाशित करना होगा। यह एक नया बदलाव हुआ है जिसके बाद गजट पत्रिका की डिमांड काफी तेजी से असम में बड़ी है। अगर आप नहीं जानते कि गजट पत्रिका क्या है और किस प्रकार इसका इस्तेमाल करके आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाता है तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर है। हम आपको बताएंगे कि असम में आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण है और किसी भी कारण से नाम में परिवर्तन होने पर आधार कार्ड को अपडेट किस तरह करना चाहिए।
पहले आधार कार्ड में नाम अपडेट करने की प्रक्रिया थोड़ी आसान थी लेकिन अब इस प्रक्रिया को काफी लंबा और जटिल बना दिया गया है। हालांकि हमारी मदद से आप आसानी से घर बैठे अपने नाम का गजट प्रकाशित करके आधार कार्ड या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज में तुरंत नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।
असम में आधार कार्ड क्या है? | What is Assam Aadhar Card?
आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसे देश के सभी नागरिक पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसमें 12 अंक का एक नंबर होता है जिसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जाता है आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी होती है जिस वजह से सरकार सभी नागरिकों की जानकारी को सुरक्षित रख पाती है। आधार कार्ड के ही जरिए सरकार विभिन्न योजनाओं को सभी नागरिकों तक सही तरीके से पहुंचा पाती है। ऐसे में आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो आपको विभिन्न प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है इस वजह से अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो दिए गए निर्देशों को अच्छे से समझे।
असम आधार कार्ड में नाम चेंज करने की प्रक्रिया का अपडेट | Assam Aadhar Card New Update
आज से कुछ समय पहले असम आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको स्थानीय आधार सुधार केंद्र में जाकर एक आवेदन फॉर्म भरना होता था। लेकिन इस प्रक्रिया में बहुत सारी खामी थी जिस वजह से आधार कार्ड में अलग-अलग नाम से फ्रॉड शुरू हो गए हैं। आधार कार्ड जारी करने वाली यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तरफ से बताया गया कि फ्रॉड और डुप्लीकेट नाम को कम करने के लिए आधार कार्ड के नाम चेंज प्रक्रिया को बदल दिया गया है। अब अगर देश का कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहता है तो उसे अपने नाम का एक गजट पत्रिका प्रकाशित करना होगा।
यूआईडीएआई के तरफ से हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करके बताया गया कि ऑनलाइन या ऑफलाइन आप अपना गजट प्रकाशित कर सकते हैं। गजट का इस्तेमाल भी पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल करके सभी को अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करना होगा।
असम आधार कार्ड में नाम चेंज करना कब जरूरी है | When to Change Name in Assam Aadhar Card
कुछ खास परिस्थिति में असम आधार कार्ड में नाम को अपडेट करना बहुत जरूरी है जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- शादी के बाद नाम में कोई चेंज होता है तो आधार कार्ड में अपडेट करना जरूरी है।
- डिवोर्स के बाद नाम में चेंज होता है तो आधार कार्ड चेंज करना जरूरी है।
- किसी भी कारण से अपने नाम को चेंज करना चाहते हैं तो अपने नाम का गजट पत्रिका प्रकाशित करके किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
- नए नाम से किसी जगह नौकरी ज्वाइन करना चाहते हैं तो आधार कार्ड में नया नाम ऐड करना होगा।
- आधार कार्ड में नाम में कोई गलती है तो उसे सही करने के लिए नया नाम ऐड करना होगा।
अब असम आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे होगा | Process of Name Change in Assam Aadhar Card
असम आधार कार्ड में अब नाम चेंज करने के लिए आपको एक खास प्रक्रिया को पालन करना होगा जिसे नीचे दिया गया है –
- सबसे पहले आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसके लिए सबसे पहले एक एफिडेविट बनवाना होगा।
- इसके बाद अपने नाम परिवर्तन का विज्ञापन दो अलग-अलग अखबारों में प्रकाशित करना होगा।
- इसके बाद एक आवेदन पत्र बजट कार्यालय भेजना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी साथ में भेजना होगा।
- कुछ दिनों के अंदर गजट बन जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद गजट को आधार सुधार केंद्र में यह यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करके आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।
असम आधार कार्ड में नाम चेंज के लिए आवश्यक दस्तावेज | Important Documents for Assam Aadhar Name Change
अगर आप असम के आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- आवेदक का पुराना आधार कार्ड
- असम का मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का दो अखबार में विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- नाम परिवर्तन के कारण का सर्टिफिकेट
असम में गजट क्या है? | What is Gazette in Assam?
असम के लोगों के लिए गजट एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग कार्य के लिए किया जाता है। गजट केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक सरकारी पत्रिका है जिसमें सरकार विभिन्न योजना और नीति की जानकारी को प्रकाशित करती है। अगर आप असम के किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन या धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी पहले गजट पत्रिका में प्रकाशित करनी होगी। गजट का इस्तेमाल एक सरकारी पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है इस पत्रिका को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें नाम किस प्रकार प्रकाशित करना है इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
असम आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें | Assam Aadhar Card Me Name Change Kaise Kare
अगर आप असम आधार कार्ड में नाम चेंज करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताया कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले एफिडेविट बनवाएं
इसके लिए आपको सबसे पहले असम के स्थानीय कोटिया नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा जिसके लिए आप किसी भी वकील या अधिवक्ता की मदद ले सकते हैं। हलफनामा बहुत जल्दी तैयार हो जाता है इसमें आपको अपना पुराना नाम नया नाम और नाम परिवर्तन का कारण से जुड़ा सभी प्रकार के जानकारी को बताना है और अंत में अपना हस्ताक्षर करके सभी बातों को सत्यापित करना है।
इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको असम के स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में विज्ञापन जारी करना है। इस विज्ञापन के जरिए आपको नए नाम को सार्वजनिक करना है इस वजह से अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाकर पुराना नाम नया नाम पिता या पति का नाम और अपना पता बताना है और उसके बाद अखबार में आपका विज्ञापन जारी हो जाएगा उन दोनों विज्ञापन का जेरोक्स अपने पास रख ले।
इसके बाद गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय को एक आवेदन पत्र भेजना है इस आवेदन पत्र में नाम परिवर्तन से जुड़ी अन्य जानकारी को स्पष्ट शब्दों में लिखना है। इस आवेदन पत्र में आपको आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। इसके अलावा ऊपर बताएं सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी भेजना है और इन सभी के आधार पर आपका गजट प्रकाशित हो जाएगा जिसे आप गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
गजट को जमा करके नाम चेंज करें
अब नाम चेंज करने के लिए आपको अपने गजट को आधार सुधार केंद्र में जाकर जमा करना होगा और एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भरना होगा। आप यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर भी गजट को अपलोड करके अन्य परिवर्तन कर सकते हैं। हालांकि सब चीज जमा करने के बाद अधिकतम 90 दिन के अंदर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज हो जाएगा और नया आधार कार्ड आपके बताए हुए पते पर डिलीवर हो जाएगा।
ऑनलाइन घर बैठे असम आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा | Online Name Change Service by Yourdoorstep
हमारी तरफ से सभी पाठकों को ऑनलाइन घर बैठे उनके आधार कार्ड में नाम चेंज करने की सुविधा दी जा रही है। जैसा कि आपको बताया गया अब आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है, ऐसे में आप घर बैठे गजट पत्रिका हमारी वेबसाइट की मदद से आसानी से बना सकते हैं। आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए संपर्क के विकल्प पर क्लिक करना है और हमसे संपर्क करना है जिसके बाद हम आपका गजट प्रकाशित करेंगे और इस गजट की मदद से आप अपने आधार कार्ड में तुरंत नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. असम आधार कार्ड में कौन नाम चेंज करवा सकता है?
असम आधार कार्ड में कोई भी व्यक्ति आसानी से नाम परिवर्तन करवा सकता है इसके लिए आपको केवल गजट प्रकाशित करना होगा।
Q. असम आधार कार्ड में नाम चेंज करना कब जरूरी है?
असम के आधार कार्ड में शादी के बाद डिवोर्स के बाद या फिर आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने पर नाम चेंज करवाना अत्यंत जरूरी हो जाता है।
Q. असम आधार कार्ड में नाम चेंज करने की प्रक्रिया?
आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले एक एफिडेविट जारी करना होता है उसके बाद नाम परिवर्तन का एक विज्ञापन जारी करना होता है उसके बाद आपका गजट बन जाता है जिसे आधार सुधार केंद्र में जमा करके आप आसानी से अपने आधार कार्ड में नाम चेंज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि असम आधार कार्ड में नाम चेंज कैसे करें। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम चेंज करने की अन्य प्रक्रियाओं के बारे में भी अच्छे से बताया गया हैअगर आधार कार्ड में नाम चेंज करने से जुड़े सभी प्रकार के सवालों का उत्तर इस लेख के जरिए आपको आसानी से मिला है तो इसे अपने मित्रों के साझा सहायता करें। इसके अलावा अगर आधार कार्ड या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करने की प्रक्रिया कुछ समझने के लिए आपके पास कोई प्रश्न है तो इसके लिए आपका वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमको संपर्क कर सकते हैं।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
