अपना नाम कैसे बदलें?:- क्या आपका नाम गलत हो गया है? क्या आपके किसी भी डॉक्यूमेंट में आपका नाम गलत हो गया है? क्या नाम गलत हो जाने के कारण आपके पास आ रहे अवसरों का आप फायदा नही उठा पा रहे हैं? क्या आप अपना नाम कैसे बदलें को लेकर परेशान रहते हैं? और क्या आप अपने नाम को बदलना चाहते हैं? अगर इन सभी प्रश्नों का उत्तर हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पहुंचे है।
इस लेख में हम आपको अपना नाम कैसे बदलें से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं। जिसकी मदद से आप अपना नाम बदल सकते हैं।
नाम बदलने के कारण (Naam Badalne Ke Karan)
- धर्म परिवर्तन के कारण।
- नाम गलत हो जाने के कारण।
- नाम पसंद नहीं आने के कारण।
- किसी ज्योतिष के सलाह के कारण।
- शादी के बाद तलाक हो जाने के कारण।
- शादी के बाद पत्नी को अपने नाम में पति का सरनेम जोड़ने के कारण।
नाम बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज (Naam Badalne Ke Liye Jaruri Dastavej)

- सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
- पासपोर्ट साइज दो फोटो कॉपी की जरूरत पड़ेगी।
- नए नाम की आईडी सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
- शादी के बाद नाम बदलने के लिए तलाक पेपर की जरूरत पड़ेगी।
- शादी के बाद नाम बदलने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
अपना कैसे बदलें की पूरी प्रक्रिया (Apna Naam Kaise Badle Ki Puri Prakriya)

अगर आपको अपना नाम बदलना है तो उसके लिए आपको एक प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ेगा जिसका नाम सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट है।
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट क्या है? (Central Gazette Certificate Kya Hai?)
सेंट्रल गैजेट (जिसको हिंदी में राजपत्र कहते हैं) एक सर्टिफिकेट है। जिसको केंद्रीय सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इस सर्टिफिकेट में आपकी पूरी जानकारी लिखी गई होती है। की आप यहां रहते हैं, आपका नाम ये है और आप अपने नाम को बदलना चाहते हैं और अब आपको इसी नाम से जाना जाएगा।
या फिर आपके पास जितने भी दस्तावेज हैं, सभी दस्तावेजों में आपका नाम गलत लिखा है।
सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया (Central Gazette Certificate Banwane Ki Puri Prakriya)

सेंट्रल गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको सबसे पहले नीचे दिए गए तीनों स्टेप्स को पूरा करना पड़ेगा।
वो तीनों स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं।
- एफिडेविट बनवाना
- समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना
- सीडी बनवाना
स्टेप 1. एफिडेविट बनवाना –
एफिडेविट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप अपने पास के किसी वकील से संपर्क करके बनवा सकते हैं। एफिडेविट बनवाते समय उसमें अपना नाम बदलने से जुड़ी पूरी जानकारी को लिखना है। जैसे की आप अपने नाम को बदलना चाहते हैं, और अब आपको इसी नाम से जाना जाएगा। और आप इस कारण से अपने नाम को बदलना चाहते हैं। इसकी पूरी जानकारी लिखना है और साथ में अपना नया और पुराना नाम दोनो देना है।
स्टेप 2. समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना –
आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के समाचार पत्र में प्रकाशन भेजना है। और नाम बदलने के लिए एफिडेविट की तरह ही पूरी जानकारी को लिखना है।
प्रकाशन भेजने वक्त ध्यान रखने योग्य बातें –
- आप जिस समाचार पत्र में प्रकाशन भेज रहे हैं वो आपके शहर का ही होना चाहिए।
- और उसकी मान्यता नेशनल लेवल पर भी होनी चाहिए।
स्टेप 3. सीडी बनवाना –
सीडी बनवाने के लिए आपको माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एप्लीकेशन में नाम बदलने के लिए इन्फॉर्मेशन लिखनी है फिर बाद में उस फाइल को बर्न कर देना है। बर्न करने पर सारी इन्फॉर्मेशन सीडी के अंदर चली जाएगी।
तीनों फाइल बन जाए उसके बाद (सीडी, प्रकाशन पत्र, एफिडेविट) तीनों को एक साथ चिपका देना है।
- और भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट भारत पे पर जाकर गैजेट सर्टिफिकेट बनवाने की फीस जमा कर देनी।
- उसके बाद इन फाइल को लेकर गैजेट ऑफिस (दिल्ली में) चले जाना है। और वहां पुलिस स्टॉप पर सभी फाइल को जमा कर देना है, और नाम बदलने का फॉर्म भर देना है।
- जब आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कर लेंगे उसके बाद आपको करीब 30 से 40 दिन तक लगातार इंतजार करना पड़ेगा। फिर सेंट्रल गैजेट, गैजेट ऑफिस के द्वारा आपके पास भेज दिया जाएगा।
अपना नाम कैसे बदलें? (Apna Naam Kaise Badle?)
अब आते हैं इस लेख के सबसे महत्वपूर्ण प्वाइंट पर अपना नाम कैसे बदलें? अपना नाम बदलने के लिए आपको अपना गैजेट लेना है और आप जिस भी डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलना चाहते हैं, उस ऑफिस में चले जाना है, और अपना गैजेट दे देना है। फिर गैजेट के आधार पर आपका नाम बदल फिया जाएगा।
गैजेट के फायदे (Gazette Ke Fayde)
गैजेट सर्टिफिकेट एक ऐसा सर्टिफिकेट है जो सभी तरह के दस्तावेजों एक लिए मान्य होता है, इसकी मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में अपना नाम बदल सकते हैं।
निष्कर्ष (Nishkarsh)
इस लेख में हमने आपको अपना नाम कैसे बदलें से जुड़ी सभी जानकारी दी है। और हमें पूरा उम्मीद की आपको पूरी जानकारी अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी। और इसकी मदद से आप अपना नाम को कैसे बदलें को बदल सकते हैं।
लेकिन इसके बाद भी अगर आपको कोई दिक्कत वाली बात लग रही है, अगर इस लेख में बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करने में आपको कोई परेशानी वाली बात लग रही है। अगर इतने सारे स्टेप्स को फॉलो करने भर का आपके पास टाइम नही है। तो इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।
अपना नाम कैसे बदलें में हम आपकी मदद करेंगे, अगर आप चाहते हैं की हम आपकी मदद करें, तो उसके लिए इसी वेबसाइट पर व्हाट्सएप का एक आइकन आपको दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं।
हमारी टीम आपको अपना नाम कैसे बदलें से जुड़ी सभी जानकारी देगी।
लोगों द्वारा पूछा जाने वाला सवाल –
सवाल – अपना नाम कैसे बदलें?
जवाब – गैजेट की मदद से आप अपने नाम को बदल सकते हैं
सवाल – अपना नाम बदलने के लिए कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?
जवाब – अपना नाम बदलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, जिसकी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी
सवाल – अपना नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया क्या है?
जवाब – अपना नाम बदलने के लिए पूरी प्रक्रिया इस लेख में बताई गई है।
सवाल – क्या गैजेट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम बदल सकते हैं?
जवाब – हां, गैजेट की मदद से आप अपने किसी भी दस्तावेज में अपना नाम बदल सकते है।