
आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक से नाम गलत हो गया? ऐसे में घर बैठे सुधार कैसे करें
आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक कैसे सुधार करें – अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत हुआ है तो इसके लिए कुछ जानकारी आज सजा की गई है। आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। लेकिन जब नाम में टाइपिंग मिस्टेक हो जाए तो बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह दिक्कत आने लगती है। अच्छी बात यह है कि आप यह गलती घर बैठे या नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर आसानी से सुधार सकते हैं। लेकिन आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण डॉक्यूमेंट को सही करने की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव आया है जिसे आज सरल शब्दों में समझाया गया है।
आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक कैसे सुधार करें – Overview
| समस्या की स्थिति | समाधान का तरीका | ज़रूरी दस्तावेज़ |
|---|---|---|
| नाम में 1–2 अक्षरों की टाइपिंग मिस्टेक | ऑनलाइन सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल से सुधार करें | पहचान पत्र (ID Proof) |
| नाम पूरी तरह से गलत दर्ज हो गया हो | नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं | गजट, एफिडेविट, ID प्रूफ |
| दस्तावेज़ में सही नाम, लेकिन आधार में गलत | संबंधित दस्तावेज़ साथ ले जाकर सुधार करवाएं | स्कूल/बोर्ड सर्टिफिकेट |
| बार-बार सुधार के बाद भी अपडेट न हो रहा हो | UIDAI को शिकायत दर्ज करें या गजट नोटिफिकेशन कराएं | गजट + आवेदन पत्र |
| मिस्टेक सेवा केंद्र की वजह से हुई हो | सेंटर से acknowledgment स्लिप लेकर शिकायत करें | पुराना आधार और नया प्रूफ |
Also Read
- How to Change Name in Aadhaar Card in Andhra Pradesh – A Complete Step-by-Step Guide
- How Can I Change My Father’s Name on My Birth Certificate Legally? | Your Door Step
आधार कार्ड में नाम गलत कैसे हो जाता है
कुछ कारण से आधार कार्ड में नाम गलत हो जाता है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –
- एनरोलमेंट या आवेदन के समय टाइपिंग मिस्टेक हो जाता है।
- ऑपरेटर की चूक के कारण भी गलती हो जाता है
- डॉक्यूमेंट को गलत तरीके से पढ़ लेने या किसी मशीनी कारण के वजह से भी स्पेलिंग मिस्टेक हो जाता है।
- कभी-कभी एप्लीकेशन में गलत स्पेलिंग भरा जाता है जिस वजह से आधार कार्ड में गलती हो जाती है।
आधार कार्ड में नाम सुधार का नया तरीका
आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत आधार कार्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया को थोड़ा जटिल कर दिया गया है जो आधार कार्ड की सुरक्षा के लिए जरूरी था। यूआईडीएआई के तरफ से यह सूचित किया गया है कि आधार कार्ड में अगर किसी को नाम सही करना है तो अब गजट प्रकाशित करना होगा। यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी होती है आमतौर पर इसे ऑफलाइन करना पड़ता है लेकिन हमारी मदद से आप इसे घर बैठे भी कर सकते हैं।
आपको बता दे वर्तमान समय में अगर नाम में कोई छोटी-मोटी गलती को सही करना है तो आपको आधार सुधार केंद्र जाकर एक आवेदन फॉर्म भरकर और अपना सही नाम वाला दस्तावेज जमा करना होगा। दूसरी तरफ अगर नाम में कोई बड़ा बदलाव करना है तो इसके लिए आपको गजट ऑफिस जाना होगा जो प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन होगी और ऑनलाइन करने की सुविधा हमारी तरफ से दी जा रही है।
क्या नाम की टाइपिंग मिस्टेक सुधार संभव है?
आपको बता दे कि केवल आधार कार्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसके अलावा किसी और चीज में बदलाव नहीं किया गया है इस वजह से हां, आप आसानी से अपने आधार कार्ड में नाम सुधार कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम सुधार को दो तरह से बनता गया है। पहले माइनर सुधार जिसमें नाम में कोई छोटी-मोटी गलती को सुधारना होता है। मेजर सुधार जिसमें आपका पूरा नाम बदलता है या सरनेम बदल जाता है। जब मेजर सुधार करना होता है तब आपको वेरिफिकेशन के लिए गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है। और माइनर सुधार के लिए आपके पास एक सही डॉक्यूमेंट होना चाहिए जिसमें आपका नाम सही से लिखा हो और उसे डॉक्यूमेंट को देखकर आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
आधार कार्ड में नाम सही करने के लिए कौन-कौन सी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी
अगर आधार कार्ड में आप नाम चेंज करना चाहते हैं या नाम करेक्शन करना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गई है –
- आपका पुराना आधार कार्ड जिसमें नाम गलत है
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- नाम परिवर्तन का एफिडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट कार्यालय को आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
नाम सुधार के लिए कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत
- अगर शादी के बाद नाम चेंज करना है तो विवाह सर्टिफिकेट की जरूरत होगी
- अगर तलाक के बाद नाम चेंज करना है तो डिवोर्स सर्टिफिकेट की जरूरत होगी
- अगर बच्चे के जन्म लेने के बाद आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी
- अगर किसी बच्चे को गोद लेते हैं और उसके नाम में परिवर्तन करना है तो एडॉप्शन डीड की जरूरतहोगी
एड्रेस प्रूफ के लिए कौन सा दस्तावेज इस्तेमाल करें
अपने एड्रेस को प्रूफ करने के लिए कुछ अन्य प्रकार के जरूरी दस्तावेज को जमा करना होता है –
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट
- बिजली बिल
- रेंट एग्रीमेंट
सुधार में कितना समय लगता है और कैसे ट्रैक करें
आधार कार्ड में अलग-अलग तरह की गलती पर अलग-अलग समय लगता है। अगर आपको अपने आधार कार्ड में माइनर मिस्टेक को चेंज करना है तो इसमें 7 से 1 महीने का वक्त लग सकता है जो आधार सुधार केंद्र में जाकर अपने सही दस्तावेज को जमा करके किया जा सकता है।
लेकिन अगर आप अपने आधार कार्ड में शादी के बाद तलाक के बाद या धर्म परिवर्तन के बाद अपने पूरे नाम को बदलना चाहते हैं या फिर अपने सरनेम को पूरी तरह से चेंज करना चाहते हैं तो ऐसे में गजट कार्यालय जाकर अपना गजट पत्रिका प्रकाशित करना होगा जिसमें दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है।
आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक कैसे सुधार करें
अगर आपको अपने आधार कार्ड में अपना पूरा नाम चेंज करना है तो इसके लिए कुछ जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा –
- सबसे पहले एफिडेविटजारी करें
सबसे पहले किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होगा। इसमें आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बतानी होगी। इसके लिए किसी स्थानीय वकील की मदद से आपको नाम परिवर्तन का कारण और अन्य जानकारी को बढ़कर एक एफिडेविट तैयार करना है जिसे गजट कार्यालय में जमा करके आप आसानी से नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
- इसके बाद नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है। जिसमें आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और अपना पता बताना है। इसके आधार पर एक विज्ञापन स्थानीय भाषा के अखबार और एक अंग्रेजी भाषा के अखबार में प्रकाशित होगी। इसके लिए अखबार के प्रशासन कार्यालय में जाना होगा। इसके बाद आपका विज्ञापन जारी हो जाएगा जिसका जेरॉक्स आपको गजट ऑफिस में जमा कर देना है।
- इसके बाद गजट कार्यालय को आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज जमा करें
इसके बाद आपको गजट कार्यालय में जाकर एक आवेदन पत्र जमा करना है। इस आवेदन पत्र में आपको नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी है। इसके साथ-साथ आपको अपने सभी दस्तावेजों को सीडी में इकट्ठा करके जमा करना है। अब गजट ऑफिस में सारा दस्तावेज ऑनलाइन सीडी के माध्यम से जमा होता है इसके लिए सभी दस्तावेजों के अच्छे से फोटो खींचकर सीडी में इकट्ठा करके उसे गजट ऑफिस में जमा करना है। किसके साथ-साथ एक आवेदन पत्र भी देना है जिसके आधार पर आपकी गजट पत्रिका प्रकाशित की जाएगी।
- गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद गजट की आधिकारिक वेबसाइट से आपको अपना गजट डाउनलोड कर लेना है। इस गजट को आपको आधार सुधार केंद्र में जाकर जमा करना है और दिए हुए गजट के आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके दिए हुए पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा। इस तरह आपको कुछ दिनों के अंदर आपका नया आधार कार्ड मिल जाएगा जिसमें नया नाम होगा और आप इसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन घर बैठे स्पेलिंग मिस्टेक वाले आधार कार्ड में नाम करेक्शन कैसे करें
अगर आपको ऑनलाइन घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम करेक्शन करना है तो आप यह यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट से खुद नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारी मदद लेनी चाहिए हम आपके आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए गजट प्रकाशित करेंगे और बिना किसी भाग दौड़ के आप घर बैठे अपने आधार कार्ड और किसी अन्य सरकारी दस्तावेज में भी आसानी से नाम चेंज कर पाएंगे।
हमारे तरफ से यह सुविधा दी जा रही है जिसमें आपका आधार कार्ड में नाम चेंज किया जाएगा और इसके लिए आपको केवल हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है। हम आपसे कुछ जानकारी लेंगे और उसके आधार पर आपका आधार कार्ड में नाम चेंज करेंगे और आपके घर बैठे अपना नया आधार कार्ड प्राप्त कर पाएंगे।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में बताया कि आधार कार्ड में टाइपिंग मिस्टेक कैसे सुधार करें किया जाता है। इसके अलावा यह भी बताया कि आधार कार्ड में ऑनलाइन नाम चेंज कैसे हो रहा है इसके लिए गजट पत्रिका की प्रक्रिया क्या है। अगर हमारे द्वारा साझा जानकारी के आधार पर आप अपने आधार कार्ड में नाम करेक्शन कर पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
