10वीं और 12वीं की मार्कशीट में नाम सुधार की प्रक्रिया – राजस्थान बोर्ड में

10वीं और 12वीं की मार्कशीट में नाम सुधार की प्रक्रिया – राजस्थान बोर्ड में

By Abhisheak Kumar

10वीं और 12वीं की मार्कशीट में नाम सुधार की प्रक्रिया – 10वीं और 12वीं की मार्कशीट बहुत जरूरी दस्तावेज होती है जिसका इस्तेमाल आगे पढ़ाई करने के लिए या नौकरी पाने के लिए किया जाता है। इस वजह से इसका पूरी तरह अपडेट होना जरूरी है। नाम की गलती से आगे पढ़ाई नौकरी या सरकारी कामों में अलग-अलग परेशानी आ सकती है। 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एक स्थाई शिक्षक दस्तावेज है जिसे सही करने की पूरी प्रक्रिया गजट पत्रिका से होकर जाती है। राजस्थान बोर्ड की ओर से नाम सुधार की प्रक्रिया कैसे की जाती है और इसके लिए आपको क्या करना चाहिए उसकी पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। 

10वीं और 12वीं की मार्कशीट में नाम सुधार की प्रक्रियाOverview

प्रक्रिया का चरणविवरणज़रूरी दस्तावेज़सुझाव / टिप्स
नाम में गलती की पहचान करेंमार्कशीट और अन्य दस्तावेज़ों से नाम का मिलान करेंआधार कार्ड, पुरानी मार्कशीटगलती टाइपिंग है या कानूनी बदलाव – पहले तय करें
आवेदन पत्र तैयार करेंबोर्ड के फॉर्मेट में एप्लीकेशन लिखेंआवेदन पत्र (RBSE फॉर्मेट में)साफ-सुथरे और स्पष्ट शब्दों में लिखें
एफिडेविट बनवाएंनाम की स्पेलिंग या बदलाव के लिए शपथ पत्रनोटरी से बना एफिडेविटभाषा में कोई विरोधाभास न हो
स्कूल से प्रमाण पत्र लेंस्कूल द्वारा जारी सत्यापन प्रमाणपत्रस्कूल लेटरहेड पर नाम सुधार की पुष्टिस्कूल की मोहर और हस्ताक्षर जरूरी
दस्तावेज़ संलग्न करेंसभी जरूरी प्रमाण संलग्न करेंआधार, गजट, पासपोर्ट साइज फोटोसभी डॉक्युमेंट सेल्फ-अटेस्टेड होने चाहिए
आवेदन RBSE में जमा करेंराजस्थान बोर्ड, अजमेर में फाइल जमा करेंसभी डॉक्युमेंट एक साथSpeed Post या व्यक्तिगत रूप से जमा करें
फीस का भुगतान करेंनिर्धारित शुल्क चालान या डीडी द्वारा जमा करेंचालान / डीडी की कॉपीरसीद को सुरक्षित रखें
संशोधित प्रमाणपत्र प्राप्त करेंवेरिफिकेशन के बाद नया सर्टिफिकेट मिलता हैपहचान पत्र की कॉपीसमय: 30–60 दिन तक लग सकते हैं

Also Read

किन गलतियों के लिए आप नाम सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं 

कौन-कौन सी ऐसी गलती होती है जब आपको नाम सुधार के लिए आवेदन करना चाहिए इसकी सूची नीचे दी गई है –

  • जब आपके मार्कशीट में स्पेलिंग मिस्टेक रहेगा। 
  • पूरे नाम की गलत एंट्री हो गई है तब आपको नाम चेंज करना चाहिए। 
  • माता-पिता के नाम में कोई प्रकार की त्रुटि हो तो नाम चेंज करना चाहिए। 
  • गजट नोटिफिकेशन के बाद नाम में परिवर्तन किया जा सकता है। 
  • आधार कार्ड के अनुसार अगर नाम मैच ना करे तो नाम चेंज किया जाएगा।
गलती का प्रकारसमाधान प्रक्रिया
एक अक्षर की गलतीस्कूल से आवेदन और प्रमाण पत्र
पूरे नाम में गलतीकोर्ट एफिडेविट + गजट नोटिफिकेशन
माता/पिता के नाम में त्रुटिअभिभावक दस्तावेज़ + स्कूल से समर्थन पत्र

राजस्थान बोर्ड में नाम सुधार की अधिकृत नीति क्या कहती है 

राजस्थान बोर्ड में नाम सुधारने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां दिए गए गाइडलाइन को अच्छे से पढ़ना होगा। गाइडलाइन के अनुसार नाम में अगर कोई छोटी-मोटी गलती है तो इसके लिए आपको राजस्थान बोर्ड से नाम सुधार का आवेदन फार्म लेना होगा और उसे भरकर जमा करना होगा और अपने इस आवेदन फार्म के साथ उस दस्तावेज को जमा करना होगा जिसमें सही नाम लिखा होगा। इसके अलावा अगर आपको पूरा नाम चेंज करना है तो आपको गजट प्रकाशित करना होगा जिसके लिए कुछ अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है और नीचे जानकारी दी गई है। 

स्कूल स्तर पर आवेदन प्रक्रिया – 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 

अगर आपने अभी-अभी 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है और स्कूल स्तर पर अपने मार्कशीट में हुए गलत नाम को चेंज करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें –

  • अगर आपके मार्कशीट में कोई छोटी-मोटी गलती हुई है और आपके पास सही नाम का कोई दस्तावेज है तो उसे लेकर स्कूल जाएं इस बारे में बात करें और लिखित आवेदन स्कूल में जमा करें। 
  • इसके बाद प्रिंसिपल की सिफारिश पर आपको मार्कशीट में नाम बदलने का एक आवेदन फार्म दिया जाएगा जिसे भरे। इस दौरान आपका नाम स्कूल रिकॉर्ड और अटेंडेंस रजिस्टर से मिलाया जाएगा। 
  • इसके बाद आपका नामांकन फार्म आपका आधार कार्ड या अन्य सही नाम वाले दस्तावेज के साथ बोर्ड ऑफिस भेज दिया जाएगा। 
  • इसके बाद आपको कुछ फीस जमा करना होगा और कुछ दिनों का इंतजार करना होगा जिसके बाद आपका नाम चेंज हो जाएगा। 

मार्कशीट में नाम चेंज करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं 

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है और वह क्यों जरूरी है इसकी सूची एक टेबल के रूप में दी गई है –

दस्तावेज़ का नामक्यों जरूरी है
आधार कार्डसही स्पेलिंग का प्रूफ
जन्म प्रमाण पत्र / TCस्कूल रजिस्टर में दर्ज नाम का प्रमाण
पुरानी मार्कशीटपुराने रिकॉर्ड की पुष्टि
गजट नोटिफिकेशन (यदि हो)नाम में आधिकारिक बदलाव का प्रमाण

पूरा नाम चेंज कर रहे हैं तो कुछ अन्य दस्तावेज की जरूरत होगी 

अगर आप अपने मार्कशीट का पूरा नाम सालों बाद चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी –

  • नाम परिवर्तन का एफिडेविट, नाम परिवर्तन का विज्ञापन और गजट कार्यालय को आवेदन पत्र ताकि राजपत्र या गजट तैयार किया जा सके।
  • अगर शादी के कारण से नाम चेंज करना चाहते हैं तो विवाह सर्टिफिकेट। 
  • अगर डिवोर्स के बाद नाम चेंज करना चाहते हैं तो डाइवोर्स सर्टिफिकेट। 
  • अगर किसी अन्य कारण से नाम चेंज करना चाहते हैं तो नाम चेंज करने के कारण का सर्टिफिकेट या एफिडेविट जरूरी है।

नाम बदलने के लिए कोर्ट से एफिडेविट और गजट की भूमिका 

अगर आपको किसी भी दस्तावेज में नाम बदलना है तो कोर्ट से एफिडेविट और गजट की भूमिका को समझना होगा। अगर आप पूरी तरह से नाम बदलना चाहते हैं तो कोर्ट में नाम परिवर्तन हेतु एफिडेविट बनवाना होगा। एफिडेविट एक सरकारी दस्तावेज होता है जो एक तरह से कोर्ट का परमिशन होता है। जब आपको किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना होता है और आप गजट प्रकाशित करते हैं तो यह नाम चेंज का परमानेंट तरीका है जिसके लिए सरकार से परमिशन की जरूरत होती है। एफिडेविट कोर्ट से जारी होता है और एक ऐसे ही परमिशन का काम करता है जिसे गजट ऑफिस में जमा करके नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है। 

इसके अलावा आपको विज्ञापन की जरूरत होती है ताकि आपका गजट प्रकाशित हो सके। विज्ञापन आपके नए नाम को सार्वजनिक करने के लिए जरूरी होता है। इसके बाद आपका गजट तैयार हो जाएगा जिसे बोर्ड ऑफिस में जमा करके नाम चेंज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। 

नाम सुधारने के लिए आवेदन कहां जमा करें 

आपने किस माध्यम से आवेदन किया है और उसके लिए आपको अपना आवेदन कहां जमा करना चाहिए इसकी सूची एक टेबल के रूप में दी गई है –

माध्यमस्थान / पोर्टल
स्कूलसंबंधित स्कूल प्रशासन
डाक द्वारामाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर
व्यक्तिगत रूप सेबोर्ड ऑफिस अजमेर में जमा

10वीं और 12वीं की मार्कशीट में गजट पत्रिका के जरिए नाम सुधार कैसे करें 

अगर आपको अपने बोर्ड के नाम में पूरा परिवर्तन करना है जो आमतौर पर शादी के बाद धर्म परिवर्तन या नाम परिवर्तन के दौरान होता है। अगर इस पूरे नाम को चेंज करना है और आपके पास कोई दस्तावेज पहले से नहीं है तो गजट प्रकाशित करना होगा जिसके लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –

नाम परिवर्तन का एफिडेविट जारी करें 

सबसे पहले आपको किसी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट तैयार करना होगा उसमें नाम परिवर्तन का कारण बताना होगा और किसी वकील की मदद से एक दिन के अंदर आपका एफिडेविट तैयार हो जाएगा। इस एफिडेविट में आपको अलग-अलग प्रकार की जानकारी बतानी है और एफिडेविट का जेरोक्स निकलवा कर अपने पास रख लेना है और इसे गजट ऑफिस में जमा कर देना है। 

नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें 

इसके बाद आपको नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करना है जो किसी स्थानीय भाषा के अखबार या अंग्रेजी भाषा के अखबार में जारी किया जाएगा। इस विज्ञापन में आपको अपना पुराना नाम, नया नाम और अपना पता बताना है। इसके बाद आप आसानी से नाम चेंज कर सकते हैं।

गजट ऑफिस को आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करें 

इसके बाद आपको गजट ऑफिस में एक आवेदन पत्र जमा करना है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को स्पष्ट शब्दों में बताना है। इसके अलावा आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना है। आपके किए हुए अनुरोध के आधार पर आपका नाम गजट पत्रिका में प्रकाशित कर दिया जाएगा लेकिन इसके लिए ऊपर बताएं सभी जरूरी दस्तावेज को भी जमा करना होगा। इसके लिए सभी दस्तावेजों के फोटो को सीडी में इकट्ठा करके जमा करें। वर्तमान समय में गजट ऑफिस में सभी दस्त भेजो के फोटो को सिद्धि के रूप में जमा किया जा रहा है। 

गजट डाउनलोड करें और जमा करें 

इसके बाद आपको गजट डाउनलोड करना है जो की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। अपने इस गजट पत्रिका को आपको राजस्थान बोर्ड ऑफिस में जाकर जमा कर देना है। इसके बाद आपके दिए हुए गजट के आधार पर आपके मार्कशीट और अन्य दस्तावेज में नाम चेंज कर दिया जाएगा और आपके घर तक नए दस्तावेज डिलीवर किया जाएगा या फिर आपके स्कूल या कॉलेज में नए दस्तावेज भेज दिया जाएगा जिसे आप प्राप्त कर सकते हैं। 

ऑनलाइन घर बैठे राजस्थान बोर्ड मार्कशीट में नाम चेंज कैसे करें 

अगर आपके घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने राजस्थान बोर्ड के मार्कशीट में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको हमसे संपर्क करना चाहिए। हमारे वेबसाइट पर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके आपको हमसे संपर्क करना होगा और हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और आपके दस्तावेज में नाम चेंज करके आपको डिलीवर करेंगे। आप आसानी से घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।

वर्तमान समय में स्वयं ऑनलाइन नाम चेंज करने की प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है आपके ऑफिस दौड़ना पड़ेगा और यह परेशानी काफी अधिक हो जाती है। अगर आप भागा दौड़ी से बचना चाहते हैं और घर बैठे बिना किसी परेशानी के अपने नए मार्कशीट को प्राप्त करना चाहते हैं तो तुरंत हमसे संपर्क करें। 

अगर नाम सुधार रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें 

किसी कारण से अगर आपका नाम सुधार दस्तावेज रिजेक्ट कर दिया जाता है तो आपको नीचे बताएं निर्देशों का पालन करना होगा –

  • रिजेक्ट कारण का पता लगाना होगा इसके लिए आप राजस्थान बोर्ड को ईमेल भेज सकते हैं। 
  • आपको जरूरी डॉक्यूमेंट को दोबारा से चेक करना होगा और अगर डॉक्यूमेंट में कोई गलती है तो उसे सही करके दोबारा आवेदन करना होगा। 
  • स्कूल से दोबारा सत्यापित करवाना होगा कि आपका मार्कशीट में नाम गलत है इसके लिए प्रिंसिपल के सिग्नेचर की जरूरत होती है। 
  • अगर आपको लगता है कि आपका आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती नहीं थी तो आप कोर्ट में भी अपील कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा नाम चेंज की प्रक्रिया काफी जटिल होती है अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप हमारी मदद ले सकते हैं या फिर किसी अन्य कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया की मार्कशीट में नाम की सही एंट्री कैसे की जाती है (10वीं और 12वीं की मार्कशीट में नाम सुधार की प्रक्रिया)। मार्कशीट में अगर गलत नाम है तो इसे सही करने की पूरी प्रक्रिया क्या है अगर आप गड़बड़ी से घबराएंगे नहीं तो राजस्थान बोर्ड में आसानी से नाम चेंज किया जा सकता है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया का आप निर्देश अनुसार पालन करेंगे तो आपका काम जल्दी हो जाएगा इसे अपने मित्रों के साथ भी जरूर साझा करें.

Abhisheak Kumar✍️

Written by

Abhisheak Kumar

Content Author at YourDoorStep

मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call