आधार कार्ड में नाम कैसे सुधारें

आधार कार्ड में नाम कैसे सुधारें

By Vipin

आप सभी जानते होंगे कि आज के समय में आधार कार्ड हमारे लिए कितना जरुरी है.भारत में ये हमारा पहचान पत्र है, जिसे किसी भी काम में आईडी प्रूफ के लिए मांगा जाता है.आधार कार्ड के बिना आज के समय मे सरकारी से लेकर प्राइवेट तक कोई भी काम करना मुमकिन नहीं है. सरकार ने आधार कार्ड को सभी के लिए अनिवार्य कर दिया है.अब आधार कार्ड किसी भी काम के लिए एक दस्तावेज की तरह कार्य करता है.इसमें हमारी सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. लेकिन कभी – कभी आधार कार्ड बनवाते समय कोई गलती हो जाती है. जिसे हम आधार कार्ड में सुधार सकते हैं और ये हम कैसे कर सकते है वो आज आपको इस अर्टीकल में बतायेंगे. लेकिन उससे पहले हम आपको ये बतायेंगे की आधार कार्ड क्या होता है?

आधार कार्ड में सुधार

आधार कार्ड क्या होता है?

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी कियाजानेवालापहचान पत्र है. इसमें 12 नंबर की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है. जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, भारत सरकार की ओर से सभी नागरिकों को जारी किया जाता हैं. ये संख्या भारत में व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होती हैं.भारत का कोई भी नागरिक दोहरी संख्या नहीं रख सकता क्योंकि यह उनके व्यक्तिगत बायोमेट्रिक से जुड़ा होता है.कोई भी व्यक्ति आधार के लिए नामांकन करवा सकता है बशर्ते वह भारत का निवासी हो और यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करता हो, चाहे उसकी उम्र और लिंग (जेण्डर) कुछ भी हो. प्रत्येक व्यक्ति केवल एक बार नामांकन करवा सकता है. नामांकन निःशुल्क है. आधार कार्ड एक पहचान पत्र की तरह है

आधार कार्ड का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है?

आधार कार्ड में कार्ड धारक का आवासीय पता होता है. इस प्रकार लगभग सभी सरकारी और गैर-सरकारी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं में पता प्रमाण के  रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. आपकी वित्तीय / फाइनेंशियल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए होम लोन, पर्सनल लोनइत्यादि के लिए आवेदन करते समय आधार को पते का पुख़्ता प्रमाण भी माना जाता है.

आधार कार्ड कैसे बनाये?

नामांकन केंद्र पर जाकर आपको एक आधार एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, और पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी बायोमेट्रिक जानकारी भी जमा करनी होती हैं. 

आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने की step by step प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप अपने निकट, एक आधार सुविधा केंद्र खोजें. आप आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  • इसके बाद आप अपने पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे सहायक दस्तावेजों के साथ इन आधार सुविधा केंद्र पर जाकर फॉर्म को जमा करें.
  • सभी दस्तावेज स्वीकार हो जाने के बाद आप अपना बायोमीट्रिक डेटा, जिसमें उंगलियों के निशान और आँखों की पुतलियों की पहचान भी शामिल है, उन्हें जमा करें.
  • यहां से आपको एक रसीद मिलेगी जिस पर 14 डिजिट का एनरोलमेंट नंबर लिखा होगा. आप अपने आधार कार्ड का स्टेटस जानने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं.

इन वजहों से आधार कार्ड में नाम को बदलना या सुधरवाना पड़ सकता हैं…

कभी-कभी किसी कारणवश हमें हमारे आधार कार्ड मे नाम बदलवानापड़ सकता हैं… जैसें हम वास्तु. अंकशास्त्र में विश्वास करते हैं, या कई समुदायों की महिलाओं के लिए शादी के बाद पहला और अंतिम नाम बदलना पड़ताहै. या कोई अक्षर जोडने या हटवाने के लिए ऐसा करना पड़ सकता हैं. या किसी गलती के कारण आधार कार्ड में दूसरा नाम लिख दिया जाता है. इसलिए हमें उस नाम को आधार कार्ड में सुधार करवाना पड़ता है. ऐसा भी होता की जब आप पासपोर्ट जैसे कुछ महत्त्वपूर्ण प्रमाण-पत्र बनावाते हैं. तो उस समय आपको अपने आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा आपको  कोई जमीन जायदाद खरीदनी हो या फिर अपने फोन के लिए सिम कार्ड खरीदना हो तो आपकोआधार की जरूरत होती है. इसके अलावा  सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपको आधार कार्ड की ही जरूरत पड़ती है.तो ऐसे मे नाम की गलती की वजह से आपको बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती है. क्योंकि सभी दस्तावेजों में आपका नाम और आपकी जन्मतिथि या और दूसरी कई जानकारियां बिल्कुल एक जैसी होनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं….  तो आधार कार्ड मे आपके नाम बदलवाने यासुधारने का कारण जो भी हो… आपको इसे बदलने के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना होता हैं.

इसके अलावा आधार कार्ड मे इन वजहों से भी करवाने पड़ सकते है परिवर्तन:-  

  • गलत PoA/PoIदस्तावेज अपलोड किया गया हो.
  • अगर PoA/PoIदस्तावेज स्व-सत्यापित नहीं किया गया है.
  • यदि Transliteration errorसुधार करने के दौरान आता है.
  • सहायक दस्तावेज जो निवासी द्वारा स्वप्रमाणित न किया गया हो.
  • ऑनलाइन एसएसयूपी पोर्टल के माध्यम से अपलोड किए गए दस्तावेज मूल दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां मेल न खाने पर.
  • फॉर्म में शेयर किया गया मोबाइल और आधार कार्ड में दूसरा मोबाइल नंबर गलत होने पर.
  • सहायक दस्‍तावेज निवसी का न होने पर भी समस्‍या आ सकती है.

आधार कार्ड में नाम सुधारने की ऑनलाइन प्रक्रिया व इसका खर्च

यहाँ हम आपको घर बैठे बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में नाम सुधारने की प्रक्रिया के बारे में बताएँगेकि कैसे भारत में कोई भी व्यक्ति बहुत ही सरल तरीके से अपने नाम में परिवर्तन कर सकता है.नीचे दिए गए इन कुछ स्टेप्स को फोलो कर के आप अपने आधार कार्ड में सुधार\परिवर्तन कर सकते हैं

Step1. UIDAI का नया ऑनलाइन पोर्टल ओपन करना

  • अपने फ़ोन/लैपटॉप के गूगल में UIDAI gov.in सर्च करें
  • फिर UIDAI(https://uidai.gov.in) पर क्लिक करें
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद “Update Aadhaar” केटेगरी बॉक्स में जाकर ‘Update Demographics Data & Check Status’ पर क्लिक करें.
  • अब इसी पेज में एक Pop-Upमैसेज ओपन हुआ है इसमें आपको OKपर क्लिक करना है
  • अब आप के सामने एक नए टॅब-विंडो में UIDAIका नया ऑनलाइन पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/)ओपन हो गया है
आधार कार्ड में नाम सुधारने की ऑनलाइन प्रक्रिया व इसका खर्च

Step2. अब My Aadhaar UIDAI Online पोर्टल में लॉगिन करना

अब UIDAI का नया ऑनलाइन पोर्टल ओपन होने के बाद आप को इस पोर्टल में लॉगिन करना पड़ेगा तो इसके लिए आप Login पर क्लिक करें और फिर अपने आधार नंबर एंड सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और बाद में Send OTP पर क्लिक करें ध्यान रहे अब आप के आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है उस मोबाइल नंबर पर वेरीफाई के लिए UIDAI ने एक 6 अंको का ओटीपी आयेगा.इसके बाद इस ओटीपी को UIDAI के ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें.

Step3. अब ‘आधार ऑनलाइन अपडेट’ विकल्प सेलेक्ट करे

जैसे ही आप UIDAI के नए माय आधार ऑनलाइन पोर्टल में लॉगिन करते है तो लॉगिन होने के बाद पोर्टल के होम पेज “Update Aadhaar Online” के बॉक्स पर क्लिक करें क्योंकि इसी विकल्प के जरिये आप अपनेआधार कार्ड में नाम ऑनलाइन बदल सकते है और फिर अगले पेज पर Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें.

Step4. अब नाम अपडेट के लिए Name विकल्प सेलेक्टकरे

अब एक नया पेज जो आप के सामने ओपन हुआ है इस पर बहुत सारे विकल्प मौजूद है जैसे – Language, Name, Date of Birth, Gender and Address आदि इनमें से आप सिर्फ “Name” सेलेक्ट करें क्योंकि आप को अपने आधार में अपना नाम और सरनेम अपडेट करना है और फिर ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें.

Step5. अब अपना नया नाम दर्ज करे जो अन्य दस्तावेजों में सही है

आप प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करते है तो अगला पेज ओपन होता है जिसमें ‘करंट डिटेल्स’ बॉक्स में आपका पुराना नाम लिखा हुआ है और ‘Details to be Updated’में आप को अपना नया नाम (New Name) हिंदी और इंग्लिश में दर्ज करना है ध्यान रहे इस बार आप को अपना वही नाम दर्ज करना है जो आप के सभी “Original Documents” में लिखा गया है और अपने नाम की स्पेलिंग हिंदी और इंग्लिश में बिलकुल सही लिखे क्योंकि आपकी आधार आईडी कार्ड पर दोनों भाषाओं में नाम देखने को मिलेगा|

STEP6. Original Document की फोटो अपलोड करना

अब आप उस स्टेज पर आ गए है जहाँ से UIDAI आप के आधार कार्ड में नया नाम Verify करेगी इसलिए आप अपना कोई भी एक दस्तावेज सेलेक्ट करें और उस Original Documents की बिलकुल साफ़ फोटो यहाँ अपलोड करें जिस दस्तावेज में आप का नाम सही अक्षरों में लिखा हुआ हो बिलकुल वैसा ही जैसा आप ने अभी-अभी आधार कार्ड में लिखा है और फिर Next पर क्लिक करें.

STEP7. नाम अपडेट के लिए ऑनलाइन 50 रूपए देना

Next पर क्लिक करने के बाद Ok पर भी क्लिक करें और फिर सभी बॉक्स को सेलेक्ट करके फिर अगले वाले पेज पर जाइये अब इस पेज के द्वारा आप UIDAI को 50 रूपए ऑनलाइन Transfer करेंगे तभी आप के आधार कार्ड में आप का नया नाम अपडेट हो पायेगा इसलिए अपने PhonePeया Paytmया Google Pay या Net Banking से UIDAI को पेमेंट करें.

STEP8. स्लिप डाउनलोड करना

जैसे ही आपUIDAI को ऑनलाइन 50 रूपए करते है तो फिर आपके सामने “Download Acknowledgement” का विकल्प आता है इस पर क्लिक करके आप इस स्लिप को डाउनलोड कर सकते है यह स्लिप डाउनलोड करना बहोत जरुरी है क्योंकि इस स्लिप में आपके आधार कार्ड में नाम अपडेट करने की जानकारी दी गई है.

  • अगर आप इस तरीके से अपने आधार में अपना नाम और सरनेम बदलते है तो कुछ ही दिनों के अंदर आप के नए नाम को आप के आधार कार्ड में अपडेट कर दिया जायेगा और आप को आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज (SMS) करके सूचित किया जायेगा. 

आधार कार्ड अपनेएड्रेस(पता) में भी कर सकते है सुधार:-

Aadhaar Cardमें ऐसे बदले पता:- आधार कार्ड में पता बदलने के लिए resident.uidai.gov.in पर जाएं और Aadhaar Update Sectionमें दिए गए ‘Request Aadhaar Validation Letter’पर क्लिक करें.इसके बाद सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (SSUP) ओपन हो जाएगा.

  • अपने 12 अंकों के आधार नंबर के जरिए लॉगिन करें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए एक लिंक मिलेगा.
  • OTP और captchaडालकर VERIFY करे.
    इसके बाद आपको दोबारा UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ‘Proceed to UpdateAddress’ पर क्लिक करना होगा. और Update Address via Secret Code का विकल्प चुनना होगा.
  • ‘सीक्रेट कोड’ दर्ज करने के बाद नए एड्रेस को चेक करके Submit पर क्लिक कर दें. अब स्क्रीन पर आने वाले ‘अपडेट रिक्वेस्ट नंबर’ (URN) को नोट करके रख लें.
आधार कार्ड अपनेएड्रेस(पता) में भी कर सकते है सुधार

Aadhaar कार्डमें अपनी जन्म तिथिबदलने का आसान तरीका

  • आधार के Self Service Update Portal पर जाएं.
  • अब आधार कार्ड के पोर्टल में मौजूद ‘Proceed to update Aadhaar‘ का विकल्प चुनें.
  • अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड को वेरीफाई करें.
  • सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें, जो फिर आपके मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा.
  • अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को पोर्टल में दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें.
  • Date of birthको चुनें. इसके बाद वो बदलाव कर लें जो आप करना चाहते हैं और जानकारी को अपडेट कर दें.

सावधानीपूर्वक करें सुधार

आधार कार्ड में सुधार करने के लिए आपको बड़े ही सावधानी से UIDAIके पोर्टल पर जाकर जन्‍मतिथि, नाम व पता में बदलाव करे. इसके अलावा अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो नजदीकी सेंटर पर जाकर बदल सकते हैं. एक बार संशोधित हो जाने के बाद एसएमएस द्वारा आपको जानकारी दी जाएगी कि आपका आधार कार्ड सफलतापूर्वक संशोधित किया जा चुका है.

आधार कार्ड में गलती हो जाने पर कितनी बार नाम मे सुधार किया जा सकता हैं

आपको बता दें कि आप अपने आधार में सिर्फ दो बार नाम को ठीक या अपडेट करा सकते हैं. इसके बाद भी अगर आपको अपने नाम में कोई अपडेट कराना है तो आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ UIDAIके रीजनल ऑफिस जाना पड़ता है.

आधार कार्ड में सिर्फ एक बार बदलवाया जा सकता है एड्रेस(पता)

जॉब या किसी दूसरी वजह से हमें कई बार घर बदलना पड़ता है. ऐसे में हमें अपने आधार कार्ड में एड्रेस भीचेंज कराना पड़ता है. लेकिन अगर आप अपने आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस में कोई मामूली बदलाव कराने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आप अपने आधार कार्ड में सिर्फ एक बार ही एड्रेस चेंज करवा सकते हैं.

हम उम्मीद करते है कि हमारे इस आर्टिकल से आपको अपने आधारकार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार या नया आधार कार्ड बनाने में दिक्कत नहीं आयेगी.

Vipin✍️

Written by

Vipin

Content Author at YourDoorStep

My name is Vipin Chauhan, and I have a B.Tech, LLB, MBA Dropout, and a Diploma in Cyber Cell on going. I am the founder of "Your Door Step," a company focused on making service delivery simple and convenient for everyone. With my background in technology, law, management, and cybersecurity, I combine my skills to find smart solutions, drive innovation, and create value. I am passionate about solving problems and helping people through my work.

Get in Touch

WhatsAppWhatsApp
Call