
घर बैठे आसानी से शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलें | Share Certificate Name Change Process
शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलना एक जटिल काम लग सकता है, लेकिन इसे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। सही जानकारी और दिशा-निर्देशों के साथ, आपको किसी कार्यालय जाने या अनावश्यक झंझटों का सामना करने की ज़रूरत नहीं है। यह चरण-बद्ध प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि आपके शेयर सर्टिफिकेट के नाम को अपडेट करना सरल और बिना तनाव का हो। चाहे यह स्पेलिंग की गलती, शादी, या किसी और कारण से हो, अब आप अपने शेयर सर्टिफिकेट की जानकारी को आसानी से सही या अपडेट कर सकते हैं। घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलने के इन सरल चरणों को अपनाएं।
घर बैठे आसानी से शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलें – शेयर सर्टिफिकेट के नाम से ही साफ है कि यह हिस्सेदारी के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाला एक प्रमाण पत्र है। इसे कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी या शेयर बाजार में लिस्ट किसी कंपनी के तरफ से जारी किया जाता है। अगर आपके पास शेयर सर्टिफिकेट है जिसमें किसी कारणवश गलत नाम लिख दिया गया है तो इसे सही करने की प्रक्रिया आज इस लेख में बताई जाएगी। हम आपको ऑनलाइन घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलने का तरीका बताने वाले हैं।
यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपके हिस्सेदारी पर मालिकाना हक को दर्शाता है। इस सर्टिफिकेट में सदस्य का विवरण, सदस्य के पास कितने शेयर है और उसने कितने रुपए का भुगतान किया है इसकी जानकारी होती है। आमतौर पर शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलने के लिए आपको काफी भाग दौड़ करने की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपके नाम बदलने की आसान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।
Must Read
शेयर सर्टिफिकेट क्या होता है?
शेयर सर्टिफिकेट शेयर के सही मलिक को एस्टेब्लिश करने वाला एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। आप किसी कंपनी या हाउसिंग सोसाइटी में जितना शेयर सब्सक्राइब करते हैं उसके प्रमाण के रूप में शेयर सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। यह भुगतान के 6 महीने के अंदर जारी किया जाता है। यह सर्टिफिकेट पूरी तरह से मुफ्त होता है, कुल शेयर में आपका हिस्सा कितना है यह रजिस्टर द्वारा तय किया जाता है।
यह सर्टिफिकेट आपको कंपनी की तरफ से या फिर समिति के बिल्डर की तरफ से दिया जाएगा। अगर आप कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट को बहुत बाद में खरीद रहे हैं तो समिति के सेक्रेटरी या समिति के सदस्य के द्वारा यह सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कई बार इस सर्टिफिकेट में नाम गलत होने के कारण विभिन्न प्रकार की परेशानी आती है जिससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आज के लेख में साझा की गई है।
शेयर सर्टिफिकेट किस काम आता है?
शेयर सर्टिफिकेट किसी कंपनी या कोऑपरेटिव सोसाइटी में आपके मालिकाना हक को दर्शाता है। यह आवश्यक दस्तावेज कंपनी के तरफ से जारी किया जाता है या फिर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बिल्डर के तरफ से सोसाइटी के सदस्यों को जारी किया जाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक या ऑफलाइन सक्रिय कानूनी प्रूफ होता है जो आपके हिस्सेदारी पर आपका हक दिखाता है।
हालांकि समिति में सेल डीड भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है लेकिन कई मामलों में शेयर सर्टिफिकेट उससे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आप किसी समिति में फ्लैट ले रहे हैं या फिर किसी कंपनी का शेयर खरीद रहे हैं तो शेयर सर्टिफिकेट उसमें आपके हिस्सेदारी को प्रमाणित करने का काम आता है।
शेयर सर्टिफिकेट के प्रकार | Types of Share Certificate
शेयर सर्टिफिकेट आपके हिस्सेदारी को दर्शाता है इस वजह से मुख्य रूप से यह दो प्रकार का होता है –

- पहला जब आप किसी कंपनी के शेयर को खरीदते हैं तब कंपनी के तरफ से आपके हिस्सेदारी को प्रमाणित करने के लिए एक शेयर सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। यह इसलिए जरूरी होता है ताकि कल कंपनी आपके साथ किसी प्रकार का धोखाधड़ी न कर सके।
- दूसरा जब आप किसी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में फ्लैट लेते हैं तब उसे सोसाइटी में आपके हिस्सेदारी को दर्शाने के लिए बिल्डर या फिर समिति के सेक्रेटरी या समिति की तरफ से एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है जो सोसाइटी में आपके हिस्सेदारी को प्रमाणित करता है यह एक तरह से सोसाइटी में आपके घर का प्रमाण होता है।
शेयर सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक चेकलिस्ट
अगर आपके पास शेयर सर्टिफिकेट है तो उसकी जांच करना भी जरूरी है। शेयर सर्टिफिकेट सही है या गलत या फिर नाम चेंज करवाने के बाद नया सर्टिफिकेट लेते समय उसमें आपको कौन-कौन सी जानकारी देखनी चाहिए इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- जिसके नाम पर शेयर सर्टिफिकेट इशू होता है उसे स्वयं जाकर शेयर सर्टिफिकेट लेना चाहिए।
- शेयर सर्टिफिकेट में नाम चढ़ाने से पहले प्रॉपर्टी पर किसी भी प्रकार का कर्ज है या नहीं इसे चेक करना जरूरी है।
- शेयर सर्टिफिकेट लेने से पहले चेक करें कि बिल्डर के तरफ से कन्वेंस डिड सोसाइटी के कब्जे में है या नहीं।
- शेयर सर्टिफिकेट पर समिति की मोहर होने चाहिए और सेक्रेटरी या समिति के किसी एक सदस्य का हस्ताक्षर होना चाहिए।
- शेयर सर्टिफिकेट में नाम और नाम का क्रम बिल्कुल वैसा होना चाहिए जैसा सेल एग्रीमेंट में है।
- इसके अलावा शेयर सर्टिफिकेट में आपके हिस्सेदारी और आपके द्वारा भुगतान किए गए पैसे की जानकारी होती है, तो उसे भी अच्छे से चेक करें।
शेयर सर्टिफिकेट में नाम कैसे बदल सकते है
कई बार शेयर सर्टिफिकेट में नाम गलत हो जाता है जिसे सही करना जरूरी है। यह एक कानूनी दस्तावेज है जो आपके घर का प्रमाण है इसमें नाम परिवर्तन के लिए आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –

- नाम परिवर्तन के लिए पहले एक एफिडेविट या शपथ पत्र तैयार करवाए।
- अंग्रेजी और अन्य भाषा के समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित करवाए।
- इसके बाद गजट पत्रिका में आवेदन करना होता है।
- गजट पत्रिका की तरफ से आपके दस्तावेज में नाम परिवर्तन कर दिया जाएगा।
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज के लिए गजट की जरूरत क्यों है?
गजट एक सरकारी दस्तावेज होता है, इस केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया जाता है। यह एक पत्रिका है जिसमें नाम परिवर्तन और धर्म परिवर्तन जैसी जानकारी होती है और इसे केंद्र सरकार की तरफ से प्रकाशित की जाती है। गजट पत्रिका का कार्यालय हर राज्य में होता है। अपने किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवाने के लिए आपको गजटपत्रिका में आवेदन करना होता है।

इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए और एक आवेदन पत्र लिखकर ढांक से भेजना होता है। गजट पत्रिका से जुड़ा कार्य काफी भाग दौड़ भरा होता है, लेकिन वर्तमान समय में आप इसे घर बैठ कर सकते हैं। इसके लिए हमने नीचे कुछ निर्देश दिए हैं।
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कब करवा सकते हैं?
अगर आप अपने शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाना चाहते हैं तो कौन-कौन सी स्थिति में ऐसा किया जा सकता है इसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- जब दस्तावेज बच्चों के नाम पर है और अपने बच्चे को गोद लिया है।
- शादी के बाद सरनेम चेंज होने पर
- तलाक के बाद नाम में परिवर्तन होने पर
- किसी दूसरे धर्म में शादी करने पर और नाम में परिवर्तन होने पर
- किसी ज्योतिषी कारण से अपने नाम में कोई परिवर्तन करने पर
- या फिर किसी त्रुटिवश नाम में किसी प्रकार की गलती हो जाने पर
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड जेरोक्स कॉपी
- एक एफिडेविट
- दो अलग-अलग अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- गजट पत्रिका में नाम चेंज के लिए आवेदन पत्र
- आपका मूल निवास प्रमाण पत्र
- आपके पैन कार्ड का सेल्फ अटेस्टेड जेरॉक्स कॉपी
- जिस कारण से नाम परिवर्तन कर रहे हैं उस कारण का प्रमाणपत्र (अगर संभव है)
- मूल शेयर सर्टिफिकेट की प्रति

शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे किया जाता है | Share Certificate Me Name Change Kaise Kare
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने की प्रक्रिया नीचे सरल शब्दों में साझा की गई है –
- सबसे पहले आपको एक एफिडेविट बनवाना होगा जिसके लिए आप स्थानीय कोर्ट की नोटरी से सहायता ले सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपने नाम चेंज की जानकारी किसी भी अंग्रेजी भाषा के अखबार और एक स्थानीय भाषा के अखबार में प्रकाशित करनी होगी। इस विज्ञापन में अपना पुराना नाम नया नाम अपने पिता का नाम और अपना एड्रेस देना होगा।
- इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र गजट कार्यालय के लिए लिखना होगा जिसमें अपना मूल निवास प्रमाण पत्र अखबार के विज्ञापन का जेरोक्स और एफिडेविट का जेरोक्स गजट कार्यालय को भेजना होगा।
- गजब कार्यालय को यह सभी दस्तावेज देने के बाद इस पर कुछ कार्य किया जाएगा और हर हफ्ते एक गजट पत्रिका जारी होती है नई गजट पत्रिका में आपके नए नाम की जानकारी प्रकाशित कर दी जाएगी।
- इसके बाद आप अपने नए नाम को अपने सोसाइटी में देकर नया शेयर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलने का तरीका
घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करवाने में हम आपकी सहायता कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे पेज पर दिए गए संपर्क के विकल्प पर क्लिक करना होगा और नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा –
- होम पेज पर दिए गए व्हाट्सएप संपर्क या फोन के आइकॉन पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।
- इसके बाद फोन पर हम आपसे बात करेंगे और आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का जेरोक्स व्हाट्सएप के जरिए हमे भेज देना है।
- इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना है और हम आपके दस्तावेज में नाम परिवर्तन करवा कर नया दस्तावेज देंगे।
- इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी में आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं।
शेयर सर्टिफिकेट के फायदे
शेयर सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें नाम परिवर्तन करवाने या फिर इसे रखने के कई फायदे हो सकते हैं –
- शेयर सर्टिफिकेट आपकी कंपनी में शेयर या फिर कोऑपरेटिव सोसाइटी के फ्लैट का एक मालिकाना हक होता है।
- यह आपके शेयर का प्रमाण होता है जो पूरी तरह से सक्रिय कानूनी दस्तावेज है।
- शेयर सर्टिफिकेट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जा सकता है।
- अपने कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के घर को या फिर किसी कंपनी के शेयर को किसी के नाम करने या फिर बेचने के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. शेयर सर्टिफिकेट क्या होता है?
शेयर सर्टिफिकेट कंपनी या कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के तरफ से जारी किया गया एक सक्रिय कानूनी दस्तावेज है जो आपके हिस्सेदारी या शेयर को प्रमाण देता है।
Q. शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज कैसे करें?
घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए आपको हमारी वेबसाइट से सीधा संपर्क करना होगा हम आपके शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करके आपके घर तक सुविधा पहुंचाएंगे।
Q. शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज होने में कितना समय लगता है?
शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने में 7 दिन से 15 दिन तक का वक्त लग सकता है यह अलग-अलग स्थिति में अलग-अलग हो सकता है।
Q. शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए क्या करना होता है?
किसी भी शेयर सर्टिफिकेट में नाम चेंज करने के लिए एक एफिडेविट बनवाना होता है उसके बाद नाम परिवर्तन की जानकारी स्थानीय भाषा के अखबार और अंग्रेजी भाषा के अखबार में प्रकाशित करनी होती है फिर गजट पत्रिका में नए नाम को प्रकाशित करने के लिए आवेदन करना होता है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि शेयर सर्टिफिकेट क्या होता है। इसके साथ ही घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलने का तरीका। घर बैठे शेयर सर्टिफिकेट में नाम बदलने का तरीका बहुत ही आसान है उम्मीद करते हैं आपको सारी जानकारी सरल शब्दों में समझ आई होगी अगर आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट करके या फिर दिए गए संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे सीधा संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
