
गजट ऑफिस से नाम चेंज होने के बाद क्या करना चाहिए? जानिए पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
गजट ऑफिस से नाम चेंज होने के बाद क्या करें – अगर आपको किसी भी सरकारी दस्तावेज में नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको गजट ऑफिस जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करने होती है। यह एक सरकारी पत्रिका होती है जो हर हफ्ते गजट कार्यालय की तरफ से जारी होता है। इसमें नाम चेंज करने के लिए आपको एफिडेविट और विज्ञापन जैसे अलग-अलग दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जिसके बारे में आज के लेख में बताया गया है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि गजट ऑफिस से नाम चेंज होने के बाद क्या किया जाता है।
| क्या करना है? | संक्षिप्त जानकारी |
|---|---|
| आधार कार्ड अपडेट करें | नया नाम अपडेट करने के लिए आधार कार्ड में सुधार कराना जरूरी है। |
| पैन कार्ड में नाम बदलवाएं | इनकम टैक्स और फाइनेंस से जुड़े कामों के लिए पैन कार्ड अपडेट करें। |
| बैंक खातों में नाम अपडेट करें | सभी बैंक खातों और पासबुक में नया नाम दर्ज कराएं। |
| शैक्षिक प्रमाणपत्रों में सुधार | स्कूल/कॉलेज के दस्तावेजों में नाम बदलवाना जरूरी हो सकता है। |
| अन्य सरकारी दस्तावेज अपडेट करें | वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में नाम अपडेट कराएं। |
Must Read
- जानिए आपके नजदीक कहाँ है नाम बदलवाने का गजट ऑफिस!
- Unmarried Certificate In West Bengal – A Complete Guide
गजट ऑफिस क्या है?
गजट एक सरकारी कार्यालय है जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा संचालित गजट में राज्य सरकार का गजट जारी होता है। इसका इस्तेमाल आप अपने राज्य में कर सकते हैं लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा जो गजट जारी होता है उसका इस्तेमाल आप देश में कहीं भी कर सकते हैं। आपको बता दे यह गजट पत्रिका हर हफ्ते जारी होती है इसमें सरकार की योजना नीति की जानकारी प्रकाशित होती है इसके अलावा किसी भी कानून में कोई बदलाव होता है तो सरकार जनता तक इसकी जानकारी गजट पत्रिका के जरिए पहुंचती है। इसके अलावा अगर किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाना होता है तो गजट प्रकाशित किया जाता है।
गजट ऑफिस में नाम चेंज होने में कितना समय लगता है
गजट ऑफिस में नाम चेंज होने में बहुत लंबा समय लगता है। वर्तमान समय में भी यह एक धीमी प्रक्रिया है जिसमें आपको आवेदन करने के बाद 1 से 2 महीने का इंतजार करना होता है। आम तौर पर एक महीना के अंदर आपका गजट तैयार हो जाता है जिसे आप ऑनलाइन गजट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाते हैं।
लेकिन इसका इस्तेमाल करके अगर किसी दस्तावेज़ में आपको नाम परिवर्तन करवाना है तो इसके लिए अपने गजट को उसे कार्यालय में जमा करना होता है और उसके बाद कुछ समय का इंतजार करना होता है। हालांकि गजट का इस्तेमाल करके आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दस्तावेज में आसानी से नाम चेंज करवा सकते हैं।
गजट ऑफिस से नाम चेंज होने के बाद क्या करें
किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए आपको गजट ऑफिस जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है जिसमें आपका नया नाम प्रकाशित होता है और उसके बाद आपको क्या करना चाहिए इसकी प्रक्रिया नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- अपने गजट को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें
इसके बाद आपको अपने इलाके के गजट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां से गजट नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है। इसके बाद आप गजट का प्रिंट आउट निकलेंगे उसमें आपका नया नाम प्रकाशित किया गया होगा। इस गजट का इस्तेमाल आप देश में कहीं भी पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते हैं और इसके जरिए किसी भी दस्तावेज में किसी भी प्रकार का अपडेट भी किया जाता है।
- आपको जिस दस्तावेज में नाम चेंज करना है वहां गजट जमा करें
इसके बाद आपको अपना गजट लेकर के उसे कार्यालय में जाना है इसके दस्तावेज में आपको नाम चेंज करना है। उदाहरण के तौर पर अगर आपको आधार कार्ड में नाम चेंज करना है तो आपको आधार सुधार केंद्र में जाकर अपना गजट पत्रिका जमा करना होगा। इसके बाद कुछ कार्यालय के तरफ से आपको एक छोटा सा आवेदन फार्म दिया जाता है जिसे भरकर जमा करना होता है। और इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना होता है जिसके बाद आपके दस्तावेज में नाम चेंज कर दिया जाता है।
- सभी दस्तावेज को अपडेट करना है जरूरी
एक बार जब आपका गजट ऑफिस से गजट पत्रिका प्रकाशित हो जाती है तब इसका इस्तेमाल करके आपको अपने सभी दस्तावेजों को अपडेट करना होता है। किसी भी व्यक्ति का देश में दो नाम नहीं हो सकता है अगर आपने अपने नाम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया है तो यह जरूरी है कि आपको अपने सभी दस्तावेजों में भी वह परिवर्तन करना होगा। गजट ऑफिस के तरफ से आपको जो गजट मिला है इसके जरिए आप अपने किसी भी दस्तावेज में तुरंत अपडेट कर सकते हैं।
इसलिए आपको अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जैसे सभी दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए सभी कार्यालय में जाकर अपना गजट जमा करना होगा।
- हर जगह अपने नए नाम का इस्तेमाल करना होगा
गजट ऑफिस के तरफ से जो नया नाम आपका गजट में प्रकाशित किया गया है इस नए नाम का इस्तेमाल आपको अपने सभी दस्तावेज में करना है। आपने अगर अपने नाम में गजट पत्रिका के जरिए परिवर्तन करवाया है तो आपको अपने इस नए नाम का इस्तेमाल सभी जगह पर करना होगा आप अपने पुराने नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
- गजट को अपने पास रखें इसकी मान्यता अधिक है
अपने सभी दस्तावेज में नाम को अपडेट करने के बाद आपको अपना गजट पत्रिका अपने पास रखना है। यह केंद्र सरकार या राज्य सरकार की तरफ से जारी होता है और एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसका इस्तेमाल एक पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है और भविष्य में कभी भी अगर आपको किसी भी प्रकार का दस्तावेज अपडेट करना हुआ तो उसमें भी यह काम आता है। इस वजह से आपको अपना गजट अपने पास रखना है।
- गजट ऑफिस से नाम चेंज कैसे होता है
किसी भी दस्तावेज में अगर आपको नाम चेंज करना है तो इसके लिए गजट ऑफिस जाकर गजट पत्रिका प्रकाशित करनी होती है। इससे आपके दस्तावेज में नाम परिवर्तन नहीं होता है बल्कि आपके नए नाम को सरकारी गजट में जारी कर दिया जाता है और उसके बाद इस गजट का इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज कर सकते हैं।
इसलिए किसी भी दस्तावेज में नाम परिवर्तन धर्म परिवर्तन या लिंग परिवर्तन करवाने के लिए गजट प्रकाशित करना जरूरी है जिसके लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन किया जाता है।
गजट ऑफिस के जरिए गजट प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आप गजट ऑफिस जाकर आसानी से तुरंत अपने दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए गजट प्रकाशित करने की पूरी प्रक्रिया को अच्छे से समझे –
सबसे पहले एफिडेविट जारी करें
इसके लिए आपको किसी भी स्थानीय कोर्ट या नोटरी में जाकर एक एफिडेविट जारी करना होता है। इसके लिए आप किसी वकील की मदद ले सकते हैं और इसमें आपको अपने नाम परिवर्तन का कारण बताना होता है। इसके बाद आपका एफिडेविट कोर्ट की तरफ से जारी कर दिया जाता है जिसमें अधिकतम एक दिन का वक्त लगता है। इसमें आपको अधिक जानकारी बताने की जरूरत नहीं होती है और किसी वकील को कुछ पैसे देकर इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन जारी करें
इसके बाद आपको नाम परिवर्तन के लिए विज्ञापन जारी करना होता है जिसके लिए आपको दो अखबार की जरूरत होती है। पहले आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार का चयन करना होता है उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना होता है और दोनों के प्रशासन कार्यालय में जाकर आप आसानी से अपने नए नाम को प्रकाशित कर सकते हैं। प्रशासन कार्यालय में जो आप अपना नया नाम प्रकाशित करेंगे उसे आपको गजट ऑफिस में जमा करना होता है जिसके बाद आप गजट कर पाएंगे।
गजट ऑफिस को आवेदन पत्र और दस्तावेज दें
नाम चेंज करने के लिए आपको जितने भी दस्तावेज की जरूरत होती है उन सभी दस्तावेजों को गजट ऑफिस में जमा करना होता है। जो दस्तावेज आप जमा करेंगे उसके फोटो को सीडी में इकट्ठा करके सीडी को जमा करना होता है। इसके बाद आपको एक आवेदन पत्र देना होता है जिसमें नाम परिवर्तन से जुड़ी जानकारी बतानी होती है। इसके अलावा आपको आने वाली गजट पत्रिका में अपने नए नाम को प्रकाशित करने के लिए अनुरोध करना होता है।
गजट डाउनलोड करें और जमा करें
इसके बाद आपको कुछ समय का इंतजार करना होता है यह इंतजार अलग-अलग जगह के लिए अलग-अलग हो सकता है आमतौर पर यह इंतजार एक महीने का होता है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आप अपने गजट का स्टेटस ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके बाद आपको तुरंत गजट मिल जाएगा जिसमें आपका नया नाम प्रकाशित किया गया होगा इसका प्रिंटआउट निकालकर आपको उसे कार्यालय में जमा करना है जी दस्तावेज में आपको नाम चेंज करना है।
ऑनलाइन गजट ऑफिस से नाम चेंज करवाने की सुविधा
ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि गजट प्रकाशित करने के बाद अलग-अलग दस्तावेज में नाम चेंज करने के लिए काफी भाग दौड़ करना पड़ता है। इसके अलावा भी गजट प्रकाशित करने के लिए ऑफिस में काफी दौड़ा दौड़ी करना पड़ता है अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारी मदद ले सकते हैं।
आपको केवल हमारी वेबसाइट पर दिए गए किसी भी संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना है जिसके बाद हम आपके लिए गजट प्रकाशित करेंगे और उसके बाद आप जितने दस्तावेज में कहेंगे हम उन सभी दस्तावेजों में नाम चेंज करके आपको देंगे। अगर आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपना गजट प्रकाशित करके अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तुरंत हमसे संपर्क करना चाहिए और हमारी इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि गजट ऑफिस से नाम चेंज होने के बाद क्या करें और नाम चेंज होने के बाद क्या किया जाता है इसके अलावा हमारे तरफ से नाम चेंज के लिए मिलने वाली सुविधा के बारे में भी बताया है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी लाभदायक लगती है और आप अपने किसी भी दस्तावेज में नाम चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए हमें कमेंट करके बताएं या फिर हमसे संपर्क करें।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
