
गजट ऑफिस से नाम बदलने में कितना समय लगता है? पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में!
गजट ऑफिस से नाम बदलने में कितना समय लगता है – गजट ऑफिस मे आपको अपने कुछ दस्तावेजो को जमा करना होता है जिसके बाद आप अपने किसी भी दस्तावेज़ मे आसानी से नाम चेंज कर सकते है। इसके लिए आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे मे मालूम होना चाहिए, और कुछ अन्य जानकारी के बारे मे भी जानना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
| प्रक्रिया का चरण | अनुमानित समय |
|---|---|
| नाम बदलने का शपथपत्र (अफिडेविट) बनवाना | 1 दिन |
| अखबार में नाम परिवर्तन का विज्ञापन | 1-2 दिन |
| आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करना | 1-2 दिन |
| गजट ऑफिस में आवेदन जमा करना | 1 दिन |
| फीस भुगतान और फॉर्म की जांच | 2-3 दिन |
| गजट विभाग द्वारा प्रोसेसिंग | 15-30 दिन |
| सरकारी गजट में नाम प्रकाशित होना | 30-60 दिन (स्थान पर निर्भर) |
Must Read
- पंजाब गजट ऑफिस की पूरी जानकारी: नाम बदलने की स्टेप बाय स्टेप गाइड
- नाम बदलवाने के लिए गजट ऑफिस में आवेदन कैसे करें – जरूरी दस्तावेज़ और प्रक्रिया
गजट ऑफिस मे ई गजट क्या है ?
आपको बता दें की आज कल गजट ऑफिस मे ऑनलाइन काम किया जा रहा है, जिस वजह से जो गजट पहले ऑफलाइन प्रकाशित होता था आज उसे ऑनलाइन आधिकारिक वैबसाइट पर जारी किया जा रहा है। इसमे सरकार की अलग अलग योजना, नीति और नियम कानून के बदलाव के बारे मे जानकारी दी है। इसके अलावा आपको सभी प्रकार के अन्य जरूरी जानकारी को भी नीचे सूचीबद्ध किया गया है।
गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की पात्रता
अगर आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी पात्रता को भी पूरा करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
- नगरकता – आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपके पास इसके लिए दस्तावेज़ भी होना चाहिए, इसके अलावा आपके पास आपका मूल निवश प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- उम्र – आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और अगर आपकी उम्र कम है तो आपके माता पिता को एक आवेदन पत्र गजट ऑफिस मे देना होगाई।
- केस – आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल या सिविल केस नहीं होना चाहिए, यानि क्राइम करके आप नाम चेंज नहीं कर सकते है।
- कारण – आपके पास नाम बदलने के कुछ कारण होने चाहिए और इसका दस्तावेज़ भी आपके पास होना चाहिए।
गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने के लिए जरूरी दस्तावेज़
अगर आपको अपने किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको नीचे बताए सभी दस्तावेजो की जरूरत होगी –
- आपका पुराना दस्तावेज़ जिसमे नाम गलत है
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज़
- नाम चेंज का आफ़िडेविट
- नाम परिवर्तन का विज्ञापन
- पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर
आपको नाम चेंज के लिए आफ़िडेविट की जरूरत होगी
अगर आपको नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको आफ़िडेविट की जरूरत होगी क्योंकि यह कोर्ट की तरफ से जारी होने वाला दस्तावेज़ है। इसमे सरकार की अलग अलग जानकारी और नियम परिवर्तन या नोटिस जैसी जानकारी प्रकाशित होती है। इसके अलावा अगर आपको किसी भी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो आपको इसके लिए कोर्ट या नोटरी से परमिसन लेना होगा जो आफ़िडेविट के रूप मे मिलता है। इस वजह से किसी भी दस्तावेज़ मे गज़ट के जरिये परमानेंट रूप से नाम चेंज करने के लिए आफ़िडेविट बहुत जरूरी है।
नाम चेंज का विज्ञापन जारी करे
अगर आपको किसी दस्तावेज़ मे नाम चेंज करना है तो दूसरा सबसे जरूरी दस्तावेज़ विज्ञापन का होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी स्थानीय भाषा के अखबार और किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार को चुनना है और उसमे अपने नए नाम के बारे मे नए नाम का विज्ञापन प्रकाशित करना है। इस विज्ञापन के जरिये आप कैसे नाम चेंज कर सकते है इसके बारे मे पूरी जानकारी दी गई है।
इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज़ की भी जरूरत है
कुछ ऐसी परिसतिथी होती है जब आपको इन सब दस्तावेज़ के अलावा भी कुछ दस्तावेज़ की जरूरत होती है जिसके बारे मे नीचे जानकारी दी गई है –
- विवाह का सर्टिफिकेट – अगर आपको शादी के बाद अपने नाम मे चेंज करना है तो इसके लिए आपको शादी के सर्टिफिकेट की जरूरत है।
- तलाक का सर्टिफिकेट – अगर आपको तलाक के बाद अपने नाम मे चेंज करना है तो इसके लिए आपको तलाक के सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
- बर्थ सर्टिफिकेट – अगर बच्चे के जन्म लेने के बाद आपको उसके सर्टिफिकेट मे नाम चेंज करना पड़ता है तो इसके लिए आपको बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।
- अडोपसन दीड – अगर आप किसी बच्चे को गोद लेते है और उसके नाम मे किसी प्रकार का चेंज करना है तो आपको अडोपसन दीड की जरूरत होगी।
गज़ट ऑफिस से नाम चेंज मे कितना दिन लगता है
अगर आपको गजट ऑफिस मे नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको अलग अलग जगह के अनुसार अलग अलग वक़्त लगेगा। आम तौर पर इसमे महीने भर का समय लग जाता है, पहले आपको आफ़िडेविट बनवाना होता है उसके बाद नाम चेंज का विज्ञापन और कुछ अन्य दस्तावेज को तयार करके अपने गजट ऑफिस मे जमा करना होता है और उसके बाद सबको चेक करके आपका गजट प्रकाशित होता है।
अगर इसमे लगने वाले सटीक समय की बात करें तो इसमे 1 से 2 महीने का वक़्त लग जाता है। सबसे पहले गजट प्रकाशित होने मे वक़्त लगता है और उसके कुछ समय के बाद आपको अपना गजट अपने दस्तावेज़ के कार्यालय मे जमा करना होता है और उसमे भी कुछ डीनो का वक़्त लग जाता है। कुल मिला कर गजट के जरिये नाम चेंज करने मे आपको 2 महीने का वक़्त लग सकता है और यह वक़्त अलग अलग जगहों के लिए अलग अलग हो सकता है।
गजट ऑफिस से नाम बदलने में कितना समय लगता है – The Guide in Hindi
अगर हम गजट ऑफिस मे नाम चेंज करने की प्रक्रिया की बात करें तो आपको कुछ निर्देशों का प्लान करना होगा जिसकी सूची नीचे दी गई है –
आफ़िडेविट जारी करें
सबसे पहले आपको एक आफ़िडेविट जारी करना है, जिसके लिए आपको किसी कोर्ट या नोटरी मे जाना है और अपने नए नाम का कारण और अन्य जानकारी को बताना है उसके कुछ समय के बाद आपका आफ़िडेविट तयार हो जाएगा और आप आसानी से अपना आफ़िडेविट प्राप्त कर पाएंगे और उसका इस्तेमाल करके आसानी से नाम चेंज कर सकते है।
नाम परिवर्तन का विज्ञापन
अगर आपको नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको नाम चेंज का विज्ञापन जारी करना होगा, इसके लिए आपको किसी स्थानीय भाषा के अखबार का चाहिए करना है और उसके बाद किसी अंग्रेजी भाषा के अखबार का चयन करना है। इसके बाद अपने चुने हुये अखबार मे आपको अपना पुराना नाम, नया नाम, और अपना पता बताना है इसके जरिये आपके नए नाम को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद आप अपने नए नाम का इस्तेमाल करके गजट प्रकाशित कर सकते है जिसके लिए आपको अपने विज्ञापन का जेरोक्स गजट ऑफिस मे जमा करना है।
गजट ऑफिस मे सभी दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र दें
आपको गजट ऑफिस मे एक आवेदन पत्र देना है, जिसके साथ आपको ऊपर बताए कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी जमा करना है। इसके लिए आपको सबसे पहले सभी दस्तावेजो को एक सीडी या पेंड्राइव मे करके एक आवेदन पत्र के साथ गज़ट ऑफिस मे जमा कर देना है और उसके बाद आपके दिये हुये दस्तावेज़ के आधार पर नाम चेंज किया जाएगा।
गजट डौन्लोड करें और जमा करें
आपको कुछ दिन का इंतज़ार करना है जिसके बाद आपका गजट तयार हो जाएगा और आप उसे आधिकारिक वैबसाइट से डौन्लोड कर सकते है। इसके बाद आपको इस गजट उस दस्तावेज के कार्यालय मे जमा करना है जिसके नाम मे आप चेंज करना चाहते है। इसके बाद आप आसानी से अपने नए नाम का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते है।
ऑनलाइन गजट ऑफिस के जरिये नाम चेंज करने मे कितना समय लगता है
अगर आपको ऑनलाइन नाम चेंज करना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले हमारे वैबसाइट पर दिये संपर्क विकल्प पर क्लिक करके हमसे संपर्क करना होगा। इसके बाद आपको कुछ जानकारी देनी होगी और उसके आधार पर आपका गजट तयार करेंगे और उसके जरिये आप आसानी से अपने किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज कर सकते है। इसके अलावा हम आपके अलग अलग दस्तावेज मे नाम चेंज करने मे मदद भी करेंगे और अगर आपको किसी भी दस्तावेज मे नाम चेंज की सुविधा से जुड़ा कोई सवाल है तो आपको तुरंत हमसे संपर्क करना होगा।
गजट ऑफिस से नाम चेंज का आवेदन रिजैक्ट क्यों होता है
कुछ ऐसे कारण होते है जब आपके नाम चेंज का आवेदन रिजैक्ट होता है और उसकी एक सूची नीचे दी गई हाई –
- अगर आपके किसी भी दस्तावेज मे अधूरी जानकारी है या गलत जानकारी है तो आपका आवेदन रिजैक्ट हो सकता है।
- आपको सभी दस्तावेज के जेरोक्स को अच्छे से जमा करना होता है, अगर किसी भी दस्तावेज मे कोई गलती होती है या मौजूद नहीं होता है तो आवेदन रिजैक्ट हो जाएगा।
- नाम चेंज करने के लिए आपको आपको ऊपर बताए सभी निर्देशों का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा और अगर आप सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते है तो आपका आवेदन रिजैक्ट हो सकता है।
गजट ऑफिस मे जल्दी अपना काम करवाने के टिप्स
अगर आपको गजट ऑफिस मे जल्दी काम करना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे मे मालूम होना चाहिए –
- आपको नाम चेंज की पूरी प्रक्रिया के बारे मे अच्छे से मालूम होना चाहिए जिसके जरिये आप आसानी से नाम चेंज कर सकते है।
- आपके पास सभी प्रकार के दस्तावेज का जेरोक्स होना चाहिए और बताए गए सभी दस्तावेज को तयार करना होगा।
- नाम चेज़ के दावरन अगर आपको किसी भी प्रकर की परेसनी होती है तो इसके लिए आपको हमारे जैसे किसी कानूनी सलहकार से संपर्क करना होता है, इसलिए अगर आपको किसी भी प्रकर की परेशानी होती है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है।
निष्कर्ष
आज इस लेख मे हमने आपको बताया की गजट ऑफिस से नाम चेंज कैसे किया जाता है और नाम चेंज करने मे कितना दिन लगता है, इसके अलावा अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो इसके लिए आपको हमरे द्वारा दी जा रही सुविधा को भी प्राप्त करना चाहिए। इसकेप अलावा आप इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और अपने विचार कमेंट मे जरूर बताए।
Written by
Abhisheak Kumar
Content Author at YourDoorStep
मेरा नाम अभिषेक सिंह है। मैंने फिजिक्स में बी.एससी (ऑनर्स) किया है और पिछले कई सालों से "Yourdoorstep" के लिए कंटेंट लिख रहा हूँ। मैं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग दस्तावेज़ बनवाने और उनके सवालों का सही जवाब देने में मदद करता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि आसान हिंदी भाषा में सारी जानकारी देकर लोगों का काम आसान बनाया जाए। मैं अनुभव के साथ सटीक और उपयोगी जानकारी देने पर ध्यान देता हूँ ताकि मेरे कंटेंट से हर पाठक को मदद मिले।
